गीताGitaDeep

Bhagavad Gītā · Chapter 6 · Dhyāna Yoga

यदा विनियतं चित्तमात्मन्येवावतिष्ठते

निःस्पृहः सर्वकामेभ्यो युक्त इत्युच्यते तदा

६.१८

yadā viniyataṃ cittamātmanyevāvatiṣṭhate|

niḥspṛhaḥ sarvakāmebhyo yukta ityucyate tadā||

Recitation coming soon

Word meanings

विनियतम् = fully controlled

चित्तम् = mind

यदा = when

आत्मनि = in the self

एव = indeed

अवतिष्ठते = becomes established

सर्वकामेभ्यः = from all desires

निःस्पृहः = free from longing

तदा = then

युक्तः = united in yoga

इति = thus (saying)

उच्यते = is called

Translation

When the mind which is thoroughly — disciplined gets riveted on God alone, then the person who is free from yearning for: all enjoyments is said to be established in y

Commentary

The commentators seated around this verse

Open first:
Language:
Portrait of Rāmānuja

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita

English

The words ātmany evāvatiṣṭhate means exclusively established in the ātma or soul. This means the ātma has become the highest goal and only object of endeavour.

When the mind has been so tutored and regimented to be fixed and riveted to the ātma so that it never strays away; it is simultaneously and automatically weaned from all desires for sense gratification having not the slightest interest to enjoy the objects of the senses.

Lord Krishna is stating that at this time an aspirant is considered to possess the necessary qualifications to begin practising mediation.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

SanskritEnglish

“आत्मनि भगवति |” - आत्मनि means in the Lord.

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

English

18 *'When (his) mind, properly restrained, remains fixed upon the Self only, and when he becomes free from any yearnings, then is he called the one steadied in (Yogic) Discipline. (353)*

When external actions thus are regulated by measured means, the internal happiness is even found to expand. It, in this wise, opens the easy way to the path of 'Yoga', without any deliberate study of it. Just as with the rush of good luck, all prosperity automatically walks to your very doors, all (your own) efforts simply remaining the nominal cause of them, (in the same way), one with regulated actions, standing face to face with the study (of the Science of 'Yoga') with great regard, experiences the realization of 'Yoga'. Therefore, Oh Pārtha, the fortunate one, who succeeds in regulated activity, would adorn the throne of emancipation.

Swami Ramsukhdas · Modern

English

[In this chapter, from the tenth to the thirteenth verses, there is description of the seat and posture suited to meditation. In fourteenth and fifteenth verses, there is description of meditation on God (with attributes and form), with its fruit. In, sixteenth and seventeenth verses, there is mention of regulations for all strivers of meditation. In the verses, from the eighteenth to the twenty-third, there is description of meditation of the self with its result.]

'Yadā viniyataṁ cittamātmanyevāvatiṣṭhate'—'When a well disciplined mind,* free from the thought of the world, gets established in the self, whichever remains the same, without any modification.' In the self, there is enjoyment or bliss which does not, let the mind deviate from it and thus the mind by having this relish, gets engrossed in it.

*The five stages of the mind are—'Mūḍha', 'Kṣipta', 'Vikṣipta' (confused), 'Ekāgra' (concentrated) and 'Niruddha' (tied up). In the first two stages a striver is not entitled for Yoga. The person with a Vikṣipta (confused) mind is entitled for Yoga, his mind sometimes rests but sometimes does not rest in the self. When the mind is concentrated, that is called 'Savikalpa samādhi'. But the next stage is when the mind is completely settled then that is called 'Nirvikalpa samādhi' or Yoga. Here in 'Viniyataṁ cittam' as well as in the fifteenth verse of this chapter, there is the hint of 'Savikalpa samādhi'.

'Niḥspr̥haḥ sarvakāmebhyo yukta ityucyate tadā'—When one is completely free, from desires for all objects and pleasures, here, as well as hereafter, he is called a Yogī.

The terms 'yadā' (when) and 'tadā' (then), denote that as soon as, a person with disciplined mind, rests in the self alone, free from desires for enjoyments, he becomes a Yogī.

An Exceptional Fact

In this verse, there are two important aspects—one is, that the mind should rest in the self, and the other is, that it should be free from desires, for all objects etc. It means, that when the mind gets focussed in self, it does not think of any objects, persons or circumstances etc., as it gets engrossed in the self. Similarly, if mind rests in the self, the Yogī, becomes completely free from all desires, lust and aspiration, etc. Not only this but he has no desire, even to have the bare necessities of life, and then he is a yogī, in the true sense of the term.

The same state, has been hinted at, in the fourth verse of this chapter, for a Karmayogī, when the Lord declares, 'When a man ceases, to have attachment for sense-objects, or for actions and renounces all thoughts of the world, he is said to have attained, Yoga (6/4). The difference is, that a Karmayogī performs actions, for others only. So, he gets totally detached, from actions and objects. Then, he attains Yoga. A Dhyānayogī concentrates his mind on the self, and when the mind gets established in the self, he has no desire for actions and objects, not even, for the bare necessities of life. It means, that a Karmayogī's desires, are first wiped out and then he attains Yoga, while a Dhyānayogī's mind, first gets established in the self, and then his desires are wiped out. Thus, a Karmayogī applies his mind to the service of the world and gets established in the self, while along with the mind Dhyānayogī himself gets established in the self.

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Sanskrit

यदा विनियतं विशेषेण नियतं संयतं एकाग्रतामापन्नं चित्तं हित्वा बाह्यार्थचिन्तां आत्मन्येव केवले अवतिष्ठते, स्वात्मनि स्थितिं लभते इत्यर्थः । निःस्पृहः सर्वकामेभ्यः निर्गता दृष्टादृष्टविषयेभ्यः स्पृहा तृष्णा यस्य योगिनः सः युक्तः समाहितः इत्युच्यते तदा तस्मिन्काले ॥

तस्य योगिनः समाहितं यत् चित्तं तस्योपमा उच्यते --

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Hindi

अब यह बतलाते हैं कि (साधक पुरुष) कब युक्त (समाधिस्थ) हो जाता है—

वशमें किया हुआ चित्त यानी विशेषरूपसे एकाग्रताको प्राप्त हुआ चित्त, जब बाह्य चिन्तनको छोड़कर केवल आत्मामें ही स्थित होता है—अपने स्वरूपमें स्थिति लाभ करता है।

तब—उस समय सब भोगोंकी लालसासे रहित हुआ योगी अर्थात् दृष्ट और अदृष्ट समस्त भोगोंसे जिसकी तृष्णा नष्ट हो गयी है ऐसा योगी युक्त है—समाधिस्थ (परमात्मामें स्थितिवाला) है, ऐसे कहा जाता है

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Marathi

बाहेर युक्तीची मुद्रा पडे । तंव आंत सुख वाढे । तेथें सहजचि योगु घडे । नाभ्यासितां ॥ ३५३ ॥

जैसें भाग्याचिये भडसें । उद्यमाचेनि मिसें । मग समृध्दीजात आपैसें । घर रिघे ॥ ३५४ ॥

तैसा युक्तीमंतु कौतुकें । अभ्यासाचिया मोहरा ठाके । आणि आत्मसिद्धीची पिके । अनुभवु तयाचा ॥ ३५५ ॥

म्हणोनि युक्ती हे पांडवा । घडे जया सदैवा । तो अपवर्गाचिये राणिवा । अळंकरिजे ॥ ३५६ ॥

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Hindi

(6.353) बाहर की ओर जब योग की मुद्रा इस प्रकार रहती है तब भीतर ही भीतर सुख की वृद्धि होती है। इससे अभ्यास के बिना सहज ही योग का लाभ होता है।

(6.354) जैसे भाग्य का उदय होते ही उद्योग के बहाने सब सम्पत्ति अपने आप घर में प्राप्त हो जाती है

(6.355) वैसे ही युक्तिमान् मनुष्य कुतूहल से भी अभ्यास के मार्ग में प्रवृत्त हो तो उसके अनुभव को आत्मसिद्धिरूपी फल प्राप्त हो जाता है।

(6.356) इसलिए, हे पाण्डव! जिस भाग्यवान् को इस युक्ति का लाभ होता है वह मोक्ष के राज्यपद पर विराजता है।

Portrait of Sri Udiya Baba

Sri Udiya Baba · Modern

Hindi

संगति— अगले श्लोक में योगी का स्वरूप बतलाते हैं—

भावार्थ— जिस समय भले प्रकार संयत किया हुआ चित्त सब भोगों की इच्छा छोड़कर आत्मा में ही ठहर जाता है तब उसे युक्त (सिद्ध) कहा जाता है।

व्याख्या— प्रश्न—ऐसा हम कब समझें कि हम पूर्ण योगी हो गये?

उत्तर— जब जगत् तुच्छ असत् और मरुस्थल के जल के समान केवल प्रतीतिमात्रा अथवा अपना स्वरूप ही जान पड़े तब समझना चाहिये कि योग पूरा हो गया। अन्यथा अपने को साधक मानकर निरन्तर अभ्यास करता रहे। चित्त विषयों की ओर न जाय तभी सिद्धि हुई ऐसा समझे।

Swami Ramsukhdas · Modern

Hindi

[इस अध्यायके दसवेंसे तेरहवें श्लोकतक सभी ध्यानयोगी साधकोंके लिये बिछाने और बैठनेवाले आसनोंकी विधि बतायी। चौदहवें और पंद्रहवें श्लोकमें सगुण-साकारके ध्यानका फलसहित वर्णन किया। फिर सोलहवें-सत्रहवें श्लोकोंमें सभी साधकोंके लिये उपयोगी

नियम बताये। अब इस (अठारहवें) श्लोकसे लेकर तेईसवें श्लोकतक स्वरूपके ध्यानका फलसहित वर्णन करते हैं।]

‘यदा विनियतं चित्तमात्मन्येवावतिष्ठते’—अच्छी तरहसे वशमें किया हुआ चित्त* अर्थात् संसारके चित्तनसे

* (क) चित्तकी पाँच अवस्थाएँ मानी गयी हैं—मूढ़, क्षिप्त, विक्षिप्त, एकाग्र और निरुद्ध। इनमें ‘मूढ़’ और ‘क्षिप्त’ वृत्तिवाला पुरुष योगका अधिकारी होता ही नहीं। चित्त कभी स्वरूपमें लगता है और कभी नहीं लगता—ऐसा ‘विक्षिप्त’ वृत्तिवाला पुरुष योगका अधिकारी होता है। जब चित्तवृत्ति ‘एकाग्र’ हो जाती है, तब सविकल्प समाधि होती है। एकाग्रवृत्तिके बाद जब चित्तकी ‘निरुद्ध’ अवस्था होती है, तब निर्विकल्प समाधि होती है। इस निर्विकल्प समाधिको ही ‘योग’ कहा गया है।

यहाँ भगवान्ने ‘विनियतं चित्तम्’ पदोंसे एकाग्रवृत्ति अर्थात् सविकल्प समाधिको संकेत किया है।

(ख) इसी अध्यायके पंद्रहवें श्लोकमें जिसको ‘नियतमानसः’ कहा गया है, उसकी अवस्थाका वर्णन यहाँ किया गया है।

रहित चित्त जब अपने स्वतःसिद्ध स्वरूपमें स्थित हो जाता है। तात्पर्य है कि जब यह सब कुछ नहीं था, तब भी जो था और सब कुछ नहीं रहेगा, तब भी जो रहेगा तथा सबके उत्पन्न होनेके पहले भी जो था, सबका लय होनेके बाद भी जो रहेगा और अभी भी जो ज्यों-का-त्यों है, उस अपने स्वरूपमें चित्त स्थित हो जाता है। अपने स्वरूपमें जो रस है, आनन्द है, वह इस मनको कहीं भी और कभी भी नहीं मिला है। अतः वह रस, आनन्द मिलते ही मन उसमें तल्लीन हो जाता है।

**‘निःस्पृहः सर्वकामेभ्यो युक्त इत्युच्यते तदा’**—और जब वह प्राप्त-अप्राप्त, दृष्ट-अदृष्ट, ऐहलौकिक-पारलौकिक, श्रुत-अश्रुत सम्पूर्ण पदार्थोंसे, भोगोंसे निःस्पृह हो जाता है अर्थात् उसको किसी भी पदार्थकी, भोगकी किंचिन्मात्र भी परवाह नहीं रहती, उस समय वह ‘योगी’ कहा जाता है।

यहाँ ‘यदा’ और ‘तदा’ पद देनेका तात्पर्य है कि वह इतने दिनोंमें, इतने महीनोंमें, इतने वर्षोंमें योगी होगा—ऐसी बात नहीं है, प्रत्युत जिस क्षण वशमें किया हुआ चित्त स्वरूपमें स्थित हो जायगा और सम्पूर्ण पदार्थोंसे निःस्पृह हो जायगा, उसी क्षण वह योगी हो जायगा।

विशेष बात

इस श्लोकमें दो खास बातें बतायी हैं—एक तो चित्त स्वरूपमें स्थित हो जाय और दूसरी, सम्पूर्ण पदार्थोंसे निःस्पृह हो जाय। तात्पर्य है कि स्वरूपमें लगते-लगते जब मन स्वरूपमें ही स्थित हो जाता है, तो फिर मनमें किसी

वस्तु, व्यक्ति, परिस्थिति आदिका चिन्तन नहीं होता, प्रत्युत मन स्वरूपमें ही तल्लीन हो जाता है। इस प्रकार स्वरूपमें ही मन लगा रहनेसे ध्यानयोगी वासना, कामना, आशा, तृष्णा आदिसे सर्वथा रहित हो जाता है। इतना ही नहीं, वह जीवन-निर्वाहके लिये उपयोगी पदार्थोंकी आवश्यकतासे भी निःस्पृह हो जाता है। उसके मनमें किसी भी वस्तु आदिकी किंचिन्मात्र भी स्पृह नहीं रहती, तब वह असली योगी होता है।

इसी अवस्थाका संकेत पहले चौथे श्लोकमें कर्मयोगीके लिये किया गया है कि ‘जिस कालमें इन्द्रियोंके अर्थों-(भोगों-) में और क्रियाओंमें आसक्ति नहीं रहती तथा सम्पूर्ण संकल्पोंका त्याग कर देता है, तब वह योगारूढ़ कहा जाता है (छठे अध्यायका चौथा श्लोक)। वहाँके और यहाँके प्रसंगमें अन्तर इतना ही है कि वहाँ कर्मयोगी दूसरोंकी सेवाके लिये ही कर्म करता है तो उसका क्रियाओं और पदार्थोंसे सर्वथा राग हट जाता है, तब वह योगारूढ़ हो जाता है और यहाँ ध्यानयोगी चित्तको स्वरूपमें लगाता है तो उसका चित्त केवल स्वरूपमें ही स्थित हो जाता है, तब वह क्रियाओं और पदार्थोंसे निःस्पृह हो जाता है। तात्पर्य है कि कर्मयोगीकी कामनाएँ पहले मिटती हैं, तब वह योगारूढ़ होता है और ध्यानयोगीका चित्त पहले अपने स्वरूपमें स्थित हो जाता है, तब उसकी कामनाएँ मिटती हैं। कर्मयोगीका मन संसारकी सेवामें लग जाता है और स्वयं स्वरूपमें स्थित हो जाता है; और ध्यानयोगी स्वयं मनके साथ स्वरूपमें स्थित हो जाता है।

सम्बन्ध—स्वरूपमें स्थित हुए चित्तकी क्या स्थिति होती है—इसको आगेके श्लोकमें दीपकके दृष्टान्तसे स्पष्ट बताते हैं।

**यथा दीपो निवातस्थो नेङ्गते सोपमा स्मृता।**

Share this verse

Practice diya: lit

Reading regularly?

Begin a daily practice — free, no account.

Begin