Bhagavad Gītā · Chapter 6 · Dhyāna Yoga
युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु
युक्तस्वप्नावबोधस्य योगो भवति दुःखहा
॥ ६.१७ ॥
yuktāhāravihārasya yuktaceṣṭasya karmasu|
yuktasvapnāvabodhasya yogo bhavati duḥkhahā||
Word meanings
दुःखहा = destroyer of sorrow
योगः = yoga
युक्ताहार-विहारस्य = of one regulated in eating and recreation
करनेवालेका, = of one who acts
कर्मसु = in actions
युक्तस्वप्नाव- = regulated in sleep and waking
Translation
Yoga, which rids one of woe, is accomplished only by him who is regulated in diet and recreation, regulated in performing actions ») and regulated in sleep and wakefulness. (7) c
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
EnglishOn verses 6.16–17

Madhvācārya · Dvaita
SanskritEnglish“युक्ताहारविहारस्य सोपायाहारादेः | यावता श्रमाद्याभावो भवति तावदाहारादेरित्यर्थः |” - युक्ताहारविहारस्य means one who is temperate in food etc. Enough food by which, individual effort etc. becomes minimized. This is the meaning.

Jñāneśvar · Vārkarī
English17 *'One who has properly regulated his diet and recreation, who puts forth proper effort in actions, and has his (period of) sleep and wakefulness in due proportion; such a person perfects the Yoga which puts an end to (all) sorrow. (349)*
Food should be taken, but it should be limited in proper measure. Similarly should be regulated all actions. Speech too should be a measured one and no less so-walking. Sleep should be at the fixed hour, and sleeplessness, when used, should be in due limits. Leading a life regulated in this way helps to keep up the normal supply of the seven essential primary fluids (धातु) in the body in due proportion and promotes bodily equilibrium. By providing material for satisfying the objects of senses in such a regular way, the mind also remains contented.
Swami Ramsukhdas · Modern
English'Yuktāhāravihārasya'—Food (livelihood) should be earned, by honest means, it should be pure, easily digestible, light, a bit less than necessary and items of food must be in accordance with, the ordinance of scriptures and Āyurveda. Recreation, such as physical exercise and walking etc., should be resorted to, moderately.
'Yuktaceṣṭasya karmasu'—All actions, should be performed, according to one's caste, creed, country, condition and capacity, following the ordinance of the scriptures, and happily for the welfare of others.
'Yuktasvapnāvabodhasya'—One, should be moderate in sleep. He should remain awake in the day, go to bed early at night, and rise early in the morning. Here, the term 'Avabodhasya', (wakefulness) has a special meaning, that a striver should be spiritually aroused, as this human life has been bestowed upon him, to attain salvation. The term 'Yukta' (moderate), means, that
similar rules do not apply to all the persons for diet, recreations, actions, sleep and wakefulness. But, everyone should be moderate in them, according to circumstances he is in.
**'Yogo bhavati duḥkhahā'**—Thus, the Yoga of a Yogī, who is moderate in diet, recreation etc., brings about a cessation of the toil and troubles of the world.
There is an exceptional difference between, yoga (meditation) and bhoga (pleasure). In 'yoga' there is abnegation of 'bhoga'. In 'bhoga' there is not total negation of 'yoga'. In 'bhoga', what happiness a man derives, is a result of disconnection of the contact with the unreal. But, man does not pay attention to this fact, and thinks that there is pleasure in contact, with worldly things. So, he gets attached to sense-objects. He cannot experience yoga, which brings about the cessation of miseries, of the world. In this Yoga, there is total negation, of worldly enjoyment.
An Exceptional Fact
This verse on meditation, is useful for all strivers. By following it, they may attain salvation. There are, four factors described in it—(1) moderate in diet and recreation, (2) moderate in action, (3) moderate in sleep and (4) moderate in wakefulness.
We have twenty-four hours, at our disposal. If twenty-four hours are divided say into four parts, we get six hours for each of the above activities (i) six hours for eating, recreation and physical exercise etc., (ii) six hours for actions for earning livelihood viz., farming, business and service etc., (iii) six hours for sleep and (iv) six hours for wakefulness viz., meditation, adoration, constant remembrance and loud chanting etc., for God-realization.
These can also be divided into two parts (i) Income and (ii) Expenditure. Actions and wakefulness, are the means of income, while eating, recreation and sleep involve expenditure. For income and expenditure, we have two kinds of capital—(i) worldly riches (capital) and (ii) age.
Let us first think about worldly capital (worldly riches). If a person earns more, it is alright, but if his expenses are more than income, it will not be good, it will ruin him. If a person, devotes only four hours to eating and recreation etc., he may devote eight hours to his profession, earning his livelihood.
Now, let us think about age. If he gets refreshed by four hours' sleep, he should devote eight hours to worship, meditation and spiritual discipline. This spiritual discipline, should be enhanced everyday because we have come to be born for God-realization, not for accumulation of mundane wealth etc.
Secondly, we should remember God, while earning our livelihood and also, while we go to bed. At bed time, a striver should think that he has to devote time to devotion and adoration, while lying in the bed. While lying down if he sleeps, it is alright but he should not aim at sleeping. Again, when he wakes after sleep, he should be engaged in adoration, meditation, devotion and study of scriptures etc. While discharging his duty, or performing actions, he should always remember, God. Thus each and every activity of his life would become part and parcel of one's worship.
**Appendix**—The verses sixteen and seventeen are certainly useful for the strivers following the path of meditation but they are also very useful for strivers following other paths.
Link:—In the preceding two verses, regulations that a Yogī has to observe, in his earthly life, have been described. Now, in the next verse, Lord Kṛṣṇa explains, when a striver, is said to be established in Yoga.

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritयुक्ताहारविहारस्य आह्रियते इति आहारः अन्नम्, विहरणं विहारः पादक्रमः, तौ युक्तौ नियतपरिमाणौ यस्य सः युक्ताहारविहारः तस्य, तथा युक्तचेष्टस्य युक्ता नियता चेष्टा यस्य कर्मसु तस्य, तथा युक्तस्वप्नावबोधस्य युक्तौ स्वप्नश्च अवबोधश्च तौ नियतकालौ यस्य तस्य, युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु युक्तस्वप्नावबोधस्य योगिनो योगो भवति दुःखहा दुःखानि सर्वाणि हन्तीति दुःखहा, सर्वसंसारदुःखक्षयकृत् योगः भवतीत्यर्थः ॥ अथ अधुना कदा युक्तो भवति इत्युच्यते --

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiतो फिर योग कैसे सिद्ध होता है? सो कहते हैं—
जो खाया जाय वह आहार अर्थात् अन्न और चलना-फिरनारूप जो पैरोकी क्रिया है वह विहार, यह दोनों जिसके नियमित परिमाणसे होते हैं और कर्मोंमें जिसकी चेष्टा नियमित परिमाणसे होती है, जिसका सोना और जागना नियत-कालमें यथायोग्य होता है, ऐसे यथायोग्य आहार-विहारवाले और कर्मोंमें यथायोग्य चेष्टा करनेवाले तथा यथायोग्य सोने और जागनेवाले योगीका दुःखनाशक योग सिद्ध हो जाता है।
सब दुःखोंको हरनेवालेका नाम 'दुःखहा' है। ऐसा सब संसाररूप दुःखोंका नाश करनेवाला योग (उस योगीका) सिद्ध होता है यह अभिप्राय है

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiआहार तरी सेविजे । परि युक्तीचेनि मापें मविजे । क्रियाजात आचरिजे । तयाचि स्थिती ॥ ३४९ ॥
मपितलां बोलिजे । मितलिया पाउलीं चालिजे । निद्रेही मानु दीजे । अवसरें एकें ॥ ३५० ॥
जागणें जरी जाहलें । तरी व्हावे तें मितलें । येतुलेनि धातुसाम्य संचले । असेल सुखें ॥ ३५१ ॥
ऐसें युक्तीचेनि हातें । जें इंद्रियां वोपिजे भातें । तै संतोषासी वाढतें । मनचि करी ॥ ३५२ ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(6.349) आहार का सेवन तो करना चाहिए परन्तु उसे युक्ति के माप से परिमित करना चाहिए। अन्य सब कर्मों का आचरण भी उसी रीति से करना चाहिए। (6.350) परिमित शब्द बोलने चाहिए, गिने हुए डग चलने चाहिए, तथा निद्रा का आदर भी एक नियमित समय पर करना चाहिए।
(6.351) जागृति हो, तथापि परिमित होनी चाहिए। ऐसा करने से कफ-वातादि धातुओं की समता रहेगी और सुख उत्पन्न होगा।
(6.352) इस प्रकार इन्द्रियों को जब युक्ति के द्वारा खाद्य दिया जाता है, तब मन में सन्तोष की वृद्धि होती है।

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiसंगति— अब अगले श्लोक में यह बतलाते हैं कि योग किसे सिद्ध होता है—
भावार्थ— जो नियमित आहार-विहार करता है, कर्मों में भी जिसकी उपयुक्त चेष्टा है और जो नियमित रूप से ही सोता-जागता है उसे ही यह दुःखहारी योग सिद्ध होता है।
व्याख्या— ऊपर योगसिद्धि का जैसा नियम बताया है उससे विपरीत करने से योग दुःखदायी हो जाता है। इसलिये जो नियम से
योग करते हैं उन्हें वह सुख देने वाला होता है और नहीं तो मनोराज्य ही नियम का उल्लंघन है। अभ्यास-काल में जो दुःख हो जाय उसकी निवृत्ति अभ्यास से ही होती है। यही उसकी औषधि है। 'दुःख' शब्द से यहाँ आध्यात्मिक, आधिदैविक और आधिभौतिक तीनों ताप समझने चाहिये। योग के घातक निम्नांकित दोष है—
अत्याहार प्रयासश्च प्रजल्पो नियमाग्रहः। जनसंगश्च लौल्यं च षड्भिर्योगो विनश्यति॥
अर्थात् अधिक आहार, अति परिश्रम, अति भाषण नियम का आग्रह, जनसंसर्ग और लोलुपता—इन छः दोषों से योग नष्ट हो जाता है। तथा—
उत्साहात्साहसाद्धैर्यात् तत्त्वज्ञानाच्च निश्चयात्। जनसंगपरित्यागात् षड्भिर्योगो प्रशस्यते॥
उत्साह, साहस, धैर्य, तत्त्वज्ञान, निश्चय और जनसंसर्ग का त्याग—इन छः गुणों से योग प्रशंसित होता है।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi‘युक्ताहारविहारस्य’—भोजन सत्य और न्यायपूर्वक कमाये हुए धनका हो, सात्त्विक हो, अपवित्र न हो। भोजन स्वादबुद्धि और पुष्टिबुद्धिसे न किया जाय, प्रत्युत साधनबुद्धिसे किया जाय। भोजन धर्मशास्त्र और आयुर्वेदकी दृष्टिसे किया जाय तथा उतना ही किया जाय, जितना सुगमतासे पच सके। भोजन शरीरके अनुकूल हो तथा वह हलका और थोड़ी मात्रामें (खुराकसे थोड़ा कम) हो—ऐसा भोजन करनेवाला ही युक्त (यथोचित) आहार करनेवाला है।
विहार भी यथायोग्य हो अर्थात् ज्यादा घूमना-फिरना न हो, प्रत्युत स्वास्थ्यके लिये जैसा हितकर हो, वैसा ही घूमना-फिरना हो। व्यायाम, योगासन आदि भी न तो अधिक मात्रामें किये जायें और न उनका अभाव ही हो। ये सभी यथायोग्य हों। ऐसा करनेवालेको यहाँ युक्त-विहार करनेवाला बताया गया है।
‘युक्तचेष्टस्य कर्मसु’—अपने वर्ण-आश्रमके अनुकूल जैसा देश, काल, परिस्थिति आदि प्राप्त हो जाय, उसके अनुसार शरीर-निर्वाहके लिये कर्म किये जायें और अपनी
शक्तिके अनुसार कुटुम्बियोंकी एवं समाजकी हितबुद्धिसे सेवा की जाय तथा परिस्थितिके अनुसार जो शास्त्रविहित कर्तव्य-कर्म सामने आ जाय; उसको बड़ी प्रसन्नतापूर्वक किया जाय—इस प्रकार जिसकी कर्मोंमें यथोचित चेष्टा है, उसका नाम यहाँ 'युक्तचेष्ट' है।
'युक्तस्वप्नावबोधस्य'—सोना इतनी मात्रामें हो, जिससे जगनेके समय निद्रा-आलस्य न सताये। दिनमें जागता रहे और रात्रिके समय भी आरम्भमें तथा रातके अन्तिम भागमें जागता रहे। रातके मध्यभागमें सोये। इसमें भी रातमें ज्यादा देरतक जागनेसे सबेरे जल्दी नींद नहीं खुलेगी। अतः जल्दी सोये और जल्दी जागे। तात्पर्य है कि जिस सोने और जागनेसे स्वास्थ्यमें बाधा न पड़े, योगमें विघ्न न आये, ऐसे यथोचित सोना और जागना चाहिये।
यहाँ 'युक्तस्वप्नस्य' कहकर निद्रावस्थाको ही यथोचित कह देते, तो योगकी सिद्धिमें बाधा नहीं लगती थी और पूर्वश्लोकमें कहे हुए 'अधिक सोना और बिलकुल न सोना'—इनका निषेध यहाँ 'यथोचित सोना' कहनेसे ही हो जाता, तो फिर यहाँ 'अवबोध' शब्द देनेमें क्या तात्पर्य है? यहाँ 'अवबोध' शब्द देनेका तात्पर्य है—जिसके लिये मानवजन मिला है, उस काममें लग जाना, भगवान्में लग जाना अर्थात् सांसारिक सम्बन्धसे ऊँचा उठकर साधनामें यथायोग्य समय लगाना। इसीका नाम जागना है।
यहाँ ध्यानयोगीके आहार, विहार, चेष्टा, सोना और जगना—इन पाँचोंको 'युक्त' (यथायोग्य) कहनेका तात्पर्य है कि वर्ण, आश्रम, देश, काल, परिस्थिति, जीविका आदिको लेकर सबके नियम एक समान नहीं चल सकते; अतः जिसके लिये जैसा उचित हो, वैसा करनेसे दुःखोंका नाश करनेवाला योग सिद्ध हो जाता है।
'योगो भवति दुःखहा'—इस प्रकार यथोचित आहार, विहार आदि करनेवाले ध्यानयोगीका दुःखोंका अत्यन्त अभाव करनेवाला योग सिद्ध हो जाता है।
योग और भोगमें विलक्षण अन्तर है। योगमें तो भोगका
अत्यन्त अभाव है, पर भोगमें योगका अत्यन्त अभाव नहीं है। कारण कि भोगमें जो सुख होता है, वह सुखानुभूति भी असत्के संयोगका वियोग होनेसे होती है। परन्तु मनुष्यकी उस वियोगपर दृष्टि न रहकर असत्के संयोगपर ही दृष्टि रहती है। अतः मनुष्य भोगके सुखको संयोगजन्य ही मान लेता है और ऐसा माननेसे ही भोगासक्ति पैदा होती है। इसलिये उसको दुःखोंका नाश करनेवाले योगका अनुभव नहीं होता। दुःखोंका नाश करनेवाला योग वही होता है, जिसमें भोगका अत्यन्त अभाव होता है।
विशेष बात
यद्यपि यह श्लोक ध्यानयोगीके लिये कहा गया है, तथापि इस श्लोकको सभी साधक अपने काममें ले सकते हैं और इसके अनुसार अपना जीवन बनाकर अपना उद्धार कर सकते हैं। इस श्लोकमें मुख्यरूपसे चार बातें बतायी गयी हैं—युक्त आहार-विहार, युक्त कर्म, युक्त सोना और युक्त जागना। इन चार बातोंको साधक काममें कैसे लाये? इसपर विचार करना है।
हमारे पास चौबीस घंटे हैं और हमारे सामने चार काम हैं। चौबीस घंटोंको चारका भाग देनेसे प्रत्येक कामके लिये छः-छः घंटे मिल जाते हैं; जैसे—(१) आहार-विहार अर्थात् भोजन करना और घूमना-फिरना इन शारीरिक आवश्यक कार्योंके लिये छः घंटे। (२) कर्म अर्थात् खेती, व्यापार, नौकरी आदि जीविका-सम्बन्धी कार्योंके लिये छः घंटे। (३) सोनेके लिये छः घंटे और (४) जागने अर्थात् भगवत्प्राप्तिके लिये जप, ध्यान, साधन-भजन, कथा-कीर्तन आदिके लिये छः घंटे।
इन चार बातोंके भी दो-दो बातोंके दो विभाग हैं—एक विभाग 'उपार्जन' अर्थात् कमानेका है और दूसरा विभाग 'व्यय' अर्थात् खर्चेका है। युक्त कर्म और युक्त जगना—ये दो बातें उपार्जनकी हैं। युक्त आहार-विहार और युक्त सोना—ये दो बातें व्ययकी हैं। उपार्जन और व्यय—इन दो विभागोंके लिये हमारे पास दो प्रकारकी
मनुष्यके पास पूँजी
पूँजी है—(१) सांसारिक धन-धान्य और (२) आयु।
पहली पूँजी—धन-धान्यपर विचार किया जाय तो उपार्जन अधिक करना तो चल जायगा, पर उपार्जनकी अपेक्षा अधिक खर्चा करनेसे काम नहीं चलेगा। इसलिये आहार-विहारमें छः घंटे न लगाकर चार घंटेसे ही काम चला ले और खेती, व्यापार आदिमें आठ घंटे लगा दे। तात्पर्य है कि आहार-विहारका समय कम करके जीविका-सम्बन्धी कार्योंमें अधिक समय लगा दे।
दूसरी पूँजी—आयुपर विचार किया जाय तो सोनेमें आयु व्यर्थ खर्च होती है। अतः सोनेमें छः घंटे न लगाकर चार घंटेसे ही काम चला ले और भजन-ध्यान आदिमें आठ घंटे लगा दे। तात्पर्य है कि जितना कम सोनेसे काम चल जाय, उतना चला ले और नींदका बचा हुआ समय भगवान्के भजन-ध्यान आदिमें लगा दे। इस उपार्जन-(साधन-भजन-)
**परिशिष्ट भाव**—सोलहवाँ और सत्रहवाँ श्लोक ध्यानयोगीके लिये तो उपयोगी हैं ही, अन्य योगियों (साधकों) के लिये भी बड़े उपयोगी हैं।
**सम्बन्ध**—पीछेके दो श्लोकोंमें ध्यानयोगके लिये अन्य-व्यतिरेक-रीतिसे खास नियम बता दिये। अब ऐसे नियमोंका पालन करते हुए स्वरूपका ध्यान करनेवाले साधककी क्या स्थिति होती है, यह आगेके श्लोकमें बताते हैं।
यदा विनियतं चित्तमात्मन्येवावतिष्ठते।
Lord Krishna is stating that over eating and too little eating as well as extreme activity and complete inactivity are all detrimental to yoga or the science of the individual consciousness attaining communion with the ultimate consciousness.
The same applies for excessive sleep and not enough sleep as well as over indulgence in work which causes exhaustion and hence idleness.
To that person who is disciplined in eating habits and exercise, who is regulated in sleep and waking then meditation becomes the panacea for life's afflictions and the royal path out of samsāra or the endless cycle of birth and death.