गीताGitaDeep

Bhagavad Gītā · Chapter 2 · Sāṅkhya Yoga

तस्माद्यस्य महाबाहो निगृहीतानि सर्वशः

इन्द्रियाणीन्द्रियार्थेभ्यस्तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता

२.६८

tasmādyasya mahābāho nigṛhītāni sarvaśaḥ|

indriyāṇīndriyārthebhyastasya prajñā pratiṣṭhitā||

Recitation coming soon

Word meanings

तस्मात् = therefore

महाबाहो = O mighty-armed one

यस्य = whose

इन्द्रियाणि = the senses

इन्द्रियार्थेभ्यः = from the objects of the senses

विषयोंसे = his

सर्वशः = wholly

निगृहीतानि = are restrained

Translation

Therefore, Arjuna, he whose senses are / Xo Le 22222 KG 26 ON Sey 222 MLS PLES EIN 444 9 LIM a EERIE (ALOT ATT 772 restrained from their objects, is: said to have a stable mind

Commentary

The commentators seated around this verse

Open first:
Language:
Portrait of Rāmānuja

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita

English

Therefore in the way that it has been definitively expounded by Lord Krishna, whosoever achieves communion with Him, the most exalted reality for meditation, will surely in every way have their senses abstracted and completely oblivious to the objects of the senses.

Thus so qualified to them will come installation of wisdom and so established they will become fit to attain the eternal soul.

The achievement of one who has subjugated their senses and whose mind is situated in sublime serenity is discussed in the next verse.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

SanskritEnglish

“तस्मात् सर्वात्मना निगृहितेन्द्रिय एव ज्ञानी इति नियमयति - तस्माद् इति |” - Therefore, only by control of the senses in all respects can the wise overcome. Thus in this verse.

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

English

68 "Therefore, O Long-armed, he whose senses are on all sides held back from the sense-objects, his discernment is perfectly poised. (351)

If the senses are to surrender themselves up, of their own accord, there remains little to be further striven for, and it should, O Dhananjaya, be taken as a thing of special gratification. Just as the tortoise calmly spreads out its limbs and withdraws them at will, in that way one, whose senses remain under his control and act up to what he dictates—such a man should be considered as one of perfectly poised discernment. There is one more secret mark of (knowing) one who has reached perfection, of which, O Arjuna, I shall tell you listen.

Swami Ramsukhdas · Modern

English

'Tasmādyasya mahābāho nigṛhītāni sarvaśaḥ indriyāṇindriyārthe-bhyastasya prajñā pratiṣṭhitā'—Lord Kṛṣṇa concludes the topic of the mind and the senses, by using the word 'tasmād' (therefore) and says, that the intellect of a person whose mind and senses are completely free from the worldly attractions, is stable.

By giving the term 'sarvaśaḥ' (completely), He means to explain that his senses are not inclined towards pleasures, whether he lives in the world or in seclusion and even if his mind and senses are directed to the sense-objects, they do not lead his intellect, astray.

'Nigṛhītāni' (restrained) means that the senses have no attachment for the sense-objects. As a snake, without teeth has no poison, senses without attachment and aversion, have no poison to degrade a man from a spiritual path; these become sublimated and lead a striver, to divinity.

This verse means, that if a striver has determination that his aim is to realize God, rather than to enjoy worldly pleasures and prosperity, his intellect will become stable.

Link:—What is the difference between a striver whose senses are completely restrained from their objects, and an ordinary man? Here is the answer.

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Sanskrit

इन्द्रियाणां प्रवृत्तौ दोष उपपादितो यस्मात्, तस्मात् यस्य यतेः हे महाबाहो, निगृहीतानि सर्वशः सर्वप्रकारैः मानसादिभेदैः इन्द्रियाणि इन्द्रियार्थेभ्यः शब्दादिभ्यः तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता ॥ योऽयं लौकिको वैदिकश्च व्यवहारः स उत्पन्नविवेकज्ञानस्य स्थितप्रज्ञस्य अविद्याकार्यत्वात् अविद्यानिवृत्तौ निवर्तते, अविद्यायाश्च विद्याविरोधात् निवृत्तिः, इत्येतमर्थं स्फुटीकुर्वन् आह --

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Hindi

‘यततो ह्यपि’ इस श्लोकसे प्रतिपादित अर्थकी अनेक प्रकारसे उपपत्ति बतलाकर उस अभिप्रायको सिद्ध करके अब उसका उपसंहार करते हैं—

क्योंकि इन्द्रियोंकी प्रवृत्तिमें दोष सिद्ध किया जा चुका है, इसलिये हे महाबाहो! जिस साधककी इन्द्रियाँ अपने-अपने शब्दादि विषयोंसे सब प्रकारसे अर्थात् मानसिक आदि भेदोंसे निगृहीत की जा चुकी हैं (वशमें की हुई हैं) उसकी बुद्धि प्रतिष्ठित है

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Marathi

म्हणोनि आपुलीं आपणपेया । जरी ये इंद्रिये येती आया । तरी अधिक कांही धनंजया । सार्थक असे ॥ ३५१ ॥

देखे कूर्म जियापरी । उवाइला अवयव पसरी । ना तरी इच्छावशें आवरी । आपणपेंचि ॥ ३५२ ॥

तैसीं इंद्रिये आपैती होती । जयाचें म्हणितलें करिती । तयाची प्रज्ञा जाण स्थिती । पातली असे ॥ ३५३ ॥

आता आणिक एक गहन । पूर्णाचें चिन्ह । अर्जुना तुज सांगेन । परिस पां ॥ ३५४ ॥

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Hindi

(2.351) इसलिए, हे धनंजय! अपनी इन्द्रियाँ यदि अपने अधीन हो जायँ तो इससे अधिक सार्थक और क्या है?

(2.352) देखो, कछुवा जैसे अपने ही इच्छानुसार अपने अवयव फैलाता है, अथवा अपनी ही इच्छा से आप ही आप उन्हें सिकोड़ लेता है,

(2.353) वैसे ही इन्द्रिय जिसके वश होकर आज्ञा मानते हैं उस की बुद्धि स्थिरता को पहुँची समझो।

(2.354) अब, हे अर्जुन! पहुँचे हुए मनुष्य का एक और गूढ़ लक्षण बताता हूँ सो सुनो।

Portrait of Sri Udiya Baba

Sri Udiya Baba · Modern

Hindi

संगति— यहाँ तक स्थितिप्रज्ञ का प्रसङ्ग चल रहा था। अब अगले श्लोक में 'तस्मात्' शब्द से आरम्भ करके उसका उपसंहार करते हैं। यहाँ जीवन्मुक्ति का प्रसङ्ग है, अतः सिद्ध पुरुषों की स्थिति बतलायी गयी है—

भावार्थ— इसलिये हे महाबाहो! जिसकी इन्द्रियाँ इन्द्रियों के विषयों से सब प्रकार रोकी हुई रहती हैं उसकी बुद्धि स्थिर होती है [तथा उसे ही ज्ञाननिष्ठा सिद्ध होती है]।

व्याख्या— बोध होने पर कामादि शत्रुओं को जीतने के लिये सदा तत्पर रहे। इसीलिये यहाँ अर्जुन को 'महाबाहो' कहकर सम्बोधन किया है क्योंकि यहाँ शत्रु विजय का प्रसङ्ग है और विषय-वासनाओं को जीतने में अर्जुन वीर था ही। एक बार अर्जुन देवलोक में गया था। वहाँ उर्वशी अप्सरा ने उनके पास जाकर सम्भोग की इच्छा व्यक्त की, किन्तु अर्जुन ने उनसे माता कहकर उसका प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। इससे चिढ़कर उर्वशी ने अर्जुन को शाप भी दे दिया। यह प्रसङ्ग महाभारत में आया है।

इस श्लोक से यह निश्चित होता है कि स्थितप्रज्ञ होने के लिये इन्द्रियनिग्रह की बहुत आवश्यकता है। दृढ़ बोधवान् को तो कोई भी विषय नहीं खींच सकता, क्योंकि वह सबको सत्ता-शून्य देखता है। उसे विषयों में सत्यत्व और रमणीयत्व बुद्धि नहीं होती। उसका आत्मा में ही अनुराग होता है।

Swami Ramsukhdas · Modern

Hindi

‘तस्माद्यस्य ... प्रज्ञा प्रतिष्ठिता’—साठवें श्लोकसे मन और इन्द्रियोंको वशमें करनेका जो विषय चला आ रहा है, उसका उपसंहार करते हुए ‘तस्मात्’ पदसे कहते हैं कि जिसके मन और इन्द्रियोंमें संसारका आकर्षण नहीं रहा है, उसकी बुद्धि प्रतिष्ठित है।

यहाँ ‘सर्वशः’ पद देनेका तात्पर्य है कि संसारके साथ व्यवहार करते हुए अथवा एकान्तमें चिन्तन करते हुए—किसी भी अवस्थामें उसकी इन्द्रियाँ भोगोंमें, विषयोंमें प्रवृत्त नहीं होतीं। व्यवहारकालमें कितने ही विषय उसके सम्पर्कमें क्यों न आ जायें, पर वे विषय उसको विचलित नहीं कर सकते। उसका मन भी इन्द्रियके साथ मिलकर उसकी बुद्धिको विचलित नहीं कर सकता। जैसे पहाड़को कोई डिगा नहीं सकता, ऐसे ही उसकी बुद्धिमें इतनी दृढ़ता आ जाती है कि उसको मन किसी भी अवस्थामें डिगा नहीं

सकता। कारण कि उसके मनमें विषयोंका महत्त्व नहीं रहा।

‘निगृहीतानि’ का तात्पर्य है कि इन्द्रियाँ विषयोंसे पूरी तरहसे वशमें की हुई हैं अर्थात् विषयोंमें उनका लेशमात्र भी राग, आसक्ति, खिंचाव नहीं रहा है। जैसे साँपके दाँत निकाल दिये जायें, तो फिर उसमें जहर नहीं रहता। वह किसीको काट भी लेता है तो उसका कोई असर नहीं होता। ऐसे ही इन्द्रियोंको राग-द्वेषसे रहित कर देना ही मानो उनके जहरीले दाँत निकाल देना है। फिर उन इन्द्रियोंमें यह ताकत नहीं रहती कि वे साधकको पतनके मार्गमें ले जायें।

इस श्लोकका तात्पर्य यह है कि साधकको दृढ़तासे यह निश्चय कर लेना चाहिये कि मेरा लक्ष्य परमात्माकी प्राप्ति करना है, भोग भोगना और संग्रह करना मेरा लक्ष्य नहीं है। अगर ऐसी सावधानी साधकमें निरन्तर बनी रहे, तो उसकी बुद्धि स्थिर हो जायगी।

सम्बन्ध—जिसकी इन्द्रियाँ सर्वथा वशमें हैं, उसमें और साधारण मनुष्योंमें क्या अन्तर है—इसे आगेके श्लोकमें बताते हैं।

Share this verse

Practice diya: lit

Reading regularly?

Begin a daily practice — free, no account.

Begin