Bhagavad Gītā · Chapter 11 · Viśvarūpa Darśana Yoga
सञ्जय उवाच
एतच्छ्रुत्वा वचनं केशवस्य
कृताञ्जलिर्वेपमानः किरीटी
नमस्कृत्वा भूय एवाह कृष्णं
सगद्गदं भीतभीतः प्रणम्य
॥ ११.३५ ॥
sañjaya uvāca
etacchrutvā vacanaṃ keśavasya
kṛtāñjalirvepamānaḥ kirīṭī|
namaskṛtvā bhūya evāha kṛṣṇaṃ
sagadgadaṃ bhītabhītaḥ praṇamya||
Word meanings
केशवस्य = of Keśava
एतत् = this
वचनम् = these words
श्रुत्वा = having heard
वेपमानः = trembling
किरीटी = the diademed Arjuna
कृताञ्जलिः = with joined palms
नमस्कृत्वा = having bowed
भीतभीतः = trembling with fear
एव = indeed
भूयः = again
प्रणम्य = having bowed
सगद्गदम् = in a faltering voice
कृष्णम् = to Kṛṣṇa
आह = said
Translation
Sanjaya said: Hearing these words of Bhagavan Kesava, Arjuna tremblingly bowed to Him with joined palms, and bowing again inextreme terror spoke to Sri Krsna in faltering accents
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
English
Madhvācārya · Dvaita
SanskritEnglishOn verses 11.35–11.36
“यदेतद् वक्ष्यमाणं, तत् स्थाने युक्तमेव, इत्यर्थः | अग्नीपोभाद्यन्तर्यामितया जगद्धर्पणाद् हृषिकेशः | केशत्वं त्वंशूनां तन्नियन्तुत्वादेः | प्रमाणं तु शशिसूर्यनेत्रम् इत्यत्रोक्तम् | हृषिकां, इन्द्रियाणामिशत्वाच्च हृषीकेशः | तेषां विशेषेण ईशत्वं च यः प्राणे तिष्ठन् इत्यादौ सिद्धम् || न मे हृषीकाणि पतन्त्यसत्यर्थे इत्यादिप्रयोगाच्च | इतरोऽर्थो मोक्षधर्मं सिद्धः - सूर्याचन्द्रमसौ शश्वत् केशैर्म अशुसञ्जितैः | बोधयन् स्थापयश्चैव जगदुत्पद्यते पृथक् | बोधनात् स्थापनाच्चैव जगतो हर्षसम्भवात् | अग्निपोमकृतैरेभिः कर्मभिः पाण्डुनन्दन | हृषीकेशोऽहमीशानो वरदो लोकभावनः || इति |” - What has been said thus as तत् स्थाने is what is proper, the place where Fire, Moon and the Sun abide in Him, whose rays enthrall the world over, He who is known as Hrishikesha. The fragment of the rays give direction to the Light. 'The Moon and the Sun are like the eyes' having said his presiding power of divinity over the senses is accepted, especially the divinity is well spoken as 'in the Breath is He abiding' and also further with the usage of phrases like, 'my senses will not succumb to sinful ways'. In other cases the statements like 'Even through My hair, I send forth the Moon the Sun and Fire, like the rays to worlds to energize, to protect, who arise according to the time, assigned to them. By such instructions and protection the world becomes pleased. Thus O Pandava, by these actions of the Moon, the Sun and the Fire, I come to be known as Hrishikesha, Mahesha the creator of the universe and the giver of the boons', thus in Moksha Dharma.

Jñāneśvar · Vārkarī
English35 *Samjaya spake:—* “Having heard this word of Keshav (Krishna), the Diademed-Prince (Arjuna) with folded hands and in trepidation, having once again proffered obeisance, in extreme fear and with voice choked and trembling, said unto Krishna.” (482)
Jnanādev says, “(Oh hearers) Sanjaya narrated this whole story to Dhritarashtra, the king of the Kaurawas, who was full of dispondence and sorrow at heart. And the words of the unfathomed Omnipresent Anant—the Primeval Supreme Lord of the universe, were solemn and deep sounding. These words of profound import flowed with a sound that resembled the torrential waters of the Ganges rushing down from the regions of Satya-loka, or the loud thunders of big clouds storming suddenly from all quarters, on the deep sounding boom of the Milk-ocean churned by the Mount Meru. Arjuna caught at the words that were thus uttered: and his whole body shook, be it from fear or ecstatic joy. Bending low in devout earnestness, he lay prostrate again and again with folded hands. Struggling to speak out, he felt the words sticking in the throat for fear or joy one may guess. The words in the verse show how deeply Arjuna felt at the words of the Lord. And then folding his hands as before and touching the feet of the Lord in reverential dread, Arjuna spoke thus:—
Swami Ramsukhdas · Modern
English'Etacchrutvā vacanam keśavasya kṛtānjalirvepamānaḥ kirīṭi'—Arjuna, was terror-struck, after beholding the Lord's terrible cosmic form. He was more terrified when the Lord declared, that He was the mighty Time, Who would destroy all the warriors. So, he began to tremble and bowed to Him, with joined palms.
Arjuna helped Indra, the king of the gods, by killing demons Kāla and Khañja etc. As a token of his pleasure, Indra placed a divine diadem (Kirīṭa), possessing the brilliance of sun, on his head. So Arjuna is called 'Kirīṭi' viz., the crowned one. Here, the same Arjuna, who helped Indra by killing huge demons, was trembling with fear.
'Namaskṛtvā bhūya evāha kṛṣṇaṃsagadgadam bhitabhītaḥ praṇamya'—Time, is Lord's destroying power, which always keeps on devouring all beings without exception. When Arjuna, beheld the terrible form of the Lord, he thought that Lord Kṛṣṇa is the master of that Time (Death), which devours the entire universe. So, except Him, there was no saviour, to protect him, from the clutches of Time (Death). So Arjuna, bowed deep to Him, again and again.
'Bhūya'—By this term, Sañjaya means to say, that from the fifteenth verse to the thirty-first verse, Arjuna offered praises to the Lord and bowed to Him, and now again he begins to offer his praises to Him and bows to Him.
Voice, gets faltered and choked, out of fear, as well as joy. If Arjuna had been too much terrified, he could not have uttered any words. It shows, that Arjuna was not, too much terrified.

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritएतत् श्रुत्वा वचनं केशवस्य पूर्वोक्तं कृताञ्जलिः सन् वेपमानः कम्पमानः किरीटी नमस्कृत्वा, भूयः पुनः एव आह उक्तवान् कृष्णं सगद्गदं भयाविष्टस्य दुःखाभिघातात् स्नेहाविष्टस्य च हर्षोद्भवात्, अश्रुपूर्णनेत्रत्वे सति श्लेष्मणा कण्ठावरोधः; ततश्च वाचः अपाटवं मन्दशब्दत्वं यत् स गद्गदः तेन सह वर्तत इति सगद्गदं वचनं आह इति वचनक्रियाविशेषणं एतत् । भीतभीतः पुनः पुनः भयाविष्टचेताः सन् प्रणम्य प्रह्वः भूत्वा, ``आह'' इति व्यवहितेन सम्बन्धः ॥ अत्र अवसरे सञ्जयवचनं साभिप्रायम् । कथम्? द्रोणादिषु अर्जुनेन निहतेषु अजेयेषु चतुर्षु, निराश्रयः दुर्योधनः निहतः एव इति मत्वा धृतराष्ट्रः जयं प्रति निराशः सन् सन्धिं करिष्यति, ततः शान्तिः उभयेषां भविष्यति इति । तदपि न अश्रौषीत् धृतराष्ट्रः भवितव्यवशात् ॥

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiकेशवके इन उपर्युक्त वचनोंको सुनकर अर्जुन काँपते हुए हाथ जोड़कर नमस्कार करके फिर श्रीकृष्णसे इस प्रकार गद्गद वाणीसे बोले ।
जब दुःख प्राप्त होनेके कारण भयभीत पुरुषके और हर्षोत्पत्तिके कारण स्नेहयुक्त पुरुषके नेत्र आँसुओंसे परिपूर्ण हो जाते हैं और कण्ठ कफसे रुक जाता है, उस समय जो वाणीमें अपटुता और शब्दमें मन्दता हो जाती है, उसका नाम गद्गद है, जो उससे युक्त थे ऐसे सगद्गद वचन बोले । यहाँ 'सगद्गद' शब्द बोलनारूप क्रियाका विशेषण है । इस प्रकार भयभीत—भयसे बारंबार विह्वलचित्त हुए प्रणाम करके अत्यन्त नम्र होकर बोले ।
यहाँपर संजयके वचन इस गूढ़ अभिप्रायसे भरे हुए हैं कि द्रोणादि चार अजेय शूरवीरोंका अर्जुनके द्वारा नाश हो जानेपर आश्रयरहित दुर्योधन तो मरा हुआ ही है, ऐसा मानकर विजयसे निराश हुआ धृतराष्ट्र सन्धि कर लेगा और उससे दोनों पक्षवालोंकी शान्ति हो जायगी । परंतु भावीके वशमें होकर धृतराष्ट्रने ऐसे वचन भी नहीं सुने

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiऐसी आघवीचि हे कथा । तया अपूर्ण मनोरथा । संजयो सांगे कुरुनाथा । ज्ञानदेवो म्हणे ॥ ४८२ ॥ मग सत्यलोकौनि गंगाजळ । सुटलिया वाजत खळाळ । तैशी वाचा विशाळ । बोलतां तया ॥ ४८३ ॥ नातरी महामेघांचे उमाळे । घडघडीत एके वेळे । कां घुमघुमिला मंदराचळें । क्षीराब्धी जैसा ॥ ४८४ ॥ तैसें गंभीरें महानादें । हें वाक्य विश्वकंदें । बोलिलें अगाधें । अनंतरूपें ॥ ४८५ ॥ तें अर्जुनें मोटकें ऐकिलें । आणि सुख कीं भय दुणावलें । हें नेणों परि कांपिन्नलें । सर्वांग तयाचें ॥ ४८६ ॥ सखोलपणें वळली मोट । आणि तैसेचि जोडले करसंपुट । वेळोवेळां ललाट । चरणीं ठेवी ॥ ४८७ ॥ तेवींचि कांहीं बोलों जाये । तंव गळा बुजालाचि ठाये । हें सुख कीं भय होये । हें विचारा तुम्हीं ॥ ४८८ ॥ परि तेव्हां देवाचेनि बोलें । अर्जुना हें ऐसें जाहलें । मियां पदांवरूनि देखिलें । श्लोकींचिया ॥ ४८९ ॥ मग तैसाचि भेणभेण । पुढती जोहारूनि चरण । मग म्हणे जी आपण । ऐसें बोलिलेती ॥ ४९० ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(11.482) ज्ञानदेव कहते हैं कि इस प्रकार संजय ने यह सम्पूर्ण कथा उस अपूर्ण-मनोरथ धृतराष्ट्र से कही।
(11.483) फिर सत्यलोक से निकल कर गंगा का जल जैसे खलबलाता हुआ बहता है वैसी विशाल वाचा से बोलते हुए,
(11.484) अथवा जैसे महामेघों के समूह एकदम गड़गड़ाते हैं, या मन्दराचल के मन्थन से क्षीरसमुद्र जैसा घहराता है
(11.485) वैसे गम्भीर महानाद से विश्वकन्द अनन्तरूपी श्रीकृष्ण ने जो वचन कहे (11.486) वे ज्योंही अल्प ही सुनाई दिये त्योंही अर्जुन का सुख दुगुना हुआ या भय दुगुना हुआ, हम कह नहीं सकते। परन्तु उसका सब शरीर काँप उठा
(11.487) और श्रीकृष्ण के सन्मुख वह इतना झुक गया मानों उसकी पाटली बाँधी गई हो उसने हाथ जोड़े और बारबार चरणों पर माथा नवाया
(11.488) और कुछ बोलने की चेष्टा की तो उसका गला भर आया। आप ही विचारिए कि यह सुख था या भय।
(11.489) परन्तु मैंने श्लोक के पदों से यह पहचाना कि उस समय श्रीकृष्ण के वचनों से अर्जुन की ऐसी दशा हुई।
(11.490) फिर वैसे ही डरते डरते और चरणों पर नमस्कार कर अर्जुन ने कहा कि महाराज। आपने कहा कि

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiभावार्थ— सञ्जय ने कहा—भगवान् कृष्ण के ये वचन सुनकर अर्जुन काँपने लगा और हाथ जोड़कर भयभीत हो गद्गद् वाणी से पुनः बोला।
व्याख्या— भगवान् के यह वचन सुनकर अर्जुन को अपनी विजय की सम्भावना से आन्तरिक हर्ष हुआ। किन्तु वह तो अब तक उन्हें अपना एक सम्बन्धी और मनुष्य ही समझता था। जब भगवान् ने स्वयं ही श्रीमुख से कहा कि मैं काल हूँ तो अपने को अपराधी मानकर उसे भय हुआ कि मैं तो इनसे अब तक बराबरी का बर्ताव करता रहा हूँ। इसीसे उसका शरीर रोमाञ्चित हो गया और वाणी लड़खड़ाने लगी।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi‘एतच्छ्रुत्वा वचनं केशवस्य कृताञ्जलिर्वेपमानः किरीटी’—अर्जुन तो पहलेसे भयभीत थे ही, फिर भगवान्ने ‘मैं काल हूँ, सबको खा जाऊँगा’—ऐसा कहकर मानो डरे हुएको और डरा दिया। तात्पर्य है कि ‘कालोऽस्मि’—यहाँसे लेकर ‘मया हतांस्त्वं जहि’—यहाँतक भगवान्ने नाश-ही-नाशकी बात बतायी। इसे सुनकर अर्जुन डरके मारे काँपने लगे और हाथ जोड़कर बार-बार नमस्कार करने लगे।
अर्जुनने इन्द्रकी सहायताके लिये जब काल, खंज आदि राक्षसोंको मारा था, तब इन्द्रने प्रसन्न होकर अर्जुनको सूर्यके समान प्रकाशवाला एक दिव्य ‘किरीट’ (मुकुट) दिया था। इसीसे अर्जुनका नाम ‘किरीटी’ पड़ गया। यहाँ ‘किरीटी’ कहनेका तात्पर्य है कि जिन्होंने बड़े-बड़े राक्षसोंको मारकर इन्द्रकी सहायता की थी, वे अर्जुन भी भगवान्के विराट् रूपको देखकर कम्पित हो रहे हैं।
‘नमस्कृत्वा भूय एवाह कृष्णं सगद्गदं भीतभीतः प्रणम्य’—काल सबका भक्षण करता है; किसीको भी छोड़ता नहीं। कारण कि यह भगवान्की संहारशक्ति है, जो हरदम संहार करती ही रहती है। इधर अर्जुनने जब भगवान्के अत्युग्र विराट् रूपको देखा तो उनको लगा कि भगवान् कालके भी काल—महाकाल हैं। उनके सिवाय दूसरा कोई भी कालसे बचानेवाला नहीं है। इसलिये अर्जुन भयभीत होकर भगवान्को बार-बार प्रणाम करते हैं।
‘भूयः’ कहनेका तात्पर्य है कि पहले पंद्रहवेंसे इकतीसवें श्लोकतक अर्जुनने भगवान्की स्तुति और नमस्कार किया, अब फिर भगवान्की स्तुति और नमस्कार करते हैं।
हर्षसे भी वाणी गद्गद होती है और भयसे भी। यहाँ भयका विषय है। अगर अर्जुन बहुत ज्यादा भयभीत होते तो वे बोल ही न सकते। परन्तु अर्जुन गद्गद वाणीसे बोलते हैं। इससे सिद्ध होता है कि वे इतने भयभीत नहीं हैं।
सम्बन्ध—अब आगेके श्लोकसे अर्जुन भगवान्की स्तुति करना आरम्भ करते हैं।
अर्जुन उवाच
Having heard the direct orders given by Lord Krishna who is addressed as Keshava the controller of Brahma and Shiva and an ocean of love for His devotees;
Arjuna trembling in divine fear, with head bowed and palms joined, prostrated Himself before the Supreme Lord and with faltering voice choked up by emotion spoke the following verse.