गीताGitaDeep

Bhagavad Gītā · Chapter 2 · Sāṅkhya Yoga

कर्मजं बुद्धियुक्ता हि फलं त्यक्त्वा मनीषिणः

जन्मबन्धविनिर्मुक्ताः पदं गच्छन्त्यनामयम्

२.५१

karmajaṃ buddhiyuktā hi phalaṃ tyaktvā manīṣiṇaḥ|

janmabandhavinirmuktāḥ padaṃ gacchantyanāmayam||

Recitation coming soon

Word meanings

हि = for

बुद्धियुक्ताः = endowed with even-minded intelligence

मनीषिणः = the wise

कर्मजम् = born of action

फलम् = the fruit

संसारमात्रका = of this entire world

त्यक्त्वा = having given up

विनिर्मुक्ताः = freed from bondage

Translation

For wise men possessing an equiposied i's mind, renouncing the fruit of actions and freed from the shackles of birth, attain the 4 blissful supreme state

Commentary

The commentators seated around this verse

Open first:
Language:
Portrait of Rāmānuja

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita

English

Those who are factually situated in spiritual intelligence perform activities as a matter of duty free from conceptions of gain and loss, unconcerned about the resultant rewards.

They are assuredly delivered from the bondage of birth and death in the material existence and are liberated to the spiritual realms. This information is well documented in the Vedic scriptures.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

SanskritEnglish

“तदुपायमाह - कर्मजम् इति | कर्मजं फलत् त्यक्त्वा अकामनयेश्वराय समर्प्य | बुद्धियुक्ताः सम्यग्ज्ञानिनो भूत्वा पदं गच्छन्ति | सयोगकर्म ज्ञानसाधनं तन्मोक्षसाधनम् इति भावः ||” - The solution has been spoken in this verse. Performance of actions by renouncing the fruits (thereof), offering them to the Lord without desiring anything, being united in intelligence and having all-comprehensive wisdom, he attains the (Supreme) stage. Performing equanimous actions is the means for Wisdom is the means for deliverance. This is the purport.

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

English

51 "For, united to this Discernment, the Sages, relinquishing the fruits issuing from action, and liberated from the bondage of births, attain to that Abode where there is no ailing. (278) Even while they live on the plane of performing actions, they never touch the fruit of their actions and therefore they escape from the tortuous wheel of birth and death. These illumined by this Discernment, O Dhanurdhara, reach that eternal everlasting Abode of Bliss.

Swami Ramsukhdas · Modern

English

'Karmajaṁ buddhiyuktā hi phalaṁ tyaktvā manīṣiṇaḥ'—Those endowed with equanimity, are really wise. In the tenth verse of the eighteenth chapter also, it is explained that, the man who does not hate disagreeable action nor is attached to an agreeable one, is wise.

An action even without the desire for its fruit will bring about fruit. No one can dispense with its fruit. Suppose a farmer sows seed without a selfish motive, will he not get corn? He will definitely get corn. In the same way if a person works in a detached spirit, he will get its fruit. Therefore, renunciation of fruit means, renunciation of manifest and latent desires for fruit and attachment for fruit. All people are free and capable of renouncing such desires.

'Janmabandhavinirmuktāḥ'—The wise aspirants, endowed with equanimity of mind are freed from the wheel of birth and

death. As in the state of equanimity, they do not in the least, possess evils, such as attachment and aversion etc., which are the root cause of rebirth. Thus they become free from the shackles of birth and death, forever.

'Padam gacchantyanāmayam'—'Āmaya' means ailment. An ailment is a blemish. A thing which is free from all sorts of blemishes is called 'Anāmaya (spotless). Wise people endowed with equanimity attain the state, which is free from any kind of blemish. This state has been called eternal state, in the fifth verse of the fifteenth chapter and 'everlasting imperishable state', in the fifty-sixth verse of the eighteenth chapter.

Though in the Gītā (in 14/6) sattva quality (the mode of goodness) has also been called flawless, yet in fact, the self or God is flawless because by attaining Him one has not to follow the wheel of birth and death. Lord Kṛṣṇa has called Sattva quality also flawless, because that also helps a man in attaining God-realization.

Self (soul) is immutable while the evolutes of matter (nature)—body and the world are mutable. When this self (soul) identifies itself with the mutable body, it itself assumes taint with mutable nature. But, when it renounces this assumed identification, it realizes its pure self. This is a blissful supreme state, free from evil.

In this verse the terms 'buddhiyuktā' and 'manīṣiṇaḥ' have been used in the plural, to express the idea that all those who get established in equanimity undoubtedly attain the blissful supreme state, without any exception. It proves that when a striver has no affinity to the perishable body and the world, he attains that state automatically. No effort is required for such a state to be created, as it always is there.

**Appendix—**Why Yoga (equanimity) in actions is skill—the Lord explains its reason in this verse by the term 'hi' (reason).

The fruit of 'Sāttvika' (good) actions is pure, the fruit of 'Rājasa' action is pain and the fruit of 'Tāmasa' action is

ignorance (Gītā 14/16)—a man with equanimity transcends these three kinds of fruit. The renunciation of the fruit of actions has two meanings—renouncing the desire for fruit; and not to feel happy and sad in favourable and unfavourable circumstances which are the fruits of actions.

In fact the entire world which is born and perishes is nothing but the fruit of actions. If the fruit of actions is renounced, no bondage remains.

The term 'manīṣī' means wise men. According to the preceding verse performance of actions with equanimity is wisdom—'sa buddhimānmanuṣyeṣu' (Gītā 4/18).

'Padam gacchantyanāmayam'—The term 'gacchanti' has three meanings—(1) To have knowledge, (2) to go, (3) to attain. Here attainment of the blissful supreme state means—to have knowledge of being free from the shackles of birth and death and of the attainment of the natural state, free from all sorts of blemishes. The reason is that only that is renounced which is in fact ever renounced and only that is attained who is in fact ever attained.

This verse proves that 'Karmayoga' (Discipline of Action) is an independent means for salvation or benediction. By 'Karmayoga' the renunciation of the world and attainment of God—both ensue.

Link:— In the next two verses, Lord Kṛṣṇa explains the steps to attain the blissful supreme state, which is free from blemish.

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Sanskrit

कर्मजं फलं त्यक्त्वा इति व्यवहितेन सम्बन्धः । इष्टानिष्टदेहप्राप्तिः कर्मजं फलं कर्मभ्यो जातं बुद्धियुक्ताः समत्वबुद्धियुक्ताः सन्तः हि यस्मात् फलं त्यक्त्वा परित्यज्य मनीषिणः ज्ञानिनो भूत्वा, जन्मबन्धविनिर्मुक्ताः जन्मैव बन्धः जन्मबन्धः तेन विनिर्मुक्ताः जीवन्त एव जन्मबन्धात् विनिर्मुक्ताः सन्तः, पदं परमं विष्णोः मोक्षाख्यं गच्छन्ति अनामयं सर्वोपद्रवरहितमित्यर्थः । अथवा ``बुद्धियोगाद्धनञ्जय'' (भ. गी. २-४९) इत्यारभ्य परमार्थदर्शनलक्षणैव सर्वतःसम्प्लुतोदकस्थानीया कर्मयोगजसत्त्वशुद्धिजनिता बुद्धिर्दर्शिता, साक्षात्सुकृतदुष्कृतप्रहाणादिहेतुत्वश्रवणात् ॥

योगानुष्ठानजनितसत्त्वशुद्धिजा बुद्धिः कदा प्राप्स्यते इत्युच्यते --

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Hindi

क्योंकि—

'कर्मजम्' इस पदका 'फलं त्यक्त्वा' इस अगले पदसे सम्बन्ध है ।

कर्मोंसे उत्पन्न होनेवाली जो इष्टानिष्टदेहप्राप्ति है वही कर्मज फल कहलाता है, समत्वबुद्धियुक्त पुरुष, उस कर्मफलको छोड़कर मनीषी अर्थात् ज्ञानी होकर जीवित अवस्थामें ही जन्मबन्धनसे निर्मुक्त होकर अर्थात् जन्म नामके बन्धनसे छूटकर विष्णुके मोक्ष नामक अनामय—सर्वोपद्रवरहित परमपदको पा लेते हैं ।

अथवा (यों समझो कि) 'बुद्धियोगाद्भनञ्जय' इस श्लोकसे लेकर (यहाँतक बुद्धि शब्दसे) कर्मयोगजनित सत्त्वशुद्धिसे उत्पन्न हुई जो सर्वतः सम्प्लुतोदकस्थानीय परमार्थज्ञानरूपा बुद्धि है वही दिखलायी गयी है; क्योंकि (यहाँ) यह बुद्धि पुण्य-पापके नाशमें साक्षात् हेतुरूपसे वर्णित है

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Marathi

ते कर्मी तरी वर्तती । परी कर्मफळा नातळती । आणि यातायाति लोपती । अर्जुना तयां ॥ २७८ ॥

मग निरामयभरित । पावती पद अच्युत । ते बुद्धियोगयुक्त । धनुर्धरा ॥ २७९ ॥

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Hindi

(2.278) वे कर्म में व्यवहार करते हैं, परन्तु कर्म के फल की इच्छा उन्हें स्पर्श नहीं करती। हे अर्जुन! उनका जन्म-मरण भी नष्ट हो जाता है;

(2.279) और फिर हे धनुर्धर! वे बुद्धि-योग-युक्त जन आनन्द से भरा हुआ अविनाशी स्थान पाते हैं।

Portrait of Sri Udiya Baba

Sri Udiya Baba · Modern

Hindi

संगति— अगले श्लोक में यह बतलाते हैं कि ज्ञानप्राप्ति का फल क्या है—

भावार्थ— सांख्य-बुद्धियुक्त तत्त्ववेत्ता शुभाशुभ कर्मों से होने वाले (जन्म-मरणरूप) फल को त्यागकर आगामी शरीर के बन्धन से छूटकर सब प्रकार के उपद्रव से रहित मोक्ष पद को प्राप्त होते हैं।

व्याख्या— इस शरीर से उनका तादात्म्य-सम्बन्ध छूट जाता है, इसलिये वे इससे मुक्त हो जाते हैं और यह तादात्म्य न रहने के कारण ही उन्हें कर्मफल नहीं होता तथा संचित कर्म दग्ध हो जाने के कारण आगामी जन्म के लिये नवीन प्रारब्ध भी नहीं बनता। इस प्रकार बोध हो जाने के कारण जब शुभाशुभ कर्मों का फल नहीं रहता तो उन्हें अनामय (निरुपद्रव) पद की प्राप्ति हो जाती है। अध्यात्म, अधिभूत और अधिदैव ये तीनों प्रकार के ताप या उपद्रव ही 'आमय' हैं, इन तीनों तापों से रहित मोक्ष ही अनामय पद है।

Swami Ramsukhdas · Modern

Hindi

‘कर्मजं बुद्धियुक्ता हि फलं त्यक्त्वा मनीषिणः’—जो समतासे युक्त हैं, वे ही वास्तवमें मनीषी अर्थात् बुद्धिमान् हैं। अठारहवें अध्यायके दसवें श्लोकमें भी कहा है कि जो मनुष्य अकुशल कर्मोंसे द्वेष नहीं करता और कुशल कर्मोंमें राग नहीं करता, वह मेधावी (बुद्धिमान्) है।

कर्म तो फलके रूपमें परिणत होता ही है। उसके फलका त्याग कोई कर ही नहीं सकता। जैसे, कोई खेतीमें निष्कामभावसे बीज बोये, तो क्या खेतीमें अनाज नहीं

होगा? बोया है तो पैदा अवश्य होगा। ऐसे ही कोई निष्कामभावपूर्वक कर्म करता है, तो उसको कर्मका फल तो मिलेगा ही, पर वह बन्धनकारक नहीं होगा। अतः यहाँ कर्मजन्य फलका त्याग करनेका अर्थ है—कर्मजन्य फलकी इच्छा, कामना, ममता, वासनाका त्याग करना। इसका त्याग करनेमें सभी समर्थ हैं।

‘जन्मबन्धविनिर्मुक्ताः’—समतायुक्त मनीषी साधक जन्मरूप बन्धनसे मुक्त हो जाते हैं। कारण कि समतामें स्थित हो जानेसे उनमें राग-द्वेष, कामना, वासना, ममता

आदि दोष किंचिन्मात्र भी नहीं रहते; अतः उनके पुनर्जन्मका कारण ही नहीं रहता। वे जन्म-मरणरूप बन्धनसे सदाके लिये मुक्त हो जाते हैं।

‘पदं गच्छन्त्यनामयम्’—‘आमय’ नाम रोगका है। रोग एक विकार है। जिसमें किंचिन्मात्र भी किसी प्रकारका विकार न हो, उसको ‘अनामय’ अर्थात् निर्विकार कहते हैं। समतायुक्त मनीषीलोग ऐसे निर्विकार पदको प्राप्त हो जाते हैं। इसी निर्विकार पदको पन्द्रहवें अध्यायके पाँचवें श्लोकमें ‘अव्यय पद’ और अठारहवें अध्यायके छप्पनवें श्लोकमें ‘शाश्वत अव्यय पद’ नामसे कहा गया है।

यद्यपि गीतामें सत्त्वगुणको भी अनामय कहा गया है (१४।६), पर वास्तवमें अनामय (निर्विकार) तो अपना स्वरूप अथवा परमात्मतत्त्व ही है; क्योंकि वह गुणातीत तत्त्व है, जिसको प्राप्त होकर फिर किसीको भी जन्म-मरणके चक्करमें नहीं आना पड़ता। परमात्मतत्त्वकी प्राप्तिमें हेतु होनेसे भगवान्ने सत्त्वगुणको भी अनामय कह दिया है।

अनामय पदको प्राप्त होना क्या है? प्रकृति विकारशील

है, तो उसका कार्य शरीर-संसार भी विकारशील है। स्वयं निर्विकार होते हुए भी जब यह विकारी शरीरके साथ तादात्म्य कर लेता है, तब यह अपनेको भी विकारी मान लेता है। परन्तु जब यह शरीरके साथ माने हुए सम्बन्धका त्याग कर देता है, तब इसको अपने सहज निर्विकार स्वरूपका अनुभव हो जाता है। इस स्वाभाविक निर्विकारताका अनुभव होनेको ही यहाँ अनामय पदको प्राप्त होना कहा गया है।

इस श्लोकमें ‘बुद्धियुक्ताः’ और ‘मनीषिणः’ पदमें बहुवचन देनेका तात्पर्य है कि जो भी समतामें स्थित हो जाते हैं, वे सब-के-सब अनामय पदको प्राप्त हो जाते हैं, मुक्त हो जाते हैं। उनमेंसे कोई भी बाकी नहीं रहता। इस तरह समता अनामय पदकी प्राप्तिका अचूक उपाय है। इससे यह नियम सिद्ध होता है कि जब उत्पत्ति-विनाशशील पदार्थोंके साथ सम्बन्ध नहीं रहता, तब स्वतःसिद्ध निर्विकारताका अनुभव हो जाता है। इसके लिये कुछ भी परिश्रम नहीं करना पड़ता; क्योंकि उस निर्विकारताका निर्माण नहीं करना पड़ता, वह तो स्वतः-स्वाभाविक ही है।

**परिशिष्ट भाव**—कर्मोंमें योग (समता) ही कुशलता क्यों है—इसका कारण ‘हि’ पदसे इस श्लोकमें बताते हैं।

सात्त्विक कर्मका फल निर्मल है, राजस कर्मका फल दुःख है और तामस कर्मका फल मूढ़ता है (गीता—चौदहवें अध्यायका सोलहवाँ श्लोक)—इन तीनों प्रकारके फलोंका समतायुक्त मनुष्य त्याग कर देता है। कर्मजन्य फलके त्यागके दो अर्थ हैं—फलकी इच्छाका त्याग करना और कर्मोंके फलस्वरूप अनुकूल-प्रतिकूल परिस्थिति प्राप्त होनेपर सुखी-दुःखी न होना।

वास्तवमें उत्पत्ति-विनाशशील सम्पूर्ण संसार कर्मफलके सिवाय और कुछ है ही नहीं। कर्मफलका त्याग कर दें तो फिर कोई भी बन्धन बाकी नहीं रहता।

‘मनीषी’ शब्दका अर्थ है—बुद्धिमान्। पूर्वश्लोकके अनुसार समतापूर्वक कर्म करना ही बुद्धिमत्ता है—‘स बुद्धिमान्मनुष्येषु’ (गीता ४।१८)।

‘पदं गच्छन्त्यनामयम्’—‘गच्छन्ति’ पदके तीन अर्थ होते हैं—१-ज्ञान होना, २-गमन करना और ३-प्राप्त होना। यहाँ निर्विकार पदकी प्राप्तिका अर्थ है—जन्म-मरणसे रहितपनेका और निर्विकार पदकी स्वतःसिद्ध प्राप्तिका ज्ञान हो जाना। कारण कि नित्य-निवृत्तकी ही निवृत्ति होती है और नित्यप्राप्तकी ही प्राप्ति होती है।

इस श्लोकसे यह सिद्ध होता है कि कर्मयोग मुक्तिका, कल्याणप्राप्तिका स्वतन्त्र साधन है। कर्मयोगसे संसारकी निवृत्ति और परमात्मतत्त्वकी प्राप्ति—दोनों हो जाते हैं।

सम्बन्ध—पूर्वश्लोकमें बताये अनामय पदकी प्राप्तिका क्रम क्या है—इसे आगेके दो श्लोकोंमें बताते हैं।

**यदा ते मोहकलिलं बुद्धिव्यतितरिष्यति।**

Share this verse

Practice diya: lit

Reading regularly?

Begin a daily practice — free, no account.

Begin