Bhagavad Gītā · Chapter 11 · Viśvarūpa Darśana Yoga
न वेदयज्ञाध्ययनैर्न दानै
र्न च क्रियाभिर्न तपोभिरुग्रैः
एवंरूपः शक्य अहं नृलोके
द्रष्टुं त्वदन्येन कुरुप्रवीर
॥ ११.४८ ॥
na vedayajñādhyayanairna dānai
rna ca kriyābhirna tapobhirugraiḥ|
evaṃrūpaḥ śakya ahaṃ nṛloke
draṣṭuṃ tvadanyena kurupravīra||
Translation
Arjuna, in this mortal world I cannot be ° seen in this Form by anyone else than you, ( i" either through study of the Vedas orofrituals,: or a gain through gifts, actions or austere penances
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
English
Madhvācārya · Dvaita
SanskritEnglish“वेदादिभिरपि त्वदवरेणैव दृष्टमशक्यम् | अन्यथा दृष्टवाऽदभुतं रूपम् | इत्यादिविरोधः ||” - Even by study of the vedic scriptures people are not capable of seeing even as much as Arjuna has seen. Otherwise, the words seeing the wonderous form would amount to contradiction.

Jñāneśvar · Vārkarī
English48 "Neither by (reciting) Vedas, nor by sacrifices, nor by (sāstric) studies—neither (again) by almsgivings, nor by (ritual) acts, nor by fierce askesis, am I capable, in this world of mortals, of being beheld in this Form, O Foremost Hero of the Kurus, by anyone save thyself. (617)
Coming in sight of this Omnipresent Divinity, the very Vedas were struck dumb, and the votaries of the sacrificial path shrank back and halted at Heavenly paradises. Such God-seekers too, as had bethought themselves of the Yoga, faltered along the arduous path and flinched in despair, for Lore and Learning are of no avail. Even those who trod the path of Works of unexcelled piety, hurried forward under a strange delusion, and with all their sweat and toil could only touch the precincts of Satya-loka. And no sooner did the grandeur of this Omnipresent Deity meet the eye of the austere hermits, than their austerities quit them, standing wonderstruck. In this way does this Omnipresent vision lie beyond the ken of austerities. That Omnipresent Deity, thine eyes have been blessed with, for thy merest wish, and no mortal has ever set his eyes on this Supreme vision. You are the one person chosen to be the master of this great treasure of mystic vision, that is denied even to the God Brahmadev.
Swami Ramsukhdas · Modern
English'Kurupravīra'—The Lord, addresses Arjuna as 'Kurupravīra' (great hero of the Kurus), because among all the Kurus, he was the noblest, as it was only he, who was curious to listen to the gospel of the Gītā, to have a vision of His cosmic form and to
know Him, in reality. One who wants to see Him, and to know Him is noble.
'Na vedayajñādhyayanairna dānairna ca kriyābhirna tapobhirugraiḥ'—The study of the Vedas, the performance of sacrifice with due ceremony, enjoined by the scriptures, offering charity, observing fasts, undergoing severe bodily and mental suffering as austere penances, etc., cannot enable a man, to behold the Lord's cosmic form, because all of these have a beginning and an end. Thus, their fruit is also perishable. How then, can they enable a man, to behold the Lord's cosmic form, which is infinite, imperishable, eternal and divine? The eternal form can be beheld, only by His grace, because His grace is also eternal.
In the Gītā there is a general description of sacrifice, charity and penance. In the twenty-eighth verse of the eighth chapter and in the fifty-third verse of this chapter, there is description of the study of the Vedas, performance of sacrifice, offering charities and undergoing penance. In addition, to these four, in this verse, there is description of actions also. In the twenty-eighth verse of the eighth chapter, there is the use of seventh inflexion and plural number, in other cases, generally there is the use of first inflexion and plural number, while in this verse, there is use of third inflexion and plural number, which means, that the practice of each of the above-mentioned methods or even all the means together made time and again cannot be conducive, to the vision of the Lord's cosmic form. The reason is, that the vision of His cosmic form, is not the fruit of any action.
As by these meritorious deeds, a man cannot be qualified to have a vision of the Lord's cosmic form, similarly His four-armed form, cannot seen by these means, (11/53), it can be seen only by exclusive devotion (11/54). Even the gods, are always eager to behold it. But there is a difference between the two forms. By having a vision of the four-armed form, a devotee can develop love and devotion for the Lord, but by beholding
the cosmic form he is scared and so he cannot develop love and devotion. Therefore, the four-armed form, can be seen by unswerving devotion, while the cosmic form can be beheld only by His grace.
'Evamrupah śakya aham nṛloke draṣṭum tvaḍanyena'— It does not mean, that Arjuna could view the cosmic form of the Lord, by any means, such as study of the Vedas or by rituals or by gifts, sacrifice or austere penance. But it means, that this form can be seen, only by His grace.
Sañjaya, had also a vision of the Lord's cosmic form, but that was possible by divine vision, offered to him by sage Vyāsa's grace. It means, that the grace of the Lord, saints and devotees, is more significant than the meritorious acts, of strivers. They shower their grace, on all of us without any motive.
Some people, have a misconception that the Lord did not reveal His cosmic form to Arjuna, but He only told him that infinite universes, vast in a limb of His cosmic body. But actually it is not so. The Lord, Himself asked Arjuna, 'Behold within this cosmic body of Mine, the entire creation' (11/7). When Arjuna in spite of his best efforts, could not behold it, Lord Kṛṣṇa said to him, 'You cannot see Me, with these gross eyes of yours; therefore I vouchsafe to you divine eyes' (11/8). Then the Lord, by bestowing upon Arjuna divine eyes, revealed to him His cosmic form. Sañjaya also said, 'Arjuna saw in the body of that Supreme Deity, held in one limb, the whole universe with its manifold divisions' (11/13). Arjuna also having a vision of the Lord's cosmic form, said, 'I behold, in Your body all the gods and multitudes of different beings, Brahmā perched on his lotus-seat, Śiva, all the sages and celestial serpents' (11/15). Thus, we see that Lord Kṛṣṇa, by granting divine eyes, revealed to Arjuna His cosmic form. It was not by the eye of wisdom, that Arjuna perceived Him (Gītā 13/34;15/11), it was only by divine eyes, that he beheld Him. The reason is, that by an eye
of wisdom, one can distinguish the real from the unreal, but it is only by the divine eye that one could behold Him.
Link :—Lord Kṛṣṇa in the next verse orders Arjuna to behold His divine gentle form in order to remove his fear.

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritन वेदयज्ञाध्ययनैः चतुर्णामपि वेदानां अध्ययनैः यथावत् यज्ञाध्ययनैश्च -- वेदाध्ययनैरेव यज्ञाध्ययनस्य सिद्धत्वात् पृथक् यज्ञाध्ययनग्रहणं यज्ञविज्ञानोपलक्षणार्थं -- तथा न दानैः तुलापुरुषादिभिः, न च क्रियाभिः अग्निहोत्रादिभिः श्रौतादिभिः, न अपि तपोभिः उग्रैः चान्द्रायणादिभिः उग्रैः घोरैः, एवंरूपः यथादर्शितं विश्वरूपं यस्य सोऽहं एवंरूपः न शक्यः अहं नृलोके मनुष्यलोके द्रष्टुं त्वदन्येन त्वत्तः अन्येन कुरुप्रवीर ॥

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiमेरे रूपका दर्शन करके तू निःसंदेह कृतार्थ हो गया है। इस प्रकार उस रूप-दर्शनकी स्तुति करते हैं—
तथा न दानैः तुलापुरुषादिभिः न च क्रियाभिः अग्निहोत्रादिभिः श्रोतादिभिः न अपि तपोभिः उग्रैः चान्द्रायणादिभिः उग्रैः घोरैः एवंरूपो यथादर्शितं विश्वरूपं यस्य सः अहम् एवंरूपः शक्यो न शक्यः अहं नृलोके मनुष्यलोके द्रष्टुं त्वदन्येन त्वतः अन्येन कुरुप्रवीर ॥ ४८ ॥
न तो वेद और यज्ञोंके अध्ययनद्वारा अर्थात् न तो चारों वेदोंका यथावत् अध्ययन करनेसे और न यज्ञोंका अध्ययन करनेसे ही (मैं दर्शन दे सकता हूँ)।
वेदोंके अध्ययनसे ही यज्ञोंका अध्ययन सिद्ध हो सकता था, उसपर भी जो अलग यज्ञोंके अध्ययनका ग्रहण है, वह यज्ञविषयक विशेष विज्ञानके उपलक्षणके लिये है।
वैसे ही न मनुष्यके बराबर तोलकर सुवर्णादि दान करनेसे, न श्रोत-स्मार्तादि अग्निहोत्ररूप क्रियाओंसे और न चान्द्रायण आदि उग्र तपोंसे ही मैं अपने ऐसे रूपका दर्शन दे सकता हूँ। हे कुरुप्रवीर! जैसा विश्वरूप तुझे दिखाया गया है वैसा मैं तेरे सिवा इस मनुष्यलोकमें और किसीके द्वारा नहीं देखा जा सकता

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiयाची सोय पातले । आणि वेदीं मौनचि घेतलें । याज्ञिकी माघौते आले । स्वर्गौनियां ॥ ६१७ ॥ साधकीं देखिला आयासु । म्हणौनि वाळिला योगाभ्यासु । आणि अध्ययनें सौरसु । नाहीं एथ ॥ ६१८ ॥ सीगेचीं सत्कर्मे । धाविन्नलीं संभ्रमें । तिहीं बहुतेकीं श्रमें । सत्यलोकु ठाकिला ॥ ६१९ ॥ तपीं ऐश्वर्य देखिलें । आणि उग्रपण उभयांचि सांडिलें । एक तपसाधन जें ठेलें । अपारांतरें ॥ ६२० ॥ तें हें तुवां अनायासें । विश्वरूप देखिलें जैसें । इये मनुष्यलोकीं तैसें । न फवेचि कवणा ॥ ६२१ ॥ आजि ध्यानसंपत्तीलागीं । तूंचि एकु आथिला जगीं । हें परम भाग्य आंगीं । विरंचीही नाहीं ॥ ६२२ ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(11.617) इस रूप का पता लगाते हुए वेद भी चुपके हो गये, और यज्ञ भी वास्तव में स्वर्ग तक पहुँच कर पीछे पलट आये हैं।
(11.618) साधकों ने आयास जान कर योगाभ्यास छोड़ दिया है तथा इस रूप का प्राप्त करने की योग्यता अध्ययन से भी नहीं आती।
(11.619) पूर्णता को पहुँचे हुए सत्कर्म अपनी श्रेष्ठता दिखाते दौड़ते हैं परन्तु वे भी अनेक श्रम करके सत्यलोक तक ही पहुँचते हैं।
(11.620) तप ने इस रूप का ऐश्वर्य देखा और खड़े खड़े अपनी तीव्रता छोड़ दी। इस प्रकार जो तप या साधनों से भी बहुत दूर रह जाता है (11.621) वह विश्वरूप तुमने जैसा अनायास देखा है, वैसा मनुष्यलोक में और किसी को प्राप्त नहीं होता।
(11.622) आज जगत् में इस सम्पदा से सम्पन्न एक तुम्हीं हो। ऐसा परम भाग्य ब्रह्मदेव का भी नहीं है।

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiभावार्थ— हे कुरुश्रेष्ठ! तुम्हारे सिवा मुझे ऐसे रूप में और कोई भी वेद और यज्ञों के अध्ययन, दान, कर्मकाण्ड या उग्र तपस्या के द्वारा भी नहीं देख सकता।
व्याख्या— यहाँ 'वेद-यज्ञाध्ययन' एक पद है। इसलिये यज्ञ का भी यहाँ अध्ययन ही अभिप्रेम है। यज्ञानुष्ठान की विधि को सीख जाना यज्ञाध्ययन है। तात्पर्य यह है कि अत्यन्त कष्टसाध्य और अर्थसाध्य होने पर भी क्रिया-कलापों से मेरा दर्शन नहीं हो सकता। वह तो ज्ञान या भक्ति के द्वारा ही प्राप्त हो सकता है।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi‘कुरुप्रवीर’—यहाँ अर्जुनके लिये ‘कुरुप्रवीर’ सम्बोधन देनेका अभिप्राय है कि सम्पूर्ण कुरुवंशियोंमें मेरेसे उपदेश सुननेकी, मेरे रूपको देखनेकी और जाननेकी तेरी जिज्ञासा हुई, तो यह कुरुवंशियोंमें तुम्हारी श्रेष्ठता है। तात्पर्य यह हुआ कि भगवान्को देखनेकी, जाननेकी इच्छा होना ही वास्तवमें मनुष्यकी श्रेष्ठता है।
‘न वेदयज्ञाध्ययनैर्न दानैर्न च क्रियाभिर्न तपोभि-रुग्रैः’—वेदोंका अध्ययन किया जाय, यज्ञोंका विधि-विधानसे अनुष्ठान किया जाय, शास्त्रोंका अध्ययन किया जाय, बड़े-बड़े दान किये जायें, बड़ी उग्र (कठिन-से-कठिन) तपस्याएँ की जायें और तीर्थ, व्रत आदि शुभ-कर्म किये जायें—ये सब-के-सब कर्म विश्वरूपदर्शनमें हेतु नहीं बन सकते। कारण कि जितने भी कर्म किये जाते हैं, उन सबका आरम्भ और समाप्ति होती है। अतः उन कर्मोंसे मिलनेवाला फल भी आदि और अन्तवाला ही होता है। अतः ऐसे कर्मोंसे भगवान्के अन्त, असीम, अव्यय, दिव्य विश्वरूपके दर्शन कैसे हो सकते हैं? उसके दर्शन तो केवल भगवान्की कृपासे ही होते हैं। कारण कि भगवान् नित्य हैं और उनकी कृपा भी नित्य है। अतः नित्य
कृपासे ही अर्जुनको भगवान्के नित्य, अव्यय, दिव्य विश्वरूपके दर्शन हुए हैं। तात्पर्य यह हुआ कि उनमेंसे एक-एकमें अथवा सभी साधनोंमें यह सामर्थ्य नहीं है कि वे विराट् रूपके दर्शन करा सकें। विराट् रूपके दर्शन तो केवल भगवान्की कृपासे, प्रसन्नतासे ही हो सकते हैं।
गीतामें प्रायः यज्ञ, दान और तप—इन तीनोंका ही वर्णन आता है। आठवें अध्यायके अट्ठाईसवें श्लोकमें और इसी अध्यायके तिरपनवें श्लोकमें वेद, यज्ञ, दान और तप—इन चारोंका वर्णन आया है और यहाँ वेद, यज्ञ, दान, तप और क्रिया—इन पाँचोंका वर्णन आया है। आठवें अध्यायके अट्ठाईसवें श्लोकमें सप्तमी विभक्ति और बहुवचन तथा यहाँके श्लोकमें तृतीया विभक्ति और बहुवचनका प्रयोग हुआ है, जब कि दूसरी जगह प्रायः प्रथमा विभक्ति और एकवचनका प्रयोग आता है।
यहाँ तृतीया विभक्ति और बहुवचन देनेका तात्पर्य यह है कि इन वेद, यज्ञ, दान आदि साधनोंमेंसे एक-एक साधन विशेषतासे बहुत बार किया जाय अथवा सभी साधन विशेषतासे बहुत बार किये जायें, तो भी वे सब-के-सब साधन विश्वरूपदर्शनके कारण नहीं बन सकते अर्थात् इनके द्वारा विश्वरूप नहीं देखा जा सकता। कारण कि विश्वरूपका
* अगर ‘वेदयज्ञाध्ययनैः’ पदका अर्थ ‘वेदोंका अध्ययन और यज्ञोंका अनुष्ठान’ लिया जाय तो वेदोंके अध्ययनके अन्तर्गत शास्त्रोंका अध्ययन भी आ जाता है; क्योंकि सभी शास्त्र वेदोंका ही अनुगमन करते हैं। परन्तु खुलासा करनेके लिये यहाँ शास्त्रोंका अध्ययन अलगसे लिया गया है।
दर्शन करना किसी कर्मका फल नहीं है।
जैसे यहाँ वेद, यज्ञ आदि साधनोंसे विश्वरूप नहीं देखा जा सकता—ऐसा कहकर विश्वरूपदर्शनकी दुर्लभता बतायी है, ऐसे ही आगे तिरपनवें श्लोकमें वेद, यज्ञ आदि साधनोंसे चतुर्भुजरूप नहीं देखा जा सकता—ऐसा कहकर चतुर्भुजरूप—दर्शनकी दुर्लभता बतायी है। चतुर्भुजरूपको देखनेमें अनन्यभक्तिको साधन बताया है। (इसी अध्यायका चौवनवाँ श्लोक); क्योंकि वह रूप ऐसा विलक्षण है कि उसका दर्शन देवता भी चाहते हैं। इसलिये उस रूपमें भक्ति हो सकती है। परन्तु विश्वरूपको देखकर तो भय लगता है; अतः ऐसे रूपमें भक्ति कैसे होगी, प्रेम कैसे होगा? इसलिये इसके दर्शनमें भक्तिको साधन नहीं बताया है। यह तो केवल भगवान्की प्रसन्नतासे, कृपासे ही देखा जा सकता है।
**‘एवरूपः शक्य अहं नृलोके दृष्टुं त्वदन्येन’**—मनुष्यलोकमें इन साधनोंसे तुम्हारे सिवाय मेरा विश्वरूप कोई देख नहीं सकता—इसका अर्थ यह नहीं है कि इन साधनोंसे तू देख सकता है। तुम्हारेको तो मैंने अपनी प्रसन्नतासे ही यह रूप दिखाया है।
संजयको भी जो विश्वरूपके दर्शन हो रहे थे, वह भी व्यासजीकी कृपासे प्राप्त दिव्यदृष्टिसे ही हो रहे थे, किसी दूसरे साधनसे नहीं। तात्पर्य है कि भगवान् और उनके भक्तों, सन्तोंकी कृपासे जो काम होता है, वह काम
साधनोंसे नहीं होता। इनकी कृपा भी अहैतुकी होती है।
कई लोग ठीक न समझनेके कारण ऐसा कहते हैं कि भगवान्ने अर्जुनको विश्वरूप दिखाया नहीं था, प्रत्युत यह समझा दिया था कि मेरे शरीरके किसी एक अंशमें अनन्त ब्रह्माण्ड हैं। पर वास्तवमें यह बात है ही नहीं। स्वयं भगवान्ने कहा है कि ‘मेरे इस शरीरमें एक जगह चराचर-सहित सम्पूर्ण जगत्को अभी देख ले’ (सातवाँ श्लोक)। जब अर्जुनको दिखायी नहीं दिया, तब भगवान्ने कहा कि ‘तू अपने इन चर्मचक्षुओंसे मेरे विश्वरूपको नहीं देख सकता, इसलिये मैं तुझे दिव्यचक्षु देता हूँ’ (आठवाँ श्लोक)। फिर भगवान्ने अर्जुनको दिव्यचक्षु देकर साक्षात् अपना विश्वरूप दिखाया। संजयने भी कहा है कि ‘भगवान्के शरीरमें एक जगह स्थित विश्वरूपको अर्जुनने देखा’ (तेरहवाँ श्लोक)। अर्जुनने भी विश्वरूपका दर्शन करते हुए कहा कि ‘मैं आपके शरीरमें सम्पूर्ण प्राणियोंके समुदायोंको तथा ब्रह्मा, विष्णु, महेश आदि सबको देख रहा हूँ’ (पन्द्रहवाँ श्लोक) आदि-आदि। इससे सिद्ध होता है कि भगवान्ने अर्जुनको प्रत्यक्षमें अपने विश्वरूपके दर्शन कराये थे। दूसरी बात, समझानेके लिये तो ज्ञानचक्षु होते हैं (गीता—तेरहवें अध्यायका चौतीसवाँ और पन्द्रहवें अध्यायका ग्यारहवाँ श्लोक), पर दिव्यचक्षुसे साक्षात् दर्शन ही होते हैं। अतः भगवान्ने केवल कहकर समझा दिया हो, ऐसी बात नहीं है।
सम्बन्ध—अर्जुनका भय दूर करनेके लिये भगवान् आगेके श्लोकमें उनको ‘देवरूप’ देखनेकी आज्ञा देते हैं।
**मा ते व्यथा मा च विमूढभावो दृष्ट्वा रूपं घोरमीदृङ्ममेदम्।**
Here it is explained that not by study of the Vedas, nor by charity, rituals or extreme penance can the Viśvarūpa or divine universal form be seen by anyone who does not possess bhakti or exclusive loving devotion unto the Supreme Lord Krishna.