गीताGitaDeep

Bhagavad Gītā · Chapter 6 · Dhyāna Yoga

नात्यश्नतस्तु योगोऽस्ति न चैकान्तमनश्नतः

न चातिस्वप्नशीलस्य जाग्रतो नैव चार्जुन

६.१६

nātyaśnatastu yogo'sti na caikāntamanaśnataḥ|

na cātisvapnaśīlasya jāgrato naiva cārjuna||

Recitation coming soon

Word meanings

अर्जुन = O Arjuna

योगः = yoga

= nor

तु = but

अति = excessive

अश्नतः = of one who eats

= and

= nor

एकान्तम् = entirely

अनश्नतः = of one who does not eat

= and

= nor

अति = excessive

स्वप्नशीलस्य = of one given to sleep

= and

= nor

जाग्रतः = of one who stays awake

एव = indeed

अस्ति = is

Translation

Arjuna, this Yoga is ste fh ws for him who v Willis LL SS FS BX overeats,norforhim whoobservesacomplete « fast; it is neither for him who is given to too much sleep; nor even for him who is ceaselessly awake

Commentary

The commentators seated around this verse

Open first:
Language:
Portrait of Rāmānuja

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita

English

On verses 6.16–17

Lord Krishna is stating that over eating and too little eating as well as extreme activity and complete inactivity are all detrimental to yoga or the science of the individual consciousness attaining communion with the ultimate consciousness.

The same applies for excessive sleep and not enough sleep as well as over indulgence in work which causes exhaustion and hence idleness.

To that person who is disciplined in eating habits and exercise, who is regulated in sleep and waking then meditation becomes the panacea for life's afflictions and the royal path out of samsāra or the endless cycle of birth and death.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

SanskritEnglish

“अनशनादिनिषेधोऽशक्तस्य | उक्तं हि - निद्राशनभयश्वासचेष्टातन्द्रयादिवर्जनम् | कृत्वा निमीलिताक्षस्तु शक्तो ध्यायन् प्रसिद्धयति || इति नारदीये |” - Abstention from fasting etc. is only for the one who is weak. The one who is strong having given up sleep, food, fear, breathing, physical actions, lethargy etc. meditates on Sri Hari with half-closed eyes, attains peaceful mind, thus in Narada Puraana.

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

English

16 'Not by one who eats in excess, nor by one who does not eat at all, is the Discipline to be perfected; nor likewise by one who is addicted to excessive sleep, and never, O Arjuna, by one who keeps awake (all the while). (345)

One who is a slave to his palate or has sold himself to sleep is not considered qualified for the study of 'Yoga:' (nor) one who starves himself by confining into a prison of perverseness his hunger and thirst; also one who through similar obstinacy and perverseness always indulges in depriving himself of sleep. Such a person has no control over his body: how can he then be successful in the Study of 'Yoga'? Therefore, the indulgence in the excess of enjoyment of the sense-objects is to be avoided, no less than any hatred or complete opposition to the normal enjoyment of routine sense life.

Swami Ramsukhdas · Modern

English

'Nātyaśnatastu yogo'sti'—Yoga is not possible, for him who eats too much.* Too much eating, causes thirst for water. So he has to drink much water. Too much water, makes the stomach heavy and the body too. If he overeats, he becomes dull and lazy, and may suffer from indigestion, which causes disease in the body. So he cannot concentrate his mind, in adoration and spiritual practice etc. So how can Yoga be possible for him?

'Na caikāntamanaśnataḥ'—Yoga, is also not possible, for him who eats too little. If he is underfed, he will feel hungry, think of food again and again, and become weak. His body, will languish and life will become hard to live. He will be inclined to keep lying down. It will be hard, to sit for meditation. Thus he cannot concentrate his mind, on God. So how is Yoga possible for him?

'Na cāti svapnaśilasya'—Oversleep, makes a striver idle, lazy and inert. In oversleep, the striver cannot sleep soundly, and so different thoughts come to the mind. Thus, oversleep is a hindrance to the practice of meditation.

'Jāgrato naiva cārjuna'—This Yoga is not possible for him, who sleeps too little. By keeping aware he feels drowsy, and cannot practise meditation.

Men, of sāttvika disposition, while having spiritual discussions, narrating and listening to lives of saints, devotees and incarnations of God, have so much joy and get so much engrossed in them, that they do not feel drowsy, at all even by remaining awake,

* If a person's food is less than that of others but is more than his appetite, it is known as too much.

throughout a night. This wakefulness helps them reach a state, which transcends the three modes of Nature (prakṛti).

Similarly, devotees in adoration, loud chanting and constant remembrance of God, are so much engrossed, that they do not feel hungry. This cannot be said as 'not eating' (अनश्रतः) because all doings by men while devoted to God, become 'Sat'.

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Sanskrit

न अत्यश्नतः आत्मसम्मितमन्नपरिमाणमतीत्याश्नतः अत्यश्नतः न योगः अस्ति । न च एकान्तं अनश्नतः योगः अस्ति । ''यदु ह वा आत्मसम्मितमन्नं तदवति तन्न हिनस्ति यद्भूयो हिनस्ति तद्यत् कनीयोऽन्नं न तदवति'' (श. ब्रा।) इति श्रुतेः । तस्मात् योगी न आत्मसम्मितात् अन्नात् अधिकं न्यूनं वा अश्नीयात् । अथवा, योगिनः योगशास्त्रे परिपठीतात् अन्नपरिमाणात् अतिमात्रमश्नतः योगो नास्ति । उक्तं हि -- ''अर्धं सव्यञ्जनान्नस्य तृतीयमुदकस्य च । वायोः सञ्चरणार्थं तु चतुर्थमवशेषयेत्'' इत्यादिपरिमाणम् । तथा -- न च अतिस्वप्नशीलस्य योगो भवति नैव च अतिमात्रं जाग्रतो भवति च अर्जुन ॥ कथं पुनः योगो भवति इत्युच्यते --

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Hindi

अब योगीके आहार आदिके नियम कहे जाते हैं—

अधिक खानेवालेका अर्थात् अपनी शक्तिका उल्लङ्घन करके शक्तिसे अधिक भोजन करनेवालेका योग सिद्ध नहीं होता और बिलकुल न खानेवालेका भी योग सिद्ध नहीं होता; क्योंकि यह श्रुति है कि 'जो अपने शरीरकी शक्तिके अनुसार अन्न खाया जाता है वह रक्षा करता है, वह कष्ट नहीं देता (बिगाड़ नहीं करता); जो उससे अधिक होता है वह कष्ट देता है और जो प्रमाणसे कम होता है वह रक्षा नहीं करता।'

इसलिये योगीको चाहिये कि अपने लिये जितना उपयुक्त हो उससे कम या ज्यादा अन्न न खाय ।

अथवा यह अर्थ समझो कि योगीके लिये योगशास्त्रमें बतलाया हुआ जो अन्नका परिमाण है उससे अधिक खानेवालेका योग सिद्ध नहीं होता ।

वहाँ यह परिमाण बतलाया है कि 'पेटका आधा भाग अर्थात् दो हिस्से तो शाक-पात आदि व्यञ्जनोंसहित भोजनसे और तीसरा हिस्सा जलसे पूर्ण करना चाहिये तथा चौथा वायुके आने-जानेके लिये खाली रखना चाहिये' इत्यादि।

तथा हे अर्जुन! न तो बहुत सोनेवालेका ही योग सिद्ध होता है और न अधिक जागनेवालेको ही योग- सिद्धि प्राप्त होती है

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Marathi

जो रसनेद्रियाचा अंकिला । कां निद्रेसी जीवें विकला । तो नाहीं एथ म्हणितला । अधिकारिया ॥ ३४५ ॥

अथवा आग्रहाचिये बांदोडी । क्षुधा तृषा कोंडी । आहारातें तोडी । मारुनियां ॥ ३४६ ॥

निद्रेचिया वाटा न वचे । ऐसा दृढिवेचेनि अवतरणें नाचे । तें शरीरचि नव्हे तयाचें । मा योगु कवणाचा ॥ ३४७ ॥

म्हणोनि अतिशयें विषयो सेवावा । तैसा विरोधु नव्हावा । कां सर्वथा निरोधु करावा । हेंही नको ॥ ३४८ ॥

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Hindi

(6.345) जो रसनेन्द्रिय के अधीन हो गया हो, अथवा जो जीव भाव से निद्रा का बिका हुआ हो, वह इस विषय में अधिकारी नहीं कहा जाता।

(6.346) जो हठ के बन्धन से क्षुधा और तृषा को बाँध देता है, आहार को मारकर तोड़ डालता है.

(6.347) निद्रा के रास्ते ही नहीं जाता, इस प्रकार जो हठ का अवतार ले व्यवहार करता है उसका शरीर ही उसकी नहीं रहता तब फिर योग कहाँ से उसका हो?

(6.348) इसलिए ऐसी भी इच्छा न होनी चाहिए कि विषयों का खूब सेवन किया जाय तथा वह भी उचित नहीं कि उनका सर्वथा निरोध कर दिया जाय।

Portrait of Sri Udiya Baba

Sri Udiya Baba · Modern

Hindi

संगति— यहाँ तक भगवान् ने ज्ञान निष्ठा, उसके बहिरंग साधन, अधिकारी और उनके लक्षण बतलाये। अब उसके आहार-विहार का वर्णन करते हैं —

भावार्थ— हे अर्जुन! जो अधिक खाता है अथवा बिल्कुल नहीं खाता [अर्थात् चान्द्रायणादि व्रत करने वाला है।] तथा जो बहुत सोता है अथवा जागता ही रहता है, उसे योग सिद्ध नहीं होता।

व्याख्या— अभ्यासी के लिये चान्द्रायणादि व्रत का निषेध है। उसे भर पेट भोजन भी नहीं करना चाहिये। आधा पेट खाय और यदि पकवान हो तो चौथाई पेट ही भोजन करे।

Swami Ramsukhdas · Modern

Hindi

‘नात्यश्नतस्तु योगोऽस्ति’—अधिक खानेवालेका योग सिद्ध नहीं होता। कारण कि अन्न अधिक खानेसे अर्थात् भूखके बिना खानेसे अथवा भूखसे अधिक खानेसे प्यास ज्यादा लगती है, जिससे पानी ज्यादा पीना पड़ता है। ज्यादा अन्न खाने और पानी पीनेसे पेट भारी हो जाता है। पेट भारी होनेसे शरीर भी बोझिल मालूम देता है। शरीरमें आलस्य छा जाता है। बार-बार पेट याद आता है। कुछ

भी काम करनेका अथवा साधन, भजन, जप, ध्यान आदि करनेका मन नहीं करता। न तो सुखपूर्वक बैठा जाता है और न सुखपूर्वक लेटा ही जाता है तथा न चलने-फिरनेका ही मन करता है। अजीर्ण आदि होनेसे शरीरमें रोग पैदा हो जाते हैं। इसलिये अधिक खानेवाले पुरुषका योग कैसे सिद्ध हो सकता है? नहीं हो सकता।

‘न चैकान्तमनश्नतः’—ऐसे ही बिलकुल न खानेसे

* दूसरोंके भोजनकी अपेक्षा अपना भोजन मात्रामें भले ही कम हो, पर अपनी भूखकी अपेक्षा अधिक होनेसे वह भोजन अधिक ही माना जाता है।

भी योग सिद्ध नहीं होता। कारण कि भोजन न करनेसे मनमें बार-बार भोजनका चिन्तन होता है। शरीरमें शक्ति कम हो जाती है। मांस-मज्जा आदि भी सूखते जाते हैं। शरीर शिथिल हो जाता है। चलना-फिरना कठिन हो जाता है। लेटे रहनेका मन करता है। जीना भारी हो जाता है। बैठ करके अभ्यास करना कठिन हो जाता है। चित्त परमात्मामें लगता ही नहीं। अतः ऐसे पुरुषका योग कैसे सिद्ध होगा ?

‘न चाति स्वप्नशीलस्य’—जिसका ज्यादा सोनेका स्वभाव होता है, उसका भी योग सिद्ध नहीं होता। कारण कि ज्यादा सोनेसे स्वभाव बिगड़ जाता है अर्थात् बार-बार नींद सताती है। पड़े रहनेमें सुख और बैठे रहनेमें परिश्रम मालूम देता है। ज्यादा लेटे रहनेसे गाढ़ नींद भी नहीं आती। गाढ़ नींद न आनेसे स्वप्न आते रहते हैं, संकल्प-विकल्प होते रहते हैं। शरीरमें आलस्य भरा रहता है। आलस्यके कारण बैठनेमें कठिनाई होती है। अतः वह योगका अभ्यास भी नहीं कर सकता, फिर योगकी सिद्धि कैसे होगी ?

‘जाग्रतो नैव चार्जुन’—हे अर्जुन! जब अधिक सोनेसे भी योगकी सिद्धि नहीं होती, तो फिर बिलकुल न सोनेसे योगकी सिद्धि हो ही कैसे सकती है ? क्योंकि

आवश्यक नींद न लेकर अधिक जगनेसे बैठनेपर नींद सतायेगी, जिससे वह योगका अभ्यास नहीं कर सकेगा।

सात्त्विक मनुष्योंमें भी कभी सत्संगका, सात्त्विक गहरी बातोंका, भगवान्की कथाका अथवा भक्तोंके चरित्रोंका प्रसंग छिड़ जाता है, तो कथा आदि कहते हुए, सुनते हुए जब रस, आनन्द आता है, तब उनको भी नींद नहीं आती। परन्तु उनका जगना और तरहका होता है अर्थात् राजसी-तामसी वृत्तिवालोंका जैसा जगना होता है, वैसा जगना सात्त्विक वृत्तिवालोंका नहीं होता। उस जगनेमें सात्त्विक मनुष्योंको जो आनन्द मिलता है, उसमें उनको निद्राके विश्रामकी खुराक मिलती है। अतः रातों जगनेपर भी उनको और समयमें निद्रा नहीं सताती। इतना ही नहीं, उनका वह जगना भी गुणातीत होनेमें सहायता करता है। परन्तु राजसी और तामसी वृत्तिवाले जगते हैं तो उनको और समयमें निद्रा तंग करती है और रोग पैदा करती है।

ऐसे ही भक्तलोग भगवान्के नाम-जपमें, कीर्तनमें, भगवान्के विरहमें भोजन करना भूल जाते हैं, उनको भूख नहीं लगती, तो वे ‘अनश्नतः’ नहीं हैं। कारण कि भगवान्की तरफ लग जानेसे उनके द्वारा जो कुछ होता है, वह ‘सत्’ हो जाता है।

Share this verse

Practice diya: lit

Reading regularly?

Begin a daily practice — free, no account.

Begin