Bhagavad Gītā · Chapter 18 · Mokṣa Sannyāsa Yoga
नियतस्य तु संन्यासः कर्मणो नोपपद्यते
मोहात्तस्य परित्यागस्तामसः परिकीर्तितः
॥ १८.७ ॥
niyatasya tu saṃnyāsaḥ karmaṇo nopapadyate|mohāttasya parityāgastāmasaḥ parikīrtitaḥ||
Word meanings
नियतस्य = of prescribed duty
कर्मणः = action
तु = but
सन्न्यासः = renunciation
न, उपपद्यते = is not fitting
तस्य = of him
मोहात् = out of delusion
परित्यागः = abandonment
तामसः = tamasic
परिकीर्तितः = is declared
Translation
Prohibited acts and those that are motivated by desire should no doubt be given up.) But it is not advisable to abandon a prescribed duty. Its abandonment through ignorance has been declared as Tamasika.
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
English
Madhvācārya · Dvaita
SanskritEnglish“सङ्गफलत्यागमृते स्वरूपत्यागः कार्य इति मिथ्याज्ञानाख्यमोहात् । स्वयज्ञादीन् परित्यज्य निरयं या ।” - Non-attachment to the fruits of action is what is said to be the true nature of renunciation; giving up performance of the action alone is erroneous.

Jñāneśvar · Vārkarī
English7 *“As to the Renunciation of action that is obligatory, that does not stand to reason; and the relinquishing of it through infatuation is pronounced as Tamas-dominated.”* (178)
One who relinquishes all actions out of hatred for them, in the way one getting all wrath with the darkness should pierce his nails into his own eyes—I call this relinquishment on his part as Tamas-dominated, and it is like cutting one’s own head out of wrath arising from (pain of) shooting headache. Even though a road be difficult (rough and uneven etc.), one has got to try and make his feet ready to walk over it anyhow; would it be right (for him) to cut off the feet for the fault of the road? Some sort of food—hot or cold whatever it be—is laid before a hungry person: he will have to go without food starving himself, he kicks it off! In that way, the fettering effect of actions should be removed only by performing those actions. But the Tamas-dominated one does not know this touchy point, being under infatuation, since he relinquishes even such actions as come to his lot in natural course and acquires demerit (sin) resulting from the abandonment of actions under the influence of Tamas.
Swami Ramsukhdas · Modern
English[The Lord, describes the threefold relinquishment, because Arjuna wanted to abandon his duty (Gītā 2/5). So Lord Kṛṣṇa, by explaining the threefold relinquishment wanted to warn Arjuna and other human beings, that one should not abandon one's duty, but should abandon attachment to it and also, it's fruit. This abandonment, is called sāttvika abandonment, which leads a man, to freedom from worldly bondage.
Also, the Lord, in the seventeenth chapter described faith and food etc., of three kinds. So here also, He describes abandonment of three kinds.]
'Niyatasya tu sannyāsaḥ karmaṇo nopapadyate'—The Lord in the preceding verse, explained His decisive and firm belief.
But this tāmasika abandonment, is quite contrary and inferior, to that. So the term 'tu' (verily), is used here.
Duty that ought to be discharged, must be discharged. One's profession, according to one's caste and social order, hospitality, sacrifice, prayer and recitation of Gāyatrī mantra (the sacred Vedic hymn) and such other acts, should not be abandoned. Such abandonment if resorted to, is Tāmasika and, is the abandonment of ordained duty (Niyata Karma).
'Mohāttasya parityāgastāmasaḥ parikīrtitaḥ'—Abandonment of any such act, out of delusion (ignorance), is declared to be tāmasika. Not to attend, an urgent meeting or divine discourse, not to attend to sick parents; not to attend the court, at the right time and such other negligence, out of heedlessness, idleness and laziness, are examples of tāmasika abandonment.
What is the difference between 'Vihita Karma' and 'Niyata Karma'? All actions, which are sanctioned by scriptures, are called 'Vihita Karma'. All those actions sanctioned by scriptures cannot be performed, by a person because there is mention of several fasts, on all dates and days. If a man observes all those fasts, when will he have meals? But, out of those action sanctioned by the scripture, the duty that ought to be done, according to one's caste, (social order), stage of life and circumstances, is called 'Niyata Karma'. All the occupations of the four castes (Varnas)—Brāhmaṇa, Kṣatriya, Vaiśya and Śūdra, are included in the 'Niyata Karma'.
If one's duty is abandoned, out of delusion, it is tāmasika abandonment, and if it is abandoned, in order to gain pleasure and rest, it is rājasika abandonment. But if the duty is discharged by abandoning the desire for fruit and also attachment to it, it is sāttvika abandonment. It means, that a tāmasika person gets entangled in delusion, a rājasika in comforts and luxuries, while a sāttvika person, discharges his duty carefully, without expecting any reward. A person abandons his affinity, with actions and their fruits, because of this sāttvika nature or sāttvika abandonment,
not the rājasika and the tāmasika ones. In fact, the latter two, are not abandonment, in the true sense of the word.
A layman regards abandonment of actions, as real abandonment. But according to Lord Kṛṣṇa, real abandonment consists in abandoning attachment, and desire, which lead to bondage (Gītā 13/21).
If external abandonment, is regarded as the real abandonment, every dead person should attain salvation, because he abandons all the worldly possessions, as well as his body and he does not even remember, them. Therefore internal abandonment of attachment and desire etc., is real abandonment, which frees a man, from bondage.
**Appendix**—A man is more responsible to discharge his prescribed duty than to perform actions sanctioned by the scriptures. As the act of 'watching' by a watchman and 'the supply of water' by a water-hut-man are their duties—'niyata karma' for which they are specially responsible. If a person abandons his duty, he is considered very much guilty for it. Renunciation of one's duty leads to commotion. Therefore a person should not abandon his duty whether he is paid more or less for it or whether it provides him more comfort or less comfort. In these days there is disorder in the society because people don't discharge their duty. If a person does not discharge the duty allotted to him, what will be its consequences for him? If the duty is abandoned, out of delusion, it is Tāmasa abandonment and such a person sinks downwards to lower births and lower regions—'adho gacchanti tāmasāḥ' (Gītā 14/18).

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritनियतस्य तु नित्यस्य संन्यासः परित्यागः कर्मणः न उपपद्यते, अज्ञस्य पावनत्वस्य इष्टत्वात् । मोहात् अज्ञानात् तस्य नियतस्य परित्यागः - नियतं च अवश्यं कर्तव्यम्, त्यज्यते च, इति विप्रतिषिद्धम्; अतः मोहनिमित्तः परित्यागः तामसः परिकीर्तितः मोहश्च तमः इति ॥

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiअतः आत्मज्ञानरहित कर्माधिकारी मुमुक्षुके लिये—
विहित—नित्यकर्मीका संन्यास यानी परित्याग करना नहीं बन सकता, क्योंकि अज्ञानीके लिये नित्यकर्म शुद्धिके हेतु माने गये हैं। अतः मोहसे अज्ञानपूर्वक (किया हुआ) उन नित्यकर्मीका परित्याग (तामस कहा गया है)।
नियत अवश्य कर्तव्यको कहते हैं, फिर उसका त्याग किया जाना अत्यन्त विरुद्ध है, अतः यह मोहनिमित्तक त्याग तामस कहा गया है। मोह ही तम है, यह प्रसिद्ध है

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiनातरी आंधाराचेनि रोखें । जैसीं डोळां रोंविजती नखें । तैसा कर्मद्वेषें अशेखें । कर्मेंचि सांडी ॥ १७८ ॥ तयाचें जें कर्म सांडणें । तें तामस पैं मी म्हणें । शिसाराचे रागें लोटणें । शिरचि जैसें ॥ १७९ ॥ हां गा मार्गु दुवाडु होये । तरी निस्तरितील पाये । कीं तेचि खांडणें आहे । मार्गापराधें ॥ १८० ॥ भुकेलियापुढें अन्न । हो कां भलतैसें उन्ह । तरी बुद्धी न घेतां लंघन । भाणें पापरां हल्या ॥ १८१ ॥ तैसा कर्माचा बाधु कर्में । निस्तरीजे करितेनि वर्में । हे तामसु नेणें भ्रमें । माजविला ॥ १८२ ॥ कीं स्वभावें आलें विभागा । तें कर्मचि वोसंडी पैं गा । तरी झणें आतळा त्यागा । तामसा तया ॥ १८३ ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(18.178) नहीं तो जैसे कोई अन्धकार पर क्रोध कर अपनी ही आँखें फोड़ने की चेष्टा करे वैसे ही कर्म के द्वेष से सम्पूर्ण कर्मों का जो त्याग करता है
(18.179) उसका कर्म-त्याग करना मैं तामस त्याग समझता हूँ, मानों आधासीसी पर क्रोध कर कोई सिर ही छाँट डाले।
(18.180) अजी! रास्ता बुरा है तो उसे पैरों से ही काटना चाहिए, कि रास्ते के अपराध के लिए उन पैरों को ही काट डालना चाहिए?
(18.181) भूखे के सन्मुख रक्खा हुआ अन्न कितना भी उष्ण हो तथापि यदि वह बुद्धि का उपयोग न करे तो थाली का लात मार कर लंघन करता बैठा रहे
(18.182) वैसे ही कर्म की बाधा कम करने के ही रहस्य से मिटती है। यह बात तामस मनुष्य भ्रम से मत्त होने के कारण नहीं जानता।
(18.183) तात्पर्य यह है कि तामसी मनुष्य उसी कर्म का त्याग करता है जो कि स्वभावतः उसके विभाग में आता है। अतः ऐसे तामस त्याग के वश न होना चाहिए,

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiभावार्थ— शास्त्रविहित कर्म का त्याग उचित नहीं है। मोहवश उसे त्याग बैठना तमोगुणी कहा गया है।
व्याख्या— यदि त्याग करने वाला वैराग्यवान् मुमुक्षु है तब तो शास्त्रोक्त कर्म का त्याग करके संन्यासाश्रम ग्रहण करना भी उचित ही है। परन्तु वैराग्य न होने पर केवल देखा-देखी ऐसा करना तो तमोगुण ही है।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi[तीन तरहके त्यागका वर्णन भगवान् इसलिये करते हैं कि अर्जुन कर्मोंका स्वरूपसे त्याग करना चाहते थे—‘श्रेयो भोक्तुं भैक्ष्यमपीह लोके’ (गीता २।५); अतः त्रिविध त्याग बताकर अर्जुनको चेत कराना था, और आगेके लिये मनुष्यमात्रको यह बताना था कि नियत कर्मोंका स्वरूपसे त्याग करना भगवान्को मान्य (अभीष्ट) नहीं है। भगवान् तो सात्त्विक त्यागको ही वास्तवमें त्याग मानते हैं। सात्त्विक त्यागसे संसारके सम्बन्धका सर्वथा विच्छेद हो जाता है।
दूसरी बात, सत्रहवें अध्यायमें भी भगवान् गुणोंके अनुसार श्रद्धा, आहार आदिके तीन-तीन भेद कहकर आये हैं, इसलिये यहाँ भी अर्जुनद्वारा त्यागका तत्त्व पूछनेपर भगवान्ने त्यागके तीन भेद कहे हैं।]
**‘नियतस्य तु सन्न्यासः कर्मणो नोपपद्यते’**—पूर्व-श्लोकमें भगवान्ने त्यागके विषयमें अपना जो निश्चित उत्तम मत बताया है, उससे यह तामस त्याग बिलकुल ही विपरीत है और सर्वथा निकृष्ट है, यह बतानेके लिये यहाँ ‘तु’ पद आया है।
नियत कर्मोंका त्याग करना कभी भी उचित नहीं है; क्योंकि वे तो अवश्यकर्तव्य हैं। बलिवैश्वदेव आदि यज्ञ करना, कोई अतिथि आ जाय तो गृहस्थ-धर्मके अनुसार उसको अन्न, जल आदि देना, विशेष पर्वमें या श्राद्ध-तर्पणके दिन ब्राह्मणोंको भोजन कराना और दक्षिणा देना, अपने वर्ण-आश्रमके अनुसार प्रातः और सायंकालमें सन्ध्या करना आदि कर्मोंको न मानना और न करना ही नियत कर्मोंका त्याग है।
**‘मोहात्तस्य परित्यागस्तामसः परिकीर्तितः’**—ऐसे नियत कर्मोंको मूढ़तासे अर्थात् बिना विवेक-विचारके छोड़ देना तामस त्याग कहा जाता है। सत्संग, सभा, समिति आदिमें जाना आवश्यक था, पर आलस्यमें पड़े रहे, आराम करने लग गये अथवा सो गये; घरमें माता-पिता बीमार हैं, उनके लिये वैद्यको बुलाने या ओषधि लानेके लिये जा रहे थे, रास्तेमें कहींपर लोग ताश-चौपड़ आदि खेल रहे थे, उनको देखकर खुद भी खेलमें लग गये और वैद्यको बुलाना या ओषधि लाना भूल गये; कोर्टमें मुकदमा चल रहा है, उसमें हाजिर होनेके समय हँसी-दिल्लगी, खेल-तमाशा आदिमें लग गये और समय बीत गया; शरीरके लिये शौच-स्नान आदि जो आवश्यक कर्तव्य हैं, उनको आलस्य और प्रमादके कारण छोड़ दिया—यह सब तामस त्यागके उदाहरण हैं।
विहित कर्म और नियत कर्ममें क्या अन्तर है? शास्त्रोंने जिन कर्मोंको करनेकी आज्ञा दी है, वे सभी ‘विहित कर्म’ कहलाते हैं। उन सम्पूर्ण विहित कर्मोंका पालन एक व्यक्ति कर ही नहीं सकता; क्योंकि शास्त्रोंमें सम्पूर्ण वारों तथा तिथियोंके व्रतका विधान आता है। यदि एक ही मनुष्य सब वारोंमें या सब तिथियोंमें व्रत करेगा तो फिर वह भोजन कब करेगा? इससे यह सिद्ध हुआ कि मनुष्यके लिये सभी विहित कर्म लागू नहीं होते। परन्तु उन विहित कर्मोंमें भी वर्ण, आश्रम और परिस्थितिके अनुसार जिसके लिये जो कर्तव्य आवश्यक होता है, उसके लिये वह ‘नियत कर्म’ कहलाता है। जैसे ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र—चारों वर्णोंमें जिस-जिस वर्णके लिये जीविका और शरीर-निर्वाह-सम्बन्धी जितने भी नियम हैं, उस-उस वर्णके लिये वे सभी ‘नियत कर्म’ हैं।
नियत कर्मोंका मोहपूर्वक त्याग करनेसे वह त्याग ‘तामस’ हो जाता है तथा सुख और आरामके लिये त्याग करनेसे वह त्याग ‘राजस’ हो जाता है। सुखेच्छा, फलेच्छा तथा आसक्तिका त्याग करके नियत कर्मोंको करनेसे वह त्याग ‘सात्त्विक’ हो जाता है। तात्पर्य यह है कि मोहमें उलझ जाना तामस पुरुषका स्वभाव है, सुख-आराममें उलझ जाना राजस पुरुषका स्वभाव है और इन दोनोंसे रहित होकर सावधानीपूर्वक निष्कामभावसे कर्तव्य-कर्म करना सात्त्विक पुरुषका स्वभाव है। इस सात्त्विक स्वभाव अथवा सात्त्विक त्यागसे ही कर्म और कर्मफलसे सम्बन्ध-विच्छेद होता है, राजस और तामस त्यागसे नहीं; क्योंकि राजस और तामस त्याग वास्तवमें त्याग है ही नहीं।
लोग सामान्य रीतिसे स्वरूपसे कर्मोंको छोड़ देनेको ही त्याग मानते हैं; क्योंकि उन्हें प्रत्यक्षमें वही त्याग दीखता है। कौन व्यक्ति कौन-सा काम किस भावसे कर रहा है, इसका उन्हें पता नहीं लगता। परन्तु भगवान् भीतरकी कामना-ममता-आसक्तिके त्यागको ही त्याग मानते हैं; क्योंकि ये ही जन्म-मरणके कारण हैं (गीता—तेरहवें अध्यायका इक्कीसवाँ श्लोक)।
यदि बाहरके त्यागको ही असली त्याग माना जाय तो सभी मरनेवालोंका कल्याण हो जाना चाहिये; क्योंकि उनकी तो सम्पूर्ण वस्तुएँ छूट जाती हैं; और तो क्या, अपना कहलानेवाला शरीर भी छूट जाता है और उनको वे वस्तुएँ प्रायः यादतक नहीं रहतीं! अतः भीतरका त्याग ही असली त्याग है। भीतरका त्याग होनेसे बाहरसे वस्तुएँ अपने पास रहें या न रहें, मनुष्य उनसे बँधता नहीं।
**परिशिष्ट भाव**—‘विहित’ की अपेक्षा ‘नियत’ कर्ममें व्यक्तिकी विशेष जिम्मेवारी होती है। जैसे, किसीको पहरेंपर खड़ा कर दिया अथवा जल पिलानेके लिये प्याऊपर बैठा दिया तो यह उसके लिये नियत कर्म हो गया, जिसकी उसपर विशेष जिम्मेवारी है। नियत कर्मके त्यागका ज्यादा दोष लगता है। नियतका त्याग करनेसे विप्लव होता है। अतः पैसे कम मिलें या ज्यादा, आराम कम मिले या ज्यादा, अपने नियत कर्मका कभी त्याग नहीं करना चाहिये। नियत कर्म न करनेके कारण ही आजकल समाजमें अव्यवस्था हो रही है। जिसकी जिस कामके लिये नियुक्ति कर दी, वह उस कामको नहीं करेगा तो क्या दशा होगी? नियतका मोहपूर्वक त्याग करना तामस है, जिसका फल अधोगतिकी प्राप्ति है—‘अधो गच्छन्ति तामसाः’ (गीता १४। १८)।
Prescribed Vedic activities are niyata or eternal:
Some are daily duties such as chanting mantras or sacred incantations for the benefit of all creation at the three junctures of the day.
Some are occasional duties such as fasting from all grains twice a month on Ekādaśī which is the 11th day of the waxing and waning moon.
Still other prescribed Vedic activities such as a Vishnu yajña which is ritualistic propitiation and worship of the Supreme Lord are performed during extraordinary celebrations
such as the installation of the vigraha or authorised deity form of the Supreme Lord Krishna or any of His authorised incarnations and expansions as revealed in Vedic scriptures.
Ceasing to perform such sanctifying and purifying Vedic activities which benefit all creation would be unrighteous and cause unimaginable degradation to humanity specifically and evolution in general.
Lord Krishna already confirmed in chapter three, verse 8:
That bodily sustenance cannot even be maintained without appropriate actions otherwise it is not possible. Even if one is able to assimilate bodily sustenance from sunshine or by air alone as some elevated yogis do, that is still performing action.
Food, not first consecrated unto the Supreme Lord, is considered sinful and such food produces delusion and bewilderment in thinking.
It is confirmed in Chāṇḍogya Upaniṣad VI.V.IV beginning anna mayam hi somya mana states: “The mind is verily composed from food.”
The purifying vestiges of sanctified food ingested after the performance of the holy yajña is capable of imparting sacred knowledge conducive to ātma tattva or soul realisation.
Cognition of the Supreme Lord and communion with Him is dependent upon internal and external purity which are mandatory pre-requisites.
Purified food purifies the mind, a purified mind has the ability to access the esoteric spiritual reality that assures Mokṣa or liberation from material existence.
So the reality is that prescribed Vedic activities and obligatory duties are to be performed all throughout one's life even up to the last day of departing the present existence, as they guarantee one is able to fulfil the goals of human existence.
So abstinence from performing them is not in one's best interest.
Those that desist, ignore, disregard and blaspheme are influenced by illusion and are locked in tama guṇa the mode of ignorance.
For it has been traced by the enlightened that the idea of abstinence of prescribed Vedic activities was induced by tama guṇa and governed by illusion. Ignorance is that which is hostile to wisdom and exists as perverted knowledge.
So abstaining from prescribed Vedic activities is in the category of perverted knowledge. Lord Krishna will illustrate this further in verse 32.