Bhagavad Gītā · Chapter 11 · Viśvarūpa Darśana Yoga
भक्त्या त्वनन्यया शक्य अहमेवंविधोऽर्जुन
ज्ञातुं दृष्टुं च तत्त्वेन प्रवेष्टुं च परंतप
॥ ११.५४ ॥
bhaktyā tvananyayā śakya ahamevaṃvidho'rjuna|
jñātuṃ dṛṣṭuṃ ca tattvena praveṣṭuṃ ca paraṃtapa||
Word meanings
तु = but
परन्तप = O scorcher of foes
अर्जुन = O Arjuna
एवंविधः = of this kind
अहम् = I
अनन्यया, = single-minded
भक्त्या = by devotion
तत्त्वेन = in reality
ज्ञातुम् = to be known
च = and
द्रष्टुम् = to be seen
च = and
प्रवेष्टुम् = to be entered
शक्यः = can be
Translation
Through single-minded devotion, however, ~ I can be seen in this form (with four arms); may, known in essence and even entered into, Ovaliant Arjuna
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
EnglishOn verses 11.53–54

Jñāneśvar · Vārkarī
English54 "It is single-pointed Devotion alone that I am capable, in this manner, O Arjuna, of being known, of being seen, in My true essence, and of being entered into, O Tormentor of foes. (686)
But like the shower of rain dropped down from the cloud which cannot but reach the earth, this devotion unswerving reaches forward to Me as its home of rest; or like the river Ganges in spate which, with full floodtide rushes forward and flows into the sea for ever: and for ever he, with the full swell of all his emotions blending into love to me and breaking the bounds of his soul, becomes one with Me and lives and moves in my divine being. And my divine being is the same being of love all round like the ocean of milk-that is milk in the mid-ocean and on the outskirts. Therefore, from the tiniest creature up to Divinity—to him every thing is full of my Divine essence; and in that moment as his love to me comprehends this my Infinite Being, he becomes one with Me and realizes my Omnipresent Being. And then, as with the kindling of the fire in the firewood, all fuel and firewood itself is consumed by fire and becomes fire leaving not a trace of the word fuel: or as the vault of space is itself darkness before the sun comes forth, and with its glorious light, all is light everywhere when the sun sheds its lustre; even so, with the vision of my Divine being, all egotism drops with its trappings of coming and going through birth and death, and with it, all duality is at an end. At that supreme moment, he and the universe is nothing other than my Divine Being pure and perfect. He is united to my Being pure and entire.
Swami Ramsukhdas · Modern
English'Bhaktyā tvananyayā śakya ahamevaṃvidho'rjuna'—Here, the term 'Tu' (Indeed), has been used, to emphasize the point that the four-armed form, holding a conch, a disc, a mace and a lotus each in one of the hands, cannot be seen by any meritorious deeds, but only by exclusive devotion.
Exclusive devotion means, dependence on God only, without
having the least dependence on one's own ability, power, intellect or resources etc. This exclusive devotion, is not determined either by the mind or intellect or senses etc., but by one's own self. Restlessness for a vision of the Lord, is specially contributory to the attainment of divine vision. One cannot feel at ease, without His vision, even for a moment. One should become restless, for beholding the Lord. That restlessness for the Lord, burns the sins of infinite births. For such devotees, who have an exclusive devotion, for the Lord, He declares, 'He who always and constantly thinks of Me with exclusive devotion, to that Yogī always absorbed in Me, I am easily attainable' (Gītā 8/14); and 'To those, who worship Me alone, thinking of none else, who are ever devout, I provide, gain and security' (Gītā 9/22).
Exclusive devotion also means, no dependence on adoration or meditation or spiritual discipline, for God-realization. Then why to worship the Lord and meditate on Him? These are the means, to do away one's pride. When pride is destroyed, the Lord's grace, manifests itself and it is by His grace, that a devotee attains Him.
'Jñātum draṣṭum ca tattvena praveṣṭum'—The Lord, can be known, seen and attained, by exclusive devotion.
The Lord, can also be known in reality, and attained through knowledge (wisdom) (Gītā 18/55) but He cannot be forced to reveal Himself, to such a devotee.
'Jñātum' (to be known), means, that a devotee knows the Lord in reality, that all is God (Gītā 7/19) and He is, being and non-being, both (Gītā 9/19). It does not mean, that the Lord is encompassed by the devotee's intellect, but He penetrates his intellect fully.
'Draṣṭum' means, that a devotee can behold the Lord in any form, such as Lord Viṣṇu, Lord Rāma or Lord Kṛṣṇa.
'Praveṣṭum' means, that a devotee realizes his identity,
with the Lord or he enters the sport of the Lord. To enjoy His sport the desire of the devotee, and the will of the Lord, are the chief factors.
In that case, though all his desires are destroyed, yet the Lord fulfils, not only his spiritual desire, but also mundane desire, if any. Before beholding the Lord, Dhruva and Vibhīṣaṇa, both had a desire to rule over the kingdoms. Their worldly desires, were satisfied by the Lord. It means that the Lord, first satisfies the desire of a devotee, and then by His own sweet will enables, him to attain perfection. In that case, nothing remains to be known, to be done and to be acquired by him.
An Important Fact
The keen desire of a devotee for God-realization, rouses the desire, in the Lord to meet His devotee. None can create, any hurdle in the Lord's desire, to meet His devotee. Then, He removes all obstacles of a devotee, by His grace and reveals Himself to him, without consideration of his eligibility.
Appendix—Where the Lord has mentioned the Supreme State of Knowledge (Jñāna), there by knowledge, a striver knows Him in essence (tattva) and merges unto Him—thus there are two attainments; but here by devotion a striver knows him in essence, sees Him and merges into Him—there are three attainments. By devotion God can also be seen—this is the special feature of devotion, while having attained even the Supreme State of Knowledge, God is not seen. Therefore there is special glory of devotion. By devotion God in His entire form is attained.
In the attainment of Brahma (the Absolute)—'knowing' and 'entering'—there are two attainments but in the attainment of 'Samagra' (entire God) 'knowing', 'entering' and 'seeing'—there are three attainments. The reason is that in the finite, there is finitude and in the entire there is entirety.

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritभक्त्या तु किंविशिष्टया इति आह -- अनन्यया अपृथग्भूतया, भगवतः अन्यत्र पृथक् न कदाचिदपि या भवति सा त्वनन्या भक्तिः । सर्वैरपि करणैः वासुदेवादन्यत् न उपलभ्यते यया, सा अनन्या भक्तिः, तया भक्त्या शक्यः अहं एवंविधः विश्वरूपप्रकारः हे अर्जुन, ज्ञातुं शास्त्रतः । न केवलं ज्ञातुं शास्त्रतः, द्रष्टुं च साक्षात्कर्तुं तत्त्वेन तत्त्वतः, प्रवेष्टुं च मोक्षं च गन्तुं परन्तप ॥ अधुना सर्वस्य गीताशास्त्रस्य सारभूतः अर्थः निःश्रेयसार्थः अनुष्ठेयत्वेन समुच्चित्य उच्यते --

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiतो फिर आपके दर्शन किस प्रकार हो सकते हैं ? इसपर कहते हैं—
भक्तिसे दर्शन हो सकते हैं, सो किस प्रकारकी भक्तिसे हो सकते हैं, यह बतलाते हैं—
हे अर्जुन! अनन्य भक्तिसे अर्थात् जो भगवान्को छोड़कर अन्य किसी पृथक् वस्तुमें कभी भी नहीं होती वह अनन्य भक्ति है एवं जिस भक्तिके कारण (भक्तिमान् पुरुषको) समस्त इन्द्रियोंद्वारा एक वासुदेव परमात्माके अतिरिक्त अन्य किसीकी भी उपलब्धि नहीं होती, वह अनन्य भक्ति है। ऐसी अनन्य भक्तिद्वारा इस प्रकारके रूपवाला अर्थात् विश्वरूपवाला मैं परमेश्वर शास्त्रोंद्वारा जाना जा सकता हूँ। केवल शास्त्रोंद्वारा जाना जा सकता हूँ इतना ही नहीं, हे परन्तप! तत्त्वसे देखा भी जा सकता हूँ अर्थात् साक्षात् भी किया जा सकता हूँ और प्राप्त भी किया जा सकता हूँ अर्थात् मोक्ष भी प्राप्त करा सकता हूँ

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiपरि तेचि भक्ति ऐसी । पर्जन्याची सुटिका जैसी । धरावांचूनि अनारिसी । गतीचि नेणें ॥ ६८६ ॥ कां सकळ जळसंपत्ती । घेऊनि समुद्रातें गिंवसिती । गंगा जैसी अनन्यगती । मिळालीचि मिळे ॥ ६८७ ॥ तैसें सर्वभावसंभारें । न धरत प्रेम एकसरें । मजमाजीं संचरे । मीचि होऊनि ॥ ६८८ ॥ आणि तेवींचि मी ऐसा । थडिये माझारीं सरिसा । क्षीराब्धि कां जैसा । क्षीराचाचि ॥ ६८९ ॥ तैसें मजलागुनि मुंगीवरी । किंबहुना चराचरीं । भजनासि कां दुसरी । परीचि नाहीं ॥ ६९० ॥ तयाचि क्षणासवें । एवंविध मी जाणवें । जाणितला तरी स्वभावें । दृष्टही होय ॥ ६९१ ॥ मग इंधनीं अग्नि उद्दीपें । आणि इंधन हें भाष हारपे । तें अग्निचि होऊनि आरोपें । मूर्त जेवीं ॥ ६९२ ॥ कां उदय न कीजे तेजाकारें । तंव गगनचि होऊनि असे आंधारें । मग उदईलिया एकसरें । प्रकाशु होय ॥ ६९३ ॥ तैसें माझिये साक्षात्कारीं । सरे अहंकाराची वारी । अहंकारलोपीं अवधारीं । द्वैत जाय ॥ ६९४ ॥ मग मी तो हें आघवें । एक मीचि आथी स्वभावें । किंबहुना सामावे । समरसें तो ॥ ६९५ ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(11.686) परन्तु वह भक्ति ऐसी हो जैसी कि वर्षा की धारा, जो पृथ्वी के अतिरिक्त दूसरी गति ही नहीं जानती;
(11.687) अथवा सब जलसम्पदा लेकर जैसे गंगा समुद्र की खोज करती है और अनन्य गति हो बारम्बार उसी से मिलती है,
(11.688) वैसे ही भक्ति सब भावों के समूह-सहित हृदय में न समाते हुए प्रेम से मुझमें मद्रूप हो प्रवेश करे।
(11.689) और मैं ऐसा हूँ जैसा कि क्षीरसमुद्र, जो तीर पर तथा मध्य में समान ही क्षीर का बना रहता है; (11.690) और, मुझसे लेकर चिउँटी तक — किंबहुना चराचर में — भजन के लिए दूसरी वस्तु ही नहीं है।
(11.691) जो ऐसी भक्ति प्राप्त हो तो उसी क्षण मेरे इस रूप का ज्ञान होता और सहज दर्शन भी हो जाता है।
(11.692) फिर जैसे ईंधन नाम का नहीं रहता और मूर्तिमान अग्नि हो रहता है,
(11.693) अथवा जब तक सूर्य का उदय नहीं होता तब तक अन्धकार गगनरूप हो रहता है; परन्तु उदय होते ही एकदम प्रकाशमय हो जाता है,
(11.694) वैसे ही मेरे साक्षात्कार से अहंकार का आवागमन बन्द हो जाता है और अहंकार का लोप होते ही द्वैत का नाश हो जाता है।
(11.695) फिर वह भक्त, मैं, और यह सम्पूर्ण विश्व, स्वभावतः एकमय ही हो रहते हैं। बहुत क्या कहें, वह भक्त ही सर्वत्र एकरूपता से समा जाता है।

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiभावार्थ— हे परन्तप अर्जुन! तत्त्वतः ऐसा तो मैं अनन्य भक्ति के द्वारा ही जाना और देखा जा सकता हूँ तथा प्रवेश भी किया जा सकता हूँ।
व्याख्या— जो मेरी अनन्य भक्ति करते हैं अर्थात् मुझे इष्ट मानकर मेरा ही चिन्तन करते और मुझ पर ही अवलम्बित रहते हैं। इस प्रकार भोग, मोक्ष या सिद्धियों की कामना छोड़कर मेरी प्रेमलक्षण भक्ति करते हैं, वे ही मुझे जान या देख सकते हैं। अथवा जिनकी दृष्टि में आत्मा से अतिरिक्त अन्य सत्ता का अत्यन्ताभाव है वे ही गुरु और शास्त्र की कृपा से मुझे यथार्थ जान सकते हैं। तथा वे ही मुझे 'द्रष्टुम्' अर्थात् मेरे ऐश्वर्य का ज्ञान अथवा स्वरूप का साक्षात्कार करने में तथा 'प्रवेष्टुम्' अर्थात् मुझमें प्रवेश करने में—मेरे स्वरूप में लीन होने में समर्थ हैं। परन्तु साधक का काम तो भगवान् का भजन करना ही है, लय कर लेना या मिला लेना तो भगवान् का ही काम है। जैसे स्वयंवर में जौहर तो सभी राजा दिखलाते हैं, परन्तु वरण करना तो राजकुमारी का ही काम है। यहाँ शुद्ध प्रेमलक्षण भक्ति का निरूपण किया गया है।
इस श्लोक का ज्ञानपरक अर्थ इस प्रकार होगा। जो एकनिष्ठ होकर आत्मा के अतिरिक्त और सबको असत् जानते हैं, वे ही मुझे तत्त्वतः जानने में समर्थ होते हैं। जानने की क्रिया दूर रहने पर होती है, इसलिये उन्हें परोक्ष ज्ञान होता है और फिर वे ही मुझे जानकर देखने अर्थात् अपरोक्ष रूप से अनुभव करने में समर्थ होते हैं। ऐसा अनुभव मुझे समीप से अर्थात् आत्मस्वरूप से देखने पर होता है। यहाँ 'तत्त्वेन' पद को 'ज्ञातुम्' 'द्रष्टुम्' और 'प्रवेष्टुम्' तीनों के साथ जोड़ना चाहिये, क्योंकि आत्मा को जानना, देखना या उसमें प्रवेश करना तत्त्वदृष्टि से ही होता है। 'प्रवेष्टुम्' का अर्थ है गाढ़ आत्माकार
वृत्ति करना। ध्यान करते-करते जब गाढ़ वृत्ति होने पर दृश्य की सर्वथा प्रतीति नहीं रहती तभी तत्त्वतः आत्मा में प्रवेश समझना चाहिये।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi‘भक्त्या त्वनन्यया शक्य अहमेव-विधोऽर्जुन’—यहाँ ‘तु’ पद पहले बताये हुए साधनोंसे विलक्षण साधन बतानेके लिये आया है। भगवान् कहते हैं कि ‘हे अर्जुन! तुमने मेरा जैसा शंख-चक्र-गदा-पद्यधारी चतुर्भुजरूप देखा है, वैसा रूपवाला मैं यज्ञ, दान, तप आदिके द्वारा नहीं देखा जा सकता, प्रत्युत अनन्यभक्तिके द्वारा ही देखा जा सकता हूँ।
अनन्यभक्तिका अर्थ है—केवल भगवान्का ही आश्रय हो, सहारा हो, आशा हो, विश्वास हो\*। भगवान्के सिवाय किसी योग्यता, बल, बुद्धि आदिका किंचिन्मात्र भी सहारा न हो। इनका अन्तःकरणमें किंचिन्मात्र भी महत्त्व न हो। यह अनन्यभक्ति स्वयंसे ही होती है, मन-बुद्धि-इन्द्रियों आदिके द्वारा नहीं। तात्पर्य है कि केवल स्वयंकी व्याकुलतापूर्वक उत्कण्ठा हो, भगवान्के दर्शन बिना एक क्षण भी चैन न पड़े। ऐसी जो भीतरमें स्वयंकी बेचैनी है, वही भगवत्प्राप्तिमें खास कारण है। इस बेचैनीमें, व्याकुलतामें अनन्त जन्मोंके अनन्त पाप भस्म हो जाते हैं। ऐसी अनन्यभक्तिवालोंके लिये ही भगवान्ने कहा है—‘जो अनन्यचित्तवाला भक्त नित्य-निरन्तर मेरा चिन्तन करता है, उसके लिये मैं सुलभ हूँ’ (गीता—आठवें अध्यायका चौदहवाँ श्लोक); और ‘जो अनन्यभक्त मेरा चिन्तन करते हुए उपासना करते हैं, उनका योगक्षेम मैं वहन करता हूँ’ (गीता—नवें अध्यायका बाईसवाँ श्लोक)।
अनन्यभक्तिका दूसरा तात्पर्य यह है कि अपनेमें भजन-स्मरण करनेका, साधन करनेका, उत्कण्ठापूर्वक पुकारनेका जो कुछ सहारा है, वह सहारा किंचिन्मात्र भी न हो। फिर साधन किसलिये करना है? केवल अपना अभिमान मिटानेके लिये अर्थात् अपनेमें जो साधन करनेके बलका भान होता है, कि साधनके बलपर मैं अपना उद्धार
कर लूँगा, उसको मिटानेके लिये ही साधन करना है। तात्पर्य है कि भगवान्की प्राप्ति साधन करनेसे नहीं होती, प्रत्युत साधनका अभिमान गलनेसे होती है। साधनका अभिमान गल जानेसे साधकपर भगवान्की शुद्ध कृपा असर करती है अर्थात् उस कृपाके आनेमें कोई आड़ नहीं रहती और (उस कृपासे) भगवान्की प्राप्ति हो जाती है।
**‘ज्ञातुं द्रष्टुं च तत्त्वेन प्रवेष्टुम्’**—ऐसी अनन्यभक्तिसे ही मैं तत्त्वसे जाना जा सकता हूँ, अनन्यभक्तिसे ही मैं देखा जा सकता हूँ और अनन्यभक्तिसे ही मैं प्राप्त किया जा सकता हूँ।
ज्ञानके द्वारा भी भगवान् तत्त्वसे जाने जा सकते हैं और प्राप्त किये जा सकते हैं (गीता—अठारहवें अध्यायका पचपनवाँ श्लोक), पर दर्शन देनेके लिये भगवान् बाध्य नहीं हैं।
**‘ज्ञातुम्’** कहनेका तात्पर्य है कि मैं जैसा हूँ, वैसा-का-वैसा जाननेमें आ जाता हूँ। जाननेमें आनेका यह अर्थ नहीं है कि मैं उसकी बुद्धिके अन्तर्गत आ जाता हूँ, प्रत्युत उसकी जाननेकी शक्ति मेरेसे परिपूर्ण हो जाती है। तात्पर्य है कि वह मेरेको **‘वासुदेवः सर्वम्’** (गीता ७।१९) और **‘सदसच्चाहम्’** (गीता ९।१९)—इस तरह वास्तविक तत्त्वसे जान लेता है।
**‘द्रष्टुम्’** कहनेका तात्पर्य है कि वह सगुणरूपसे अर्थात् विष्णु, राम, कृष्ण आदि जिस किसी भी रूपसे देखना चाहे, मेरेको देख सकता है।
**‘प्रवेष्टुम्’** कहनेका तात्पर्य है कि वह भगवान्के साथ अपने-आपकी अभिन्नताका अनुभव कर लेता है अथवा उसका भगवान्की नित्यलीलामें प्रवेश हो जाता है। नित्यलीलामें प्रवेश होनेमें भक्तकी इच्छा और भगवान्की मरजी ही मुख्य होती है। यद्यपि भगवान्के सर्वथा शरण
* (१) एक भरोसो एक बल एक आस बिस्वास। एक राम घन स्याम हित चातक तुलसीदास॥ (दोहावली २७७)
(२) एक बानि करुनानिधान की। सो प्रिय जाके गति न आन की॥ (मानस ३।१०।४)
होनेपर भक्तकी सब इच्छाएँ समाप्त हो जाती हैं, तथापि भगवान्की यह एक विलक्षणता है कि भक्तकी लीलामें प्रवेश होनेकी जो इच्छा रही है, उसको वे पूरी कर देते हैं। केवल पारमार्थिक इच्छाको ही पूरी करते हों, ऐसी बात नहीं; किन्तु भक्तकी पहले जो सांसारिक यत्किंचित् इच्छा रही हो, उसको भी भगवान् पूरी कर देते हैं। जैसे भगवद्ंशन्से पूर्वकी इच्छाके अनुसार ध्रुवजीको छत्तीस हजार वर्षका राज्य मिला और विभीषणको एक कल्पका। तात्पर्य यह हुआ कि भगवान् भक्तकी इच्छाको पूरी कर देते हैं और फिर अपनी मरजीके अनुसार उसे वास्तविक पूर्णताकी प्राप्ति करा देते हैं, जिससे भक्तके लिये कुछ भी
करना, जानना और पाना शेष नहीं रहता।
विशेष बात
भक्तकी खुदकी जो उत्कट अभिलाषा है, उस अभिलाषामें ऐसी ताकत है कि वह भगवान्में भी भक्तसे मिलनेकी उत्कण्ठा पैदा कर देती है। भगवान्की इस उत्कण्ठामें बाधा देनेकी किसीमें भी सामर्थ्य नहीं है। अनन्त सामर्थ्यशाली भगवान्की जब भक्तकी तरफ कृपा उमड़ती है, तब वह कृपा भक्तके सम्पूर्ण विघ्नोंको दूर करके, भक्तकी योग्यता-अयोग्यताको किंचिन्मात्र भी न देखती हुई भगवान्की भी परवश कर देती है, जिससे भगवान् भक्तके सामने तत्काल प्रकट हो जाते हैं।
**परिशिष्ट भाव**—जहाँ भगवान्ने ज्ञानकी परानिष्ठा बतायी है, वहाँ ज्ञानसे केवल जानना और प्रवेश करना—ये दो ही बताये हैं—‘ततो मां तत्त्वतो ज्ञात्वा विशते तदनन्तरम्’ (गीता १८।५५) परन्तु यहाँ भक्तसे जानना, देखना और प्रवेश करना—ये तीनों बताये हैं। भक्तसे भगवान्के दर्शन भी हो सकते हैं—यह भक्तकी विशेषता है, जबकि ज्ञानकी परानिष्ठा होनेपर भी भगवान्के दर्शन नहीं होते। अतः भक्तकी विशेष महिमा है। भक्तमें समग्रकी प्राप्ति होती है।
ब्रह्मकी प्राप्तिमें जानना और प्रवेश करना—ये दो बातें हो सकती हैं, पर समग्रकी प्राप्तिमें जानना, प्रवेश करना और देखना—ये तीनों बातें होती हैं। कारण कि एकदेशीयमें एकदेशीयता होती है और समग्रमें समग्रता होती है।
सम्बन्ध—अब भगवान् अनन्यभक्तिके साधनोंका वर्णन करते हैं।
**मत्कर्मकृन्मत्परमो मद्भक्तः सङ्गवर्जितः।**
Only by bhakti or exclusive loving devotion can the Supreme Lord Krishna be known as He really is.
Study of the Vedas, meditation, performance of rituals, extreme austerities etc. are of no avail in perceiving Lord Krishna as paramātma or the Supreme Soul within all living entities and realising Him as He is.
But by bhakti Lord Krishna is easy to be known through the grace of the spiritual master who teaches the true purport of the Vedic scriptures which all relate to Lord Krishna.
Only by bhakti is it possible to have communion with the Supreme Lord Krishna as the actual experience of ātma-tattva or soul realisation which activates one's divine relationship with Him.
The Katha Upaniṣad II.XXIII states:
“not by reflection, nor deliberation, nor concentration can Lord Krishna be attained. He can only be attained by one who He, Himself specially elects and blesses to reveal His essence to.”