गीताGitaDeep

Bhagavad Gītā · Chapter 6 · Dhyāna Yoga

युञ्जन्नेवं सदाऽऽत्मानं योगी विगतकल्मषः

सुखेन ब्रह्मसंस्पर्शमत्यन्तं सुखमश्नुते

६.२८

yuñjannevaṃ sadā''tmānaṃ yogī vigatakalmaṣaḥ|

sukhena brahmasaṃsparśamatyantaṃ sukhamaśnute||

Recitation coming soon

Word meanings

एवम् = thus

आत्मानम् = the self

सदा = always

युञ्जन् = uniting (the self with the Supreme)

विगतकल्पः = freed from taint

योगी = the yogi

सुखेन = with ease

Translation

The sinless Yogi, thus uniting his self constantly with God, easily enjoys the eternal j Bliss of oneness with Brahma

Commentary

The commentators seated around this verse

Open first:
Language:
Portrait of Rāmānuja

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita

English

Exclusively dedicated to the ātma or soul the yogi by dhyāna or meditation is relieved from all the vast, past accumulation of sins and receives infinite bliss arising from directly experiencing contact with the ātma.

Lord Krishna speaks the words brahma- saṃsparśam which means communion with paramātmā the supreme soul and ultimate consciousness, by this one becomes liberated from the material existence.

The words atyantaṃ means endless, sukham means ecstasy and aśnute means easily. The yogi who gives constant attention to the transcendental inner bg-sky nature reaches perfection easily.

Next the four levels of mature meditation will be described in the following four verses.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

Madhva BhāṣyaSanskritEnglish

On verses 6.28–6.29

“पूर्वोक्तम् प्रपञ्चयन्ति - एवम् युञ्जन् इति ||” - Whatever was said in previous verses is further reiterated here. “ध्येयमाह सर्वभूतस्थम् इति | सर्वभूतस्थमात्मानम् | परमेश्वरम् | सर्वभूतानि चाऽस्मानि परमेश्वरे | तं च परमेश्वरं ब्रह्मतृणादवैश्वर्यादिना साम्येन पश्यति | समं सर्वेषु भूतेषु तिष्ठन्तं परमेश्वरम् || इति च ||” - The objective is spoken here. The Self which is abiding in all the creatures is the Supreme Lord. All the creatures too exist in the Self, which is the supreme Lord. He sees the supreme Lord in Brahman as well as in the blade of grass equally in all their glory. “तचोक्तम् - आत्मानं सर्वभूतेषु भगवन्तमवस्थितम् | अपश्यत् सर्वभूतानि भगवत्यपि चात्मनि ||” - He sees the supreme Lord abiding as self in all the creatures, and sees all the creatures in the Self of the supreme Lord. The Supreme Lord abides in all creatures in equal measure.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

Gītā Tātparya NirṇayaSanskritEnglish

On verses 6.28–6.29

“सर्वभूतेषु स्थितं परमात्मानम् ||” - Relating to the Supreme Self abiding in all creatures.

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

English

28 *'Thus ever discipling his self, the Yogin, freed of all defilement, attains with ease that exceeding Bliss of closest contact with Brahman.* (387)

Several have, in this easy way, secured the vision that brings emancipation, discarding the wealth of the fancy. When the mind accompanied by happiness, enters the interior of the Supreme Brahman, it abides in that meeting, enjoying happiness as in Divali Festival, in the temple of identity with the Supreme, in the way the salt (once dissolved) in water does not separate from it. Thus one must walk back on his own legs in the reverse direction towards his own original form (Self). But if, you find it difficult to follow this way too, hear about one more way.

Swami Ramsukhdas · Modern

English

'Yuñjannevaṁ sadātmānaṁ yogī vigatakalmaṣaḥ'—Here the term 'Yuñjan' does not mean, to fix the mind on God through practice. It signifies one's identity, with God. This identification is not through mental pursuits. A Yogī constantly unites his self with God, and thus becomes free from the feelings of egoism, and mineness. This freedom from mineness and egoism, means freedom from sins, as affinity of egoism and mineness, with the world is the root of sins.

The phrase 'Yuñjannevaṁ', in the fifteenth verse, has been used for the Lord with attributes, while here it has been used for the Absolute viz., the Lord without attributes. Similarly, in the fifteenth verse, emphasis has been laid to fix the mind on God, through practice, by the term 'Niyatamānaṣaḥ', while here by the expression 'Vigatakalmaṣaḥ', emphasis has been laid on

renouncement of affinity, with, non-self. There, the mind by meditating on God, is absorbed in Him and thus the world is renounced, while here by renouncing affinity with the world, the Yogī gets established in God. Thus, the result of both, is the same.

'Sukhena brahmasaṃsparśamatyantaṃ sukhamaśnute'—In unity with God, the feeling of 'I' does not exist, nor does there remain its least impression. Infinite bliss is the state, in which a Yogī is immersed in God, and loses his identity. A Yogī attains this bliss, which has been named 'Imperishable Bliss' (5/21) and 'Supreme Bliss' (6/21), all these names denote the same, Divine Bliss.

Link:—Now, in the next verse, Lord Kṛṣṇa explains the change of vision, that takes place in the Yogī.

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Sanskrit

युञ्जन् एवं यथोक्तेन क्रमेण योगी योगान्तरायवर्जितः सदा सर्वदा आत्मानं विगतकल्मषः विगतपापः, सुखेन अनायासेन ब्रह्मसंस्पर्शं ब्रह्मणा परेण संस्पर्शो यस्य तत् ब्रह्मसंस्पर्शं सुखं अत्यन्तं अन्तमतीत्य वर्तत इत्यत्यन्तं उत्कृष्टं निरतिशयं अश्नुते व्याप्नोति ॥ इदानीं योगस्य यत् फलं ब्रह्मैकत्वदर्शनं सर्वसंसारविच्छेदकारणं तत् प्रदर्श्यते --

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Hindi

योगविषयक विघ्नोंसे रहित हुआ विगतकल्मषनिष्पाप योगी उपर्युक्त क्रमसे सदा चित्तको समाहित करता हुआ, अनायास ही ब्रह्मप्राप्तिरूप निरतिशय—उत्कृष्ट सुखका अनुभव करता है अर्थात् जिसका परब्रह्मसे सम्बन्ध है और जो अन्तसे अतीत—अनन्त है ऐसे परम सुखको प्राप्त हो जाता है

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Marathi

या सोपिया योगस्थिती । उकलु देखिला गा बहुतीं । संकल्पाचिया संपत्ती । रुसोनियां ॥ ३८७ ॥

तें सुखाचेनि सांगातें । आलें परब्रह्मा आंतौतें । तेथ लवण जैसें जळातें । सांडु नेणे ॥ ३८८ ॥

तैसें होय तिये मेळीं । मग साम्यरसाचिया राऊळीं । महासुखाची दिवाळी । जगेंसि दिसे ॥ ३८९ ॥

ऐसें आपुले पायवरी । चालिजे आपुले पाठीवरी । हें पार्था नागवे तरी । आन ऐकें ॥ ३९० ॥

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Hindi

(6.387) जो लोग संकल्परूपी सम्पत्ति का त्याग कर इस सुलभ योग-स्थिति का अनेक प्रकार से अनुभव लेते हैं

(6.388) वे सुख के साथ परब्रह्म में प्रवेश करते हैं। तब लवण जैसे जल को छोड़ना नहीं जानता

(6.389) वही स्थित उनके मेल के समय हो जाती है और संसार को ब्रह्मानन्दरूपी मन्दिर में महासुख की दिवाली दिखाई देती है।

(6.390) इस प्रकार अपने ही पाँव से उलटे चलना चाहिए। हे पार्थ! यदि यह बात आकलन नहीं होती, यदि यह उपाय नहीं बन सकती, तो दूसरा उपाय सुनो।

Portrait of Sri Udiya Baba

Sri Udiya Baba · Modern

Hindi

संगति— पूर्वोक्त श्लोक बोधवान् की सविकल्प समाधि का निरूपण करता है। अब आगे के श्लोक से निर्विकल्प समाधि का वर्णन करते हैं—

भावार्थ— निष्कल्मष योगी इस प्रकार मन को सर्वदा आत्मा में जोड़ते हुए अनायास ही ब्रह्मसंस्पर्श से होने वाला अत्यन्त सुख प्राप्त कर लेता है।

व्याख्या— “विगतकल्मष” का अर्थ है निष्पाप, किन्तु निष्पाप तो जिज्ञासु ही हो जाता है, इसलिए भेद-दृष्टि ही पाप है, उससे रहित अथवा पाप-पुण्य की वासना से रहित। “ब्रह्मसंस्पर्श”— ब्रह्मस्वरूप को जानना ही ब्रह्म-संस्पर्श है अतः ‘ब्रह्मसंस्पर्श’ का अर्थ है ब्रह्माकार वृत्ति या निर्विकल्प स्थिति। अत्यन्त सुख अविनाशी सुख, वासना रहित यानि निर्विषय सुख।

यह योगी अनात्म वस्तु की प्रतीति अनुभव करता है। अर्थात् निर्विकल्प अवस्था प्राप्त कर लेता है। यह अवस्था अभ्यास से भी प्राप्त होती है और विचार से भी। इस श्लोक में ‘ब्रह्मसंस्पर्श’ शब्द द्वारा आत्मा के साथ वृत्ति का स्पर्श बतलाया है। यह शुद्ध वृत्ति है, बाधितानुवृत्ति है। यदि यह वृत्ति न मानी जाय तो जीवन्मुक्ति का अभ्यास सिद्ध नहीं होता। यह स्वरूपनिष्ठा या ज्ञान-निष्ठा का प्रसंग है। किन्तु पूर्ण अद्वैतबोध में जीवन्मुक्ति-विदेहमुक्ति कुछ भी नहीं है। ये व्यावहारिक हैं। इनमें प्रपञ्च की सत्ता रहती है, वृत्ति भी है किन्तु कर्ता नहीं है।

Swami Ramsukhdas · Modern

Hindi

‘युञ्जन्नेवं सदात्मानं योगी विगतकल्पः’—अपनी स्थितिके लिये जो (मनको बार-बार लगाना आदि) अभ्यास किया जाता है, वह अभ्यास यहाँ नहीं है। यहाँ तो अभ्यास ही अभ्यास है अर्थात् अपने स्वरूपमें अपने-आपको दृढ़ रखना ही अभ्यास है। इस अभ्यासमें अभ्यासवृत्ति नहीं है। ऐसे अभ्याससे वह योगी अहंता-ममतारहित हो जाता है। अहंता और ममतासे रहित होना ही पापोंसे रहित होना है; क्योंकि संसारके साथ अहंता-ममतापूर्वक सम्बन्ध रखना ही पाप है।

पंद्रहवें श्लोकमें ‘युञ्जन्नेवम्’ पद सगुणके ध्यानके लिये आया है और यहाँ ‘युञ्जन्नेवम्’ पद निर्गुणके

ध्यानके लिये आया है। ऐसे ही पंद्रहवें श्लोकमें ‘नियतमानसः’ आया है और यहाँ ‘विगतकल्पः’ आया है; क्योंकि वहाँ परमात्मामें मन लगानेकी मुख्यता है और यहाँ जड़ताका त्याग करनेकी मुख्यता है। वहाँ तो परमात्माका चिन्तन करते-करते मन सगुण परमात्मामें तल्लीन हो गया तो संसार स्वतः ही छूट गया और यहाँ अहंता-ममतारूप कल्पसे अर्थात् संसारसे सर्वथा सम्बन्ध-विच्छेद करके अपने ध्येय परमात्मामें स्थित हो गया। इस प्रकार दोनोंका तात्पर्य एक ही हुआ अर्थात् वहाँ परमात्मामें लगनेसे संसार छूट गया और यहाँ संसारको छोड़कर परमात्मामें स्थित हो गया। ‘सुखेन ब्रह्मसंस्पर्शमत्यन्तं सुखमश्नुते’—उसकी

ब्रह्मके साथ जो अभिन्नता होती है, उसमें 'मैं'-पनका संस्कार भी नहीं रहता, सत्ता भी नहीं रहती। यही सुखपूर्वक ब्रह्मका संस्पर्श करना है। जिस सुखमें अनुभव करनेवाला और अनुभवमें आनेवाला—ये दोनों ही नहीं रहते, वह 'अत्यन्त

सुख' है। इस सुखको योगी प्राप्त कर लेता है। यह 'अत्यन्त सुख', 'अक्षय सुख' (पाँचवें अध्यायका इक्कीसवाँ श्लोक) और 'आत्मनिक सुख' (छठे अध्यायका इक्कीसवाँ श्लोक)—ये एक ही परमात्मतत्त्वस्वरूप आनन्दके वाचक हैं।

सम्बन्ध—अठारहवेंसे तेईसवें श्लोकतक स्वरूपका ध्यान करनेवाले जिस सांख्ययोगीका वर्णन हुआ है, उसके अनुभवका वर्णन आगेके श्लोकमें करते हैं।

Share this verse

Practice diya: lit

Reading regularly?

Begin a daily practice — free, no account.

Begin