Bhagavad Gītā · Chapter 2 · Sāṅkhya Yoga
इन्द्रियाणां हि चरतां यन्मनोऽनुविधीयते
तदस्य हरति प्रज्ञां वायुर्नावमिवाम्भसि
॥ २.६७ ॥
indriyāṇāṃ hi caratāṃ yanmano'nuvidhīyate|
tadasya harati prajñāṃ vāyurnāvamivāmbhasi||
Word meanings
हि = for
चरताम् = roaming among their objects
इन्द्रियाणाम् = of the senses
यत् = which
मनः = the mind
अनुविधीयते = follows
तत् = that (mind)
अम्भसि = on the water
नावम् = a boat
वायुः = the wind
इव = like
अस्य = his
प्रज्ञाम् = wisdom
हरति = carries away
Translation
As the wind carries away a boat upon the waters, even so of the senses moving among: sense-objects, the one to which the mind is. y joined takes away his discrimination. (67)
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
English
Madhvācārya · Dvaita
SanskritEnglish“कथमयुक्तस्य भावना न भवति? आह - इन्द्रियाणाम् इति | अनु विधीयते क्रियते नन्वीश्वरेणेन्द्रियामनु | बुद्धिर्ज्ञानम् इत्यादि वक्ष्यमाणात्वात् | प्रज्ञाम् पत्रज्ञानम् | उत्पत्सादपि निवारयति इत्यर्थः | उत्पन्नस्याप्यभिभवो भवति ||” - In this verse it has been said how is it that for the concentrated meditation is not possible? Do the senses not perform the actions energized by the Lord? Not entirely so, since later it has been said 'By Awareness, wisdom, etc.' (X.4). Awareness, wisdom is not allowed to be unenlightened and the unenlightened wisdom being weak is incapable for meditation.

Jñāneśvar · Vārkarī
English67 "For, that mind which, while the senses are moving (amongst the objects), is prone to follow in their wake: such (mind) sweeps away one's understanding, as wind a ship on the waters. (348)
Therefore one, who acts up to the dictates of the senses, although he seems to tide over (the ocean of) mundane existence, does not really do so. Just as a boat getting overturned by the stormy wind, just near the bank, gets again exposed to the fatal risks, which it once escaped from while in mid-river, in that way one, who has already become one with the state of the Self, is afflicted by miseries of mundane existence, once he begins to be indulgent towards the senses even for play or sport.
Swami Ramsukhdas · Modern
English[God has bestowed upon man a human body to attain Him. So a man should firmly resolve to attain God-realization. This resolve, removes his attachment for pleasures and makes his intellect determinate. But what happens if the intellect does not become determinate, has been described here.]
'Indriyānām hi caratām yanmano'nu vidhiyate'—Senses are involuntarily drawn to the sense-objects. Mind that follows anyone of the senses, is naturally led astray by it. For example, while relishing a tasteful dish, the sense of taste gets attached to it, and then it attracts the mind, and thus the misdirected mind gets entangled in this taste.
'Tadasya harati prajñām'—When the mind gets entangled in pleasures, man immediately loses his determinate intellect that he has to realize God only.
'Vāyurnāvamivāmbhasi'—A ship without a rudder is at the mercy of a strong wind. As a rudderless ship does not reach its destination, a misdirected mind takes away man's discrimination.
A strong wind either pushes away the ship in the wrong direction or sinks it. But a skilful sailor, manages the ship in such a way, that the wind instead of pushing it away from its course, helps it in sailing and reaching its destination. Similarly, the misdirected mind misguides discrimination, in two ways—It leads it astray from the path of God-realization and engages it in sense-pleasures or it ruins him by entangling it, in prohibited pleasures. But a controlled mind and senses do not take the intellect away ward, they rather help one in realizing God (2/64-65).
**Appendix**—Here a doubt may arise, why have the meanings of the terms 'yat' and 'tat' been taken 'mind' rather than 'senses' viz., why has it been said that the mind rather than
senses takes away reason? The clarification is that in the sixtieth verse of this chapter it has been said that senses sway the mind and in the forty-second verse of the third chapter it is mentioned that mind is superior to the senses and intellect is greater (subtle, higher and more powerful) than the mind. It proves that senses sway the mind and the mind sways the intellect. Secondly in swaying the intellect; the mind is important, senses are not important. The reason is that unless the mind accompanies senses, senses don't know sense-objects—'adhiṣṭhāya manaścāyam viṣayānupasevate' (Gītā 15/9). In Śrīmadbhāgavata Dattātreyajī Mahārāja declares—
tadaivamātmanyavaruddhacitto na veda kiñcid bahirantaram vā yatheṣukāro nṛpatiṁ vrajantamiṣau gatātmā na dadarśa pārśve (Śrīmadbhā. 11/9/13)
'He, whose mind is tied up in the soul, has no knowledge of anything outward or inward. I saw that an arrow-maker was so much engrossed in arrow-making that he did not notice the king's cavalcade in procession passing by him.'
The arrow-maker had the sense of hearing and its sense-object was sound also, but he could not hear because his mind was not diverted towards the procession. When without the mind, the senses can't even know their sense-objects, then how can they sway the intellect? They can't.
*Link:— In the next verse, Lord Kṛṣṇa describes the condition of the striver, who has controlled his senses.*

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritइन्द्रियाणां हि यस्मात् चरतां स्वस्वविषयेषु प्रवर्तमानानां यत् मनः अनुविधीयते अनुप्रवर्तते तत् इन्द्रियविषयविकल्पनेन प्रवृत्तं मनः अस्य यतेः हरति प्रज्ञां आत्मानात्मविवेकजां नाशयति । कथम् ? वायुः नावमिव अम्भसि उदके जिगमिषतां मार्गादुद्धृत्य उन्मार्गे यथा वायुः नावं प्रवर्तयति, एवमात्मविषयां प्रज्ञां हृत्वा मनो विषयविषयां करोति ॥ ``यततो हि'' (भ. गी. २-६०) इत्युपन्यस्तस्यार्थस्य अनेकधा उपपत्तिमुक्त्वा तं चार्थमुपपाद्य उपसंहरति --

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiअयुक्त पुरुषमें बुद्धि क्यों नहीं होती? इसपर कहते हैं—
क्योंकि अपने-अपने विषयमें विचरनेवाली अर्थात् विषयोंमें प्रवृत्त हुई इन्द्रियोंमेंसे जिसके पीछे-पीछे यह मन जाता है—विषयोंमें प्रवृत्त होता है वह उस इन्द्रियके विषयको विभागपूर्वक ग्रहण करनेमें लगा हुआ मन इस साधककी आत्म-अनात्मसम्बन्धी विवेक-ज्ञानसे उत्पन्न हुई बुद्धिको हर लेता है अर्थात् नष्ट कर देता है।
कैसे? जैसे जलमें नौकाको वायु हर लेता है वैसे ही, अर्थात् जैसे जलमें चलनेकी इच्छावाले पुरुषोंकी नौकाको वायु गन्तव्य मार्गसे हटाकर उलटे मार्गपर ले जाता है वैसे ही यह मन आत्मविषयक बुद्धिको विचलित करके विषयविषयक बना देता है

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiये इंद्रियें जें जें म्हणती । तें तेंचि जे पुरुष करिती । ते तरलेचि न तरिती । विषयसिंधु ॥ ३४८ ॥
जैसी नाव थडिये ठाकितां । जरी वरपडी होय दुर्वाता । तरी चुकलाही मागौता । अपावो पावे ॥ ३४९ ॥
तैसी प्राप्तेंही पुरुषें । इंद्रियें लाळिलीं जरी कौतुकें । तरी आक्रमिला देख दुःखे । सांसारिकें ॥ ३५० ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(2.348) जो मनुष्य इन्द्रिय जो जो कहे सो सो करते हैं वे इस विषयरूपी समुद्र में से तर जायें तो भी तरे न समझना चाहिए। (2.349) जैसे नाव तीर पर लग कर भी तूफान में पड़ जाय तो टला हुआ संकट फिर आ बीतता है,
(2.350) वैसे ही पहुँचा हुआ मनुष्य भी यदि कुतूहल से इन्द्रियों का

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiसंगति— अगले श्लोक में यह बताते हैं कि समाधि की आवश्यकता क्यों है—
भावार्थ— जल में जिस प्रकार वायु नाव को हर कर जहाँ चाहता है ले जाता है उसी प्रकार जब इन्द्रियों के चलायमान होने पर मन भी उसके साथ लग जाता है तो वह इनकी बुद्धि को हर लेता है अर्थात् विचलित कर देता है।
व्याख्या— अपनी निष्ठा को छोड़कर दूसरी ओर प्रवृत्त होना ही बुद्धि का हरण है अभ्यास न करने से स्वच्छन्द विचरने वाला मन विद्वान् की प्रज्ञा को भी लोकवासना, शास्त्र वासना, उपासना, कर्मकाण्ड या परोपकार आदि में लगा देता है। इसलिये सर्वदा आत्मचिन्तन और आत्मकथन में ही लगा रहे।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi[मनुष्यको यह जन्म केवल परमात्मप्राप्तिके लिये ही मिला है। अतः मुझे तो केवल परमात्मप्राप्ति ही करनी है, चाहे जो हो जाय—ऐसा अपना ध्येय दृढ़ होना चाहिये। ध्येय दृढ़ होनेसे साधककी अहंतामेंसे भोगोंका महत्त्व हट जाता है। महत्त्व हट जानेसे व्यवसायात्मिका बुद्धि दृढ़ हो जाती है। परन्तु जबतक व्यवसायात्मिका बुद्धि दृढ़ नहीं होती, तबतक उसकी क्या दशा होती है—इसका वर्णन यहाँ कर रहे हैं।]
‘इन्द्रियाणां हि चरतां यन्मनोऽनुविधीयते’*—जब साधक कार्यक्षेत्रमें सब तरहका व्यवहार करता है, तब इन्द्रियोंके सामने अपने-अपने विषय आ ही जाते हैं।
उनमेंसे जिस इन्द्रियका अपने विषयमें राग हो जाता है, वह इन्द्रिय मनको अपना अनुगामी बना लेती है, मनको अपने साथ कर लेती है। अतः मन उस विषयका सुखभोग करने लग जाता है अर्थात् मनमें सुखबुद्धि, भोगबुद्धि पैदा हो जाती है; मनमें उस विषयका रंग चढ़ जाता है, उसका महत्त्व बैठ जाता है। जैसे, भोजन करते समय किसी पदार्थका स्वाद आता है तो रसनेन्द्रिय उसमें आसक्त हो जाती है। आसक्त होनेपर रसनेन्द्रिय मनको भी खींच लेती है, तो मन उस स्वादमें प्रसन्न हो जाता है, राजी हो जाता है।
‘तदस्य हरति प्रज्ञाम्’—जब मनमें विषयका महत्त्व बैठ जाता है, तब वह अकेला मन ही साधककी बुद्धिको हर
* इस श्लोकके पूर्वार्धमें कर्मकर्तृ-प्रयोग करनेके पहले कर्तृवाच्य था अर्थात् ‘चरताम् इन्द्रियाणाम् इन्द्रियम् यत् मनः अनुविधायति’ ऐसा वाक्य था। इस वाक्यमें इन्द्रिय कर्ता थी और मन कर्म था। परन्तु जब वाक्यको सरल बनानेके लिये ‘कर्मकर्तृ’ का प्रयोग किया जाता है अर्थात् कर्मको कर्ता बनाया जाता है, तब वहाँ उस कर्तृको कर्मवद्धाव किया जाता है। इससे कर्मको लेकर जो कार्य होते हैं, वे सभी कार्य कर्तृको लेकर हो जाते हैं। यहाँ मनकी मुख्यता दिखानेके लिये अर्थात् इन्द्रियोंके बिना मन ही सब कुछ करता है—यह दिखानेके लिये कर्मरूप मनको कर्ता बना दिया गया है। मन प्रथम पुरुष होनेसे प्रथम पुरुष ‘अनुविधीयते’ क्रियाका प्रयोग हुआ है। अब जो कर्तृवाच्यका कर्ता इन्द्रिय थी, उसकी आवश्यकता न होनेसे वह कर्ता हट गया, तो पूरा वाक्य बना—‘इन्द्रियाणां हि चरतां यन्मनोऽनुविधीयते’ जो कि उपर्युक्त श्लोकमें है। इस कर्मकर्तृका प्रयोग करनेका तात्पर्य यह हुआ कि इन्द्रियाँ जिन विषयोंमें विचरती हैं, उन विषयोंमेंसे मन जिस किसी विषयमें खिंच जाता है, रस लेने लग जाता है, वह अकेला मन ही बुद्धिको हर लेता है अर्थात् मनमें विषयभोगकी प्रधानता हो जाती है।
लेता है अर्थात् साधकमें कर्तव्य-परायणता न रहकर भोगबुद्धि पैदा हो जाती है। वह भोगबुद्धि होनेसे साधकमें 'मुझे परमात्माकी ही प्राप्ति करनी है'—यह व्यवसायात्मिका बुद्धि नहीं रहती। इस तरहका विवेचन करनेमें तो देरी लगती है, पर बुद्धि विचलित होनेमें देरी नहीं लगती अर्थात् जहाँ इन्द्रियने मनको अपना अनुगामी बनाया कि मनमें भोगबुद्धि पैदा हो जाती है और उसी समय बुद्धि मारी जाती है।
'वायुर्नावमिवाम्भसि'—वह बुद्धि किस तरह हर ली जाती है—इसको दृष्टान्तरूपसे समझाते हैं कि जलमें चलती हुई नौकाको वायु जैसे हर लेती है, ऐसे ही मन बुद्धिको हर लेता है। जैसे, कोई मनुष्य नौकाके द्वारा नदी या समुद्रको पार करते हुए अपने गन्तव्य स्थानको जा रहा है। यदि उस समय नौकाके विपरीत वायु चलती है तो वह वायु उस नौकाको गन्तव्य स्थानसे विपरीत ले जाती है। ऐसे ही साधक व्यवसायात्मिका बुद्धिरूप नौकापर आरूढ़ होकर संसार-सागरको पार करता हुआ परमात्माकी तरफ चलता है, तो एक इन्द्रिय जिस मनको अपना
अनुगामी बनाती है, वह अकेला मन ही बुद्धिरूप नौकाको हर लेता है अर्थात् उसे संसारकी तरफ ले जाता है। इससे साधककी विषयोंमें सुखबुद्धि और उनके उपयोगी पदार्थोंमें महत्त्वबुद्धि हो जाती है।
वायु नौकाको दो तरहसे विचलित करती है—नौकाको पथभ्रष्ट कर देती है अथवा जलमें डुबा देती है। परन्तु कोई चतुर नाविक होता है तो वह वायुकी क्रियाको अपने अनुकूल बना लेता है, जिससे वायु नौकाको अपने मार्गसे अलग नहीं ले जा सकती, प्रत्युत उसको गन्तव्य स्थानतक पहुँचानेमें सहायता करती है—ऐसे ही इन्द्रियोंके अनुगामी हुआ मन बुद्धिको दो तरहसे विचलित करता है—परमात्मप्राप्तिके निश्चयको दबाकर भोगबुद्धि पैदा कर देता है अथवा निषिद्ध भोगोंमें लगाकर पतन करा देता है। परन्तु जिसका मन और इन्द्रियाँ वशमें होती हैं, उसकी बुद्धिको मन विचलित नहीं करता, प्रत्युत परमात्माके पास पहुँचानेमें सहायता करता है (दूसरे अध्यायका चौंसठवाँ-पैंसठवाँ श्लोक)।
**परिशिष्ट भाव**—यहाँ शंका हो सकती है कि प्रस्तुत श्लोकमें आये 'यत्' और 'तत्' पदोंसे इन्द्रियोंको न लेकर मनको क्यों लिया गया है अर्थात् इन्द्रियको बुद्धिका हरण करनेवाली न बताकर मनको बुद्धिका हरण करनेवाला क्यों बताया गया है? इसका समाधान है कि इसी अध्यायके साठवें श्लोकमें इन्द्रियोंको मनका हरण करनेवाली बताया है और तीसरे अध्यायके बयालीसवें श्लोकमें इन्द्रियोंसे मनको और मनसे बुद्धिको पर (सूक्ष्म, श्रेष्ठ, बलवान्) बताया है। इससे सिद्ध होता है कि इन्द्रियाँ मनका हरण करती हैं और मन बुद्धिका हरण करता है। दूसरी बात, बुद्धिको हरनेके विषयमें मन ही मुख्य है, इन्द्रियाँ नहीं। कारण कि जबतक किसी इन्द्रियके साथ मन नहीं रहता, तबतक उस इन्द्रियको अपने विषयका भी ज्ञान नहीं होता—'अधिष्ठाय मनश्चायं विषयानुपसेवते' (गीता १५। ९)। श्रीमद्भगवतमें दत्तात्रेयजी महाराज कहते हैं—
तदैवमात्मन्यवरुद्धचित्तो न वेद किञ्चिद् बहिरन्तरं वा। यथेषुकारो नृपतिं व्रजन्तमिषौ गतात्मा न ददर्श पाश्वै॥
(श्रीमद्भगवत् ११। ९। १३)
'जिसका चित्त आत्मामें ही निरुद्ध हो जाता है, उसको बाहर-भीतर कहीं किसी पदार्थका भान नहीं होता। मैंने देखा था कि एक बाण बनानेवाला कारीगर बाण बनानेमें इतना तन्मय हो रहा था कि उसके पाससे ही दलबलके साथ राजाकी सवारी निकल गयी और उसको पतातक न चला।'
बाण बनानेवालेकी कर्णैन्द्रिय भी थी और उसका विषय शब्द भी था, पर मन उस तरफ न रहनेसे वह सुनायी नहीं दिया। तात्पर्य है कि मन साथ रहनेसे ही इन्द्रियको अपने विषयका ज्ञान होता है। जब मन साथ न रहनेसे इन्द्रियको अपने विषयका भी ज्ञान नहीं होता, फिर वह इन्द्रिय बुद्धिको कैसे हर सकती है? नहीं हर सकती।
सम्बन्ध—अयुक्त पुरुषकी निश्चयात्मिका बुद्धि क्यों नहीं होती, इसका हेतु तो पूर्वश्लोकमें बता दिया। अब जो युक्त होता है, उसकी स्थितिका वर्णन करनेके लिये आगेका श्लोक कहते हैं।
When the senses are rambling about in pursuit of their delights and one allows their mind to follow in hot pursuit after them, then the mind will be deprived of its inherent intelligence and will completely forget all the things that lead to ones highest good.
Instead of inducing a strong will to pursue spiritual development one will develop a strong will for sensual enjoyment.
Thus Lord Krishna gives this fitting analogy of a ship in the ocean being tossed about violently hither and thither by tempestuous winds. The conclusion of this rational is explained in the next verse.