गीताGitaDeep

Bhagavad Gītā · Chapter 2 · Sāṅkhya Yoga

यः सर्वत्रानभिस्नेहस्तत्तत्प्राप्य शुभाशुभम्

नाभिनन्दति न द्वेष्टि तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता

२.५७

yaḥ sarvatrānabhisnehastattatprāpya śubhāśubham|

nābhinandati na dveṣṭi tasya prajñā pratiṣṭhitā||

Recitation coming soon

Word meanings

सर्वत्र = everywhere

अनभिस्नेहः = without attachment

यः = he who

तत्, तत् = this or that

शुभाशुभम् = good and bad

प्राप्य = on obtaining

= neither

अभिनन्दति = rejoices

= nor

द्वेष्टि = hates

तस्य = his

प्रज्ञा = wisdom

प्रतिष्ठिता = is established

Translation

He who is unattached to everything, and C meeting with good and evil, neither rejoices. 2 nor recoils, his mind is stable. (57) Vv SSSA SS ei illlllltmmcaldllidllddraruiddddldin

Commentary

The commentators seated around this verse

Open first:
Language:
Portrait of Rāmānuja

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita

English

Forming no attachments in any situation means to be indifferent, unconcerned in an aloof state or attitude.

Auspicious is a situation that is pleasing and inauspicious is a situation that is displeasing. Lord Krishna is instructing not to be overjoyed by the pleasing or despondent over the unpleasant.

One who can successfully engage themselves thus is sthita-prajñā situated in the perfect knowledge of transcendental consciousness.

The next lower stage is given in the next verse.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

SanskritEnglish

On verses 2.57–2.58

“सर्वज्ञानभिस्नेहत्वाच्छुभाशुभं प्राप्य नाभिनन्दति न द्वेष्टि ।” - Having no attraction towards all things, even when acquiring the good or the evil, he does neither rejoice nor does he hate.

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

English

57 "He, who encountering diverse good as well as evil things, feels no attachment towards anything, and neither rejoices (in the one), nor loathes (the other,) his Discernment is (really) perfectly-poised. (297)

He behaves evenly with all, like the full (moon-day) moon that gives light equally both to the virtuous or to the evil-doers: his unfailing equality towards all knows no distinction whatever. He is ever kind to all beings, never making any distinction. He never rejoices at the acquisition of good nor loathes untoward things. Such a one, O Arjuna, who is free from joy and sorrow and ever full with the Bliss of the Self is Sthitabuddhi.

Swami Ramsukhdas · Modern

English

[In the previous verse, Lord Kṛṣṇa explained that a man of stable wisdom remains unperturbed, while discharging his duty. In this verse, he explains, that such a man remains stable in favourable and unfavourable circumstances, which he comes across as a result of the deeds he performs.]

'Yaḥ sarvatrānabhisnehaḥ'—He remains unattached everywhere viz., he is not attached to his body, senses, mind, intellect, family and possessions. He never identifies himself with them, but always remains untainted by them. Despite his physical association with senses, objects, circumstances and individuals etc., he remains quite unattached with them, through the self.

'Tattatprāpya śubhāśubham nābhinandati na dveṣṭi—He remains untainted and unaffected by good and bad, favourable and unfavourable circumstances. Experiencing good or pleasant, he is not delighted. This delight means mental joy and expression of joy through words. By encountering evil or unpleasant, he is not dejected. This dejection means mental suffering and despair,

and the thought why and how this situation has occurred, and how to get rid of the unpleasant situation. He remains untainted in favourable and unfavourable circumstances, which we got as a result of destiny.

The expression, 'tat, tat', signifies that meeting with all agreeable and disagreeable persons, incidents, objects and circumstances that can possibly cause mental perturbations; he neither rejoices in them nor hates them whenever, wherever, and however, he may meet with them.

'Tasya prajñā pratiṣṭhitā'—His determinate intellect, now becomes stable in God. He understands that he is entirely unconcerned with the good and evil of the world, because these always change, while he (soul) always remains the same. There is no modification in the self, while in the evolutes of matter, there is always modification. Man identifies himself with the body and regards the modification of the body as modification in his own self. But when he realizes the two as separate, his intellect becomes stable.

The second interpretation is, that limitless and endless God cannot be perceived by the intellect, which is limited. So the intellect merges in God and then there remains nothing besides God. This is fixation of intellect in God or stability in wisdom.

A Karmayogī is ever active. Therefore, the Lord, in the fifty-sixth verse, mentions that he neither craves for success (pleasure) nor is he perturbed in failure (sorrow), while in this verse He declares that he neither delighted at receiving the agreeable nor dejected at the disagreeable.

Link:—Now, Lord Kṛṣṇa answers the third question, "How does an equanimous person sit?"

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Sanskrit

यः मुनिः सर्वत्र देहजीवितादिष्वपि अनभिस्नेहः अभिस्नेहवर्जितः तत्तत् प्राप्य शुभाशुभं तत्तत् शुभं अशुभं वा लब्ध्वा न अभिनन्दति न द्वेष्टि शुभं प्राप्य न तुष्यति न हृष्यति, अशुभं च प्राप्य न द्वेष्टि इत्यर्थः । तस्य एवं हर्षविषादवर्जितस्य विवेकजा प्रज्ञा प्रतिष्ठिता भवति ॥ किञ्च--

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Hindi

जो मुनि सर्वत्र अर्थात् शरीर, जीवन आदितकमें भी स्नेहसे रहित हो चुका है तथा उन-उन शुभ या अशुभको पाकर न प्रसन्न होता है और न द्वेष ही करता है अर्थात् शुभको पाकर प्रसन्न नहीं होता और अशुभको पाकर उससे द्वेष नहीं करता।

जो इस प्रकार हर्ष-विषादसे रहित हो चुका है उसकी विवेकजनित बुद्धि प्रतिष्ठित होती है

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Marathi

जो सर्वत्रा सदा सरिसा । परिपूर्ण चंद्रु कां जैसा । अधमोत्तम प्रकाशा - । माजीं न म्हणे ॥ २९७ ॥

ऐसी अनवच्छिन्न समता । भूतामत्रीं सदयता । आणि पालटु नाहीं चित्ता । कवणे वेळे ॥ २९८ ॥

गोमटें कांही पावे । तेणे संतोषें तेणें नाभिभवे । जो ओखटेनि नागवे । विषादासी ॥ २९९ ॥

ऐसा हरिखशोकरहितु । जो आत्मबोधभरितु । तो पां जाण प्रज्ञायुक्तु । धनुर्धरा ॥ ३०० ॥

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Hindi

(2.297) जो सर्वदा समान रहता है, जैसे पूर्णचन्द्र प्रकाश देते समय ऐसा भेद नहीं रखता कि यह अधम और यह उत्तम है

(2.298) वैसे ही जिसकी अखण्ड समता है, जिसमें सब भूत मात्र के विषय में सदयता है, और जिसके चित्त में किसी समय भी अन्तर नहीं होता,

(2.299) कोई अच्छी बात प्राप्त हो तो जो उसके सन्तोष के वश नहीं होता, तथा किसी बुरी बात से जो दुःख के हाथ नहीं आता,

(2.300) ऐसा जो हर्ष और शोक से रहित और आत्मज्ञान से पूर्ण हो उसे, हे धनुर्धर! प्रज्ञायुक्त जानो।

Portrait of Sri Udiya Baba

Sri Udiya Baba · Modern

Hindi

संगति— अगला श्लोक प्रवृत्ति और निवृत्ति दोनों मार्गों वालों के लिये है। इस में पूर्ण वैराग्यवान् और जीवन्मुक्तों के लक्षण बतलाये हैं—

भावार्थ— जो सर्वत्र स्नेहरहित रहकर शुभ या अशुभ की प्राप्ति होने पर न तो प्रसन्न होता है न द्वेष करता है, उसकी बुद्धि स्थिर है।

व्याख्या— जैसे मिट्टी के पात्र में अण्डी का तेल भर दें तो फिर उसकी कितनी ही सफाई करो उसमें लेशमात्र चिकनाई रह ही जाती है, उसी प्रकार प्रयत्न करने पर और सबसे भले ही राग हट जाय तथापि माता-पिता, गुरु, अपने शरीर और वर्णाश्रमादि में राग का संस्कार रह ही जाता है। किन्तु जिस का चित्त इस प्रकार के स्नेह के संस्कार से भी शून्य है तथा जिसे अपने अनुकूल या प्रतिकूल भोजन, वस्त्र एवं स्नानादि की प्राप्ति में न हर्ष होता है न खेद, उसकी बुद्धि स्थिर है तथा उसी को ज्ञाननिष्ठा होती है।

ज्ञाननिष्ठा के तीन साधन हैं— तीव्र वैराग्य, तीव्र जिज्ञासा और तीव्र तत्परता। परन्तु ये सब भी इन्द्रियनिग्रहपूर्वक होने चाहिये। अन्यथा समाधि में विघ्न हो जायगा। अतः सर्वदा इन्द्रियों को उनके विषयों से रोकता रहे और रागी पुरुषों का सङ्ग कभी न करे, क्योंकि राग भी इतना बुरा नहीं है जितना कि रागी पुरुषों का सङ्ग है, जैसे धूप की अपेक्षा धूप से तपी हुई बालू अधिक दुःख देती है। रागी पुरुषों में रहने से ज्ञान तथा ज्ञाननिष्ठा हो ही नहीं सकती। निरन्तर निषेधाकारवृत्ति करता रहे, क्योंकि विषय भोक्ता और भोग्य वस्तुओं का जब तक अत्यन्ताभाव नहीं होगा तब तक राग बना ही रहेगा।

शंका— बोधवान् में स्नेह तथा राग-द्वेष क्यों नहीं होते?

समाधान— विवेकवती प्रज्ञा उत्पन्न होने पर वह स्त्री-पुत्रादि से लेकर ईश्वर पर्यन्त सबको स्वप्नवत् देखता है तथा आत्मा में राग होने के कारण उसका अन्यत्र स्नेह नहीं होता। शुभ-अशुभ को भी उसकी दृष्टि में एक ही सत्ता होती है, इसलिये उसका कहीं राग-द्वेष नहीं होता। स्थितप्रज्ञ, भक्त और गुणातीत के लक्षण प्रायः एक ही हैं, थोड़ा ही अन्तर है। अन्तर केवल इतना है कि ज्ञानी में मैत्री और करुणा नहीं बतायी गयी।

Swami Ramsukhdas · Modern

Hindi

[पूर्वश्लोकमें तो भगवान्ने कर्तव्यकर्म करते हुए निर्विकार रहनेकी बात बतायी। अब इस श्लोकमें कर्मोंके अनुसार प्राप्त होनेवाली अनुकूल-प्रतिकूल परिस्थितियोंमें सम, निर्विकार रहनेकी बात बताते हैं।]

‘यः सर्वत्रानभिस्नेहः’—जो सब जगह स्नेहरहित है अर्थात् जिसकी अपने कहलानेवाले शरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि एवं स्त्री, पुत्र, घर, धन आदि किसीमें भी आसक्ति, लगाव नहीं रहा है।

वस्तु आदिके बने रहनेसे मैं बना रहा और उनके बिगड़ जानेसे मैं बिगड़ गया, धनके आनेसे मैं बड़ा हो गया और धनके चले जानेसे मैं मारा गया—यह जो वस्तु आदिमें एकात्मताकी तरह स्नेह है, उसका नाम ‘अभिस्नेह’ है। स्थितप्रज्ञ कर्मयोगीका किसी भी वस्तु आदिमें यह अभिस्नेह बिल्कुल नहीं रहता। बाहरसे वस्तु, व्यक्ति, पदार्थ आदिका संयोग रहते हुए भी वह भीतरसे सर्वथा निलिप्त रहता है।

‘तत्तत्प्राप्य शुभाशुभं नाभिनन्दति न द्वेष्टि’—जब उस मनुष्यके सामने प्रारब्धवशात् शुभ-अशुभ, शोभनीय-अशोभनीय, अच्छी-मन्दी, अनुकूल-प्रतिकूल परिस्थिति आती है, तब वह अनुकूल परिस्थितिको लेकर अभिनन्दित नहीं होता और प्रतिकूल परिस्थितिको लेकर द्वेष नहीं करता।

अनुकूल परिस्थितिको लेकर मनमें जो प्रसन्नता आती है और वाणीसे भी प्रसन्नता प्रकट की जाती है तथा

बाहरसे भी उत्सव मनाया जाता है—यह उस परिस्थितिका अभिनन्दन करना है। ऐसे ही प्रतिकूल परिस्थितिको लेकर मनमें जो दुःख होता है, खिन्नता होती है कि यह कैसे और क्यों हो गया! यह नहीं होता तो अच्छा था, अब यह जल्दी मिट जाय तो ठीक है—यह उस परिस्थितिसे द्वेष करना है। सर्वत्र स्नेहरहित, निलिप्त हुआ मनुष्य अनुकूलताको लेकर अभिनन्दन नहीं करता और प्रतिकूलताको लेकर द्वेष नहीं करता। तात्पर्य है कि उसको अनुकूल-प्रतिकूल, अच्छे-मन्दे अवसर प्राप्त होते रहते हैं, पर उसके भीतर सदा निलिप्तता बनी रहती है।

‘तत्, तत्’ कहनेका तात्पर्य है कि जिन-जिन अनुकूल और प्रतिकूल वस्तु, व्यक्ति, घटना, परिस्थिति आदिसे विकार होनेकी सम्भावना रहती है और साधारण लोगोंमें विकार होते हैं, उन-उन अनुकूल-प्रतिकूल वस्तु आदिके कहीं भी, कभी भी और कैसे भी प्राप्त होनेपर उसको अभिनन्दन और द्वेष नहीं होता।

‘तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता’—उसकी बुद्धि प्रतिष्ठित है, एकरस और एकरूप है। साधनावस्थामें उसकी जो व्यवसायात्मिका बुद्धि थी, वह अब परमात्मामें अचल-अटल हो गयी है। उसकी बुद्धिमें यह विवेक पूर्णरूपसे जाग्रत हो गया है कि संसारमें अच्छे-मन्देके साथ वास्तवमें मेरा कोई भी सम्बन्ध नहीं है। कारण कि ये अच्छे-मन्दे

अवसर तो बदलनेवाले हैं, पर मेरा स्वरूप न बदलनेवाला है; अतः बदलनेवालेके साथ न बदलनेवालेका सम्बन्ध कैसे हो सकता है?

वास्तवमें देखा जाय तो फर्क न तो स्वरूपमें पड़ता है और न शरीर-इन्द्रियाँ-मन-बुद्धिमें। कारण कि अपना जो स्वरूप है, उसमें कभी किंचिन्मात्र भी कोई परिवर्तन नहीं होता और प्रकृति तथा प्रकृतिके कार्य शरीरादि स्वाभाविक ही बदलते रहते हैं। तो फर्क कहाँ पड़ता है? शरीरसे तादात्म्य होनेके कारण बुद्धिमें फर्क पड़ता है। जब यह तादात्म्य मिट जाता है, तब बुद्धिमें जो फर्क पड़ता था, वह मिट जाता है और बुद्धि प्रतिष्ठित हो जाती है।

दूसरा भाव यह है कि किसीकी बुद्धि कितनी ही तेज

क्यों न हो और वह अपनी बुद्धिसे परमात्माके विषयमें कितना ही विचार क्यों न करता हो, पर वह परमात्माको अपनी बुद्धिके अन्तर्गत नहीं ला सकता। कारण कि बुद्धि सीमित है और परमात्मा असीम-अन्त हैं। परन्तु उस असीम परमात्मामें जब बुद्धि लीन हो जाती है, तब उस सीमित बुद्धिमें परमात्माके सिवाय दूसरी कोई सत्ता ही नहीं रहती—यही बुद्धिका परमात्मामें प्रतिष्ठित होना है।

कर्मयोगी क्रियाशील होता है। अतः भगवान्ने छप्पनवें श्लोकमें क्रियाकी सिद्धि-असिद्धिमें अस्पृहा और उद्वेग-रहित होनेकी बात कही तथा इस श्लोकमें प्रारब्धके अनुसार अपने-आप अनुकूल-प्रतिकूल परिस्थितिके प्राप्त होनेपर अभिनन्दन और द्वेषसे रहित होनेकी बात कहते हैं।

सम्बन्ध—अब भगवान् आगेके श्लोकसे 'स्थितप्रज्ञ कैसे बैठता है?' इस तीसरे प्रश्नका उत्तर आरम्भ करते हैं।

Share this verse

Practice diya: lit

Reading regularly?

Begin a daily practice — free, no account.

Begin