गीताGitaDeep

Bhagavad Gītā · Chapter 6 · Dhyāna Yoga

अर्जुन उवाच

योऽयं योगस्त्वया प्रोक्तः साम्येन मधुसूदन

एतस्याहं न पश्यामि चञ्चलत्वात् स्थितिं स्थिराम्

६.३३

arjuna uvāca

yo'yaṃ yogastvayā proktaḥ sāmyena madhusūdana|

etasyāhaṃ na paśyāmi cañcalatvāt sthitiṃ sthirām||

Recitation coming soon

Word meanings

मधुसूदन = O Madhusūdana

त्वया = by you

साम्येन = as equanimity

यः = who

अयम् = this (self)

योगः = yoga

प्रोक्तः = declared

चञ्चलत्वात् = because of restlessness

अहम् = I

एतस्य = of this (yoga)

स्थिराम् = steady

स्थितिम् = continuance

= not

पश्यामि = I see

Translation

Arjuna said: Krsna, owing to restlessness x of mind I do not perceive the stability of this Yogain the form of equability, which You have » just spoken of

Commentary

The commentators seated around this verse

Open first:
Language:
Portrait of Rāmānuja

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita

English

On verses 6.33–34

The mind, which is fickle even in matters which are incessantly practiced and are dear to one, cannot be firmly focused in one spot by anyone, the mind agitates one violently and flies away stubbornly elsewhere.

I regard the restraint and focusing of such a mind on the ātman, which is of quite an opposite nature, to be as difficult to do as restraining a strong contrary gale with such things as fragile fans.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

SanskritEnglish

On verses 6.33–6.35

“एतस्य योगस्य स्थिराम् स्थितिं न पश्यामि मनसश्चञ्चलत्वात् ।” - I do not perceive the state of equanimity firmly established, because of the restlessness of the mind (says Arjuna). “मनसश्चलत्वाद्वि स्थितियोगस्य वै स्थिरा । विनाऽभ्यासान् शक्या तु वैराग्याद्वा न संशयः ॥ इति व्यासयोगे ॥” - Because of the restlessness of the mind and in the absence of practice and renunciation, the firmly established state of equanimity is surely not possible”, thus in Vyas Yoga.

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

English

On verses 6.33–6.34

33 Arjuna spake: "This Yoga of evenness of temper that, O Slayer of Madhu, thou hast declared; for it, in consequence of the unsteadiness (of the mind), I see no stable standing. 34 "For, unsteady, O Kṛṣṇa, is the mind, impetuous, powerful and obdurate; its control I deem very hard to achieve, like that of the wind." (411)

Thereon Arjuna said, "Oh Lord, you have been talking this out of mercy to us: but the mind is naturally such, that we fall too short of this great truth. If we just consider (ponder over it), we are unable to fathom the nature or the compass of it (the mind). Even all the three worlds are found to be too limited for it to move about. How then to bring the mind under control? Could a monkey ever remain quiet? Could the stormy wind be ever tranquil? The mind that torments the intellect, makes our determination unsteady, and gives a slip to courage, makes right-thinking to get deluded, brings stigma to the contentment in the form of desires, makes one wander in all directions, even though inclined to sit quiet, which forcibly rushes out if curbed, and any attempt to restrain it becomes only the cause to increase its vigour—such a thing, the mind—how could it change its fickle nature? It, therefore, seldom happens that one's mind becomes first steady and then one attains evenness of temper.

Swami Ramsukhdas · Modern

English

[Lord Kṛṣṇa, in the gospel of Gītā, has laid great emphasis on equanimity, in success and failure etc. This equanimity, leads a man to salvation. Arjuna was afraid of sins by waging war. So Lord Kṛṣṇa, exhorted him, "Treating alike pleasure and pain, gain and loss, victory and defeat, engage yourself in the battle. Thus you will incur no sin" (2/38). In this world, people incur so many sins, but we are not held responsible for these, because we are equanimous. Similarly, while performing actions and discharging our duty, if we remain equanimous, those actions do not lead us to bondage. Therefore, Lord Kṛṣṇa in the beginning of this chapter said, "He who discharges his duty, without expecting the fruit of actions, is a Sannyāsī and a Yogī." The result of renouncing

the fruit of actions is equanimity. Lord Kṛṣṇa described, the Discipline of Meditation, as a means of attaining equanimity, from the tenth to the thirty-second verses. Keeping this equanimity in mind Arjuna puts forth his doubt before Lord Kṛṣṇa.]

'Yo'yaṁ yogastvayā proktaḥ sāmyena madhusūdana'—Here the doubt which Arjuna conveys to, Lord Kṛṣṇa, is not about the thirty-second verse, but about meditation, because in the thirty-second verse there is reference to an enlightened soul who is always equanimous. Therefore, here the word 'Yaḥ' (which) denotes, Yoga (equanimity) and 'Ayam' (this) denotes meditation, detailed from the tenth verse to the twenty-eighth verse.

'Etasyāhaṁ na paśyāmi cañcalatvātsthitim sthirām'—Here, Arjuna seems to mean, that equanimity can be easily attained, by the Discipline of Action, but it is difficult by the Discipline of Meditation, owing to restlessness of mind.

It means, that a striver cannot concentrate his mind on God, so long as the mind is restless, and without concentration of mind, equanimity cannot be attained.

*Link:—In the next verse, Arjuna describes the restless nature of mind, with the help of an illustration.*

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Sanskrit

यः अयं योगः त्वया प्रोक्तः साम्येन समत्वेन हे मधुसूदन एतस्य योगस्य अहं न पश्यामि नोपलभे, चञ्चलत्वात् मनसः । किम् ? स्थिरां अचलां स्थितिम् ॥ प्रसिद्धमेतत् --

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Hindi

इस उपर्युक्त पूर्णज्ञानरूप योगको कठिनतासे सम्पादन किया जानेयोग्य समझकर उसकी प्राप्तिके निश्चित उपायको सुननेकी इच्छावाले अर्जुन बोले—

हे मधुसूदन! आपने जो यह समत्वभावरूप योग कहा है, मनकी चञ्चलताके कारण मैं इस योगकी अचल स्थिति नहीं देखता हूँ—यह बात प्रसिद्ध है

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Marathi

On verses 6.33–6.34

अर्जुन म्हणे देवा । तुम्ही सांगा कीर आमुचिया कणवा । परी न पुरों जी स्वभावा । मनाचिया ॥ ४११ ॥

हें मन कैसें केवढें । ऐसें पाहों म्हणों तरी न सांपडें । एऱ्हवी राहाटावया थोडें । त्रैलोक्य यया ॥ ४१२ ॥

म्हणोनि ऐसें कैसें घडेल । जे मर्कट समाधी येईल । कां राहा म्हणितलिया राहेल । महावातु ॥ ४१३ ॥

जें बुध्दीतें सळी । निश्चयाते टाळी । धैर्येसी हातफळी । मिळऊनि जाय ॥ ४१४ ॥

जें विवेकातें भुलवी । संतोषासी चाड लावी । बैसिजे तरी हिंडवी । दाही दिशा ॥ ४१५ ॥

जें निरोधलें घे उवावो । जया संयमुचि होय सावावो । तें मन आपुला स्वभावो । सांडील काई ॥ ४१६ ॥

म्हणोनि मन एक निश्चळ राहेल । मग आम्हांसी साम्य होईल । हें विशेषेंही न घडेल । तयालागीं ॥ ४१७ ॥

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Hindi

On verses 6.33–6.34

(6.411) तब अर्जुन ने कहा — हे देव! आप हमें कृपया उपदेश देते हैं परन्तु इस मन के स्वभाव के सामने हमारी एक नहीं चलती।

(6.412) यह मन कैसा है, कितना बड़ा है, यह देखने जाइए तो हाथ नहीं लगता, परन्तु इसके व्यापार के लिए त्रैलोक्य की अल्प है।

(6.413) अतएव यह कैसे हो कि मर्कट को समाधि प्राप्त हो अथवा महावायु रोकने से रुक जाय।

(6.414) जो बुद्धि का क्षय करता है, निश्चय को टाला देता है, धैर्य से हाथ मिलाकर — धैर्य को दिलासा देकर — भागता है,

(6.415) जो विवेक को भुलाता है, सन्तोष को इच्छा उत्पन्न कराता है, और बैठे रहो तो भी दशों दिशाओं में घुमाता है,

(6.416) निरोध करने से जो और भड़कता है, संयम जिसका सहकारी होता है, वह मन क्या अपना स्वभाव छोड़ देगा?

(6.417) अतः उपर्युक्त कारण से यह हो ही नहीं सकता कि मन निश्चल रहे और हमें समदृष्टि का लाभ हो।

Portrait of Sri Udiya Baba

Sri Udiya Baba · Modern

Hindi

संगति— भगवान् के ऐसे वचन सुनकर अर्जुन को यह जानने की इच्छा हुई कि इस प्रकार की निष्ठा कैसे प्राप्त की जाय। अतः वह कहने लगा—

भावार्थ— अर्जुन बोला—मधुसूदन! आपने जो यह साम्यभाव से होने वाला योग कहा, सो मन की चञ्चलता के कारण मैं इसमें अपनी स्थिर स्थिति नहीं देखता हूँ।

व्याख्या— भगवान् ने मधु और कैटभ नाम के दैत्यों का संहार किया था। इसी प्रकार इस मनरूप असुर का भी संहार कर दें, इस दृष्टि से अर्जुन ने उन्हें 'मधुसूदन' कहकर सम्बोधन किया है, क्योंकि मन का दमन हुए बिना अभ्यास नहीं हो सकता और यहाँ अभ्यास का ही प्रसङ्ग है।

Swami Ramsukhdas · Modern

Hindi

[मनुष्यके कल्याणके लिये भगवान्ने गीतामें खास बात बतायी कि सांसारिक पदार्थोंकी प्राप्ति-अप्राप्तिको लेकर चित्तमें समता रहनी चाहिये। इस समतासे मनुष्यका कल्याण होता है। अर्जुन पापोंसे डरते थे तो उनके लिये भगवान्ने कहा कि 'जय-पराजय, लाभ-हानि और सुख-दुःखको समान समझकर तुम युद्ध करो, फिर तुम्हारेको पाप नहीं लगेगा' (गीता—दूसरे अध्यायका अड़तीसवाँ श्लोक)। जैसे दुनियामें बहुत-से पाप होते रहते हैं, पर वे पाप हमें नहीं लगते; क्योंकि उन पापोंमें हमारी विषम-बुद्धि नहीं होती, प्रत्युत समबुद्धि रहती है। ऐसे ही समबुद्धिपूर्वक सांसारिक काम करनेसे कर्मोंसे बन्धन नहीं होता। इसी भावसे भगवान्ने इस अध्यायके आरम्भमें कहा है कि जो कर्मफलका आश्रय न लेकर कर्तव्य-कर्म करता है, वही संन्यासी और योगी है। इसी कर्मफल-त्यागकी सिद्धि भगवान्ने 'समता' बतायी (छठे अध्यायका नवाँ श्लोक)। इस समताकी प्राप्तिके लिये भगवान्ने दसवें श्लोकसे बत्तीसवें श्लोकतक ध्यानयोगका वर्णन किया। इसी ध्यानयोगके वर्णनका लक्ष्य

करके अर्जुन यहाँ अपनी मान्यता प्रकट करते हैं।] **'योऽयं योगस्त्वया प्रोक्तः साम्येन'**—यहाँ अर्जुनने जो अपनी मान्यता बतायी है, वह पूर्वश्लोकको लेकर नहीं है, प्रत्युत ध्यानके साधनको लेकर है। कारण कि बत्तीसवाँ श्लोक ध्यानयोगद्वारा सिद्ध पुरुषका है और सिद्ध पुरुषकी समता स्वतः होती है। इसलिये यहाँ 'यः' पदसे इस प्रकरणसे पहले कहे हुए योग-(समता-) का संकेत है और 'अयम्' पदसे दसवें श्लोकसे अट्ठाईसवें श्लोकतक कहे हुए ध्यानयोगके साधनका संकेत है।

**'एतस्याहं न पश्यामि चंचलत्वात्स्थितिं स्थिराम्'**—इन पदोंसे अर्जुनका यह आशय मालूम देता है कि कर्मयोगसे तो समताकी प्राप्ति सुगम है, पर यहाँ जिस ध्यानयोगसे समताकी प्राप्ति बतायी है, मनकी चंचलताके कारण उस ध्यानमें स्थिर स्थिति रहना मुझे बड़ा कठिन दिखायी देता है। तात्पर्य है कि जबतक मनकी चंचलताका नाश नहीं होगा, तबतक ध्यानयोग सिद्ध नहीं होगा और ध्यानयोग सिद्ध हुए बिना समताकी प्राप्ति नहीं होगी।

**सम्बन्ध**—जिस चंचलताके कारण अर्जुन अपने मनकी दृढ़ स्थिति नहीं देखते, उस चंचलताका आगेके श्लोकमें उदाहरणसहित स्पष्ट वर्णन करते हैं।

Share this verse

Practice diya: lit

Reading regularly?

Begin a daily practice — free, no account.

Begin