Bhagavad Gītā · Chapter 11 · Viśvarūpa Darśana Yoga
यथा प्रदीप्तं ज्वलनं पतङ्गा
विशन्ति नाशाय समृद्धवेगाः
तथैव नाशाय विशन्ति लोका
स्तवापि वक्त्राणि समृद्धवेगाः
॥ ११.२९ ॥
yathā pradīptaṃ jvalanaṃ pataṅgā
viśanti nāśāya samṛddhavegāḥ|
tathaiva nāśāya viśanti lokā
stavāpi vaktrāṇi samṛddhavegāḥ||
Word meanings
यथा = just as
पतङ्गाः = moths
नाशाय = to destruction
समृद्धवेगाः = with great speed
प्रदीप्तम् = blazing
ज्वलनम् = fire
विशन्ति = enter
तथा = so
एव = indeed
लोकाः = these people
अपि = also
नाशाय = to destruction
समृद्धवेगाः = with great speed
तव = your
वक्त्राणि = mouths
विशन्ति = enter
Translation
Annie Besant · Theosophical · Public domain
As moths with quickened speed will headlong fly Into a flaming light, to fall destroyed, So also these, in haste precipitate, Enter within Thy mouths destroyed to fall.
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
EnglishOn verses 11.26–29

Madhvācārya · Dvaita
Madhva BhāṣyaSanskritEnglishOn verses 11.28–11.31
“धर्मान्तरज्ञानार्थमेव, को भवान् इति पृच्छति | यथा क्वचित् किञ्चिन्नामादिकं जानन्नपि जातिज्ञानार्थं पृच्छति कस्य इति | यदि तमेव न जानाति, तर्हि विष्णोः इत्येव सम्बोधनं न स्यात् ? त्वमक्षरम् इत्यादि च ||” - To know further details, ‘Tell me who You are’. In the normal life even though one knows others by their attributes, they do not know them by their inherent nature. Therefore the question ‘Tell me who You are’. It is not that Arjuna did not know. Otherwise, using words Vishnu or the Imperishable would appear contradictory.

Madhvācārya · Dvaita
Gītā Tātparya NirṇayaSanskritEnglishOn verses 11.28–11.31
“विशेषगुणकर्मविषय एव प्रश्नः | विष्णोः इति सम्बोधनात् ||” - To know the details of the special attributes and the performance is the question ‘Tell me who You are’.

Jñāneśvar · Vārkarī
English29 *“As within the blazing fires the moths, with accelerated velocity, enter for destruction, just so, for their destruction, enter the peoples right within Thy mouths, with accelerated velocity.”* (425)
Like swarms of moths falling into the blazing valleys of burning mountains, all these men are falling into these mouths, and whatever enters these mouths is wiped out of existence with their very names, like water falling on red-hot iron.
Swami Ramsukhdas · Modern
English'Yathā pradīptam...samṛddhavegāḥ'—Moths, living in green grass, in the dark night of rainy season, being enamoured of blazing fire, in order to get light, rush into the blazing fire, for their destruction. If a person, out of pity extinguishes the fire, they feel very sad, because they foolishly think, that they have been deprived of a great gain.
'Tathaiva nāśāya viśanti lokāstavāpi vaktrāṇi samṛddhavegāḥ'—Worldly people, generally hanker after worldly pleasures and prosperity and they also think of these. Such warriors were Duryodhana, his co-warriors and such other kings, who were
entering the Lord's blazing mouths, for their destruction i.e., they were paving their way, for eighty-four lac forms of life, and hell. It means, that generally people, hanker after worldly pleasures, prosperity, praise, honour and rest etc. In order to, gain these they have to bear insult, dishonour, loss, worry and internal burning sensation etc., yet they yearn for these.*
**Appendix**—In the preceding verse there is the illustration of rivers and in this verse there is the illustration of moths. Moths out of their folly, being enamoured of blazing fire, themselves rush into the blazing fire in order to enjoy light, but rivers flow towards the ocean in order to merge in it and to lose their separate identity. Therefore those men who have a desire 'to take' are like moths and the men who have a desire 'to give' are like rivers. The feeling 'to take' is insentience (matter) and the feeling 'to give' is sentience (consciousness). When a man has the notion 'to take' from others, then forbidden actions are performed by him but when a person has the notion 'to give' to others, then virtuous actions are done by him. He, who has a desire 'to take', goes to heaven (paradise) while he who has a desire 'to give' attains salvation. The reason is that the feeling of 'getting' from others leads to bondage while the feeling of 'giving' to others leads to salvation.
*Link:—Having described, the entry of the warriors into the Lord's mouths, Arjuna, now in the next two verses, describes the Lord's terrible form, and the process of their destruction.*
लेलिहासे ग्रसमानः समन्ता- ल्लोकान्समग्रान्वदनैर्ज्वलद्भिः ।
*A moth out of ignorance falls on the burning lamp and so does fish devour bait on a fish-hook out of ignorance. But people in spite of knowing the disastrous consequences of desires don't renounce them. How tempting this delusion! (Bhartṛhari Vaiṛāgyaśataka)

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritयथा प्रदीप्तं ज्वलनं अग्निं पतङ्गाः पक्षिणः विशन्ति नाशाय विनाशाय समृद्धवेगाः समृद्धः उद्भूतः वेगः गतिः येषां ते समृद्धवेगाः, तथैव नाशाय विशन्ति लोकाः प्राणिनः तवापि वक्त्राणि समृद्धवेगाः ॥
त्वं पुनः --

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiवे किसलिये और किस प्रकार प्रवेश कर रहे हैं, सो कहते हैं—
जैसे पतंग—पक्षीगण अपने नाशके लिये दौड़-दौड़कर अत्यन्त वेगसे प्रदीप्त अग्निमें प्रवेश करते हैं, वैसे ही (ये सब) प्राणी भी नष्ट होनेके लिये दौड़-दौड़कर अत्यन्त वेगके साथ आपके मुखोंमें प्रवेश कर रहे हैं। जिनका वेग—गति बढ़ी हुई हो, वे 'समुद्रवेग' कहलाते हैं

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiजळतया गिरीच्या गवखा- । माजीं घापती पतंगाचिया झाका । तैसे समग्र लोक देखा । इये वदनीं पडती ॥ ४२५ ॥ परि जेतुलें येथ प्रवेशलें । तें तातलिया लोहें पाणीचि पां गिळिलें । वहवटींहि पुसिलें । नामरूप तयांचें ॥ ४२६ ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(11.425) जलती हुई पर्वत की गुहा में जैसे पतंग आ कूदते हैं वैसे ही, देखिए, सम्पूर्ण लोग इस मुख में गिर रहे हैं।
(11.426) परन्तु जो कोई इस में प्रवेश करते हैं वे मानों तपे हुए लोहे पर छोड़े हुए जल के समान लीले जाते हैं। उनका नाम-रूप व्यवहार से मिट जाता है।

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiभावार्थ— जैसे पतङ्ग अपने नाश के लिये अत्यन्त वेगयुक्त होकर प्रज्वलित अग्नि में घुस जाते हैं उसी प्रकार ये सब लोग भी मरने के लिये बड़े वेग से आपके मुखों में घुस रहे हैं।
व्याख्या— यहाँ सूक्ष्म शरीर को लीन करने के लिये नदी का दृष्टांत दिया है और स्थूल शरीर को लीन करने के लिये अग्नि-पतङ्ग का दृष्टांत दिया है।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi'यथा प्रदीप्तं ज्वलनं पतंगा विशन्ति नाशाय समृद्धवेगाः'—जैसे हरी-हरी घासमें रहनेवाले पतंगे चातुर्मासकी अँधेरी रात्रिमें कहींपर प्रज्वलित अग्नि देखते हैं, तो उसपर मुग्ध होकर (कि बहुत सुन्दर प्रकाश मिल गया, हम इससे लाभ ले लेंगे, हमारा अँधेरा मिट जायगा) उसकी तरफ बड़ी तेजीसे दौड़ते हैं। उनमेंसे कुछ तो प्रज्वलित अग्निमें स्वाहा हो जाते हैं; कुछको अग्निकी थोड़ी-सी लपट लग जाती है तो उनका उड़ना बंद हो जाता है और वे तड़पते रहते हैं। फिर भी उनकी लालसा उस अग्निकी तरफ ही रहती है! यदि कोई पुरुष दया करके उस अग्निको बुझा देता है तो वे पतंगे बड़े दुःखी हो जाते हैं कि उसने हमारेको बड़े लाभसे वंचित कर दिया!
**'तथैव नाशाय विशन्ति लोकास्तवापि वक्त्राणि**
**समृद्धवेगाः'**—भोग भोगने और संग्रह करनेमें ही तत्परतापूर्वक लगे रहना और मनमें भोगों और संग्रहका ही चिन्तन होते रहना—यह बड़ा हुआ सांसारिक वेग है। ऐसे वेगवाले दुर्योधनादि राजालोग पतंगोंकी तरह बड़ी तेजीसे कालचक्ररूप आपके मुखोंमें जा रहे हैं अर्थात् पतनकी तरफ जा रहे हैं—चौरासी लाख योनियों और नरकोंकी तरफ जा रहे हैं। तात्पर्य यह हुआ कि प्रायः मनुष्य सांसारिक भोग, सुख, आराम, मान, आदर आदिको प्राप्त करनेके लिये रात-दिन दौड़ते हैं। उनको प्राप्त करनेमें उनका अपमान होता है, निन्दा होती है, घाटा लगता है, चिन्ता होती है, अन्तःकरणमें जलन होती है और जिस आयुके बलपर वे जी रहे हैं, वह आयु भी समाप्त होती जाती है, फिर भी वे नाशवान् भोग और संग्रहकी प्राप्तिके लिये भीतरसे लालायित रहते हैं।
* अजानन् दाहात्म्यं पतति शलभो दीपदहने स मीनोऽप्यज्ञानाद्विश्युतमश्नाति पिशितम्।
विजानन्तोऽप्येते वयमिह विपज्जालजटिलान् न मुंचामः कामानहह गहनो मोहमहिमा ॥ (भर्तृहरिवैराग्यशतक)
'पतंग दीपकके दाहक स्वरूपको न जाननेके कारण ही उसपर गिरता है, मछली भी अज्ञानवश ही बंसीमें लगे हुए मांसके टुकड़ेको निगलती है; परन्तु हमलोग जानते हुए भी विपत्तिके जटिल जालमें फँसानेवाली कामनाओंको नहीं छोड़ते; अहो! मोहकी महिमा बड़ी गहन है।'
**परिशिष्ट भाव**—पिछले श्लोकमें नदियोंका और इस श्लोकमें पतंगोंका दृष्टान्त दिया गया है। पतंगे तो मोहवश लेनेकी इच्छासे खुद अग्निमें जाते हैं, पर नदियाँ अपने-आपको देनेके लिये समुद्रमें जाती हैं। अतः जो मनुष्य, 'लेने' की इच्छा रखते हैं, वे पतंगोंके समान हैं और जो मनुष्य 'देने' की इच्छा रखते हैं, वे नदियोंके समान हैं, लेनेका भाव जड़ता है और देनेका भाव चेतनता है। लेनेकी भावनासे अशुभ कर्म और देनेकी भावनासे शुभ कर्म होते हैं। लेनेकी इच्छावालोंके लिये स्वर्ग है और देनेकी इच्छावालोंके लिये मोक्ष है। कारण कि लेनेका भाव बाँधनेवाला और देनेका भाव मुक्त करनेवाला होता है।
**सम्बन्ध**—पीछेके दो श्लोकोंमें दो दृष्टान्तोंसे दोनों समुदायोंका वर्णन करके अब सम्पूर्ण लोकोंका ग्रसन करते हुए विश्वरूप भगवान्के भयानक रूपका वर्णन करते हैं।
As inanimate currents of rapid rivers are helplessly propelled into the ocean as given in the previous verse and like animate moths speedily flit into a blazing fire and are destroyed.
The mighty warriors of the Kaurāva and Pāṇḍava armies are propelled helplessly as they speedily rush to their deaths on the battlefield and into the fiery mouths of Lord Krishna's Viśvarūpa or divine universal form.