Bhagavad Gītā · Chapter 2 · Sāṅkhya Yoga
नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य न चायुक्तस्य भावना
न चाभावयतः शान्तिरशान्तस्य कुतः सुखम्
॥ २.६६ ॥
nāsti buddhirayuktasya na cāyuktasya bhāvanā|
na cābhāvayataḥ śāntiraśāntasya kutaḥ sukham||
Word meanings
अयुक्तस्य = of one who is undisciplined
बुद्धिः = resolute intelligence
न = not
अस्ति = there is
च = and
अयुक्तस्य = in the undisciplined
भावना = steady contemplation
न = not
अभावयतः = for one without contemplation
शान्तिः = peace
न = not
च = and
अशान्तस्य = for one without peace
सुखम् = happiness
कुतः = how (can there be)
Translation
He who has not controlled his mind 5 and senses can have no reason; nor can such an undisciplined man think of God. the Y unthinking man can have no peace; and how BESS SSS as ty TV cH 4 2 can there be happiness for one lacking peace of mind
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
English
Madhvācārya · Dvaita
Madhva BhāṣyaSanskritEnglish“प्रसादाभावे दोषमहोत्तरश्लोकाभ्याम् | नहि प्रसादाभावे युक्तिश्रितनिरोधः | अयुक्तस्य च बुद्धि सम्यग् ज्ञानं नास्ति | तदेवोपपादयति - नचायुक्तस्य इति | शान्तिः मुक्तिः शान्तिर्मोक्षोऽथ निर्वाणम् | इत्यभिधानात् ||” - Defects due to the absence of the happiness are spoken in the latter part of the verse. In the absence of happiness, there is no concentration of the mind. For the one who has no concentration, his intellect can never have realization. Therefore, it is declared - नचायुक्तस्य - not for the one without concentration. peace means deliverance, Peace, Deliverance, Nirvana have similar meanings, thus has it been said.

Madhvācārya · Dvaita
Gītā Tātparya NirṇayaSanskritEnglishशान्तिः भगवन्निष्ठ - शमो मन्निष्ठता इति हि भागवते || - Peace means abidance in the Lord, thus in Bhagavat Puraana.

Jñāneśvar · Vārkarī
English66 "Such (stable) discernment does not belong to one not practised in Yoga (sense-control); and to one not practised in Yoga there ensues also no at-one-ment (with the Supreme). There is no peace to one not reaching at-one-ment, and whence can there be bliss to one not having peace? (342)
One who does not possess in his heart this strength of stable discerning faculty, gets entangled into the snares of the sense-objects. O Pārtha, he is neither steady in intellect nor is there ever created in his mind any keen desire for such. Since such keen desire for steadfastness never touches his mind, how could he, O Arjuna, expect to have any peace of mind? Where there is no attachment for peace of mind, there could hardly exist any remote touch of happiness even by mistake, just as there can never be salvation for a sinner. A man with no peace of mind can expect happiness only if it be possible for the burnt seed to germinate. It follows, therefore, that the unsteady mind is the root of all miseries and it is desirable to keep the senses in complete control.
Swami Ramsukhdas · Modern
English[In the Discipline of Disinterested Action, control over the mind and senses is important, because without control, desire persists and with the persistence of desire, the mind does not get fixed. Therefore, it is obligatory for a striver following the Discipline of Action to control his mind and senses. What happens to the man who has not controlled his mind and senses, is explained in this verse.]
'Nāsti buddhirayuktasya'—He who has not controlled his mind and senses cannot have determinate intellect* that he has
* Without change of the sense of I (egotism), senses are not controlled
only to realize God, because he indulges in worldly pleasures and seeks prosperity. He develops desire for riches, honour and bodily comforts etc. These numerous desires, keep his intellect obsessed and do not allow him to have a stable intellect.
'Na cāyuktasya bhāvanā'—He whose intellect is not determinate, cannot have the feeling, that he has to discharge his duty by renouncing attachment and desire etc., because he has not fixed the aim of his life.
'Na cābhāvayataḥ śāntiḥ'—The man, who does not discharge his duty efficiently and sincerely, can have no peace, whosoever he may be.
'Aśāntasya kutah sukham'—How can he who lacks peace be happy? He cannot be happy, because his heart is filled with agitation and commotion. Despite acquiring all agreeable sense-objects, his mental perturbation cannot be wiped out. In other words he cannot be happy.
*Link:—In the next verse, Lord Kṛṣṇa explains why the intellect of a person who had not controlled his mind and senses, cannot be determinate.*

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritनास्ति न विद्यते न भवतीत्यर्थः, बुद्धिः आत्मस्वरूपविषया अयुक्तस्य असमाहितान्तःकरणस्य । न च अस्ति अयुक्तस्य भावना आत्मज्ञानाभिनिवेशः तथा -- न च अस्ति अभावयतः आत्मज्ञानाभिनिवेशमकुर्वतः शान्तिः उपशमः । अशान्तस्य कुतः सुखम् ? इन्द्रियाणां हि विषयसेवातृष्णातः निवृत्तिर्या तत्सुखम्, न विषयविषया तृष्णा । दुःखमेव हि सा । न तृष्णायां सत्यां सुखस्य गन्धमात्रमप्युपपद्यते इत्यर्थः ॥
अयुक्तस्य कस्माद्बुद्धिर्नास्ति इत्युच्यते --

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiउस प्रसन्नताकी स्तुति की जाती है—
अयुक्त पुरुषमें अर्थात् जिसका अन्तःकरण समाहित नहीं है, ऐसे पुरुषमें आत्मस्वरूपविषयक बुद्धि नहीं होती अर्थात् नहीं रहती और उस अयुक्त पुरुषमें भावना अर्थात् आत्मज्ञानमें प्रगाढ प्रवेश—अतिशय प्रीति भी नहीं होती।
तथा भावना न करनेवालेको अर्थात् आत्मज्ञानके साधनमें प्रीतिपूर्वक संलग्न न होनेवालेको शान्ति अर्थात् उपशमता भी नहीं मिलती।
शान्तिरहित पुरुषको भला सुख कहाँ? क्योंकि विषय-सेवनसम्बन्धी तृष्णासे जो इन्द्रियोंका निवृत्त होना है, वही सुख है, विषय-सम्बन्धी तृष्णा कदापि सुख नहीं है, वह तो दुःख ही है।
अभिप्राय यह कि तृष्णाके रहते हुए तो सुखकी गन्धमात्र भी नहीं मिलती

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiये युक्तीचि कडसणी । नाहीं जयाचां अंतःकरणीं । तो आकळिलां जाण गुणीं । विषयादिकीं ॥ ३४२ ॥
तया स्थिरबुद्धि पार्था । कहीं नाहीं सर्वथा । आणि स्थैर्याची आस्था । तेही नुपजे ॥ ३४३ ॥
निश्चळत्वाची भावना । जरी नव्हेचि देखें मना । तरी शांति केवी अर्जुना । आपु होय ॥ ३४४ ॥
आणि जेथ शांतिचा जिव्हाळा नाहीं । तेथ सुख विसरोनि न रिगे कहीं । जैसा पापियाचां ठायीं । मोक्षु न वसे ॥ ३४५ ॥
देखें अग्निमाजी धापती । तियें बीजें जरी विरुढती । तरी अशांत सुखप्राप्ती । घडों शके ॥ ३४६ ॥
म्हणोनि अयुक्तपण मनाचे । तेंचि सर्वस्व दुःखाचें । या कारणें इंद्रियांचें । दमन निकें ॥ ३४७ ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(2.342) जिसके अन्तःकरण में इस योग का विचार नहीं है उसे विषयादिक गुणों के वशीभूत समझो।
(2.343) हे पार्थ! उसकी बुद्धि कभी सर्वथा स्थिर नहीं रहती और उसे स्थिरता की इच्छा भी कभी नहीं उपजती।
(2.344) हे अर्जुन! निश्चलता की भावना यदि मन में न उपजेगी तो उसे शान्ति कैसे प्राप्त हो सकेगी?
(2.345) जैसे पापियों के पास मोक्ष कभी नहीं बसता वैसे ही जहाँ शान्ति का उद्गम नहीं है वहाँ सुख कभी भूलकर भी नहीं जाता।
(2.346) देखो, जो बीज अग्नि में भूना गया है वह यदि उग सके तभी अशान्त मनुष्य को सुख की प्राप्ति हो सकती है।
(2.347) अतएव मन का नियमन न करना ही सब दुःखों का कारण है। इसलिए इन्द्रियों का निग्रह करना चाहिए।

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiभावार्थ— असंयमी पुरुष को न तो बुद्धि होती है न भावना होती है। और भावनाशून्य को शान्ति नहीं मिल सकती। फिर अशान्त को सुख भी कहाँ।
व्याख्या— जिन्होंने शान्ति, दान्ति, उपरति, तितिक्षा, श्रद्धा, समाधान और समाधि आदि साधन प्राप्त नहीं किये वे अशान्त हैं। अथवा जो शान्त-दान्त तो हैं परन्तु ध्यान नहीं करते, अभ्यास में लगे हुए नहीं हैं, धारणा रहित हैं अर्थात् जो जानते तो सब हैं, परन्तु उसको आचरण में नहीं लाते, वेदान्त का श्रवण करते हैं और समझाने में भी कुशल हैं, परन्तु अभ्यास नहीं करते हैं। ऐसे अयुक्त-अनिश्चयात्मा पुरुषों में विवेकवती बुद्धि नहीं होती, प्रत्यक् दृष्टि नहीं होती और उन्हें आत्मसाक्षात्कार भी नहीं होता, क्योंकि वे सब शरीरों को अपना ही शरीर नहीं देखते तथा अपनी और अन्य सबकी बुद्धियों को एक सत्ता में नहीं देखते। ऐसे अयुक्त पुरुषों को स्वरूपनिष्ठा या आत्मरति प्राप्त नहीं होती। आत्मरति या आत्मभावना के बिना शान्ति नहीं होती और अशान्त या अनात्मा में आत्मबुद्धि रखने वाले द्वैतदर्शी को सुख प्राप्त नहीं हो सकता। अतः सुख प्राप्ति के लिए आत्म-निष्ठा के अतिरिक्त और किसी भी प्रकार का चिन्तन न करे। यही अभ्यास गीता ६/२५ में 'न किञ्चदपि चिन्तयेत्' इन शब्दों में कहा है। भगवान् वशिष्ठजी भी कहते हैं—
ऊर्ध्वबाहुर्विरोम्येष न च कश्चिच्छृणोति मे। असङ्कल्पः परं श्रेयः स किमर्थं न भाव्यते॥ न किञ्चिच्चिन्तयेद्योगी सदा शून्यपरो भवेत्। न किञ्चिच्चिन्तनादेव परमात्मा प्रकाशते॥
अर्थात् मैं हाथ उठाकर घोषणा कर रहा हूँ, किन्तु मेरी बात कोई नहीं सुनता। सङ्कल्प न करना ही परम कल्याणकारक है, उसी का अभ्यास क्यों नहीं किया जाता। योगी कभी कोई चिन्तन न करे, सदा शून्य से जो परे है उस पर दृष्टि रखे। कुछ भी चिन्तन न करने से ही परमात्मा का प्रकाश हो जाता है।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi[यहाँ कर्मयोगका विषय है। कर्मयोगमें मन और इन्द्रियोंका संयम करना मुख्य होता है। विवेकपूर्वक संयम किये बिना कामना नष्ट नहीं होती। कामनाके नष्ट हुए बिना बुद्धिकी स्थिरता नहीं होती। अतः कर्मयोगी साधकको पहले मन और इन्द्रियोंका संयम करना चाहिये। परन्तु जिसका मन और इन्द्रियाँ संयमित नहीं हैं, उसकी बात इस श्लोकमें कहते हैं।]
'नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य'—जिसका मन और इन्द्रियाँ संयमित नहीं हैं, ऐसे अयुक्त (असंयमी) पुरुषकी 'मेरेको केवल परमात्मप्राप्ति ही करनी है—ऐसी एक निश्चयवाली बुद्धि नहीं होती'। कारण कि मन और इन्द्रियाँ संयमित न होनेसे वह उत्पत्ति-विनाशशील सांसारिक भोगों और संग्रहमें ही लगा रहता है। वह कभी मान चाहता है, कभी सुख-आराम चाहता है, कभी धन चाहता है, कभी भोग चाहता
* अहंता ('मैं'-पन) का परिवर्तन हुए बिना इन्द्रियाँ वशमें नहीं होतीं और इन्द्रियोंको वशमें किये बिना एक निश्चयवाली बुद्धि नहीं होती। यदि अहंताका परिवर्तन हो जाय कि 'मैं साधक हूँ और साधन करना ही मेरा काम है' तो मन-इन्द्रियाँ अपने-आप वशमें हो जाती हैं, उनको वशमें करना नहीं पड़ता।
है—इस प्रकार उसके भीतर अनेक तरहकी कामनाएँ होती रहती हैं। इसलिये उसकी बुद्धि एक निश्चयवाली नहीं होती।
‘न चायुक्तस्य भावना’—जिसकी बुद्धि व्यवसायात्मिका नहीं होती, उसकी ‘मरेको तो केवल अपने कर्तव्यका पालन करना है और फलकी इच्छा, कामना, आसक्ति आदिका त्याग करना है’—ऐसी भावना नहीं होती। ऐसी भावना न होनेमें कारण है—अपना ध्येय स्थिर न होना।
‘न चाभावयतः शान्तिः’—जो अपने कर्तव्यके परायण नहीं रहता, उसको शान्ति नहीं मिल सकती। जैसे
साधु, शिक्षक, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र आदि यदि अपने-अपने कर्तव्यमें तत्पर नहीं रहते, तो उनको शान्ति नहीं मिलती। कारण कि अपने कर्तव्यके पालनमें दृढ़ता न रहनेसे ही अशान्ति पैदा होती है।
‘अशान्तस्य कुतः सुखम्’—जो अशान्त है, वह सुखी कैसे हो सकता है ? कारण कि उसके हृदयमें हरदम हलचल होती रहती है। बाहरसे उसको कितने ही अनुकूल भोग आदि मिल जायें तो भी उसके हृदयकी हलचल नहीं मिट सकती अर्थात् वह सुखी नहीं हो सकता।
सम्बन्ध—अयुक्त पुरुषकी बुद्धि एक निश्चयवाली क्यों नहीं होती—इसका कारण आगेके श्लोकमें बताते हैं।
इन्द्रियाणां हि चरतां यन्मनोऽनुविधीयते।
One who is unable to concentrate and focus their mind in meditation on Lord Krishna is known as ayukta devoid of spiritual intelligence.
One who attempts to control their senses by their own efforts without securing the grace of the Supreme Lord merited by devotion – to these living entities no clear, definitive illumination in consciousness can develop,
because one will not be able to internally realise the ultimate reality of the Supreme Lord through the medium of the eternal soul as having name, form, qualities, pastimes, abode and sweetness.
Thus without being able to comprehend and contemplate on the nature of the eternal soul there can be no tranquillity. Nor is it possible to dispel the compulsive urge and inclination to experience sensual objects.
To those who are not tranquil, who are addicted to sensual objects and who are submerged in sense gratification; how can they ever possibly attain eternal blessedness and transcendental bliss?!
Again as stated previously are the disastrous consequences that result in the inability to govern the tempestuous senses.