Bhagavad Gītā · Chapter 11 · Viśvarūpa Darśana Yoga
तस्मात्प्रणम्य प्रणिधाय कायं
प्रसादये त्वामहमीशमीड्यम्
पितेव पुत्रस्य सखेव सख्युः
प्रियः प्रियायार्हसि देव सोढुम्
॥ ११.४४ ॥
tasmātpraṇamya praṇidhāya kāyaṃ
prasādaye tvāmahamīśamīḍyam|
piteva putrasya sakheva sakhyuḥ
priyaḥ priyāyārhasi deva soḍhum||
Word meanings
तस्मात् = therefore
ईड्यम् = worthy of praise
त्वाम् = you
ईशम् = the lord
अहम् = I
कायम् = the body
प्रणिधाय = prostrating
प्रणम्य = having bowed
प्रसादये = I seek to please
पिता = father
इव = as
पुत्रस्य = of a son
सखा = a friend
इव = as
सख्युः = of a friend
प्रियः = a husband
प्रियाय = of his beloved
देव = O lord
Translation
Therefore, Lord, prostrating my body at Your feet and bowing low I seek to propitiate You, the ruler of all and worthy of all praise se It behoves You to bear with me even as father: bears with his son, a friend with his friend and a husband with his beloved spouse
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
English
Madhvācārya · Dvaita
SanskritEnglishOn verses 11.43–11.46
“तेनैव रूपेण भवति अनन्तरूपगोपनेन तदेव प्रकाशयेत्यर्थः | पञ्चाननं चिन्त्यमचिन्त्यरूपं पद्मासनं गोपितविश्वरूपम् || इति हि वैहायसंहितायाम् |” - You show your own form; the purport being to show the original form by concealing the universal form. Concealing the inconceivable form sitting on the lotus, the human form should be meditated upon, thus, in Vaihaya Samhita.

Jñāneśvar · Vārkarī
English44 *“Therefore, in homage, prostrating myself before Thee, I beseech grace of Thee that art the Lord Adored. As a father* *of the son, as a comrade of the comrade, as a loving-one of the loved-one: so, O God, it behoves Thee to bear with me.* (567)
With these words Arjuna prostrated himself before the Lord and his body throbbed with the eight-fold thrills of ecstatic joy of piety. He spoke the words choking in his throat, “May Thy grace enfold me and save me from drowning in the Sea of my mis-deeds. Thee, the benefactor of the Universe, we misdeemed as our kinsfolk, and scant of devout reverence towards The, we often wondered if Thou be really the Supreme Lord of the Universe. While in truth, in God’s name we should adore and sing Thy praises, Thyself for love didst give public utterance to my praises, which yet made me rave against Thee more and more! Oh Mukunda, numerous have been the lapses I am guilty of. Do forgive me, I pray to Thee, these Sins. How unworthy I am even to lay claim to Thy mercy? Yet, like a child tenderly babbling to the father, I am entreating thee; and treat me forbearingly with all my misdeeds like a father, whose unwarped tender love pardons the erring son all his lapses. Do have mercy, and put with my faults much as a friend stomachs an affront from a friend. And verily like a true friend who heeds not honour due from his mate, Thou didst cleanse dinner plates and Thou didst scrub the floor. Pardon me all such indignities inflicted on Thee. A distressed soul meeting his kith and kin, as dear as life itself, does not scruple to open his heart; or a wife whole-heartedly devoted in body and soul to her master, cannot but lay bare her heart to him. Even so, Oh Master, am I entreating Thee. There is one more reason for (saying) all this.
Swami Ramsukhdas · Modern
English'Tasmātpraṇamya praṇidhāya kāyam prasādaye tvāmahamiśamīdyam'—He, is the Lord of infinite universes, possessing infinite attributes and glories. Arjuna says to Lord Kṛṣṇa, when even great sages, saints and gods, who always offer praises to Him, cannot know His infinite glories, how can he offer praises to Him? So, he can merely bow down, and prostrate his body, at His feet, in order to please Him.
'Piteva putrasya sakheva sakhyuḥ priyaḥ priyāyārhasi deva soḍhum'—Three factors are responsible for insulting a person
(i) carelessness (ii) Fun (iii) Intimacy. As a child out of ignorance sitting on the lap of its father, pulls the beard and the moustache of its father, and even slaps him, yet the father, is pleased with it. He has not the least feeling, that the child, is slighting and insulting him. A friend, is very frank with his intimate friend and insults him, in jest, while playing, reposing, sitting or dining etc., his friend, takes it lightly treating it, as fun. A husband, condones the lapses of his wife, because of their intimacy. So Arjuna, prays to Lord Kṛṣṇa to forgive all his faults, in the same way, as a father or a friend or a husband, does for his son, friend, or wife.
In the forty-first and forty-second verses, Arjuna explained that carelessness, intimacy and fun, are three factors, which contribute to a feeling of a slight. So, here by citing the examples of father and son, husband and wife, friend and friend, Arjuna clarifies the above three factors, respectively.
Eleven kinds of sentiments, in the eleventh chapter
In the eleventh chapter, there is description of eleven sentiments. In the Lord's divine form there is a sentiment of serenity (11/15—18), in the cosmic form there is a sentiment of wonder, (11/20); in the fearful form, in which people are being destroyed, there is a sentiment of wrath (11/30—32); in the vast and terrible form having fearful teeth resembling a raging fire, there is a sentiment of disgust (11/23—25); when Lord Kṛṣṇa asks Arjuna to arise for battle, there is a sentiment of bravery (11/33); when Arjuna bows down and prostrates his body, there is a sentiment of service (11/44); when Arjuna beholds warriors, entering the Lord's mouth, with great rapidity for destruction, there is a sentiment of pity (11/28-29); when Arjuna prays to Lord Kṛṣṇa, to forgive his faults, by giving illustrations of a father, a friend and a husband, these are sentiments, of affection, friendship and conjugal love, respectively (11/44) and when Arjuna thinks
of the way, in which he might have insulted Lord Kṛṣṇa in jest, there is the sentiment of humour (11/42).
Link:—Arjuna, in the next two verses, prays to the Lord to reveal His four-armed form.

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritतस्मात् प्रणम्य नमस्कृत्य, प्रणिधाय प्रकर्षेण नीचैः धृत्वा कायं शरीरम्, प्रसादये प्रसादं कारये त्वां अहं ईशं ईशितारम्, ईड्यं स्तुत्यम् । त्वं पुनः पुत्रस्य अपराधं पिता यथा क्षमते, सर्वं सखा इव सख्युः अपराधम्, यथा वा प्रियः प्रियायाः अपराधं क्षमते, एवम् अर्हसि हे देव सोढुं प्रसहितुं क्षन्तुं इत्यर्थः ॥

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiजब कि यह बात है—
इसीलिये मैं अपने शरीरको भली प्रकार नीचा करके अर्थात् आपके चरणोंमें रखकर प्रणाम करके स्तुति करनेयोग्य शासन-कर्ता आप ईश्वरको प्रसन्न करता हूँ। अर्थात् आपसे अनुग्रह कराता हूँ। जैसे पुत्रका समस्त अपराध पिता क्षमा करता है तथा जैसे मित्रका अपराध मित्र अथवा प्रियाका अपराध प्रिय (पति) क्षमा करता है—सहन करता है, वैसे ही हे देव! आपको भी (मेरे समस्त अपराधोंको सर्वथा) सहन करना अर्थात् क्षमा करना उचित है

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiऐसें अर्जुनें म्हणितलें । मग पुढती दंडवत घातलें । तेथें सात्त्विकाचें आलें । भरतें तया ॥ ५६७ ॥ मग म्हणतसे प्रसीद प्रसीद । वाचा होतसे सद्गद । काढी जी अपराध- । समुद्रौनि मातें ॥ ५६८ ॥ तुज विश्वसुहृदातें कहीं । सोयरेपणें न मनूंचि पाहीं । तुज विईश्वेश्वराचिया ठायीं । ऐश्वर्य केलें ॥ ५६९ ॥ तूं वर्णनीय परी लोभें । मातें वर्णिसी पां सभे । तरि मियां वल्गिजे क्षोभें । अधिकाधिक ॥ ५७० ॥ आतां ऐसिया अपराधां । मर्यादा नाहीं मुकुंदा । म्हणौनि रक्ष रक्ष प्रमादा । पासोनियां ॥ ५७१ ॥ जी हेंचि विनवावयालागीं । कैंची योग्यता माझिया आंगीं । परी अपत्य जैसें सलगी । बापेंसीं बोले ॥ ५७२ ॥ पुत्राचे अपराध । जरी जाहले अगाध । तरी पिता साहे निर्द्वंद्व । तैसें साहिजो जी ॥ ५७३ ॥ सख्याचें उद्धत । सखा साहे निवांत । तैसें तुवां समस्त । साहिजो जी ॥ ५७४ ॥ प्रियाचिया ठायीं सन्मान । प्रिय न पाहें सर्वथा जाण । तेवीं उच्छिष्ट काढिलें आपण । ते क्षमा कीजो जी ॥ ५७५ ॥ नातरी प्राणाचें सोयरें भेटे । मग जीवें भूतलीं जियें संकटें । तियें निवेदितां न वाटे । संकोचु कांहीं ॥ ५७६ ॥ कां उखितें आंगें जीवें । आपणपें दिधलें जिया मनोभावें । तिया कांतु मिनलिया न राहवें । हृदय जेवीं ॥ ५७७ ॥ तयापरी जी मियां । हें विनविलें तुमतें गोसाविया । आणि कांहीं एक म्हणावया । कारण असे ॥ ५७८ ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(11.567) यों कह कर अर्जुन ने दण्डवत् की तो उसे सात्विक भावों की बाढ़ आ गई।
(11.568) तब वह कहने लगा कृपा कीजिए, कृपा कीजिए। मेरी वाचा गद्गद हो रही है। मुझे इस अपराध-समुद्र में से निकालिए।
(11.569) यह बात — कि आप जगत् के मित्र हैं — हमने सगोत्रता के अभिमान से नहीं मानी। आप जो विश्वेश्वर हैं उन आपके सामने हम अपना ऐश्वर्य जनाते थे। (11.570) आप स्वयं वर्णनीय हैं, परन्तु आप प्रेम से सभा में मेरा वर्णन करते थे, तथापि मैं क्षोभ से अधिकाधिक वल्गना करता था।
(11.571) अब हे मुकुन्द! ऐसे अपराधों की सीमा ही नहीं है, इसलिए इस प्रमाद से मेरी रक्षा कीजिए, रक्षा कीजिए।
(11.572) अजी, यह विनती करने की योग्यता भी मुझे कहाँ है? परन्तु प्रेम की ढिठाई से जैसे बालक पिता से बोलता है
(11.573) और उसके अपराध अपार हों तथापि पिता द्वैतभाव छोड़ कर सह लेता है, वैसे ही मेरे अपराध सह लीजिए।
(11.574) मित्र का उद्धृत बर्ताव जैसे मित्र शान्ति से सह लेवा है, वैसे आप भी मेरे सम्पूर्ण अपराध सह लीजिए।
(11.575) जैसे कोई प्रेमीजन प्रेमीजन से सन्मान की इच्छा नहीं करता वैसे ही आपने जो हमारी जूठन उठाई उसकी क्षमा कीजिए,
(11.576) अथवा प्राणों के प्यारे से भेंट होते ही जैसे हृदय का अपने बीते हुए संकटों का उससे निवेदन करने में संकोच नहीं होता; (11.577) अथवा जिसने अपने सब शरीर और जीव-सहित निज को पति का समर्पित कर दिया है वह पतिव्रता जैसे पति की भेंट होते ही उससे अपना हृदय खेले बिना नहीं रह सकती,
(11.578) वैसे ही हे गोस्वामी! मैंने आपसे यह विनती की है। इसके अतिरिक्त मैं एक बात और भी कहा चाहता हूँ।

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiभावार्थ— आप सर्वसमर्थ और स्तवनीय हैं। अतः मैं साष्टांग प्रणाम करके आपको प्रसन्न करना चाहता हूँ। आप मेरे अपराधों को उसी प्रकार क्षमा कर दें जैसे पिता पुत्र के मित्र, मित्र के और प्रियतम अपनी प्रिया के अपराधों को क्षमा कर देता है।
व्याख्या— प्रश्न— यहाँ 'प्रणिधाय कायम्' (शरीर को लिटाकर) ऐसा क्यों कहा? क्या 'प्रणम्य' कहना पर्याप्त नहीं था।
उत्तर— अर्जुन अपने को अपराधी अनुभव कर रहा था, इसलिये विशेष दैन्य प्रकट करने के लिये साष्टांग प्रणाम किया। यहाँ तीन उदाहरण देकर यह सूचित किया है कि आप पिता हैं मैं पुत्र हूँ,
जीव ईश्वर का सखा है और आप ईश्वर हैं मैं जीव हूँ तथा आप प्रियतम (पुरुष) हैं मैं प्रिया (प्रकृति) हूँ।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi‘तस्मात्प्राण्य प्रणिधाय कार्यं प्रसादये त्वामहमीशमीड्यम्’—आप अनन्त ब्रह्माण्डोंके ईश्वर हैं। इसलिये सबके द्वारा स्तुति करनेयोग्य आप ही हैं। आपके गुण, प्रभाव, महत्त्व आदि अनन्त हैं; अतः ऋषि, महर्षि, देवता, महापुरुष आपकी नित्य-निरन्तर स्तुति करते रहें, तो भी पार नहीं पा सकते। ऐसे स्तुति करनेयोग्य आपकी मैं क्या स्तुति कर सकता हूँ? मेरेमें आपकी स्तुति करनेका बल नहीं है, सामर्थ्य नहीं है। इसलिये मैं तो केवल आपके चरणोंमें लम्बा पड़कर दण्डवत् प्रणाम ही कर सकता हूँ और इसीसे आपको प्रसन्न करना चाहता हूँ।
**‘पितेव पुत्रस्य सखेव सख्युः प्रियः प्रियायाहंसि देव सोहुम्’**—किसीका अपमान होता है तो उसमें मुख्य तीन कारण होते हैं—(१) प्रमाद-(असावधानी-) से, (२) हँसी-दिल्लगी, विनोदमें खयाल न रहनेसे और (३) अपनेपनकी घनिष्ठता होनेपर अपने साथ रहनेवालेका महत्त्व न जाननेसे। जैसे, गोदीमें बैठा हुआ छोटा बच्चा अज्ञानवश पिताकी दाढ़ी-मूँछ खींचता है, मुँहपर थप्पड़ लगाता है, कभी कहीं लात मार देता है तो बच्चेकी ऐसी चेष्टा देखकर पिता राजी ही होते हैं, प्रसन्न ही होते हैं। वे अपनेमें यह भाव लाते ही नहीं कि पुत्र मेरा अपमान कर रहा है। मित्र मित्रके साथ चलते-फिरते, उठते-बैठते आदि समय चाहे जैसा व्यवहार करता है, चाहे जैसा बोल देता है, जैसे—‘तुम बड़े सत्य बोलते हो जी! तुम तो बड़े सत्यप्रतिज्ञ हो! अब तो तुम बड़े आदमी हो गये हो! तुम तो खूब अभिमान करने लग गये हो! आज मानो तुम राजा ही बन गये हो! आदि, पर उसका मित्र उसकी इन बातोंका खयाल नहीं करता। वह तो यही समझता है कि हम बराबरीके मित्र हैं, ऐसी हँसी-दिल्लगी तो होती ही रहती है। पत्नीके द्वारा आपसके प्रेमके कारण उठने-बैठने, बातचीत करने आदिमें पतिकी जो कुछ अवहेलना होती है, उसे पति सह लेता है। जैसे, पति नीचे बैठा है तो वह ऊँचे आसनपर बैठ जाती है, कभी किसी बातको लेकर
अवहेलना भी कर देती है, पर पति उसे स्वाभाविक ही सह लेता है। अर्जुन कहते हैं कि जैसे पिता पुत्रके, मित्र मित्रके और पति पत्नीके अपमानको सह लेता है अर्थात् क्षमा कर देता है, ऐसे ही हे भगवन्! आप मेरे अपमानको सहनेमें समर्थ हैं अर्थात् इसके लिये मैं आपसे क्षमा माँगता हूँ।
इकतालीसवें-बयालीसवें श्लोकोंमें अर्जुनने तीन बातें कही थीं—**‘प्रमादात्’** (प्रमादसे), **‘अवहासार्थम्’** (हँसी-दिल्लगीसे) और **‘प्रणयेन’** (प्रेमसे)। उन्हीं तीन बातोंका संकेत अर्जुनने यहाँ तीन दृष्टान्त देकर किया है अर्थात् प्रमादके लिये पिता-पुत्रका, हँसी-दिल्लगीके लिये मित्र-मित्रका और प्रेमके लिये पति-पत्नीका दृष्टान्त दिया है।
**ग्यारहवें अध्यायमें ग्यारह रसोंका वर्णन** ग्यारहवें अध्यायमें ग्यारह रसोंका वर्णन इस प्रकार हुआ है—देवरूपका वर्णन होनेसे ‘शान्तरस’ (पन्द्रहवेंसे अठारहवें श्लोकतक); स्वर्गसे पृथ्वीतक और दसों दिशाओंमें व्याप्त विरादरूपका वर्णन होनेसे ‘अद्भुतरस’ (बीसवाँ श्लोक); अपनी जिह्वासे सबका प्रसन्न कर रहे हैं और सबका संहार करनेके लिये कालरूपसे प्रवृत्त हुए हैं—ऐसा रूप धारण किये होनेसे ‘रीद्ररस’ (तीसवाँ और बत्तीसवाँ श्लोक); भयंकर विकराल मुख और दाढ़ीवाला रूप होनेसे ‘बीभत्सरस’ (तेईसवेंसे पचीसवें श्लोकतक); तुम युद्धके लिये खड़े हो जाओ—इस रूपमें ‘वीररस’ (तैंतीसवाँ श्लोक); लम्बे पड़कर दण्डवत्-प्रणाम आदि करनेसे ‘दास्यरस’ (चौवालीसवें श्लोकका पूर्वार्ध); मुख्य-मुख्य योद्धाओंको तथा अन्य राजालोगोंको भगवान्के मुखमें जाते हुए देखनेसे ‘करुणरस’ (अट्ठाईसवाँ-उनतीसवाँ श्लोक); दृष्टान्तसे मित्र मित्रके, पिता पुत्रके और पति पत्नीके अपमानको सह लेता है—इस रूपमें क्रमशः ‘सख्यरस’, ‘वात्सल्यरस’ और ‘माधुर्यरस’ का वर्णन हुआ है (चौवालीसवें श्लोकका उत्तरार्ध) और हँसी आदिकी स्मृतिरूपसे ‘हास्यरस’ का वर्णन हुआ है (बयालीसवें श्लोकका पूर्वार्ध)।
सम्बन्ध—अब आगेके दो श्लोकोंमें अर्जुन चतुर्भुजरूप दिखानेके लिये प्रार्थना करते हैं।
As in reality the Supreme Lord Krishna is the father of all, the best friend of all and the most beloved of all, being the most exalted He possesses most fully the qualities of mercy, compassion, kindness and other virtues.
Thinking in this way Arjuna prostrates the full length of his body upon the ground in humble supplication beseeching the Supreme Lord to smile upon him in benevolent grace.
Although the son may make an indiscretion the father may condemn, still the father will reconcile himself to him. Although a friend has defects another friend will magnanimously overlook them. Although the beloved is sometimes contrary the lover will not hold this against the beloved when asked to be forgiven.
As harmony and benignity is normally established as a result of humble supplication, Arjuna is imploring the Supreme Lord to be merciful, magnanimous and forgiving.