Bhagavad Gītā · Chapter 11 · Viśvarūpa Darśana Yoga
श्री भगवानुवाच
सुदुर्दर्शमिदं रूपं दृष्टवानसि यन्मम
देवा अप्यस्य रूपस्य नित्यं दर्शनकाङ्क्षिणः
॥ ११.५२ ॥
śrī bhagavānuvāca
sudurdarśamidaṃ rūpaṃ dṛṣṭavānasi yanmama|
devā apyasya rūpasya nityaṃ darśanakāṅkṣiṇaḥ||
Word meanings
मम = my
इदम् = this
यत् = which
रूपम् = form
असि = have seen
सुदुर्दर्शम् = very hard to see
देवाः = the gods
अपि = also
अस्य = of this
रूपस्य = of this form
दर्शनकाङ्क्षिणः = eager to see
Translation
Sri Bhagavan said: This form of Mine (with fourarms) which youhavejust seen isexceedingly difficult to perceive. Even the gods are always eager to behold this form. (52) SSK SS CL i Siri Gla iE
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
English
Madhvācārya · Dvaita
SanskritEnglish“ये दर्शनकाङ्क्षणस्तैरपीदानीं दृष्ट प्रायः ।” - This form of Mine is not seen also by those gods who are ever eager to see it.

Jñāneśvar · Vārkarī
English52 The Exalted—one spake—"Extremely hard to behold is this Form of mine which thou hast just beholden. Even the Gods are constantly pining for a vision of this Form. (673)
At these words of Partha, the Lord said—"Why should you talk thus, I wonder. How can you be unheedful of what I counselled you to do, Oh Lord of Subhadra? Pin your love and faith on the Omnipresent Divinity, and then turn to commune with this Incarnate God outwards with untrammelled bodily act. Oh you unseeing Arjuna, sheer delusion of mind makes one spurn at even the golden mountain of Meru, once it is within easy reach of hand. So, such Omnipresent vision of Deity as was revealed to you has tried the very austere penances of the God Shambhu. Even the Yogins, who, Oh Kiriti, toiling with mortifications of flesh with the eight-fold modes of Yoga, have ever fallen short of a chance to gaze on this Omnipresence; in the mere hope of being blessed with a glimpse of it, the very Gods wait tantalizingly for whole epochs of their infinite life. Thus Gods, no less than men, like the 'chatak' scanning the horizon for a cloud of rain, with hands, full of hope, joined to the heart, keep muttering in anxious suspense for all time the cry of this vision. And this great vision, which is denied to them, even in a dream, was brought within an easy grasp of your direct sight.
Swami Ramsukhdas · Modern
English'Sudurdarśamidaṁ rūpaṁ drṣṭavānasi yanmama'—Here, the form of the Lord which has been delineated is the four-armed one, because even the gods cannot think of the cosmic form; and as far as the human form, is concerned, how can it be difficult for the gods to see it, when even a man can behold it? So here reference is to His four-armed divine form, which has already been mentioned as 'divine form' (11/45) and 'His own form' (11/50).
'Devā apyasya rūpasya nityaṁ darśanakāṅkṣiṇaḥ'—The Lord, has declared here, that it is exceedingly difficult to see His four-armed divine form. In the fifty-third and fifty-fourth verses, He says that neither by the study of Vedas, nor by penance, by charity, nor by ritual can, He be seen, in this form. Then, He declares that He can be seen in this form, by unswerving devotion. Now a doubt arises, why the gods cannot see Him, when they are always eager to behold Him. The answer is that their eagerness does not involve, exclusive devotion. Their aim
is to enjoy heavenly pleasure which they hanker after. Their eagerness, is just like worldly human beings, who want to behold the Lord, while hankering after worldly pleasure and prosperity. If a traveller while travelling, finds a jewel, and gets lost in, it without reaching the destination, the gods attach secondary importance to salvation, and so they cannot behold the Lord, as they are too much entangled in pleasure.
The gods cannot behold the Lord, by having eagerness, because they are proud of the high status of their divine abode, bodies and pleasures etc. Therefore, Arjuna, in the fourteenth verse of the tenth chapter, said, 'O Lord, neither the gods nor demons know Your manifestation.' Thus Arjuna, has taken both of them as belonging to the same category. It means, that as the gods possess prosperity, the demons possess magical power. But, prosperity or power is not conducive, to the Lord's vision. He, can be seen by exclusive devotion (11/54), both by the gods and human beings.
By the expression Devā api, the Lord means to say, that virtuous actions can lead to higher regions, rather than to God-realization.
**Appendix**—Though the bodies of gods are heavenly, yet God's body is more singular (more divine) than gods' bodies. The bodies of gods are material, effulgent while God's body is divine. God's body is truth-knowledge-bliss solidified, eternal, unearthly and very divine.* Therefore even gods are always keen to behold God. As common people are fond of visiting new places, so are gods fond of beholding God but they have no love (devotion) for Him. It means that as devotees want to behold God by unswerving devotion, the gods don't want to behold Him in this way. Therefore God is subservient to His
* cidānandamaya deha tumhārī, bigata bikāra jāna adhikārī.
(Mānasa, Ayodhyā. 127/3)
loving devotees, but He is not subservient to gods.
*Link:—The Lord, clarifies the same point, which has already been described, in the preceding verse.*

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritसुदुर्दर्शं सुष्ठु दुःखेन दर्शनं अस्य इति सुदुर्दर्शम्, इदं रूपं दृष्टवान् असि यत् मम, देवाः अपि अस्य मम रूपस्य नित्यं सर्वदा दर्शनकाङ्क्षिणः; दर्शनेप्सवोऽपि न त्वमिव दृष्टवन्तः, न द्रक्ष्यन्ति च इति अभिप्रायः ॥ कस्मात्? --

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiमेरे जिस रूपको तूने देखा है, वह बड़ा दुर्दर्श है अर्थात् जिसका दर्शन बड़ी कठिनतासे हो, ऐसा है। देवता लोग भी मेरे इस रूपका दर्शन करनेकी सदा इच्छा करते हैं। अभिप्राय यह है कि दर्शनकी इच्छा करते हुए भी उन्होंने तेरी भाँति (मेरा रूप) देखा नहीं है और देखेंगे भी नहीं

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiयया पार्थाचिया बोलासवें । हें काय म्हणितलें देवें । तुवां प्रेम ठेवूनि यावें । विश्वरूपीं कीं ॥ ६७३ ॥ मग इये श्रीमूर्ती । भेटावें सडिया आयती । ते शिकवण सुभद्रापती । विसरलासि मा ॥ ६७४ ॥ अगा आंधळिया अर्जुना । हाता आलिया मेरूही होय साना । ऐसा आथी मना । चुकीचा भावो ॥ ६७५ ॥ तरी विश्वात्मक रूपडें । जें दाविलें आम्ही तुजपुढें । तें शंभूही परि न जोडे । तपें करितां ॥ ६७६ ॥ आणि अष्टांगादिसंकटीं । योगी शिणताति किरीटी । परि अवसरु नाहीं भेटी । जयाचिये ॥ ६७७ ॥ तें विश्वरूप एकादे वेळ । कैसेनि देखों अळुमाळ । ऐसें स्मरतां काळ । जातसे देवां ॥ ६७८ ॥ आशेचिये अंजुळी । ठेऊनि हृदयाचिया निडळीं । चातक निराळीं । लागले जैसे ॥ ६७९ ॥ तैसे उत्कंठा निर्भर । होऊनियां सुरवर । घोकीत आठही पाहार । भेटी जयाची ॥ ६८० ॥ परि विश्वरूपासारिखें । स्वप्नींही कोण्ही न देखे । तें प्रत्यक्ष तुवां सुखें । देखिलें हें ॥ ६८१ ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(11.673) पार्थ के इन वचनों पर देव ने कहा कि यह क्या कह रहे हों। तुम्हें विश्वरूप पर प्रेम रखना चाहिए
(11.674) और फिर इस श्रीमूर्ति को आलिंगन देने के लिए अकेले ही, शरीर से, आओ। हे सुभद्रापति! यह उपदेश क्या तुम भूल गये।
(11.675) हे अर्जुन! अन्धे के हाथ मेरु भी लगे तो उसे छोटा ही जान पड़ता है। यह मन की भूल है। (11.676) वैसे ही जो विश्वात्मक रूप हमने तुम्हें बताया वह शंकर का, इतना तप करने पर भी, नहीं जुड़ता
(11.677) और हे किरीटी! योगी जन अष्टांग इत्यादि संकटों के कष्ट सहते हैं तथापि उन्हें जिसकी भेंट का कभी अवसर नहीं प्राप्त होता,
(11.678) जिस विश्वरूप का एक-आध बार थोड़ा-सा भी दर्शन हो जाय, ऐसा चिन्तन करते हुए देवों का भी काल जाता है,
(11.679) चातक जैसे हृदयरूपी मस्तक पर आशारूपी अंजलि रख कर आकाश की ओर दृष्टि किये रहते हैं,
(11.680) वैसी उत्कण्ठा के वश हो, सुरवर आठों पहर जिसकी भेंट की इच्छा करते रहते हैं,
(11.681) तथापि जिस विश्वरूप के समान वस्तु किसी को स्वप्न में भी नहीं दिखाई देती, से यह स्वरूप तुमने सुख से देख लिया।

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiभावार्थ— श्री भगवान् ने कहा— तुमने मेरा जो रूप देखा है उसका दर्शन होना अत्यन्त कठिन है। इस रूप के दर्शन की देवता लोग भी सर्वदा इच्छा करते हैं।
व्याख्या— अर्जुन को भगवान् ने विराट रूप दिखलाया तो वह घबरा गया, क्योंकि अपने इष्ट को न देख पाने पर घबराहट होती ही है। अर्जुन का तो भगवान् के कृष्ण रूप में ही राग था, विराट रूप में तो राग था नहीं। अतः वह घबरा गया और पुनः पूर्व रूप दिखलाने की ही प्रार्थना की। इस पर भगवान् ने अपना पूर्व रूप दिखलाया और कहा कि मेरा विराट रूप अत्यन्त दुर्दर्श है, इसके दर्शन देवताओं को भी नहीं होते, क्योंकि वे भोगी होते हैं। इसे तो योग दृष्टि से ही देखा जा सकता है। वह योग-दृष्टि यद्यपि तुम्हें प्राप्त नहीं थी, परन्तु तुम मेरे भक्त और सखा हो इसलिये मैंने स्वयं अपने योगबल से वह योग-दृष्टि या दिव्य-दृष्टि देकर तुम्हें इसका दर्शन कराया। मेरे वास्तविक स्वरूप को तो वैराग्यवान् जिज्ञासु ही देख सकते हैं। दूसरे लोग इच्छा तो करते हैं, किन्तु उनका ऐसा भाग्य कहाँ जो वे उसका साक्षात्कार कर सकें—
दृष्टं स्पष्टमपीत्थमेव विदितं स्वर्णं दरिद्रैर्जनैः सत्ता त्वस्य न लभ्यते हतभगैर्भाग्यं बिना सर्वदा। आत्मा तद्वदसौ श्रुतोऽपि च मतो ज्ञातोऽपि नो लभ्यते साक्षात्केवल चिद्घनो विषयिभिर्वैराग्यभाग्यं बिना॥
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi‘सुदुर्दर्शमिदं रूपं दृष्टवानसि यन्मम’— यहाँ ‘सुदुर्दर्शम्’ पद चतुर्भुजरूपके लिये ही आया है, विरादरूप या द्विभुजरूपके लिये नहीं। कारण कि विरादरूपकी तो देवता भी कल्पना क्यों करने लगे! और मनुष्यरूप जब मनुष्योंके लिये सुलभ था, तब देवताओंके लिये वह दुर्लभ कैसे होता! इसलिये ‘सुदुर्दर्शम्’ पदसे भगवान् विष्णुका चतुर्भुजरूप ही लेना चाहिये, जिसके लिये ‘देवरूपम्’ (११। ४५) और ‘स्वकं रूपम्’ (११।
५०) पद आये हैं।
**‘देवा अप्यस्य रूपस्य नित्यं दर्शनकाङ्क्षिणः’—** भगवान्ने यहाँ कहा है कि मेरा यह जो चतुर्भुजरूप है इसके दर्शन बड़े ही दुर्लभ हैं। आगे तिरपनवें-चौवनवें श्लोकोंमें कहा है कि इस चतुर्भुजरूपके दर्शन वेद, यज्ञ, तप, दान आदि साधनोंसे नहीं हो सकते; प्रत्युत इसके दर्शन तो अनन्यभक्तिसे ही हो सकते हैं। अब यहाँ एक शंका होती है कि देवता भी इस रूपके दर्शनकी नित्य आकांक्षा
(लालसा) रखते हैं, फिर उनको दर्शन क्यों नहीं होते? जब कि भगवान्के दर्शनकी नित्य लालसा रहना अनन्य-भक्ति ही है। इसका समाधान यह है कि वास्तवमें देवताओंकी नित्य लालसा अनन्यभक्ति नहीं है।
नित्य लालसा रखनेका तात्पर्य है कि नित्य-निरन्तर एक परमात्माकी ही लालसा लगी रहे और दूसरी कोई लालसा न रहे। ऐसी लालसावाला दुराचारी-से-दुराचारी मनुष्य भी भगवान्का भक्त हो जाता है और उसे भगवत्प्राप्ति हो जाती है। परन्तु ऐसी अनन्य लालसा देवताओंकी नहीं होती; क्योंकि वे प्रायः भोग भोगनेके लिये ही देवता बने हैं और उनका प्रायः भोग भोगनेका ही उद्देश्य होता है। तो फिर उनकी लालसा कैसी होती है? जैसी लालसा (इच्छा) प्रायः सभी आस्तिक मनुष्योंमें रहती है कि 'हमें भगवान्के दर्शन हो जायें, हमारा कल्याण हो जाय।' उनकी ऐसी इच्छा तो रहती है, पर भोग और संग्रहकी रुचि ज्यों-की-त्यों बनी रहती है। तात्पर्य है कि जैसे मार्गमें चलते हुए किसीको मणि मिल जाय, ऐसे ही (गौणतासे) हमारी मुक्ति हो जाय तो अच्छी बात है—इस प्रकार जैसे मनुष्योंमें मुक्तिकी इच्छा गौण होती है, ऐसे ही भगवान् दर्शन दें तो हम भी दर्शन कर लें—इस प्रकार देवताओंमें दर्शनकी इच्छा गौण होती है।
देवतालोग 'हम इतने ऊँचे पदपर हैं, हमारे लोक, शरीर और भोग दिव्य हैं, हम बड़े पुण्यशाली हैं; अतः हमें भगवान्के दर्शन होने चाहिये'—ऐसी कोरी इच्छा ही
करते हैं, इसलिये उनको कभी दर्शन होंगे नहीं। कारण कि उनमें देवत्व, पद आदिका अभिमान है। अभिमानसे, पद आदिके बलसे भगवान्के दर्शन नहीं हो सकते। इसलिये अर्जुनने दसवें अध्यायके चौदहवें श्लोकमें कहा है कि 'हे भगवन्! आपके प्रकट होनेको देवता और दानव भी नहीं जानते।' इस प्रकार अर्जुनने भगवान्को न जाननेमें देवताओं और दानवोंको एक श्रेणीमें लिया है। इसका तात्पर्य यही है कि जैसे देवताओंके पास वैभव है, ऐसे ही दानवोंके पास विचित्र-विचित्र माया है, सिद्धियाँ हैं, पर उनके बलपर वे भगवान्को नहीं जान सकते। ऐसे ही देवता भगवान्के दर्शनकी लालसा भी रखें, तो भी उनको देवत्व-शक्तिसे दर्शन नहीं हो सकते; क्योंकि भगवान्के दर्शनमें देवत्व कारण नहीं है। तात्पर्य है कि भगवान्को न तो देवत्व-शक्तिसे देखा जा सकता है और न यज्ञ, तप, दान आदि शुभ-कर्मोंसे ही देखा जा सकता है (इसी अध्यायका तिरपनवाँ श्लोक)। उनको तो अनन्यभक्तिसे ही देखा जा सकता है (चौवनवाँ श्लोक)। अनन्यभक्तिसे देवता और मनुष्य—दोनों ही भगवान्को देख सकते हैं।
'देवा अपि' कहनेका तात्पर्य है कि जिन पुण्योंके कारण देवताओंको ऊँचा पद मिला है, ऊँचे (दिव्य)भोग मिले हैं, उन पुण्योंके बलसे, पद आदिके बलसे वे भगवान्के दर्शन नहीं कर सकते। तात्पर्य है कि पुण्यकर्म ऊँचे लोक, ऊँचे भोग तो दे सकते हैं, पर भगवान्के दर्शन करानेकी उनमें सामर्थ्य नहीं है। भगवान्के दर्शनमें यह प्राकृत महत्त्व कुछ भी मूल्य नहीं रखता।
**परिशिष्ट भाव**—यद्यपि देवताओंका शरीर दिव्य होता है, पर भगवान्का शरीर उससे भी विलक्षण होता है। देवताओंका शरीर भौतिक तेजोमय और भगवान्का शरीर चिन्मय होता है। भगवान्का शरीर सत्-चित्-आनन्दमय, नित्य, अलौकिक और अत्यन्त दिव्य होता है। अतः देवता भी भगवान्को देखनेके लिये लालायित रहते हैं। जैसे साधारण लोगोंमें नये-नये स्थान देखनेका शौक रहता है, ऐसे ही देवताओंमें भगवान्को देखनेका शौक है, प्रेम नहीं। तात्पर्य है कि जैसे भक्त प्रेमपूर्वक भगवान्को देखना चाहते हैं, ऐसे देवता नहीं देखना चाहते। इसलिये भगवान् प्रेमी भक्तोंके तो अधीन हैं, पर देवताओंके अधीन नहीं हैं।
सम्बन्ध—पूर्वश्लोकमें कही हुई बातको ही भगवान् आगेके श्लोकमें पुष्ट करते हैं।
Lord Krishna explains His two-armed form is extremely difficult to behold and is very rarely seen.
The devas in the heavenly planets having heard about it are always hankering to see His Viśvarūpa or divine universal form but it is inaccessible to them and His two-armed form they have no opportunity to witness as they are unaware of it.