Bhagavad Gītā · Chapter 6 · Dhyāna Yoga
श्री भगवानुवाच
असंशयं महाबाहो मनो दुर्निग्रहं चलं
अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च गृह्यते
॥ ६.३५ ॥
śrī bhagavānuvāca
asaṃśayaṃ mahābāho mano durnigrahaṃ calaṃ|
abhyāsena tu kaunteya vairāgyeṇa ca gṛhyate||
Word meanings
महाबाहो = O mighty-armed one
मनः = the mind
चलम् = restless
दुर्निग्रहम् = hard to restrain
असंशयम् = without doubt
तु = but
कौन्तेय = O son of Kuntī
अभ्यासेन = by practice
च = and
वैराग्येण = by dispassion
गृह्यते = is brought under control
Translation
Sri Bhagavan said: The mind is restless no doubt; and difficult to curb, Arjuna; but it e can be brought under control by repeated practice (of meditation) and by the exercise of dispassion, 0 son of Kunti. (35) - &
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
EnglishOn verses 6.35–36

Madhvācārya · Dvaita
SanskritEnglishOn verses 6.33–6.35
“एतस्य योगस्य स्थिराम् स्थितिं न पश्यामि मनसश्चञ्चलत्वात् ।” - I do not perceive the state of equanimity firmly established, because of the restlessness of the mind (says Arjuna). “मनसश्चलत्वाद्वि स्थितियोगस्य वै स्थिरा । विनाऽभ्यासान् शक्या तु वैराग्याद्वा न संशयः ॥ इति व्यासयोगे ॥” - Because of the restlessness of the mind and in the absence of practice and renunciation, the firmly established state of equanimity is surely not possible”, thus in Vyas Yoga.

Jñāneśvar · Vārkarī
English35 *The Exalted-one spake: 'Undoubtedly, O Long-armed, is the mind hard to restrain, and inconstant. But it becomes, O Son of Kunti, restrainable by application and freedom from attachment.'* (418)
Thereon Lord Krishna said:— 'What you say is true indeed. The mind is certainly so. To be fickle is the very nature of the mind. But if it is given the strength of indifference to worldly life, and turned in the direction of the study of 'Yoga' discipline, then it could be steadied after some time. The reason is, that there is this power of the mind that, once it takes a liking for a thing, it develops a fondness for it. You should, therefore coax it and create in it a liking for the bliss of the Self.
Swami Ramsukhdas · Modern
English**'Asaṁśayaṁ mahābāho mano durnigrahaṁ calam'—**Lord Kṛṣṇa addresses him as 'Mahābāho' viz., mighty-armed, to tell him that he is brave, so he should maintain patience and courage and not lose heart. Moreover, He supports his statement, that undoubtedly mind, is restless and hard to control.
**'Abhyāsena tu kaunteya vairāgyeṇa ca gṛhyate'—**Arjuna's mother, Kuntī possessed discrimination and dispassion. She had demanded a boon of adversity, from Lord Kṛṣṇa.* Such cases are rare in history. So Lord Kṛṣṇa, wants to remind Arjuna, that he is the son of such a dispassionate mother. Being dispassionate, he should concentrate his mind, on God.
An earnest, regular and persistent attempt, to concentrate the mind on God, is called practice. This practice should be done with respect and adoration, for God by attaching importance to Him. This practice is of two kinds:—
(i) A striver should concentrate his mind on the target and being indifferent to thoughts, that come to mind.
(ii) A striver, should concentrate on his deity, wherever the mind wanders.
There are some other ways also, of concentrating the mind on God.
* O preceptor of the world, grant us adversity so that we may have your rare vision which may enable us not to be reborn.
(Śrīmadbhā. 1/8/25)
(1) A striver should exhale air two or three times, and then think that he has discarded the world of his mind, and so whatever thoughts will come to mind, will be a manifestation of God only—this is 'Vāsudevaḥ sarvam'.
(2) Recite the name of the Lord, and listen to it. There should not be any time-lag between the recitation of one name, and the next.
(3) Recite Gods name and count the number through the mind, without using fingers or a rosary of beads, to count.
(4) Recite, one, name of the Lord, as 'Rāma' (with the voice) and remember another name, as 'Kṛṣṇa' (within the mind).
(5) Chant the name within the mind.
(6) Think of a form of the Lord, from top to toe and from toe to top.
(7) Think that the Lord is standing before you. Think of His form. Write mentally, on His toes, five names, on the lower part of the leg, three names, a little above it, two names, a little above it three names, below and above the knee, one name each, on the thigh, three names, on the righthand side of the waist, two names, on the rib, three names, on the shoulder, two names, on the upper part of the arm, three names, above and below the elbow, two names in the form of a ring, on the five fingers five names, round the throat, four names as half of a garland, in the ear, two names as an earring, on the righthand side of the crown, six names, by making three rings.
Thus, by writing fifty-four names, on the righthand side and fifty-four names on the lefthand side, we think of all the limbs of the Lord and count the hundred and eight beads of a rosary. We can do this once or twice a day.
Thus, there are different methods of concentrating ones mind on God. A striver can also think of other means himself.
This practice of concentration, needs dispassion because the
more dispassionate a man is, the easier it will be for him to concentrate his mind, on God. If he has no attachment for the world, he will not think of the world. If a thought, because of past influences, comes to his mind, he should become indifferent to it, without having any attachment or aversion. By doing so, the thought perishes. Thus by practice and dispassion, a mind can be controlled.
The Methods to Develop Dispassion
1. The world is kaleidoscopic, while the self never changes, in the least. We cannot live with the world and the world cannot live with us. Our babyhood, boyhood and youth, have passed. Similar, is the case with circumstances. By thinking of reality, we can become dispassionate.
2. We should satisfy, the just desires of our family and relations, according to our power, ability and resources, without hope of reward. Thus, old attachment is wiped out, and new attachment is not born.
3. We should think that all sins, crimes and pains, are the fruits of attachment, while peace and bliss, are the fruits of dispassion. By thinking so, we can develop dispassion.
Link:—In the next verse, Lord Kṛṣṇa explains, for whom this Yoga of meditation is possible, and for whom it is not possible.

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritअसंशयं नास्ति संशयः ``मनो दुर्निग्रहं चलम्'' इत्यत्र हे महाबाहो । किन्तु अभ्यासेन तु अभ्यासो नाम चित्तभूमौ कस्याञ्चित् समानप्रत्ययावृत्तिः चित्तस्य । वैराग्येण वैराग्यं नाम दृष्टादृष्टेष्टभोगेषु दोषदर्शनाभ्यासात् वैतृष्ण्यम् । तेन च वैराग्येण गृह्यते विक्षेपरूपः प्रचारः चित्तस्य । एवं तत् मनः गृह्यते निगृह्यते निरुध्यते इत्यर्थः ॥ यः पुनः असंयतात्मा, तेन --

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiश्रीभगवान् बोले कि जैसे तू कहता है यह ठीक ऐसा ही है—
असंशयं न अस्ति संशयो मनो दुर्निग्रहं चलम् इत्यत्र हे महाबाहो। किन्तु अभ्यासेन तु अभ्यासो नाम चित्तभूमौ कस्याञ्चित् समानप्रत्ययावृत्तिः चित्तस्य। वैराग्यं नाम दृष्टादृष्टेष्टुभोगेषु दोषदर्शनाभ्यासाद् वैतुष्यं तेन च वैराग्येण गृह्यते विक्षेपरूपः प्रचारः चित्तस्य। एवं तद् मनो गृह्यते निगृह्यते निरुध्यते इत्यर्थः ॥ ३५ ॥
हे महाबाहो! मन चञ्चल और कठिनतासे वशमें होनेवाला है इसमें (कोई) संदेह नहीं। किंतु अभ्याससे अर्थात् किसी चित्तभूमिमें एक समान वृत्तिकी बारंबार आवृत्ति करनेसे और दृष्ट तथा अदृष्ट प्रिय भोगोंमें बारंबार दोषदर्शनके अभ्यासद्वारा उत्पन्न हुए अनिच्छारूप वैराग्यसे चित्तके विक्षेपरूप प्रचार (चञ्चलता)-को रोका जा सकता है। अर्थात् इस प्रकार उस मनका निग्रह—निरोध किया जा सकता है

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiतंव कृष्ण म्हणती साचचि । बोलत आहासि तें तैसेंचि । यया मनाचा कीर चपळचि । स्वभावो गा ॥ ४१८ ॥
परि वैराग्यचेनि आधारें । जरि लाविलें अभ्यासाचिये मोहरें । तरि केतुलेनि एके अवसरें । स्थिरावेल ॥ ४१९ ॥
कां जें यया मनाचें एक निकें । जें देखिले गोडीचिया ठाया सोके । म्हणोनि अनुभवसुखचि कवतिकें । दावीत जाइजे ॥ ४२० ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(6.418) तब श्रीकृष्ण ने कहा कि सत्य है। तुम जैसा कहते हो वैसी ही बात है। इस मन का स्वभाव चपल ही है।
(6.419) परन्तु यदि वैराग्य के आधार से इसे अभ्यास के मार्ग पर लगाया जाय तो कुछ काल के अनन्तर यह स्थिर हो सकता है।
(6.420) क्योंकि इस मन की एक बात अच्छी है कि इसे जिस मधुरता का चस्का लग जाता है उसमें यह लुब्ध हो रहता है। इसलिए इसे कुतूहल से आत्मानुभव का सुख ही बताते रहना चाहिए।

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiसंगति— अर्जुन की शङ्का का समर्थन करते हुए भगवान् अगले श्लोक में मन को जीतने का उपाय बतलाते हैं—
भावार्थ— श्री भगवान् बोले! महाबाहो! निःसन्देह यह मन चञ्चल और कठिनता से वश में होने वाला है। किन्तु कुन्तिनन्दन! अभ्यास और वैराग्य से यह वश में हो सकता है।
व्याख्या— भगवान् ने अर्जुन को 'महाबाहो' इसलिये कहा कि वह लम्बी भुजाओं वाला शूरवीर है, इसलिये मन पर विजय पाने के लिए उत्साह और सावधानी से तत्पर है। तथा 'कौन्तेय' इसलिये कहा कि कुन्ति भक्त है और तू उसका पुत्र है। अतः इस परम्परा के कारण तू मन को जीत सकता है।
यहाँ 'वैराग्य' को इसलिये प्रधानरूप से साधन बतलाया है क्योंकि वास्तविक वैराग्य भक्त को ही हो सकता है। चित्त सुन्दरता की ओर आकर्षित होता है और सबसे सुन्दर भगवान् ही हैं। अतः उनमें लग जाने के कारण सहज ही में सब ओर से चित्त हट जायगा। फिर
भजन दृढ़ होने पर जिज्ञासा जाग्रत होगी कि भगवान् क्या है, मैं क्या हूँ और संसार क्या है। ऐसी शङ्का होने पर स्वयं भगवान् ही गुरुरूप में आकर उसे उपदेश करते हैं तब ज्ञान होता है। किन्तु अभ्यास के बिना वैराग्य ठहर नहीं सकता, बीच ही में शिथिल पड़ जाता है। इसलिये यहाँ वैराग्य और अभ्यास दोनों ही कहे हैं। वैराग्य की अन्तिम अवस्था यह है कि पदार्थ पास होने पर भी उसे भोगने की रुचि न हो। वह अपनी ओर खींच न सके।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi‘असंशयं महाबाहो मनो दुर्निग्रहं चलम्’—यहाँ ‘महाबाहो’ सम्बोधनका तात्पर्य शूरवीरता बतानेमें है अर्थात् अभ्यास करते हुए कभी उकताना नहीं चाहिये। अपनेमें धैर्यपूर्वक वैसी ही शूरवीरता रखनी चाहिये।
अर्जुनने पहले चंचलताके कारण मनका निग्रह करना बड़ा कठिन बताया। उसी बातपर भगवान् कहते हैं कि तुम जो कहते हो, वह एकदम ठीक बात है, निःसन्दिग्ध बात है; क्योंकि मन बड़ा चंचल है और इसका निग्रह करना भी बड़ा कठिन है।
‘अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च गृह्यते’—अर्जुनकी माता कुन्ती बहुत विवेकवती तथा भोगोंसे विरक्त रहनेवाली थीं। कुन्तीने भगवान् श्रीकृष्णसे विपत्तिका वरदान माँगा था। ऐसा वरदान माँगनेवाला इतिहासमें बहुत कम मिलता है। अतः यहाँ ‘कौन्तेय’ सम्बोधन देकर भगवान् अर्जुनको कुन्ती माताकी याद दिलाते हैं कि जैसे तुम्हारी माता कुन्ती बड़ी विरक्त है, ऐसे ही तुम भी संसारसे विरक्त होकर परमात्मामें लगे अर्थात् मनको संसारसे हटाकर परमात्मामें लगाओ।
मनको बार-बार ध्येयमें लगानेका नाम ‘अभ्यास’ है। इस अभ्यासकी सिद्धि समय लगानेसे होती है। समय भी निरन्तर लगाया जाय, रोजाना लगाया जाय। कभी अभ्यास किया, कभी नहीं किया—ऐसा नहीं हो। तात्पर्य है कि अभ्यास निरन्तर होना चाहिये और अपने ध्येयमें महत्त्व तथा आदर-बुद्धि होनी चाहिये। इस तरह अभ्यास करनेसे अभ्यास दृढ़ हो जाता है।
अभ्यासके दो भेद हैं—(१) अपना जो लक्ष्य, ध्येय है, उसमें मनोवृत्तिको लगाये और दूसरी वृत्ति आ जाय अर्थात् दूसरा कुछ भी चिन्तन आ जाय, उसकी उपेक्षा कर दे, उससे उदासीन हो जाय।
(२) जहाँ-जहाँ मन चला जाय, वहाँ-वहाँ ही अपने लक्ष्यको, इष्टको देखे।
उपर्युक्त दो साधनोंके सिवाय मन लगानेके कई उपाय हैं; जैसे—
(१) जब साधक ध्यान करनेके लिये बैठे, तब सबसे पहले दो-चार श्वास बाहर फेंककर ऐसी भावना करे कि मैंने मनसे संसारको सर्वथा निकाल दिया, अब मेरा मन संसारका चिन्तन नहीं करेगा, भगवान्का ही चिन्तन करेगा और चिन्तनमें जो कुछ भी आयेगा, वह भगवान्का ही स्वरूप होगा। भगवान्के सिवाय मेरे मनमें दूसरी बात आ ही नहीं सकती। अतः भगवान्का स्वरूप वही है, जो मनमें आ जाय और मनमें जो आ जाय, वही भगवान्का स्वरूप है—यह ‘वासुदेवः सर्वम्’ का सिद्धान्त है। ऐसा होनेपर मन भगवान्में ही लगेगा; और लगेगा ही कहाँ?
(२) भगवान्के नामका जप करे, पर जपमें दो बातोंका खयाल रखे—एक तो नामके उच्चारणमें समय खाली न जाने दे अर्थात् ‘रा...म...रा...म’ इस तरह नामका भले ही धीरे-धीरे उच्चारण करे, पर बीचमें समय खाली न जाने दे और दूसरे, नामको सुने बिना न जाने दे अर्थात् जपके साथ-साथ उसको सुने भी।
(३) जिस नामका उच्चारण किया जाय, मनसे उस नामकी निगरानी रखे अर्थात् उस नामको अंगुली अथवा मालासे न गिनकर मनसे ही नामका उच्चारण करे और मनसे ही नामकी गिनती करे।
(४) एक नामका तो वाणीसे उच्चारण करे और दूसरे नामका मनसे जप करे; जैसे—वाणीसे तो ‘राम-राम-राम’ का उच्चारण करे और मनसे ‘कृष्ण-कृष्ण-कृष्ण’ का जप करे।
(५) जैसे राग-रागिनीके साथ बोलकर नामका कीर्तन करते हैं, ऐसे ही राग-रागिनीके साथ मनसे नामका कीर्तन करे।
(६) चरणोंसे लेकर मुकुटतक और मुकुटसे लेकर चरणोंतक भगवान्के स्वरूपका चिन्तन करे।
(७) भगवान् मेरे सामने खड़े हैं—ऐसा समझकर
* विपदः सन्तु नः शश्वत्तत्र तत्र जगद्गुरो। भवतो दर्शनं यत्स्यादपुनर्भवदर्शनम्॥ (श्रीमद्भगवद्गीता १। ८। २५)
‘हे जगद्गुरो! हमारे जीवनमें सर्वदा पद-पदपर विपत्तियाँ आती रहें, जिससे हमें पुनः संसारकी प्राप्ति न करानेवाले आपके दुर्लभ दर्शन मिलते रहें।’
भगवानके स्वरूपका चिन्तन करे। भगवानके दाहिने चरणकी पाँच अंगुलियोंपर मनसे ही पाँच नाम लिख दे। अंगुलियोंके ऊपरका जो भाग है, उसपर लम्बाईमें तीन नाम लिख दे। चरणोंकी पिण्डीका जो आरम्भ है, उस पिण्डीकी सन्धिपर दो नामोंके कड़े बना दे। फिर पिण्डीपर लम्बाईमें तीन नाम लिख दे। घुटनेके नीचे और ऊपर एक-एक नामका गोल कड़ा बना दे अर्थात् गोलाकार नाम लिख दे। ऊरु (जंघा) पर लम्बाईमें तीन नाम लिख दे। आधी (दाहिने तरफकी) कमरमें दो नामोंकी करधनी बना दे। तीन नाम पसलीपर लिख दे। दो नाम कन्धेपर और तीन नाम बाजूपर (भुजाके ऊपरके भागपर) लिख दे। कोहनीके ऊपर और नीचे दो-दो नामोंका कड़ा बना दे। फिर तीन नाम (कोहनीके नीचे) पहुँचासे ऊपरके भागपर लिख दे। पहुँचामें दो नामोंका कड़ा बना दे तथा पाँच अंगुलियोंपर पाँच नाम लिख दे। गलेमें चार नामोंका आधा हार और कानमें दो नामोंका कुण्डल बना दे। मुकुटके दाहिने आधे भागपर छः नाम लिख दे अर्थात् नीचेके भागपर दो नामोंका कड़ा, मध्यभागपर दो नामोंका कड़ा और ऊपरके भागपर दो नामोंका कड़ा बना दे।
तात्पर्य यह हुआ कि भगवानके दाहिने अंगमें चरणसे लेकर मुकुटतक चौवन नाम अथवा मन्त्र आने चाहिये और बायें अंगमें मुकुटसे लेकर चरणतक चौवन नाम अथवा मन्त्र आने चाहिये। इससे भगवानकी एक परिक्रमा हो जाती है, भगवानके सम्पूर्ण अंगोंका चिन्तन हो जाता है और एक सौ आठ नामोंकी एक माला भी हो जाती है। प्रतिदिन ऐसी कम-से-कम एक माला करनी चाहिये। इससे अधिक करना चाहें, तो अधिक भी कर सकते हैं। इस तरह अभ्यास करनेके अनेक रूप, अनेक तरीके
हैं। ऐसे तरीके साधक स्वयं भी सोच सकता है। अभ्यासकी सहायताके लिये 'वैराग्य' की जरूरत है। कारण कि संसारके भोगोंसे राग जितना हटेगा, मन उतना परमात्मामें लगेगा। संसारका राग सर्वथा हटनेपर मनमें संसारका रागपूर्वक चिन्तन नहीं होगा। अतः पुराने संस्कारोंके कारण कभी कोई स्फुरणा हो भी जाय, तो उसकी उपेक्षा कर दे अर्थात् उसमें न राग करे और न द्वेष करे। फिर वह स्फुरणा अपने-आप मिट जायगी। इस तरह अभ्यास और वैराग्यसे मनका निग्रह हो जाता है, मन पकड़ा जाता है।
वैराग्य होनेके कई उपाय हैं; जैसे—
१—संसार प्रतिक्षण बदलता है और स्वरूप कभी भी तथा किसी भी क्षण बदलता नहीं। अतः संसार हमारे साथ नहीं है और हम संसारके साथ नहीं हैं। जैसे, बाल्यावस्था, युवावस्था हमारे साथ नहीं रही, परिस्थिति हमारे साथ नहीं रही, आदि। ऐसा विचार करनेपर संसारसे वैराग्य होता है।
२—अपने कहलानेवाले जितने कुटुम्बी, सम्बन्धी हैं, वे हमारेसे अनुकूलताकी इच्छा रखते हैं तो अपनी शक्ति, सामर्थ्य, योग्यता, समझके अनुसार उनकी न्याययुक्त इच्छा पूरी कर दे और परिश्रम करके उनकी सेवा कर दे; परन्तु उनसे अपनी अनुकूलताकी तथा कुछ लेनेकी इच्छाका सर्वथा त्याग कर दे। इस तरह अपनी सामर्थ्यके अनुसार वस्तु देनेसे और परिश्रम करके सेवा करनेसे पुराना राग मिट जाता है और उनसे कुछ भी न चाहनेसे नया राग पैदा नहीं होता। इससे स्वाभाविक संसारसे वैराग्य हो जाता है।
३—जितने भी दोष, पाप, दुःख पैदा होते हैं, वे सभी संसारके रागसे ही पैदा होते हैं और जितना सुख, शान्ति मिलती है, वह सब राग-रहित होनेसे ही मिलती है। ऐसा विचार करनेसे वैराग्य हो ही जाता है।
सम्बन्ध—पूर्वश्लोकमें अभ्यास और वैराग्यद्वारा मनके निग्रहकी बात कहकर अब आगेके श्लोकमें भगवान् ध्यानयोगकी प्राप्तिमें अन्य-व्यतिरेकसे अपना मत बताते हैं।
That the mind is difficult to control and direct due to its fickle and tempestuous nature is a fact unable to deny.
But the possibility of taming it depends upon generating in the mind a feeling of affection and attachment by accustoming the mind regularly reflect on the sublime, transcendental qualities of the ātma or soul and then meditating upon the ātma daily.
In this way very soon an aversion will arise to focus on anything that does not facilitate ātma tattva or realisation of the soul. This will happen naturally when the discerning mind perceives the imperfections inherent in all other topics and subjects.
Lord Krishna is reiterating that for one who has not subjugated their mind this yoga is extremely difficult to realise;
but it is possible to achieve by one who has the vision of equanimity towards all beings and understands that the same fundamental spiritual basis is present everywhere as the ātma existing in all living entities.
Controlling the mind has already been elucidated by Lord Krishna in the process of selfless karma yoga as offerings of worship to the Supreme Lord.
Lord Krishna has also instructed in chapter II.XXXX that there is no loss or diminution by the performance of this yoga; but the greatness of karma yoga there described is certainly that which embodies ātma tattva and culminates in communion with paramātmā the Supreme Soul by meditation.