Bhagavad Gītā · Chapter 6 · Dhyāna Yoga
प्राप्य पुण्यकृतां लोकानुषित्वा शाश्वतीः समाः
शुचीनां श्रीमतां गेहे योगभ्रष्टोऽभिजायते
॥ ६.४१ ॥
prāpya puṇyakṛtāṃ lokānuṣitvā śāśvatīḥ samāḥ|
śucīnāṃ śrīmatāṃ gehe yogabhraṣṭo'bhijāyate||
Word meanings
योगभ्रष्टः = one fallen from yoga
पुण्यकृताम् = of those who do meritorious deeds
लोकान् = worlds
प्राप्य = having attained
शाश्वतीः = many, countless
समाः = years
उषित्वा = having dwelt
शुचीनाम् = of the pure
श्रीमताम् = of the wealthy
गेहे = in the house
अभिजायते = is born
Translation
He who has fallen from Yoga, obtains the higher worlds (heaven etc.) to which men of meritorious deeds alone are entitled, and having resided there for countless years, takes birth in the house of pious and wealthy men.
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
English
Madhvācārya · Dvaita
Madhva BhāṣyaSanskritEnglishOn verses 6.37–6.43
“अयति – अप्रयलः |” - अयति means absence of exertion

Madhvācārya · Dvaita
Gītā Tātparya NirṇayaSanskritEnglishOn verses 6.37–6.43
“अयतिः अप्रयलः | प्रयलाद्यतमानस्तु इति वाक्यविशेषात् | योगशब्दस्योपायार्थत्वेऽप्यत्रोपायविशेष एव ध्यानयोगादविवक्षित इति न विरोधः |” - अयति means one who does not endeavor, प्रयलाद्यतमानस्तु means endeavouring with practice, such is the special meaning. For the word yoga equanimity of meditation is the suggested meaning here even though there is a more comprehensive meaning. Failure in equanimous meditation is not contradictory term.

Jñāneśvar · Vārkarī
English41 "Having attained the regions reserved for the righteous, and remained there many a year, the man who has strayed from the Path of Yoga gets reborn in the house of the pure and the prosperous. (441)
Just see the wonder of such a person. He secures without much effort, that which even 'Indra,' the doer of a century of sacrifices, finds it hard to secure. His mind then gets tired of the various undecaying and unique enjoyment in the respective regions, and in this fed up condition, he goes on saying in exasperation, "Oh God! Bhagwān why this uncalled for obstruction should come in my way?" Next he is reborn in this mortal world, into a family where there exists a rich store of piety and spiritual regard for religion, and (where) there grows into a robust sprout of glory, just as there should sprout forth a long shoot out of a pruned stem of a crop-plant. He conducts himself along the moral path, always seeks the truth and views everything as laid down in the Scriptures. The 'Vedas' are his living deity, his own religion is the code of his conduct, and right thinking is his adviser. There is no other subject for meditation but the (one of) Almighty God in his family, and he considers all the family deities as constituting all his glory and wealth. In this way he, the one, interrupted in his preceding birth in the performance of the 'Yoga' (योगभ्रष्ट) secures merit, and enjoying the growing wealth of happiness, abides happily in this birth.
Swami Ramsukhdas · Modern
English'Prāpya punyakṛtām lokān'—Those people, who make offerings etc., in accordance with the ordinance of scriptures, attain the worlds of the righteous viz., heaven. It means, that the righteous not the sinners, attain heaven. But strivers who have no desire to reap the fruit of their virtuous actions, attain heaven without much effort, while people who perform oblation, attain heaven by making efforts. Moreover, in heaven also, their subtle passion lingers, because their aim is to enjoy pleasure. Those, who at the time of death, deviate from Yoga, attain heaven, but they become indifferent to pleasures, as their aim is not to enjoy pleasure. They have to go to heaven, because of their subtle desire, which is an obstacle to God-realization.
'Uṣitvā śāśvatiḥ samāḥ'—Heaven, is attained, both by those who perform penances and actions with some interested motive, as also, by those whose aim is to realize God, but deviate from Yoga. However there is a vast difference, between the two. The former, having enjoyed heavenly pleasures, return to this world of mortals on the exhaustion of their merit, and thus they can stay there for a limited period only, while the latter, can stay for an unlimited period, because their aim has been God-realization. Because of having a latent desire they go to heaven, but they cannot be entangled in pleasure there. And their spiritual development is not affected. The reason is, when even a seeker of the Yoga, transcends the fruit of actions (6/44), how can one, who has deviated from Yoga, get entangled?
'Śucīnām śrīmatām gehe yogabhrāṣṭo'bhijāyate'—The devotee, who has deviated from Yoga after enjoying celestial pleasures, ceases to have any taste in them and is reborn in the house of the pure and prosperous, as a result of his sacred and spiritual pursuits. There he, though subject to senses, feels drawn towards
God, by force of his prenatal habit (6/44).
The pious and prosperous, are those who earn their livelihood by honest means, who never have a claim on other's things, whose conduct and feelings are pure, who do not attach importance, to worldly pleasures and who regard all the resources, as means to attain God; while those who regard themselves, as master of riches and lay claim to them, are not indeed pious and prosperous, but are their slaves.
*Link:—In the next verse, Lord Kṛṣṇa of His own accord, describes the destiny of other strivers, who fall from Yoga.*

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritयोगमार्गे प्रवृत्तः सन्न्यासी सामर्थ्यात् प्राप्य गत्वा पुण्यकृताम् अश्वमेधादियाजिनां लोकान्, तत्र च उषित्वा वासमनुभूय शाश्वतीः नित्याः समाः संवत्सरान्, तद्भोगक्षये शुचीनां यथोक्तकारिणां श्रीमतां विभूतिमतां गेहे गृहे योगभ्रष्टः अभिजायते ॥

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiतो फिर इस योगभ्रष्टका क्या होता है?—
योगमार्गमें लगा हुआ योगभ्रष्ट संन्यासी पुण्यकर्म करनेवालोंके अर्थात् अश्वमेध आदि यज्ञ करनेवालोंके लोकोंमें जाकर, वहाँ बहुत कालतक अर्थात् अनन्त वर्षांतक वास करके, उनके भोगका क्षय होनेपर शास्त्रोक्त कर्म करनेवाले शुद्ध और श्रीमान् पुरुषोंके घरमें जन्म लेता है। प्रकरणकी सामर्थ्यसे यहाँ योगभ्रष्टका अर्थ संन्यासी लिया गया है

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiऐसें कवतिक हें कैसें । जें शतमखा लोक सायासें । ते तो पावे अनायासें । कैवल्यकामु ॥ ४४१ ॥
मग तेथिंचे जे अमोघ । अलौकिक भोग । भोगितांही सांग । कांटाळे मन ॥ ४४२ ॥
हा अंतरायो अवचितां । कां वोढवला भगवंता । ऐसा दिविभोग भोगितां । अनुतापी नित्य ॥ ४४३ ॥
पाठीं जन्मे संसारी । परि सकळ धर्माचिया माहेरीं । लांबा उगवे आगरीं । विभवश्रियेचा ॥ ४४४ ॥
जयातें नीतिपंथे चालिजे । सत्यधूत बोलिजे । देखावें तें देखिजे । शास्त्रदृष्टी ॥ ४४५ ॥
वेद तो जागेश्वरु । जया व्यवसाय निजाचारु । सारासारविचारु । मंत्री जयाते ॥ ४४६ ॥
जयाचा कुळीं चिंता । जाली ईश्वराची पतिव्रता । जयातें गृहदेवता । आदि ऋध्दि ॥ ४४७ ॥
ऐसी निजपुण्याची जोडी । वाढिन्नली सर्वसुखाची कुळवाडी । तिये जन्मे तो सुरवाडी । योगच्युतु ॥ ४४८ ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(6.441) सुनो, तुम्हें आश्चर्य मालूम होगा कि जिस इन्द्रपद को लोग अनेक कष्टों के अनन्तर प्राप्त कर सकते हैं, उसे यह मोक्ष की इच्छा करनेहारा पुरुष अनायास प्राप्त कर लेता है। (6.442) अनन्तर वहाँ ये जो निष्फल न होनेवाले और अप्रतिम भोग होते हैं उन सबों का उपभोग लेते लेते उसका मन उकता जाता है;
(6.443) और स्वर्गभोग भोगते समय उसे नित्य यह पश्चात्ताप हुआ करता है कि हे श्रीभगवन्त! यह विघ्न क्यों अकस्मात् उपस्थित हुआ।
(6.444) अनन्तर वह संसार में जन्म लेता है परन्तु ऐसे कुल में कि जो सकल धर्म का विश्राम-स्थान हो। पूर्ण पुष्ट पौधे में से जैसे भरी हुई धान्य की बाल निकलती है वैसा वह योगी ऐश्वर्य के घर उत्पन्न होता है।
(6.445) जिस कुल के लोग नीतिमार्ग से चलते हैं, सत्य और पवित्र वाणी बोलते हैं, शास्त्र की दृष्टि से जो देखना चाहिए वही देखते हैं,
(6.446) वेद जिसकी जागती ज्योति है, जिसका व्यवहार स्वधर्म है, सारासार विचार जिसका मन्त्री है;
(6.447) जिस कुल में चिन्ता केवल ईश्वर को भजनेवाली पतिव्रता है, जिसकी ऋद्धि इत्यादि गृहदेवियाँ हैं, (6.448) इस प्रकार आत्मपुण्य के संचय के कारण जिस कुल में सब सुखों की सम्पन्नता है उस सुखी कुल में वह योगभ्रष्ट पुरुष जन्म लेता है।

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiसंगति— यदि उसकी दुर्गति नहीं होती तो वह वहाँ जाता है इसी का उत्तर अगले श्लोक में देते हैं—
भावार्थ— योगभ्रष्ट पुरुष पुण्यवानों के लोकों को प्राप्त होकर और वहाँ बहुत समय तक रहकर फिर पवित्र और श्रीमानों के घर में जन्म लेते हैं।
व्याख्या— प्रश्न— योगभ्रष्ट का क्या अर्थ है? क्या योगाभ्यास करते-करते जिससे कोई बुरा कर्म हो जाय उसे योगभ्रष्ट कहते हैं?
उत्तर— योग पूरा होने से पहले ही शरीर छूट जाय तो उसे योगभ्रष्ट कहते हैं। इस श्लोक से ही यह सिद्ध होता है कि उसने कोई बुरा कर्म नहीं किया, प्रमादवश अभ्यास पूरा नहीं हुआ, यही उसका दुष्कर्म है। यदि कोई पाप कर्म किया होता तो पुण्यवानों के लोक में जाकर फिर श्रीमानों के घर कैसे जन्म लेता? जिस कुल में वह जन्म
लेता है वह पवित्र और श्रीमान् दोनों गुणों से सम्पन्न होना चाहिये। धनी तो प्रायः अपवित्र होते हैं। यदि धनी के घर में जन्म लेगा तो और भी भ्रष्ट हो जायगा। अतः श्रीमान् का अर्थ यहाँ तपोधनसम्पन्न समझना चाहिये। अतः जो तपस्वी और शुचि (शिलोच्छादि पवित्र जीविका वाले) हों वे अकिञ्चन तपोवन ही यहाँ शुचि श्रीमान् कहे गये हैं।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi‘प्राप्य पुण्यकृतां लोकान्’—जो लोग शास्त्रीय विधि-विधानसे यज्ञ आदि कर्मोंको सांगोपांग करते हैं, उन लोगोंका स्वर्गादि लोकोपर अधिकार है, इसलिये उन लोकोंको यहाँ ‘पुण्यकर्म करनेवालोंके लोक’ कहा गया है। तात्पर्य है कि उन लोकोंमें पुण्यकर्म करनेवाले ही जाते हैं, पापकर्म करनेवाले नहीं। परन्तु जिन साधकोंको पुण्य-कर्मोंके फलरूप सुख भोगनेकी इच्छा नहीं है, उनको वे स्वर्गादि लोक विघ्नरूपमें और मुफ्तमें मिलते हैं! तात्पर्य है कि यज्ञादि शुभ कर्म करनेवालोंको परिश्रम करना पड़ता है, उन लोकोंकी याचना—प्रार्थना करनी पड़ती है, यज्ञादि कर्मोंको विधि-विधानसे और सांगोपांग करना पड़ता है, तब कहीं उनको स्वर्गादि लोकोंकी प्राप्ति होती है। वहाँ भी उनकी भोगोंकी वासना बनी रहती है; क्योंकि उनका उद्देश्य ही भोग भोगनेका था। परन्तु जो किसी कारणवश अन्तसमयमें साधनसे विचलितमना हो जाते हैं, उनको स्वर्गादि लोकोंकी प्राप्तिके लिये न तो परिश्रम करना पड़ता है, न उनकी याचना करनी पड़ती है और न उनकी प्राप्तिके लिये यज्ञादि शुभ कर्म ही करने पड़ते हैं। फिर भी उनको स्वर्गादि लोकोंकी प्राप्ति हो जाती है। वहाँ रहनेपर भी उनकी वहाँके भोगोंसे अरुचि हो जाती है; क्योंकि उनका उद्देश्य भोग भोगनेका था ही नहीं। वे तो केवल सांसारिक सूक्ष्म वासनाके कारण उन लोकोंमें जाते हैं। परन्तु उनकी वह वासना भोगी पुरुषोंकी वासनाके समान नहीं होती।
जो केवल भोग भोगनेके लिये स्वर्गमें जाते हैं, वे जैसे भोगोंमें तल्लीन होते हैं, वैसे योगभ्रष्ट तल्लीन नहीं हो सकता। कारण कि भोगोंकी इच्छावाले पुरुष भोगबुद्धिसे भोगोंको स्वीकार करते हैं और योगभ्रष्टको विघ्नरूपसे भोगोंमें जाना पड़ता है।
‘उषित्वा शाश्वतीः समाः’—स्वर्गादि ऊँचे लोकोंमें यज्ञादि शुभकर्म करनेवाले भी (भोग भोगनेके उद्देश्यसे) जाते हैं और योगभ्रष्ट भी जाते हैं। भोग भोगनेके उद्देश्यसे स्वर्गमें जानेवालोंके पुण्य क्षीण होते हैं और पुण्योंके क्षीण होनेपर उन्हें लौटकर मृत्युलोकमें आना पड़ता है। इसलिये वे वहाँ सीमित वर्षांतक ही रह सकते हैं। परन्तु जिसका
उद्देश्य भोग भोगनेका नहीं है, प्रत्युत परमात्मप्राप्तिका है, वह योगभ्रष्ट किसी सूक्ष्म वासनाके कारण स्वर्गमें चला जाय, तो वहाँ उसकी साधन-सम्पत्ति क्षीण नहीं होती। इसलिये वह वहाँ असीम वर्षांतक रहता है अर्थात् उसके लिये वहाँ रहनेकी कोई सीमा नहीं होती।
जो भोग भोगनेके उद्देश्यसे ऊँचे लोकोंमें जाते हैं, उनका उन लोकोंमें जाना कर्मजन्य है। परन्तु योगभ्रष्टका ऊँचे लोकोंमें जाना कर्मजन्य नहीं है; किन्तु यह तो योगका प्रभाव है, उनकी साधन-सम्पत्तिका प्रभाव है, उनके सत्-उद्देश्यका प्रभाव है।
स्वर्ग आदिका सुख भोगनेके उद्देश्यसे जो उन लोकोंमें जाते हैं, उनको न तो वहाँ रहनेमें स्वतन्त्रता है और न वहाँसे आनेमें ही स्वतन्त्रता है। उन्होंने भोग भोगनेके उद्देश्यसे ही यज्ञादि कर्म किये हैं, इसलिये उन शुभ कर्मोंका फल जबतक समाप्त नहीं होता, तबतक वे वहाँसे नीचे नहीं आ सकते और शुभ कर्मोंका फल समाप्त होनेपर वे वहाँ रह भी नहीं सकते। परन्तु जो परमात्माकी प्राप्तिके लिये ही साधन करनेवाले हैं और केवल अन्तसमयमें योगसे विचलित होनेके कारण स्वर्ग आदिमें गये हैं, उनका वासनाके तारतम्यके कारण वहाँ ज्यादा-कम रहना हो सकता है, पर वे वहाँके भोगोंमें फँस नहीं सकते। कारण कि जब योगका जिज्ञासु भी शब्दब्रह्मका अतिक्रमण कर जाता है (छठे अध्यायका चौवालीसवाँ श्लोक), तब वह योगभ्रष्ट वहाँ फँस ही कैसे सकता है?
‘शुचीनां श्रीमतां गेहे योगभ्रष्टोऽभिजायते’—स्वर्गादि लोकोंके भोग भोगनेपर जब भोगोंसे अरुचि हो जाती है, तब वह योगभ्रष्ट लौटकर मृत्युलोकमें आता है और शुद्ध श्रीमानोंके घरमें जन्म लेता है। उसके फिर लौटकर आनेमें क्या कारण है? वास्तवमें इसका कारण तो भगवान् ही जानें; किन्तु गीतापर विचार करनेसे ऐसा दीखता है कि वह मनुष्य-जन्ममें साधन करता रहा। वह साधनको छोड़ना नहीं चाहता था, पर अन्तसमयमें साधन छूट गया। अतः उस साधनका जो महत्त्व उसके अन्तःकरणमें अंकित है, वह स्वर्गादि लोकोंमें भी उस योगभ्रष्टको अज्ञातरूपसे
पुनः साधन करनेके लिये प्रेरित करता रहता है, उकसाता रहता है। इससे उस योगभ्रष्टके मनमें आती है कि मैं साधन करूँ। ऐसी मनमें क्यों आती है—इसका उसको पता नहीं लगता। जब श्रीमानोंके घरमें भोगोंके परवश होनेपर भी पूर्वजन्मका अभ्यास उसको जबर्दस्ती खींच लेता है (छठे अध्यायका चौवालीसवाँ श्लोक) तब वह साधन उसको स्वर्ग आदिमें साधनके बिना चैनसे कैसे रहने देगा? अतः भगवान् उसको साधन करनेका मौका देनेके लिये शुद्ध श्रीमानोंके घरमें जन्म देते हैं।
जिनका धन शुद्ध कमाईका है, जो कभी पराया हक नहीं लेते, जिनके आचरण तथा भाव शुद्ध हैं, जिनके अन्तःकरणमें भोगोंका और पदार्थोंका महत्त्व, उनकी ममता नहीं है, जो सम्पूर्ण पदार्थ, घर, परिवार आदिको साधन-सामग्री समझते हैं, जो भोगबुद्धिसे किसीपर अपना व्यक्तिगत आधिपत्य नहीं जमाते, वे 'शुद्ध श्रीमान्' कहे जाते हैं। जो धन और भोगोंपर अपना आधिपत्य जमाते हैं, वे अपनेको तो उन धन और पदार्थोंका मालिक मानते हैं, पर हो जाते हैं उनके गुलाम! इसलिये वे शुद्ध श्रीमान् नहीं हैं।
सम्बन्ध—पूर्वश्लोकमें तो भगवान्ने अर्जुनके प्रश्नके अनुसार योगभ्रष्टकी गति बतायी। अब आगेके श्लोकमें 'अथवा' कहकर अपनी ही तरफसे दूसरे योगभ्रष्टकी बात कहते हैं।
Lord Krishna is declaring that whatever desire diverted one from continuing on the path of yoga, such desire will find its fulfilment and be exquisitely enhanced manifold in the delightful spheres of those who performed virtuous deeds.
There one enjoys to the utmost limit of their capacity extending over a long duration of time. This all happens by virtue of the yoga one began but was unable to finish.
When one's time limit for enjoyment has come to an end one incarnates and takes birth in a pious and wealthy family already practising yoga at the stage where one discontinued in their previous life.
To be thus born in such a favourable environment is due to the potency and efficacy of the yoga which was commenced but not completed.