Bhagavad Gītā · Chapter 6 · Dhyāna Yoga
अथवा योगिनामेव कुले भवति धीमताम्
एतद्धि दुर्लभतरं लोके जन्म यदीदृशम्
॥ ६.४२ ॥
athavā yogināmeva kule bhavati dhīmatām|
etaddhi durlabhataraṃ loke janma yadīdṛśam||
Word meanings
अथवा = or
धीमताम् = of the wise
योगिनाम् = of yogis
कुले = in the family
एव = indeed
भवति = is born
ईदृशम् = such, of this kind
यत् = which
एतत् = this
जन्म = birth
लोके = in the world
हि = indeed
दुर्लभतरम् = very hard to attain
Translation
Or (if he is possessed of dispassion) he is born in the family of enlightened Yogis; but such a birth in this world is very difficult to obtain.
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
English
Madhvācārya · Dvaita
Madhva BhāṣyaSanskritEnglishOn verses 6.37–6.43
“अयति – अप्रयलः |” - अयति means absence of exertion

Madhvācārya · Dvaita
Gītā Tātparya NirṇayaSanskritEnglishOn verses 6.37–6.43
“अयतिः अप्रयलः | प्रयलाद्यतमानस्तु इति वाक्यविशेषात् | योगशब्दस्योपायार्थत्वेऽप्यत्रोपायविशेष एव ध्यानयोगादविवक्षित इति न विरोधः |” - अयति means one who does not endeavor, प्रयलाद्यतमानस्तु means endeavouring with practice, such is the special meaning. For the word yoga equanimity of meditation is the suggested meaning here even though there is a more comprehensive meaning. Failure in equanimous meditation is not contradictory term.

Jñāneśvar · Vārkarī
EnglishOn verses 6.42–6.43
42 "Or, haply, he is reborn in the house of the Yogins themselves who are endowed with wisdom; for, that one should have in this world a birth like this, is a lot much more difficult to attain. 43 "In that birth does he recover contact with the consciousness that belonged to him in the preceding life; and thereafter, once again, does he, O Joy of the Kurus, put forth endeavour to achieve Yogic perfection. (449) (Or) the 'Yoga-bhrashta', takes birth in a family of the 'Yogins' where the sacred fire in the form of knowledge is worshipped; where the Supreme Brahman forms the subject of all discourses; where the 'Yogins' are the hereditary enjoyers of Self-bliss; where they (the Yogins) having mastered the secrets of the great (established) truths have become, as it were, the very kings of three worlds; where they are felt as if they were the very birds, nightingales, singing the 'Panchama' tune, the words of contentment; and where they are sitting at the foot of ever fruit-bearing trees in the form of right thinking. A small body gets created of him and with it dawns the knowledge of Self: just as the light spreads out before the Sun (actually) rises, in that way, the state of being the 'all-knowing' weds him in his childhood before he gets fully developed (physically) and without waiting for his mature age. With the attainment of mature intellect, his mind automatically gets learned, with the result that Scriptures of all sorts emanate from his mouth. Such a birth—a birth, for securing which, even the Gods dwelling in the Heavens ardently perform worship and sacrifices, and sing praises of the glory of this mortal world like bards—such birth, Oh Pārtha, the 'Yoga-bhrashta' secures.
Swami Ramsukhdas · Modern
English[There are two kinds of strivers—with having subtle desires, and without such desires. The striver, whose aim is to realize God and is interested in spirituality, but his desires have not been wiped out completely, after living for countless years in heaven, is reborn in the house of the pious and prosperous. This type of striver, has already been described in the previous verse. In this verse, there is a description of the striver, who is free from desire, has developed dispassion, has only, the aim of God-realization and practises Yoga, but has not attained perfection and deviated from Yoga. Such a striver, instead of going to heaven, directly takes birth in a family of enlightened Yogis.]
'Athavā'—I have answered your question, about a striver who deviates from Yoga, at the time of death. Now I want to tell you about a dispassionate striver, who has disinclination for the world, and is interested in spiritual perfection, but at the time of death however if he deviates from Yoga.
'Yogināmeva kule bhavati dhīmatām'—The dispassionate striver, is born in the family of the enlightened Yogīs, who have realized God and whose intellects are fixed in Him. It is mentioned in the scriptures that the beings born in the family of the enlightened Yogīs must get enlightenment (Muṇḍaka. 3/2/9).
'Etaddhi duriabhataram loke janma yadidṛśam'—Such a birth, is very difficult to obtain in this world. In the family of enlightened Yogīs strivers get a favourable environment, which draws out the latent Yoga element in them, and leads them rapidly towards their goal.
An Exceptional Fact
In the verse 'Etat' refers to a striver born in the family of the enlightened Yogīs, while 'Īdrśam' means that he has got a chance to have company of the enlightened Yogīs. In the world, there are two kinds of people 'Binduja' and 'Nādaja'. Those who are born of ovum and sperm of parents are called 'Binduja', while those who start following the spiritual path by the preaching of great souls, are 'Nādaja'. Here, he who is born in a family of enlightened Yogīs after falling from Yoga, is 'Binduja' while the striver who gets an opportunity to have the company of liberated souls, is 'Nādaja'.
In the scriptures, it is mentioned that it is difficult to obtain human life, but it is even more difficult to have company of great souls. Nāradaji, has also written in his book 'Bhaktisūtra' that
the company of great souls, is very difficult, inaccessible and infallible. The reason is, that great souls are very rare, and if by God's grace one gets their company,* it is difficult to recognise them. But the company of great souls, never goes in vain.
*Link:—In the above verse, Lord Kṛṣṇa stated that a dispassionate striver, takes birth in the family of enlightened Yogīs. In the next verse, He explains what happens to him after his birth, there.*

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritअथवा श्रीमतां कुलात् अन्यस्मिन् योगिनामेव दरिद्राणां कुले भवति जायते धीमतां बुद्धिमताम् । एतत् हि जन्म, यत् दरिद्राणां योगिनां कुले, दुर्लभतरं दुःखलभ्यतरं पूर्वमपेक्ष्य लोके जन्म यत् ईदृशं यथोक्तविशेषणे कुले ॥ यस्मात् --

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiअथवा श्रीमानोंके कुलसे अन्य जो बुद्धिमान् दरिद्र योगियोंका कुल है उसीमें जन्म ले लेता है।
परंतु ऐसा जन्म अर्थात् जो उपर्युक्त दरिद्र आदि विशेषणोंसे युक्त योगियोंके कुलमें उत्पन्न होना है, वह इस लोकमें पहले बतलाये हुए श्रीमानोंके कुलमें उत्पन्न होनेकी अपेक्षा अत्यन्त दुर्लभ है

Jñāneśvar · Vārkarī
MarathiOn verses 6.42–6.43
अथवा ज्ञानाग्निहोत्री । जे परब्रह्मण्य श्रोत्री । महासुखक्षेत्रीं । आदिवंत ॥ ४४९ ॥
जे सिद्धांताचिया सिंहासनीं । राज्य करिती त्रिभुवनीं । जे कूंजते कोकिल वनीं । संतोषाचां ॥ ४५० ॥
जे विवेकग्रामींचां मुळीं । बैसले आहाति नित्य फळीं । तया योगियांचिया कुळीं । जन्म पावे ॥ ४५१ ॥
मोटकी देहाकृती उमटे । आणि निजज्ञानाची पाहांट फुटे । सूर्यापुढें प्रगटे । प्रकाशु जैसा ॥ ४५२ ॥
तैसी दशेची वाट न पहातां । वयसेचिया गांवा न येतां । बाळपणींच सर्वज्ञता । वरी तयातें ॥ ४५३ ॥
तिये सिद्धप्रज्ञेचेनि लाभें । मनचि सारस्वतें दुभे । मग सकळ शास्त्रे स्वयंभें । निघती मुखें ॥ ४५४ ॥
ऐसें जे जन्म । जयालागीं देव सकाम । स्वर्गीं ठेले जप होम । करिती सदा ॥ ४५५ ॥
अमरीं भाट होईजे । मग मृत्युलोकातें वानिजे । ऐसें जन्म पार्था गा जे । तें तो पावे ॥ ४५६ ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
HindiOn verses 6.42–6.43
(6.449) अथवा जो ज्ञानरूप अग्नि में हवन करनेहारे हैं, जो परब्रह्मरूपी यज्ञ करनेहारे हैं, और जो महासुखरूपी क्षेत्र के वतनदार हैं;
(6.450) जो त्रिभुवन में आत्मप्राप्ति के सिंहासन पर विराजमान हो राज्य करते हैं, जो सन्तोष के वन में शब्द करनेहारे कोकिल हैं और
(6.451) जो नित्य फलनेहारे विवेकरूपी वृक्ष की जड़ में बैठे हैं, उन योगियों के कुल में उसका जन्म होता है।
(6.452) शरीर की छोटी सी अवस्था में ही उसे आत्मज्ञान का प्रातःकाल हो जाता है। जैसे सूर्योदय होते ही प्रकाश प्रकट हो जाता है (6.453) वैसे ही अवस्था की बाट न जोहते, प्रौढ़ आयु के नगर को न जाते, बाल्यावस्था में ही उसे सर्वज्ञता जयमाल डालती है।
(6.454) उस बुद्धिदेवता के लाभ से उसके मन में सब विद्याएँ उत्पन्न होती हैं और मुख से सब शास्त्र आप ही आप निकलते हैं।
(6.455) हे पार्थ! इस प्रकार का जन्म — जिसके लिए देव भी सकाम हो सर्वदा जप-होम करते हुए स्वर्ग में रहते हैं,
(6.456) अमर भाट बनकर जिसके लिए मृत्यु लोक की स्तुति करते हैं — उस योगभ्रष्ट को प्राप्त होता है।

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiभावार्थ— अथवा वह बुद्धिमान् योगियों के ही कुल में उत्पन्न होता है। लोक में जो ऐसा जन्म है वह बहुत दुर्लभ है।
व्याख्या— 'योगी' शब्द से यहाँ हठयोगी नहीं, अपितु ऋतु-कालाभिगामी गृहस्थ समझना चाहिये। जैसे महर्षि याज्ञवल्क्य, जो शिलोच्छवृत्ति से सन्तुष्ट रहते थे और स्त्री-धन आदि में जिनकी कोई ममता नहीं थी। ऐसे विवेक-वैराग्यसम्पन्न आत्मनिष्ठ गृहस्थों के कुल को ही योगियों का कुल कहा है। परम्परा की दृष्टि से भी अनेक प्रकार के कुल होते हैं। जिन कुलों में भक्त अधिक होते हैं वे भक्त-कुल कहे जाते हैं, जिनमें ज्ञानी अधिक होते हैं वे ज्ञानी-कुल कहलाते हैं और जिनमें योगी अधिक होते हैं वे योगी-कुल कहे जाते हैं।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi[साधन करनेवाले दो तरहके होते हैं—वासनासहित और वासनारहित। जिसको साधन अच्छा लगता है, जिसकी साधनमें रुचि हो जाती है और जो परमात्माकी प्राप्तिका उद्देश्य बनाकर साधनमें लग भी जाता है, पर अभी उसकी भोगोंमें वासना सर्वथा नहीं मिटी है, वह अन्तसमयमें साधनसे विचलित होनेपर योगभ्रष्ट हो जाता है, तो वह स्वर्गादि लोकोंमें बहुत वर्षोंतक रहकर शुद्ध श्रीमानोंके घरमें जन्म लेता है। (इस योगभ्रष्टकी बात पूर्वश्लोकमें बता दी)। दूसरा साधक, जिसके भीतर वासना नहीं है, तीव्र वैराग्य है और जो परमात्माका उद्देश्य रखकर तेजीसे साधनमें लगा है, पर अभी पूर्णता प्राप्त नहीं हुई है, वह किसी विशेष कारणसे योगभ्रष्ट हो जाता है तो उसको स्वर्ग आदिमें नहीं जाना पड़ता, प्रत्युत वह सीधे ही योगियोंके कुलमें जन्म लेता है (इस योगभ्रष्टकी बात इस श्लोकमें बता रहे हैं)।]
'अथवा'—तुमने जिस योगभ्रष्टकी बात पूछी थी, वह तो मैंने कह दी। परन्तु जो संसारसे विरक्त होकर,
संसारसे सर्वथा विमुख होकर साधनमें लगा हुआ है, वह भी किसी कारणसे, किसी परिस्थितिसे तत्काल मर जाय और उसकी वृत्ति अन्तसमयमें साधनमें न रहे, तो वह भी योगभ्रष्ट हो जाता है। ऐसे योगभ्रष्टकी गतिको मैं यहाँ कह रहा हूँ।
'योगिनामेव कुले भवति धीमताम्'—जो परमात्म-तत्त्वको प्राप्त कर चुके हैं, जिनकी बुद्धि परमात्मतत्त्वमें स्थिर हो गयी है, ऐसे तत्त्वज्ञ जीवन्मुक्त बुद्धिमान् योगियोंके कुलमें वह वैराग्यवान् योगभ्रष्ट जन्म लेता है।
'कुले' कहनेका तात्पर्य है कि उसका जन्म साक्षात् जीवन्मुक्त योगी महापुरुषके कुलमें ही होता है; क्योंकि श्रुति कहती है कि उस ब्रह्मज्ञानीके कुलमें कोई भी ब्रह्मज्ञानसे रहित नहीं होता अर्थात् सब ब्रह्मज्ञानी ही होते हैं—'नास्याब्रह्मवित् कुले भवति' (मुण्डक० ३। २। ९)।
'एतद्धि दुर्लभतरं' लोके जन्म यदीदृशम्'—उसका यह इस प्रकारका योगियोंके कुलमें जन्म होना इस लोकमें
* यहाँ 'दुर्लभतर' शब्दमें 'तरप्' प्रत्यय देनेका तात्पर्य है कि श्रीमानोंके घरमें जन्म लेनेवाले और योगियोंके कुलमें जन्म लेनेवाले—इन दोनों योगभ्रष्टोंमेंसे योगियोंके कुलमें जन्म लेनेवालेका जन्म अत्यन्त दुर्लभ है।
बहुत ही दुर्लभ है। तात्पर्य है कि शुद्ध सात्त्विक राजाओंके, धनवानोंके और प्रसिद्ध गुणवानोंके घरमें जन्म होना भी दुर्लभ माना जाता है, पुण्यका फल माना जाता है; फिर तत्त्वज्ञ जीवन्मुक्त योगी महापुरुषोंके यहाँ जन्म होना तो दुर्लभतर—बहुत ही दुर्लभ है! कारण कि उन योगियोंके कुलमें, घरमें स्वाभाविक ही पारमार्थिक वायुमण्डल रहता है। वहाँ सांसारिक भोगोंकी चर्चा ही नहीं होती। अतः वहाँके वायुमण्डलसे, दृश्यसे, तत्त्वज्ञ महापुरुषोंके संगसे, अच्छी शिक्षा आदिसे उसके लिये साधनमें लगना बहुत सुगम हो जाता है और वह बचपनसे ही साधनमें लग जाता है। इसलिये ऐसे योगियोंके कुलमें जन्म लेनेको दुर्लभतर बताया गया है।
विशेष बात
यहाँ 'एतत्' और 'ईदृशम्'—ये दो पद आये हैं। 'एतत्' पदसे तो तत्त्वज्ञ योगियोंके कुलमें जन्म लेनेवाला योगभ्रष्ट समझना चाहिये (जिसका इस श्लोकमें वर्णन हुआ है) और 'ईदृशम्' पदसे उन तत्त्वज्ञ योगी महापुरुषोंके संगका अवसर जिसको प्राप्त हुआ है—इस प्रकारका साधक समझना चाहिये। संसारमें दो प्रकारकी
प्रजा मानी जाती है—बिन्दुज और नादज। जो माता-पिताके रज-वीर्यसे पैदा होती है, वह 'बिन्दुज प्रजा' कहलाती है; और जो महापुरुषोंके नादसे अर्थात् शब्दसे, उपदेशसे पारमार्थिक मार्गमें लग जाती है, वह 'नादज प्रजा' कहलाती है। यहाँ योगियोंके कुलमें जन्म लेनेवाला योगभ्रष्ट 'बिन्दुज' है और तत्त्वज्ञ जीवन्मुक्त महापुरुषोंका संगप्राप्त साधक 'नादज' है। इन दोनों ही साधकोंको ऐसा जन्म और संग मिलना बड़ा दुर्लभ है।
शास्त्रोंमें मनुष्यजन्मको दुर्लभ बताया है, पर मनुष्यजन्ममें महापुरुषोंका संग मिलना और भी दुर्लभ है। नारदजी अपने भक्तिसूत्रमें कहते हैं—'महत्संगस्तु दुर्लभोऽगम्योऽमोघश्च' अर्थात् महापुरुषोंका संग दुर्लभ है, अगम्य है और अमोघ है। कारण कि एक तो उनका संग मिलना कठिन है और भगवान्की कृपासे ऐसा संग मिल भी जाय तो उन महापुरुषोंको पहचानना कठिन है। परन्तु उनका संग किसी भी तरहसे मिल जाय, वह कभी निष्फल नहीं जाता। तात्पर्य है कि महापुरुषोंका संग मिलनेकी दृष्टिसे ही उपर्युक्त दोनों साधकोंको 'दुर्लभतर' बताया गया है।
सम्बन्ध—पूर्वश्लोकमें भगवान्ने वैराग्यवान् योगभ्रष्टका तत्त्वज्ञ योगियोंके कुलमें जन्म होना बताया। अब वहाँ जन्म होनेके बाद क्या होता है—यह बात आगेके श्लोकमें बताते हैं।
If one somehow was diverted and diverged almost at completion from the path of yoga then he would be born in a family of enlightened sages or those illuminated within from the perfection of yoga.
In both these cases it is extremely rare for one to take birth in either situation but when it does occasionally manifest it is the result of the efficacy of yoga that had been almost perfected in the previous life and was not possible to complete due to expiration of life.