Bhagavad Gītā · Chapter 6 · Dhyāna Yoga
ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा कूटस्थो विजितेन्द्रियः
युक्त इत्युच्यते योगी समलोष्टाश्मकाञ्चनः
॥ ६.८ ॥
jñānavijñānatṛptātmā kūṭastho vijitendriyaḥ|
yukta ityucyate yogī samaloṣṭāśmakāñcanaḥ||
Word meanings
ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा = whose self is satisfied with knowledge and wisdom
विजितेन्द्रियः = whose senses are conquered
अन्तःकरण = the inner faculty
समलोष्टाश्मकाञ्चनः = for whom clay, stone, and gold are equal
कूटस्थः = unmoving, unwavering
इति = thus (saying)
योगी = a yogī
युक्तः = united in yoga
उच्यते = is called
Translation
The Yogi whose mind is sated with Jiana n. (Knowledge of Nirguna Brahm) and Vijnana ( Knowledge of Manifest Divinity), who is unmoved under all circumstances, whose senses are completely mastered, and to whom earth, ‘i e store and gold are all alike, is spoken of as a « God-realized soul
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
English
Madhvācārya · Dvaita
Madhva BhāṣyaSanskritEnglishOn verses 6.7–6.8
“जितात्मनः फलमाह - जितात्मन इति | जितात्मा हि प्रशान्तो भवति | न तस्य मनः प्रायो विषयेषु गच्छति | तदा च परमात्मा सम्यक् ह्याहितः सन्निहितो भवति ५५ अपरोक्षज्ञानी भवति इत्यर्थः | अपरोक्षज्ञानिनो लक्षणं स्पष्टयति - शीतोष्णः इत्यादिना | शीतोष्णादिषु कूटस्थः | ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा विजितेन्द्रिय इति कूटस्थत्वे हेतुः | विज्ञानाम् विशेष अपरोक्ष ज्ञानम् | अपरोक्षज्ञानं वा ||” - He speaks of the fruits of success over senses in this verse. The one who has success over the senses alone will become tranquil. His mind is not ordinarily been attracted by sense-objects. Then the Supreme Self comprehensively and firmly is established in his heart, i.e. he becomes spiritually enlightened. The marks of the spiritually enlightened person are explained in the verse. In the space, without any form, aloof from cold or heat, being content with knowledge and wisdom and having won over senses, being established in the space within becomes his objective. विज्ञानम् means specialized Knowledge ज्ञान, or Wisdom experienced from supra-sensory sources.
“तच्चोक्तम् - सामान्यैर्यं त्वविज्ञेया विशेषा मम गोचराः | देवादीनां तु तज्ज्ञानं विज्ञानमिति कीर्तितम् || श्रवणान्मननाश्चैव यज्ज्ञानमुपजायते | तज्ज्ञानं दर्शनं विष्णोर्विज्ञानं शम्भुरववीत् || विज्ञानं ज्ञानमङ्गदेविश्रष्टं दर्शनं यथा || इत्यादिः ||” - That which becomes known generally through special receptivity relating to the gods is special Wisdom. That which becomes known through listening and reflection is the special, supra-sensory awareness being receptive to Sri Vishnu, thus says Shambhu. विज्ञानम् is also supra-sensory Wisdom through perception acquired from scriptures.
“कूटस्थो निर्विकारः | कूटवत् स्थितः इति व्यत्यते || कूटमाकाशं | कूटं च विदलं व्योमसन्धिराकाशं उच्यते इत्यभिदानात् | योगी योग कुर्वन् | युक्तः योगसम्पूर्णः | एवमभतो योगानुष्ठाता योगसम्पूर्ण उच्यते इत्यर्थः ||” - One who abides in Space is the formless, since he abides like Space. आकाश is space, also known as enclosure, expanse, inclusive, encompassing, and unifying etc. योगी is one whose actions are equanimous. युक्तः is one who is completely in communion (with the Supreme Lord). Remaining ever in this manner he abides in equanimity with complete communion. This is the meaning.

Madhvācārya · Dvaita
Gītā Tātparya NirṇayaSanskritEnglishOn verses 6.7–6.8
“सर्वत्र विष्णोरुक्श्रज्ञानं ज्ञानमितीयते | तद्विशेषपरिज्ञानं विज्ञानमिति गीयते ||” - In all the places the awareness of supremacy of Sri Vishnu is known as jnyaana (awareness); and special knowledge about Him, is विज्ञान (Supra-sensory awareness).

Jñāneśvar · Vārkarī
English8 “One whose self is content in knowledge and in realisation, and has gained imperturbability, having subjugated all sense-centres; such an one who looks alike upon an earthclod, a stone or gold; he is steadied in self-control, and is called the man of Discipline (Yogin). (88)
When one, after deep thinking comes to the abiding truth that all ideas and desires in regard to worldly existence, are empty having been born of delusion, and the more deeply he opens his mind to the Eternal Being, the more that truth of being is seen to be identical with the essence of the Supreme Self. When this happens all doubt and discussion whether the essence of the form of the self is all-pervading or is limited by place, time etc. automatically sinks down there and then, and becomes void. One, who has in this way conquered all the senses, reaches the level of the Supreme, even though he continues abiding in the human (body) form. Such a one alone has conquered the senses and he alone should be called a Yogin, since his heart never makes any such distinction as great and small, higher and lower. He holds alike gold of the size of mountain Meru as also a small clod of earth. He abides desireless and even-tempered to the extent of holding as a mere tiny piece of earth, even a brilliant gem of the value of the entire world.
Swami Ramsukhdas · Modern
English'Jñānavijñānatrpṭātmā'—It is in the context of the, Discipline of Action. So here, the knowledge how to perform an action is 'Jñāna', and equanimity in success and failure is, 'Vijñāna'.
Action, thought and trance, performed respectively with the physical, subtle and causal body, for one's own self, is not knowledge (Jñāna), because it and its fruits have a beginning and an end. But himself being a fragment of God, is eternal. So, how can the transient and insentient, satisfy the eternal and sentient? This knowledge, that actions and their fruits cannot satisfy his own self, is knowledge (Jñāna). By having this knowledge, when a person remains equanimous in success and failure, that is called 'Vijñāna'. He himself gets satisfied with 'Jñāna' and 'Vijñāna'. Thus for him nothing remains to be done, to be known and to be achieved.
'Kūṭasthaḥ'—'Kūṭa', is a block of iron on which things made of iron, silver and gold etc., are hammered into different shapes, by smiths, but it remains the same. Similarly, the self-disciplined
man, remains unshaken, in all circumstances.
'Vijitendriyaḥ'—A striver, following the Discipline of Action, has to conquer the senses, because while performing actions, he may have attachment and aversion. Therefore, Lord Kṛṣṇa in 12/11 has said, 'Subduing your mind, senses etc., relinquish the fruit of all actions.' It means, that in abandoning the fruit of action, senses have to be subdued. Thus a striver who, while following the spiritual discipline remains careful in subduing his senses, his senses, are finally conquered when he realizes God.
'Samaloṣṭāśmakāñcanaḥ'—To a Yogī, a clod, a stone and a piece of gold, are the same. In dealings, he knows the value of each one of them. So, he keeps gold in the shelf, while lets a clod and a stone, lie outside. But he remains equanimous, in gain and loss. He views all the things of the world, with an equal eye, because he knows that all of these, are transient. He remains established in God, Who pervades everywhere equally, and His axiomatic equanimity, abides in him.
'Yukta ityucyate yogī'—Such a Karmayogī, satisfied with 'Jñāna' (knowledge), and 'Vijñāna' (equanimity), unshaken in all circumstances, with senses subdued, and equanimous, is spoken of as a Yogī viz., one who has attained Yoga or equanimity.

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा ज्ञानं शास्त्रोक्तपदार्थानां परिज्ञानम्, विज्ञानं तु शास्त्रतो ज्ञातानां तथैव स्वानुभवकरणम्, ताभ्यां ज्ञानविज्ञानाभ्यां तृप्तः सञ्जातालम्प्रत्ययः आत्मा अन्तःकरणं यस्य सः ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा, कूटस्थः अप्रकम्प्यः, भवति इत्यर्थः ; विजितेन्द्रियश्च । य ईदृशः, युक्तः समाहितः इति स उच्यते कथ्यते । स योगी समलोष्टाश्मकाञ्चनः लोष्टाश्मकाञ्चनानि समानि यस्य सः समलोष्टाश्मकाञ्चनः ॥ किञ्च --

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiशास्त्रोक्त पदार्थोंको समझनेका नाम 'ज्ञान' है और शास्त्रसे समझे हुए भावोंको वैसे ही अपने अन्तःकरणमें प्रत्यक्ष अनुभव करनेका नाम 'विज्ञान' है, ऐसे 'ज्ञान' और 'विज्ञान' से जिसका अन्तःकरण तृप्त है अर्थात् जिसके अन्तःकरणमें ऐसा विश्वास उत्पन्न हो गया है कि 'बस' अब कुछ भी जानना बाकी नहीं है, ऐसा जो ज्ञान-विज्ञानसे तृप्त हुए अन्तःकरणवाला है तथा जो कूटस्थ यानी अविचल और जितेन्द्रिय हो जाता है, वह युक्त यानी समाहित (समाधिस्थ) कहा जाता है।
यह योगी मिट्टी, पत्थर और सुवर्णको समान समझने-वाला होता है अर्थात् उसकी दृष्टिमें मिट्टी, पत्थर और सोना सब समान हैं (एक ब्रह्मरूप है)

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiजो हा विज्ञानात्मकु भावो । तया विचारितां जाहला वावो । मग लागला जंव पाहों । तंव ज्ञान तें तोचि ॥ ८८ ॥
आतां व्यापकु कीं एकदेशी । हे ऊहापोही जे ऐसी । ते करावी ठेली आपैशी । दुजेनवीण ॥ ८९ ॥
ऐसा शरीरीचि परी कौतुकें । परब्रह्माचेनि पाडें तुके । जेणें जिंतलीं एके । इंद्रिये गा ॥ ९० ॥
तो जितेंद्रियु सहजें । तोचि योगयुक्तु म्हणिजे । जेणें सानें थोर नेणिजे । कवणें काळीं ।। ९१ ॥
देखे सोनियाचें निखळ । मेरुयेसणें ढिसाळ । आणि मातियेचें डिखळ । सरिसेंचि मानी ॥ ९२ ॥
पाहता पृथ्वीचें मोल थोडें । ऐसें अनर्घ्य रत्न चोखडें । देखें दगडाचेनि पाडें । निचाडु ऐसा ॥ ९३ ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(6.88) यह जो संसार-ज्ञानात्मक भाव है उसका विचार करते ही वह उसे मिथ्या जान पड़ता है, और ज्योंही विचार करता है त्योंही वह स्वयं ज्ञानरूप हो जाता है।
(6.89) फिर यह तर्क करना कि मैं व्यापक हूँ कि अव्यापक, द्वैतभाव न रहने के कारण आप ही आप बन्द हो जाता है। (6.90) इस प्रकार, जिसने इन्द्रियों को जीत लिया है उसे, यद्यपि वह देहधारी हो तथापि, योग्यता में परब्रह्म के तुल्य समझना चाहिए।
(6.91) जितेन्द्रिय वही है और योगयुक्त उसी को कहना चाहिए जो कभी ऐसा भेद नहीं करता कि यह छोटा और यह बड़ा है;
(6.92) जो मेरू पर्वत जैसा विशाल सोने का गोला और मिट्टी का ढेला दोनों को समान समझता है;
(6.93) और जो इतना निरिच्छ है कि ऐसे उत्तम और अमोल रत्न को, कि जिसके आगे पृथ्वी का मोल भी थोड़ा है, पत्थर के समान समझता है।

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiभावार्थ— जो ज्ञान-विज्ञान से तृप्त चित्त है तथा कूटस्थ और जितेन्द्रिय है वह योगी युक्त (सिद्ध या जीवन्मुक्त) कहा जाता है। उसकी दृष्टि ढेले, पत्थर और सुवर्ण में समान होती है।
व्याख्या— ज्ञान शास्त्र-ज्ञान को कहते हैं और विज्ञान अनुभवजनित ज्ञान है। गुरु और शास्त्रवाक्यों से ऐसा विश्वास कर लेना कि केवल आत्मा ही सत्य है ज्ञान कहलाता है तथा स्वरूप से भिन्न और कुछ नहीं है—ऐसा करामलकवत् अनुभव हो जाना विज्ञान है। जो सब प्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वरूप से विचलित न हो उसे कूटस्थ कहते हैं। निरन्तर ब्रह्माकारवृत्ति रहने के कारण जिसकी अनात्म-बुद्धि नहीं होती तथा बड़े से बड़ा सुख या दुःख उपस्थित होने पर भी जिसकी देह-दृष्टि नहीं होती वही योगारूढ या युक्त है और वही समदर्शी हो सकता है।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi‘ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा’—यहाँ कर्मयोगका प्रकरण है; अतः यहाँ कर्म करनेकी जानकारीका नाम ‘ज्ञान’ है और कर्मोंकी सिद्धि-असिद्धिमें सम रहनेका नाम ‘विज्ञान’ है।
स्थूलशरीरसे होनेवाली क्रिया, सूक्ष्मशरीरसे होनेवाला चिन्तन और कारणशरीरसे होनेवाली समाधि—इन तीनोंको अपने लिये करना ‘ज्ञान’ नहीं है। कारण कि क्रिया, चिन्तन, समाधि आदि मात्र कर्मोंका आरम्भ और समाप्ति होती है तथा उन कर्मोंसे मिलनेवाले फलका भी आदि और अन्त होता है। परन्तु स्वयं परमात्माका अंश होनेसे नित्य रहता है। अतः अनित्य कर्म और फलसे इस नित्य रहनेवालेको क्या तृप्ति मिलेगी? जड़के द्वारा चेतनको क्या तृप्ति मिलेगी? ऐसा ठीक अनुभव हो जाय कि कर्मोंके द्वारा मेरेको कुछ भी नहीं मिल सकता, तो यह कर्मोंको करनेका ‘ज्ञान’ है। ऐसा ज्ञान होनेपर वह कर्मोंकी पूर्ति-अपूर्तिमें और पदार्थोंकी प्राप्ति-अप्राप्तिमें सम रहेगा—यह ‘विज्ञान’ है। इस ज्ञान और विज्ञानसे वह स्वयं तृप्त हो जाता है। फिर उसके लिये करना, जानना और पाना कुछ भी बाकी नहीं रहता।
‘कूटस्थः’*—कूट (अहरन) एक लौह-पिण्ड होता है, जिसपर लोहा, सोना, चाँदी आदि अनेक रूपोंमें गढ़े जाते हैं, पर वह एकरूप ही रहता है। ऐसे ही सिद्ध महापुरुषके सामने तरह-तरहकी परिस्थितियाँ आती हैं, पर वह कूटकी तरह ज्यों-का-त्यों निर्विकार रहता है।
‘विजितेन्द्रियः’—कर्मयोगके साधकको इन्द्रियोंपर विशेष ध्यान देना पड़ता है; क्योंकि कर्म करनेमें प्रवृत्ति होनेके कारण उसके कहीं-न-कहीं राग-द्वेष होनेकी पूरी सम्भावना रहती है। इसलिये गीताने कहा है—‘सर्वकर्मफलत्यागं ततः कुरु यतात्मवान्’ (१२।११) अर्थात् कर्मफलके त्यागमें जितेन्द्रियता मुख्य है। इस तरह साधन-अवस्थामें इन्द्रियोंपर विशेष खयाल रखनेवाला साधक सिद्ध-अवस्थामें स्वतः ‘विजितेन्द्रिय’ होता है।
‘समलोष्टाश्मकाञ्चनः’—‘लोष्ट’ नाम मिट्टीके ढेलेका, ‘अश्म’ नाम पत्थरका और ‘कांचन’ नाम स्वर्णका है—इन सबमें सिद्ध कर्मयोगी सम रहता है। सम रहनेका अर्थ यह नहीं है कि उसको मिट्टीके ढेले, पत्थर और स्वर्णका ज्ञान नहीं होता। उसको यह ढेला है, यह पत्थर है, यह स्वर्ण है—ऐसा ज्ञान अच्छी तरहसे होता है और उसका व्यवहार भी उनके अनुरूप जैसा होना चाहिये, वैसा ही होता है अर्थात् वह स्वर्णको तिजोरीमें सुरक्षित रखता है और ढेले तथा पत्थरको बाहर ही पड़े रहने देता है। ऐसा होनेपर भी स्वर्ण चला जाय, धन चला जाय तो उसके मनपर कोई असर नहीं पड़ता और स्वर्ण मिल जाय, तो भी उसके मनपर कोई असर नहीं पड़ता अर्थात् उनके आने-जानेसे, बनने-बिगड़नेसे उसको हर्ष-शोक नहीं होते—यही उसका सम रहना है। उसके लिये जैसे पत्थर है, वैसे ही सोना है; जैसे सोना है, वैसे ही ढेला है और जैसे ढेला है वैसे ही सोना है।
* जो कूट-(अहरन-) की तरह स्थित रहता है, उसको ‘कूटस्थ’ कहते हैं—‘कूटवत् तिष्ठतीति कूटस्थः।’
अतः इनमेंसे कोई चला गया तो क्या? कोई बिगड़ गया तो क्या? इन बातोंको लेकर उसके अन्तःकरणमें कोई विकार पैदा नहीं होता। इन स्वर्ण आदि प्राकृत पदार्थोंका मूल्य तो प्रकृतिके साथ सम्बन्ध रखते हुए ही प्रतीत होता है और तभीतक उनके बढ़िया-घटियापनेका अन्तःकरणमें असर होता है। पर वास्तविक बोध हो जानेपर जब प्रकृतिसे सम्बन्ध-विच्छेद हो जाता है, तब उसके अन्तःकरणमें इन प्राकृत (भौतिक) पदार्थोंका कुछ भी मूल्य नहीं रहता अर्थात् बढ़िया-घटिया सब पदार्थोंमें उसका समभाव हो जाता है।
सार यह निकला कि उसकी दृष्टि पदार्थोंके उत्पन्न और नष्ट होनेवाले स्वभावपर रहती है अर्थात् उसकी दृष्टिमें इन प्राकृत पदार्थोंके उत्पन्न और नष्ट होनेमें कोई
फर्क नहीं है। सोना उत्पन्न और नष्ट होता है, पत्थर उत्पन्न और नष्ट होता है तथा ढेला भी उत्पन्न और नष्ट होता है। उनकी इस अनित्यतापर दृष्टि रहनेसे उसको सोना, पत्थर और ढेलेमें तत्त्वसे कोई फर्क नहीं दीखता। इन तीनोंके नाम इसलिये लिये हैं कि इनके साथ व्यवहार तो यथायोग्य ही होना चाहिये और यथायोग्य करना ही उचित है तथा वह यथायोग्य व्यवहार करता भी है, पर उसकी दृष्टि उनके विनाशीपनेपर ही रहती है। उनमें जो परमात्मतत्त्व एक समान परिपूर्ण है, उस परमात्मतत्त्वकी स्वतःसिद्ध समता उसमें रहती है।
‘युक्त इत्युच्यते योगी’—ऐसा ज्ञान-विज्ञानसे तृप्त, निर्विकार, जितेन्द्रिय और समबुद्धिवाला सिद्ध कर्मयोगी युक्त अर्थात् योगारूढ़, समतामें स्थित कहा जाता है।
The word jñāna means knowledge relative to the ātma or soul. The word vijñāna is transcendental knowledge based on realisation of the ātma. The word tṛptātmā means one who is exclusively satisfied with these two forms of knowledge.
The word kūṭastho refers to one who is perpetually consistent and unwavering amidst the variable and ever changing phenomena of material existence.
One who is absorbed in the eternal nature of the ātma is kūṭastho and hence vijitendrah or one who has all the senses completely subjugated.
Such a person realising the ātma and perceiving its distinct superiority to matter is never again infatuated with the delusion of material pleasures and sense gratification.
Thus all material objects whether they are gold or a clod of earth are of equal value and material activities cease to give any pleasure seeking importance.
Such a person is known as yuktah meaning one in communion with the ultimate consciousness and is a fit candidate to commence perfection of meditation which leads to realisation of the Supreme Being. This is the purport of the Supreme Lord Krishna.