गीताGitaDeep

Bhagavad Gītā · Chapter 2 · Sāṅkhya Yoga

नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः

न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः

२.२३

nainaṃ chindanti śastrāṇi nainaṃ dahati pāvakaḥ|

na cainaṃ kledayantyāpo na śoṣayati mārutaḥ||

Recitation coming soon

Translation

Weapons cannot cut it, nor can fire burn 0 it;,. water cannot wet it nor can wind dry

Commentary

The commentators seated around this verse

Open first:
Language:
Portrait of Rāmānuja

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita

English

On verses 2.23–24

Weapons are powerless to inflict any injury by cutting or piercing, fire is powerless to burn, water is powerless to wet and air is powerless to dry the eternal soul.

The soul having the propensity of pervading everything being capable by its nature of interpenetrating all substances. It is subtler than any substance and no substance can penetrate it.

The effects of cutting, burning, soaking, drying and others which takes place by weapons, fire, water, air and the rest penetrate the object which is the focus of their direction;

but due to its impregnable nature the soul is uninfluenced being beyond the scope of the material substratum. Hence the eternal soul is unchangeable, immovable and everlasting.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

Madhva BhāṣyaSanskritEnglish

“स्वतः प्रायो निनितैश्चाविनाशिनोऽपि केनचिन्मित्तविशेषेण स्यात् ककच्छेदवत् इत्यतो विशेषनिमित्तानि निषेधति – नैनम् इति ||” – In the normal circumstances, though there is no destruction, there may appear seeming destruction like the head of Daksha Prajapati (ककच्छेदवत्). To avoid such understanding it is mentioned that the Jiva cannot even be pierced etc. क means Daksha Prajapati.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

Gītā Tātparya NirṇayaSanskritEnglish

“कारणतोऽपि नेश्वरस्यान्यथात्वम् | इत्याह – नैनं छिन्दन्ति इति ||” – There is no cause (for destruction) for the Lord also by others.

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

English

On verses 2.22–2.25

22 "Just as, laying aside out-worn vestments, a person puts on others, new ones; so laying aside out-worn bodies, the body's owner passes on into others, new ones. 23 "Him cleave not weapons; him burns not fire; neither do the waters drench him, nor does the wind desiccate him. 24 "He is uncleavable; he is unburnable; he is undrenchable, as also undesiccatable. Eternal all-pervading, stable, immobile is he, enduring from yore. 25 "Non-manifest-unthinkable-immutable is he called, hence as thus knowing him, thou dost not do well to grieve after him. (144)

Just as we cast off worn out vestments and put on new ones, in the same way does the soul cast off worn out bodies and take on new ones. He being without origin, eternal, extremely pure without any limitations is ever beyond the reach of destruction with any mortal weapons. This soul can never be drenched in torrential waters, nor can fire burn him, nor can the wind desiccate him. O Arjuna, the soul is eternal, stable, immobile and all-pervading. O Kiriti, he is non-manifest and unthinkable. Meditation is ever eager to be able to see him. He is difficult to be comprehended by mere mental act nor can he be realized through any practical means. O Arjuna, he is limitless and the best of all the best. He is unaffected by the three Gunas (सत्व, रजस्, तमस्), has neither a beginning, nor an end, nor any manifested form, nor attribute, but is all-pervading. O Arjuna, once you come to know him as such, you will cease to grieve after him.

Swami Ramsukhdas · Modern

English

'Nainaṁ chindanti śastrāṇi'—Weapons cannot cut the soul because they are made of the earth-element which cannot even reach the soul. So how can they hurt the soul?

'Nainaṁ dahati pāvakaḥ'—Fire cannot burn the soul, because the soul is beyond the reach of fire. It means that fire can never bring any change ever in it.

'Na cainaṁ kledayantyāpaḥ'—Water cannot drench the soul because water cannot wet it. Water can never bring any change in it.

'Na śoṣayati mārutaḥ'—Wind cannot dry the soul because it is beyond the reach of wind. It can never bring any change in the least in it.

Thus out of the five gross elements four cannot hurt the soul. Now, the question arises—why has Lord Kṛṣṇa not mentioned the fifth element—ether? The answer is, that Ākāśa (ether) is actionless. Earth, water, fire, wind are born of ether and these are incapable of acting on ether. Therefore, when they cannot

even hurt ether, how can they hurt the soul, which is beyond the reach of even Matter or nature (prakṛti)? These elements with attributes cannot reach the soul, which is without any attributes (Gītā 13/31).

The soul is eternal. All the four elements such as the earth etc., are activated by the power of the soul. So, how can they impair the soul, the source of their power? The soul is all-pervading, while the four elements, such as the earth etc., are the pervaded ones. How can the pervaded ones, hurt the all-pervading one?

Here, the context is of war. Arjuna is grieved at the thought of the imminent death, of his kinsmen. Therefore, Lord Kṛṣṇa explains to Arjuna that the soul cannot be hurt by any weapons. A weapon can cut the body, not the soul, a fire-emitting missile can burn the body, but not the soul, the Neptune noose (Varuṇa weapon), can drench a body but not the soul, and the wind-missile can dry the body but not the soul. It means that the soul is not hurt by any weapons and missiles, it remains the same, while it is the body alone which decays and dies. So, it is sheer ignorance to lament for it.

**Appendix**—We say, 'This is a body'—there is a change in the body, but in 'Is' (Śarīrī) there is no change. Similarly when we say, 'There is wood or timber', then there is variation in wood, not in 'Is'. Wood is cut, 'Is' is not cut. Wood burns, 'Is' does not burn. Wood becomes wet, 'Is' doesn't get wet. Wood dries, 'Is' does not get dry. Wood never remains uniform while 'Is' never becomes multiform.

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Sanskrit

एवं प्रकृतं देहिनं न छिन्दन्ति शस्त्राणि, निरवयवत्वात् न अवयवविभागं कुर्वन्ति । शस्त्राणि अस्यादीनि । तथा न एनं दहति पावकः, अग्निरपि न भस्मीकरोति । तथा न च एनं क्लेदयन्ति आपः । अपां हि सावयवस्य वस्तुनः आर्द्रीभावकरणेन अवयवविश्लेषापादने सामर्थ्यम् । तत् न निरवयवे आत्मनि सम्भवति । तथा स्नेहवत् द्रव्यं स्नेहशोषणेन नाशयति वायुः । एनं तु आत्मानं न शोषयति मारुतोऽपि ॥

यतः एवं तस्मात् --

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Hindi

आत्मा सदा निर्विकार किस कारणसे है ? सो कहते हैं—

इस उपर्युक्त आत्माको शस्त्र नहीं काटते, अभिप्राय यह कि अवयवरहित होनेके कारण तलवार आदि शस्त्र इसके अङ्गोंके टुकड़े नहीं कर सकते।

वैसे ही अग्नि इसको जला नहीं सकता अर्थात् अग्नि भी इसको भस्मीभूत नहीं कर सकता।

जल इसको भिगो नहीं सकता; क्योंकि सावयव वस्तुको ही भिगोकर उसके अङ्गोंको पृथक्-पृथक् कर देनेमें जलकी सामर्थ्य है। निरवयव आत्मामें ऐसा होना सम्भव नहीं।

उसी तरह वायु आर्द्र द्रव्यका गीलापन शोषण करके उसको नष्ट करता है, अतः वह वायु भी इस स्व-स्वरूप आत्माका शोषण नहीं कर सकता

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Marathi

On verses 2.23–2.24

हा अनादि नित्यसिद्धु । निरुपाधि विशुद्धु । म्हणऊनि शस्त्रादिकीं छेदु । न घडे यया ॥ १४५ ॥

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Hindi

On verses 2.23–2.24

(2.145) यह आत्मा उत्पत्ति-रहित और नित्य है, उपाधि-रहित और अत्यन्त शुद्ध है। इसलिए शस्त्रादि से उसका छेदन नहीं हो सकता;

(2.146) प्रलय के जल में यह डूब नहीं सकता, अग्नि से जल नहीं सकता और वायु की महाशोषण-शक्ति भी इसके विषय समर्थ नहीं होती।

(2.147) हे अर्जुन! यह तीनों कालों में अवाध्य है, अचल है, शाश्वत है, सर्वत्र है, और सदा परिपूर्ण है।

Portrait of Sri Udiya Baba

Sri Udiya Baba · Modern

Hindi

भावार्थ— इस जीवात्मा को शस्त्र काट नहीं सकते, अग्नि जला नहीं सकता, जल गीला नहीं कर सकता और वायु सुखा नहीं सकता, (क्योंकि यह निरवयव है)।

व्याख्या— शस्त्र पृथ्वीतत्त्व का उपलक्षण है। अर्थात् पृथ्वीतत्त्व आत्मा का कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसी प्रकार अग्नितत्त्व, जलतत्त्व और वायुतत्त्व भी आत्मा पर अपना कोई प्रभाव नहीं डाल सकते। ये चारों तत्त्व सावयव हैं, अतः सावयव वस्तुओं पर ही इनका प्रभाव पड़ सकता है, निरवयव आत्मा पर नहीं। आकाश सावयव नहीं है, इसलिये उससे किसी को कोई बाधा नहीं पहुँचती। अतः उससे किसी को कोई भय भी नहीं है। ●

प्रश्न— क्या वायु निरवयव नहीं है?

उत्तर— उसमें चलन-वलन की क्रिया है, अतः वह सावयव है।

प्रश्न— यदि आकाश और आत्मा दोनों निरवयव हैं तो उसमें सादृश्य दोष आता है।

उत्तर— नहीं, क्योंकि आत्मा निर्गुण है और आकाश शब्द गुणवाला है।

Swami Ramsukhdas · Modern

Hindi

‘नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि’—इस शरीरको शस्त्र नहीं काट सकते; क्योंकि ये प्राकृत शस्त्र वहाँतक पहुँच ही नहीं सकते।

जितने भी शस्त्र हैं, वे सभी पृथ्वी-तत्त्वसे उत्पन्न होते हैं। यह पृथ्वी-तत्त्व इस शरीरमें किसी तरहका कोई विकार नहीं पैदा कर सकता। इतना ही नहीं, पृथ्वी-तत्त्व इस शरीरमें किसी तरहकी विकृति पैदा नहीं कर सकता, फिर विकृति करनेकी बात तो दूर ही रही!

**‘नैनं दहति पावकः’**—अगिन इस शरीरको जला नहीं सकती; क्योंकि अगिन वहाँतक पहुँच ही नहीं सकती। जब वहाँतक पहुँच ही नहीं सकती, तब उसके द्वारा जलाना कैसे सम्भव हो सकता है? तात्पर्य है कि अगिन-तत्त्व इस शरीरमें कभी किसी तरहका विकार उत्पन्न कर ही नहीं सकता।

**‘न चैनं क्लेदयन्त्यापः’**—जल इसको गीला नहीं कर सकता; क्योंकि जल वहाँतक पहुँच ही नहीं सकता। तात्पर्य है कि जल-तत्त्व इस शरीरमें किसी प्रकारका विकार पैदा नहीं कर सकता।

**‘न शोषयति मारुतः’**—वायु इसको सुखा नहीं सकती अर्थात् वायुमें इस शरीरको सुखानेकी सामर्थ्य नहीं है; क्योंकि वायु वहाँतक पहुँचती ही नहीं। तात्पर्य है कि वायु-तत्त्व इस शरीरमें किसी तरहकी विकृति पैदा नहीं कर सकता।

पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश—ये पाँच महाभूत कहलाते हैं। भगवान्ने इनमेंसे चार ही महाभूतोंकी बात कही है कि ये पृथ्वी, जल, तेज और वायु इस शरीरमें किसी तरहकी विकृति नहीं कर सकते; परन्तु पाँचवें महाभूत आकाशकी कोई चर्चा ही नहीं की है। इसका कारण यह

है कि आकाशमें कोई भी क्रिया करनेकी शक्ति नहीं है। क्रिया (विकृति) करनेकी शक्ति तो इन चार महाभूतोंमें ही है। आकाश तो इन सबको अवकाशमात्र देता है।

पृथ्वी, जल, तेज और वायु—ये चारों तत्त्व आकाशसे ही उत्पन्न होते हैं, पर वे अपने कारणभूत आकाशमें भी किसी तरहका विकार पैदा नहीं कर सकते अर्थात् पृथ्वी आकाशका छेदन नहीं कर सकती, जल गीला नहीं कर सकता, अग्नि जला नहीं सकती और वायु सुखा नहीं सकती। जब ये चारों तत्त्व अपने कारणभूत आकाशको, आकाशके कारणभूत महत्त्वको और महत्त्वके कारणभूत प्रकृतिको भी कोई क्षति नहीं पहुँचा सकते, तब प्रकृतिसे सर्वथा अतीत शरीरमें ये पहुँच ही कैसे सकते हैं? इन गुणयुक्त पदार्थोंकी उस निर्गुण-तत्त्वमें पहुँच ही कैसे हो सकती है? नहीं हो सकती (गीता—तेरहवें अध्यायका इकतीसवाँ श्लोक)।

शरीरी नित्य-तत्त्व है। पृथ्वी आदि चारों तत्त्वोंको इसीसे सत्ता-स्फूर्ति मिलती है। अतः जिससे इन तत्त्वोंको सत्ता-स्फूर्ति मिलती है, उसको ये कैसे विकृत कर सकते हैं? यह शरीरी सर्वव्यापक है और पृथ्वी आदि चारों तत्त्व व्याप्य हैं अर्थात् शरीरके अन्तर्गत हैं। अतः व्याप्य वस्तु व्यापकको कैसे नुकसान पहुँचा सकती है? उसको नुकसान पहुँचाना सम्भव ही नहीं है।

यहाँ युद्धका प्रसंग है। ‘ये सब सम्बन्धी मर जायेंगे’—इस बातको लेकर अर्जुन शोक कर रहे हैं। अतः भगवान् कहते हैं कि ये कैसे मर जायेंगे? क्योंकि वहाँतक अस्त्र-शस्त्रोंकी क्रिया पहुँचती ही नहीं अर्थात् शस्त्रके द्वारा शरीर कट जानेपर भी शरीरी नहीं कटता, अग्न्यास्त्रके द्वारा

शरीर जल जानेपर भी शरीरी नहीं जलता, वरुणास्त्रके द्वारा शरीर गल जानेपर भी शरीरी नहीं गलता और वायव्यास्त्रके द्वारा शरीर सूख जानेपर भी शरीरी नहीं सूखता। तात्पर्य

**परिशिष्ट भाव**—हम कहते हैं कि 'शरीर है' तो परिवर्तन शरीरमें होता है, 'है' (शरीरी) में नहीं होता। जैसे, 'काठ है' तो विकृति काठमें आती है, 'है' में नहीं आती। काठ कटता है, 'है' नहीं कटता। काठ जलता है, 'है' नहीं जलता। काठ गीला होता है, 'है' गीला नहीं होता। काठ सूखता है, 'है' नहीं सूखता। काठ कभी एकरूप रहता ही नहीं और 'है' कभी अनेकरूप होता ही नहीं।

अच्छेद्योऽयमदाह्योऽयमक्लेद्योऽशोष्य एव च ।

Share this verse

Practice diya: lit

Reading regularly?

Begin a daily practice — free, no account.

Begin