Bhagavad Gītā · Chapter 18 · Mokṣa Sannyāsa Yoga
अधर्मं धर्ममिति या मन्यते तमसाऽऽवृता
सर्वार्थान्विपरीतांश्च बुद्धिः सा पार्थ तामसी
॥ १८.३२ ॥
adharmaṃ dharmamiti yā manyate tamasā''vṛtā|sarvārthānviparītāṃśca buddhiḥ sā pārtha tāmasī||
Word meanings
पार्थ = O Pārtha
तमसा = by tamas
आवृता = enveloped
या = that which
बुद्धिः = understanding
अधर्मम् = adharma
धर्मम् = dharma
इति = thus (saying)
मन्यते = considers
च = and
सर्वार्थान् = all things
विपरीतान् = reversed
सा = that
तामसी = is tāmasī
Translation
The intellect which imagines evenAdharma ¢ to be Dharma, and sees all other things upside down,—wrapped in ignorance, that intellect is Tamasika, Arjuna. (32) ~
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
English
Madhvācārya · Dvaita
SanskritEnglishOn verses 18.32–18.33
“वैष्णवो भक्तियोगो यस्तद्युक्ता साच्चिकी धृतिः || इति च | वितिविपयैवेत्यव्यभिचारिणी ||” - The equanimous communion with Sri Vishnu is spoken as saatvik intelligence, since non-sensual, it is virtuous.

Jñāneśvar · Vārkarī
English32 *“That which—enveloped in Tamas (darkness)—conceives the Adharma as Dharma, and (in fact) all objects as other than they are; that intellect, Oh Son of Prthā is Tamas-dominated.”* (724)
A thief considers as a byway the high road taken by a king: or it is the night time to the demons what is the day time for others: or to an unlucky one there appears a heap of coal where there is in fact a treasure; or an (ordinary) being considers non-existent the (essence of the) “Self”: the intellect that in this way considers as sins all religious acts and also considers false all that is real, the intellect that converts all right things into wrong ones and considers as defects all that are good qualities; that intellect which considers as perverse, all that is sanctioned by the Vedas, that intellect, Oh Son of Pāṇḍu, should be known as Tamas-ridden intellect, without reference to anything else. Could the (dark) night be ever taken as suitable for doing religious acts? Thus are made clear to you the three distinctive types of intellect, Oh you, the Full Moon—the one blowing out fully open the white lotus flower in the form of the realization of the ‘Self’. Now that which resolves and puts its shoulders to all actions following the intellect is tenacity and it is also of three types. Now I shall explain to you, with their respective signs, the three types of tenacity (धृति) to which you do give proper attention.
Swami Ramsukhdas · Modern
English'Adharmaṃ dharmamiti yā manyate tamasāvṛtā—Intellect which reproaches God that which acts against ordinance of scriptures, which violates the rules of caste (Varṇa) (social order) and stage of life (Āśrama), which shows disrespect towards parents, teachers and saints, and which regards sinful acts such as, falsehood, fraud, dishonesty, forgery, taking prohibited food and adultery etc., as acts of virtue, is said to mistake 'Adharma' as 'Dharma'.
Obedience and service to parents, study of the scriptures, following decorum of 'Varṇa' and 'Āśrama,' rendering service to others with body, mind and riches, translating saints' teachings into practice, taking pure meals and performance of virtuous actions, which are prescribed by scripture, are regarded, as improper by the people of tāmasika intellect. Thus, they regard 'Dharma' as 'Adharma'.
People of tāmasika intellect, believe that Brāhmaṇas (the people of the priest class), who are law makers, treated themselves as superior to other people, and bound others by different rules and laws. They believe, that India cannot progress, so long as
people follow the ordinance of scriptures and the sacred books. According to them, Dharma consists in going against scriptural injunctions, and social decorum.
'Sarvārthānviparitāṃśca'—They regard the body, as the self, and the perishable world, as real. They are non-believers. They regard themselves, more learned than and superior, even to saints. Instead of eternal bliss, they hanker after mundane pleasures, considering these as real. They look upon vices, as virtues, and the wrong, as right. They view all things, in a perverted light.
'Buddhiḥ sā pārtha tāmasī'—Intellect enveloped in darkness, conceives as right what is wrong, bad what is good, and sees all things perverted—such intellect is tāmasika, which leads one to infernal regions (Gītā 14/18). So a person, who wants to attain salvation, should renounce, this tāmasika intellect, totally.
Appendix—He, whose intellect is Tāmasī, in his mundane dealings and in the spiritual field, sees all things perverted. The present time is its living example, as—'butchering animals' is said to be 'the production of meat'. The deadly sin of 'abortion' or the 'destruction of the productive power of a man' is called 'family welfare'. The 'licentious behaviour' of women and the 'destruction of their ethical propriety' is called 'freedom of women'. In the past a woman was the mistress of the house, now she is employed in offices and shops etc., and has to work under the control of males, which is known as 'freedom of women'. Thus 'dependence' is known as 'independence'. 'Moral degradation' is given the name 'progress'. 'Beastly behaviour' is regarded as a 'mark of civilization'. 'Righteousness' is called 'communalism' and what is contrary to Dharma viz., 'unrighteousness' is called 'secularism'. When the time for one's ruin is near, then such a perverted and Tāmasī intellect evolves—'vināśakāle viparīta buddhiḥ', 'buddhināsāt praṇaśyati' (Gītā 2/63).
*Link:—The Lord now defines Sāttvika firmness (steadiness).*

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritअधर्मं प्रतिषिद्धं धर्मं विहितं इति या मन्यते जानाति तमसा आवृता सती, सर्वार्थान् सर्वानेव ज्ञेयपदार्थान् विपरीतांश्च विपरीतानेव विजानाति, बुद्धिः सा पार्थ, तामसी ॥

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiहे पार्थ! जो तमोगुणसे आवृत हुई बुद्धि अधर्मको— निषिद्ध कार्यको धर्म मान लेती है, यानी शास्त्रविहित मान लेती है, तथा जाननेयोग्य अन्यान्य समस्त पदार्थोंको भी, जो विपरीत ही समझती है, वह तामसी है

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiआणि राजा जिया वाटा जाये । ते चोरांसि आडव होये । कां राक्षसां दिवो पाहे । राती होऊनि ॥ ७२४ ॥ नाना निधानचि निदैवा । होये कोळसयाचा उडवा । पैं असतें आपणपें जीवा । नाहीं जालें ॥ ७२५ ॥ तैसें धर्मजात तितुकें । जिये बुद्धीसी पातकें । साच तें लटिकें । ऐसेंचि बुझे ॥ ७२६ ॥ ते आघवेचि अर्थ । करूनि घाली अनर्थ । गुण ते ते व्यवस्थित । दोषचि मानी ॥ ७२७ ॥ किंबहुना श्रुतिजातें । अधिष्ठूनि केलें सरतें । तेतुलेंही उपरतें । जाणे जे बुद्धी ॥ ७२८ ॥ ते कोणातेंही न पुसतां । तामसी जाणावी पंडुसुता । रात्री काय धर्मार्था । साच करावी । ॥ ७२९ ॥ एवं बुद्धीचे भेद । तिन्ही तुज विशद । सांगितले स्वबोध\- । कुमुदचंद्रा ॥ ७३० ॥ आतां ययाचि बुद्धिवृत्ती । निष्टंकिला कर्मजातीं । खांदु मांडिजे धृती । त्रिविधा तया ॥ ७३१ ॥ तिये धृतीचेही विभाग । तिन्ही यथालिंग । सांगिजती चांग । अवधान देईं ॥ ७३२ ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(18.724) और जैसे राजा जिस मार्ग से जाता है वही चोर के लिए जंगल का रास्ता है (यानी राजमार्ग चोर के काम का नहीं), अथवा राक्षस के लिए जैसे दिन का प्रकाश ही रात है,
(18.725) अथवा भाग्यहीन के लिए गड़ा हुआ द्रव्य जैसे कोयले का ढेर बन जाता है, अथवा स्वयं विद्यमान रहते हुए भी जैसे कोई अपने का अविद्यमान समझ ले
(18.726) वैसे हो जितने धर्म-विषय हैं उतने सब, जिस बुद्धि को, पापरूप दिखाई देते हैं; सत्य को जो मिथ्या ही समझती है,
(18.727) सम्पूर्ण शुद्ध अर्थों का जो विपरीत अर्थ करती है, जो-जो अच्छे गुण हैं उन्हें जो दोष ही मानती है,
(18.728) बहुत क्या, वेदों ने जिन विषयों को आश्रय दे मान्य किया है उन सबों को जो विपरीत ही समझती है (18.729) उसे हे पाण्डुसुत! बिना किसी से पूछे तामसी बुद्धि समझना चाहिए। रात की सत्यता सिद्ध करने के लिए क्या धर्मशास्त्रों के अर्थ देखने की आवश्यकता होती है?
(18.730) इस प्रकार हे ज्ञानरूपी कमल के सूर्य! बुद्धि के तीनों भेद हम तुमसे विशद रीति से कह चुके।
(18.731) अब इसी बुद्धिवृत्ति से जब कर्मों का निश्चय किया जाता है तब जिस धृति का उपक्रम होता है वह धृति भी त्रिविध है।
(18.732) उस धृति के भी तीनों विभागों का उनके लक्षणों-सहित वर्णन करते हैं, सुनो।

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiभावार्थ— हे पार्थ! जो तमोगुण से आच्छादित बुद्धि अधर्म को ही धर्म मानती है तथा और सब विषयों को उल्टे ही समझती है वह तमोगुणी है।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi'अधर्म धर्ममिति या मन्यते तमसावृता'—ईश्वरकी निन्दा करना; शास्त्र, वर्ण, आश्रम और लोक-मर्यादाके विपरीत काम करना; माता-पिताके साथ अच्छा बर्ताव न करना; सन्त-महात्मा, गुरु-आचार्य आदिका अपमान करना; झूठ, कपट, बेईमानी, जालसाजी, अभक्ष्य भोजन, परस्त्रीगमन आदि शास्त्रनिषिद्ध पाप-कर्मोंको धर्म
द्वेष—इन दोनोंमें संसारके साथ सम्बन्ध जुड़ता है। संसारके साथ सम्बन्ध जुड़नेपर मनुष्य संसारको नहीं जान सकता। ऐसे ही परमात्मासे अलग रहनेपर मनुष्य परमात्माको नहीं जान सकता। संसारसे अलग होकर ही संसारको जान सकता है और परमात्मासे अभिन्न होकर ही परमात्माको जान सकता है। वह अभिन्नता चाहे प्रेमसे हो, चाहे ज्ञानसे हो।
परमात्मासे अभिन्न होनेमें सात्त्विकी बुद्धि ही काम करती है; क्योंकि सात्त्विकी बुद्धिमें विवेकशक्ति जाग्रत रहती है। परन्तु राजसी बुद्धिमें वह विवेकशक्ति रागके कारण धुँधली-सी रहती है। जैसे जलमें मिट्टी घुल जानेसे जलमें स्वच्छता, निर्मलता नहीं रहती, ऐसे ही बुद्धिमें रजोगुण आ जानेसे बुद्धिमें उतनी स्वच्छता, निर्मलता नहीं रहती। इसलिये धर्म-अधर्म आदिको समझनेमें कठिनता पड़ती है। राजसी बुद्धि होनेपर मनुष्य जिस-किसी विषयमें प्रवेश करता है, उसको उस विषयको समझनेमें कठिनता पड़ती है। उस विषयके गुण-दोषोंको ठीक-ठीक समझे बिना वह ग्रहण और त्यागको अपने आचरणमें नहीं ला सकता अर्थात् वह ग्राह्य वस्तुका ग्रहण नहीं कर सकता और त्याग्य वस्तुका त्याग नहीं कर सकता।
मानना—यह सब अधर्मको 'धर्म' मानना है। अपने शास्त्र, वर्ण, आश्रमकी मर्यादामें चलना; माता-पिताकी आज्ञाका पालन करना तथा उनकी तन-मन-धनसे सेवा करना; संत-महात्माओंके उपदेशोंके अनुसार अपना जीवन बनाना; धार्मिक ग्रन्थोंका पठन-पाठन करना; दूसरोंकी सेवा-उपकार करना; शुद्ध-पवित्र भोजन करना आदि
शास्त्रविहित कर्मोंको उचित न मानना—यह धर्मको 'अधर्म' मानना है।
तामसी बुद्धिवाले मनुष्योंके विचार होते हैं कि 'शास्त्रकारोंने, ब्राह्मणोंने अपनेको बड़ा बता दिया और तरह-तरहके नियम बनाकर लोगोंको बाँध दिया, जिससे भारत परतन्त्र हो गया; जबतक ये शास्त्र रहेंगे, ये धार्मिक पुस्तकें रहेंगी, तबतक भारतका उत्थान नहीं होगा, भारत परतन्त्रताकी बेड़ीमें ही जकड़ा हुआ रहेगा, आदि-आदि। इसलिये वे मर्यादाओंको तोड़नेमें ही धर्म मानते हैं।
'सर्वार्थान्विपरीतांश'—आत्माको स्वरूप न मानकर शरीरको ही स्वरूप मानना; ईश्वरको न मान करके दृश्य जगत्को ही सच्चा मानना; दूसरोंको तुच्छ समझकर अपनेको ही सबसे बड़ा मानना; दूसरोंको मूर्ख समझकर
अपनेको ही पढ़ा-लिखा, विद्वान् समझना; जितने संत-महात्मा हो गये हैं, उनकी मान्यताओंसे अपनी मान्यताको श्रेष्ठ मानना; सच्चे सुखकी तरफ ध्यान न देकर वर्तमानमें मिलनेवाले संयोगजन्य सुखको ही सच्चा मानना; न करनेयोग्य कार्यको ही अपना कर्तव्य समझना; अपवित्र वस्तुओंको ही पवित्र मानना—यह सम्पूर्ण चीजोंको उलटा मानना है।
'बुद्धिः सा पार्थ तामसी'—तमोगुणसे आवृत जो बुद्धि अधर्मको धर्म, धर्मको अधर्म और अच्छेको बुरा, सुलटेको उलटा मानती है, वह बुद्धि तामसी है। यह तामसी बुद्धि ही मनुष्यको अधोगतिमें ले जानेवाली है—'अधो गच्छन्ति तामसाः' (गीता १४।१८)। इसलिये अपना उद्धार चाहनेवालेको इसका सर्वथा त्याग कर देना चाहिये।
**परिशिष्ट भाव**—जिनकी बुद्धि तामसी होती है, उनको व्यवहारमें और परमार्थमें सब जगह उलटा ही दीखता है। इसका उदाहरण वर्तमान समयमें स्पष्ट दीखनेमें आ रहा है। जैसे—पशुओंके विनाशको 'मांसका उत्पादन' कहा जाता है! गर्भपातरूपी महापापको और मनुष्यकी उत्पादक शक्तिके विनाशको 'परिवार-कल्याण' कहा जाता है! स्त्रियोंकी उच्छृंखलताको, मर्यादाके नाशको 'नारी-मुक्ति' कहा जाता है! पहले स्त्री घरकी स्वामिनी (गृहलक्ष्मी) होती थी, अब घरसे बाहर अनेक पुरुषोंकी दासता (नौकरी) करनेको 'नारीकी स्वाधीनता' कहा जाता है! इस प्रकार पराधीनताको स्वाधीनताका लक्षण माना जाता है। नैतिक पतनको उन्नतिकी संज्ञा दी जाती है। पशुताको सभ्यताका चिह्न माना जाता है। धार्मिकताको साम्प्रदायिकता और धर्मविरुद्धको धर्म-निरपेक्ष कहा जाता है। जब विनाशकाल समीप आता है, तभी ऐसी विपरीत, तामसी बुद्धि पैदा होती है—'विनाशकाले विपरीतबुद्धिः', 'बुद्धिनाशात्प्रणश्यति' (गीता २।६३)।
सम्बन्ध—अब भगवान् सात्त्विकी धृतिके लक्षण बताते हैं।
Now Lord Krishna states that the buddhi or intellect of those in tama guṇa or mode of ignorance is enveloped in the darkness of consciousness.
What they perceive is a distortion of reality.
They think what is worthy is worthless and what is worthless is worthy, what is fact is fiction and what is fiction is fact what is inferior is superior and what is superior they consider inferior.
They are easily led astray having no grasp of truth and no scope for what is real and what is unreal and thus endlessly they revolve in samsāra the perpetual cycle of birth and death..