गीताGitaDeep

Bhagavad Gītā · Chapter 4 · Jñāna Karma Sannyāsa Yoga

श्री भगवानुवाच

बहूनि मे व्यतीतानि जन्मानि तव चार्जुन

तान्यहं वेद सर्वाणि न त्वं वेत्थ परन्तप

४.५

śrī bhagavānuvāca

bahūni me vyatītāni janmāni tava cārjuna|

tānyahaṃ veda sarvāṇi na tvaṃ vettha parantapa||

Recitation coming soon

Word meanings

परन्तप = O scorcher of foes

अर्जुन = O Arjuna

मे = my

= and

तव = your

बहूनि = many

जन्मानि = births

व्यतीतानि = have passed

तानि = those

सर्वाणि = all

अहम् = I

वेद = I know

त्वम् = you

= not

वेत्थ = you know

Translation

Sri Bhagavan said: Arjuna, you and I have Y passed through many births, I remember y them all; you do not remember, O chastiser of foes

Commentary

The commentators seated around this verse

Open first:
Language:
Portrait of Rāmānuja

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita

English

Lord Krishna declaration of: many births have past for you and for Me is a definite affirmation of the reality of reincarnation for Arjuna and confirmation of the avatars or incarnations of the Supreme Lord Krishna.

What He is confirming is that His present incarnation is as real as Arjuna's present life reincarnation and that the ones from the past are real as well, subtly implying that there is a fundamental difference between them.

The nature of the avatars, how they manifest and their purpose for incarnating is given next.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

Madhva BhāṣyaSanskritEnglish

On verses 4.4–4.5

“मयि सर्वाणि इत्युक्तं तन्माहात्म्यमादितो ज्ञातुं पृच्छति – अपरम् इति ।” - In view of Sri Krishna’s earlier statement “surrendering all the actions to Me”, Arjuna asks this question.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

Gītā Tātparya NirṇayaSanskritEnglish

On verses 4.4–4.5

“जानन्तोऽपि विपेपार्थज्ञानाय स्थापनाय वा । पृच्छन्ति साधवो यस्मत्तेन पृच्छसि पार्थिव ॥” - The purpose of enquiry by men of wisdom is either for reconfirmation of the wisdom which they already possess or for additional clarification, thus, in Agni Purana not because Arjuna was unaware of the truth about the Lord.

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

English

5 *The exalted-one spake: "Many are the births, mine as also thine, O Arjuna, that have gone by. All of them I know; but thou knowest them not, O Foe-tormentor!"* (41)

Then Lord Srikrishna said, "O Pārtha, you seem to doubt, that I did exist when Vivasvat lived. You are thus ignorant—and fail to realise the fact that, you and I, have passed through many births. I do fully recollect whatever incarnations I assumed as occasions required.

Swami Ramsukhdas · Modern

English

[In the third verse, the Lord said to Arjuna, 'You are My devotee and My friend.' So Arjuna put to Him a question, quite frankly and without any hesitation. Arjuna was curious to know, the secret of His Divine descent. So the Lord reveals the secret. When a devotee has curiosity to know some secret, the saints also reveal it to him.* Saint Tulasidāsa also declares in the Rāmacaritamānasa—'Sages do not conceal a secret, when they come across, a deserving hand' (1/110/1).]

'Bahūnī me vyatītāni janmāni tava cārjuna'—Lord Kṛṣṇa, says to Arjuna that both of them have passed many births. But His manifestation (which will be described in the sixth verse) is different from his birth, (which will be described in the nineteenth verse of the eighth chapter and the twenty-first and the twenty-sixth verses of the thirteenth chapter).

In the twelfth verse of the second chapter, the Lord declared, 'Never was there a time when I was not, or when you or these kings were not, nor will there ever be, a time hereafter, when we all shall cease to be.' It means that God and His fraction, soul—both are without beginning and eternal.

'Tānyaham veda sarvāṇi'—There are some Yogīs (ascetics), who by practising spiritual discipline possess an intuitional knowledge, and come to know of their previous births. Such Yogīs, are called 'Yunjāna yogīs'. On the other hand, there are

* The saints remain concealed and don't reveal themselves. But they reveal themselves in the following three cases.

(i) When a devout devotee having great reverence for those saints, has curiosity to know them.

(ii) When a devout devotee's body is cast off.

(iii) When the saint goes to cast off his body.

In the second and the third cases the saints reveal themselves even to those devotees who have not so much of reverence for them, but they respect them from their heart and want to know them.

other Yogīs, who naturally know everything of the past births of all beings, without practising any spiritual discipline. The Lord is such a 'Yuktayogī' Who knows of the beings of the past, the present and the future (Gītā 7/26). Knowledge of God, knows no bounds of past, present and future and it is constantly present. The Lord in spite of pervading everywhere, everything, every person, and every circumstances etc., transcends, them all.

[The Lord's statement, 'I know them all' should thrill strivers with delight, because the Lord knows them and has an eye on them, whatever they are.]

'Na tvaṁ vettha parantapa'—A man does not possess intuitional knowledge to know of previous births as he is attached to perishable objects and persons etc. Similar, was the case with Arjuna. He did not want to fight, because his kith and kin would be killed. He declared, in the thirty-third verse of the first chapter, 'Those for whose sake we desire kingdom, enjoyments and pleasures, stand here in battle, renouncing their lives and riches.' It shows, that Arjuna desired kingdom, enjoyment and pleasure and so he did not know about his previous births.

Accumulation of materials, such as riches etc., for enjoyment and pleasure, is called 'parigraha'. When a person, totally renounces this tendency for accumulation, he develops an intuition, which enables him to know of previous births (Pātañjala yogadarśana 2/39).

The world, actions and objects are changing and unreal. So it naturally suffers deficiency, while the self has no such shortage, at all. But when he assumes his affinity for the world, he feels shortcoming in him and wants to make these up, by having desires. In order to satisfy those desires, he remains absorbed in different activities day and night but desires are never to be satiated. Due to desires man acts as if he is unconscious. Not to speak of the knowledge of several births, he does not even know his duty, of the present i.e., what he should do and what he is doing.

*Link:—The Lord, in the preceding verse, explained that He and Arjuna had passed through many births. Now, in the next verse, He explains the secret of his descent (incarnation).*

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Sanskrit

बहूनि मे मम व्यतीतानि अतिक्रान्तानि जन्मानि तव च हे अर्जुन । तानि अहं वेद जाने सर्वाणि न त्वं वेत्थ न जानीषे, धर्माधर्मादिप्रतिबद्धज्ञानशक्तित्वात् । अहं पुनः नित्यशुद्धबुद्धमुक्तस्वभावत्वात् अनावरणज्ञानशक्तिरिति वेद अहं हे परन्तप ॥ कथं तर्हि तव नित्येश्वरस्य धर्माधर्माभावेऽपि जन्म इति, उच्यते --

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Hindi

भगवान् श्रीवासुदेवके विषयमें मूर्खोंकी जो ऐसी शङ्का है कि ये ईश्वर नहीं हैं, सर्वज्ञ नहीं हैं तथा जिस शङ्काको दूर करनेके लिये ही अर्जुनका यह प्रश्न है, उसका निवारण करते हुए श्रीभगवान् बोले—

हे अर्जुन! मेरे और तेरे पहले बहुत जन्म हो चुके हैं। उन सबको मैं जानता हूँ, तू नहीं जानता; क्योंकि पुण्य-पाप आदिके संस्कारोंसे तेरी ज्ञानशक्ति आच्छादित हो रही है।

परंतु मैं तो नित्य-शुद्ध-बुद्ध-मुक्त-स्वभाववाला हूँ, इस कारण मेरी ज्ञानशक्ति आवरणरहित है, इसलिये हे परन्तप! मैं (सब कुछ) जानता हूँ

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Marathi

तंव कृष्ण म्हणे पंडुसुता । तो विवस्वतु जैं होता । तैं आम्ही नसों ऐसी चित्ता । भ्रांति जरी तुज ॥ ४१ ॥

तरी तूं गा हें नेणसी । पैं जन्में आम्हां तुम्हांसी । बहुतें गेलीं परी तियें न स्मरसी । आपली तूं ॥ ४२ ॥

मी जेणें जेणें अवसरें । जें जें होऊनि अवतरें । ते समस्तही स्मरें । धनुर्धरा ॥ ४३ ॥

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Hindi

(4.41) तब श्रीकृष्ण ने कहा — हे पाण्डुसुत! यदि तुम्हारे चित्त में यह भ्रम हो कि जब वह विवस्वत था तब हम न थे

(4.42) तो यह तुम्हारा अज्ञान है। देखो, तुम्हारे हमारे कई जन्म हो चुके हैं, परन्तु तुम्हें अपने जन्मों का स्मरण नहीं है।

(4.43) मैं जिस-जिस काल में जिस-जिस रूप में अवतार लेता हूँ उन सब का स्मरण रखता हूँ।

Portrait of Sri Udiya Baba

Sri Udiya Baba · Modern

Hindi

भावार्थ— श्रीभगवान् बोले— अर्जुन! मेरे और तुम्हारे अनेकों जन्म हो चुके हैं। उन सबको मैं तो जानता हूँ, किन्तु तुम नहीं जानते।

व्याख्या— तात्पर्य यह कि जब-जब मेरा अवतार होता है तब-तब तुम भी जन्म लेते हो, किन्तु सर्वज्ञ ईश्वर होने के कारण मैं तो उन्हें जानता हूँ, किन्तु तुम्हारा ज्ञान राग-द्वेष, पाप-पुण्य आदि द्वन्द्वों से आवृत है और तुम अल्पज्ञ जीव हो, इससे तुम्हें उनका स्मरण नहीं है।

Swami Ramsukhdas · Modern

Hindi

[तीसरे श्लोकमें भगवान्ने अर्जुनको अपना भक्त और प्रिय सखा कहा था, इसलिये पीछेके श्लोकमें अर्जुन अपने हृदयकी बात निःसंकोच होकर पूछते हैं। अर्जुनमें भगवान्के जन्म-रहस्यको जाननेकी प्रबल जिज्ञासा उत्पन्न हुई है, इसलिये भगवान् उनके सामने मित्रताके नाते अपने जन्मका रहस्य प्रकट कर देते हैं। यह नियम है कि श्रोताकी प्रबल जिज्ञासा होनेपर वक्ता अपनेको छिपाकर नहीं रख सकता। इसलिये सन्त-महात्मा भी अपनेमें विशेष श्रद्धा रखनेवालोंके सामने अपने-आपको प्रकट कर सकते हैं—]

गृह्णु तत्त्व न साधु दुरावहि।

आरत अधिकारी जहँ पावहि॥

(मानस १। ११०। १)

**‘बहूनि मे व्यतीतानि जन्मानि तव चार्जुन’**—समय-समयपर मेरे और तेरे बहुत-से जन्म हो चुके हैं। परन्तु मेरा जन्म और तरहका है (जिसका वर्णन आगे छठे श्लोकमें करेंगे) और तेरा (जीवका) जन्म और तरहका है (जिसका वर्णन आठवें अध्यायके उन्नीसवें और तेरहवें अध्यायके इक्कीसवें एवं छब्बीसवें श्लोकमें करेंगे)। तात्पर्य यह कि मेरे और तेरे बहुत-से जन्म होनेपर भी वे अलग-अलग प्रकारके हैं।

दूसरे अध्यायके बारहवें श्लोकमें भगवान्ने अर्जुनसे कहा था कि मैं (भगवान्) और तू तथा ये राजालोग (जीव) पहले नहीं थे और आगे नहीं रहेंगे—ऐसा नहीं है। तात्पर्य यह कि भगवान् और उनका अंश जीवात्मा—दोनों ही अनादि और नित्य हैं।

**‘तान्यहं वेद सर्वाणि’**—संसारमें ऐसे ‘जातिस्मर’ जीव भी होते हैं, जिनको अपने पूर्वजन्मोंका ज्ञान होता है। ऐसे महापुरुष ‘युंजान योगी’ कहलाते हैं, जो साधना करके सिद्ध होते हैं। साधनामें अभ्यास करते-करते इनकी वृत्ति इतनी तेज हो जाती है कि ये जहाँ वृत्ति लगाते हैं, वहींका ज्ञान इनको हो जाता है। ऐसे योगी कुछ सीमातक ही अपने पुराने जन्मोंको जान सकते हैं, सम्पूर्ण जन्मोंको नहीं। इसके विपरीत भगवान् ‘युक्तयोगी’ कहलाते हैं, जो साधना किये बिना स्वतःसिद्ध, नित्य योगी हैं। जन्मोंको जाननेके लिये उन्हें वृत्ति नहीं लगानी पड़ती, प्रत्युत उनमें अपने और जीवोंके भी सम्पूर्ण जन्मोंका स्वतः-स्वाभाविक ज्ञान सदा बना रहता है। उनके ज्ञानमें भूत, भविष्य और वर्तमानका भेद नहीं है, प्रत्युत उनके अखण्ड ज्ञानमें सभी कुछ सदा वर्तमान ही रहता है (गीता ७। २६)। कारण कि भगवान् सम्पूर्ण देश, काल, वस्तु, व्यक्ति, परिस्थिति आदिमें पूर्णरूपसे विद्यमान रहते हुए भी इनसे सर्वथा अतीत रहते हैं।

[‘मैं उन सबको जानता हूँ’—भगवान्के इस वचनसे साधकोंको एक विशेष आनन्द आना चाहिये कि हम भगवान्की जानकारीमें हैं, भगवान् हमें निरन्तर देख रहे हैं! हम कैसे ही क्यों न हों, पर हैं भगवान्के ज्ञानमें।]

**‘न त्वं वेत्थ परन्तप’**—जन्मोंको न जाननेमें मूल हेतु है—अन्तःकरणमें नाशवान् पदार्थोंका आकर्षण, महत्त्व होना। इसीके कारण मनुष्यका ज्ञान विकसित नहीं होता। अर्जुनके अन्तःकरणमें नाशवान् पदार्थोंका, व्यक्तियोंका महत्त्व था, इसीलिये वे कुटुम्बियोंके मरनेके भयसे युद्ध नहीं

* सन्त-महात्मा भी स्वयं छिपे रहते हैं और सबके सामने प्रकट नहीं होते। परन्तु निम्नलिखित तीन अवसरोंपर वे अपने-आपको प्रकट कर देते हैं—

१—जब कोई अत्यधिक श्रद्धालु सामने आ जाय और उसमें उन्हें (सन्त-महात्माको) जाननेकी उत्कट अभिलाषा हो।

२—जब अपने किसी प्रेमीका शरीर छूटनेवाला हो।

३—जब सन्त-महात्माका अपना कहलानेवाला शरीर छूट रहा हो।

दूसरे और तीसरे अवसरपर सन्त-महात्मा उस व्यक्तिके सामने भी अपने-आपको प्रकट कर देते हैं, जिसमें उतनी अधिक श्रद्धा तो नहीं है, पर वह उन सन्त-महात्माका हृदयसे आदर करता है और उन्हें जानना चाहता है।

करना चाहते थे। पहले अध्यायके तैंतीसवें श्लोकमें अर्जुनने कहा था कि जिनके लिये हमारी राज्य, भोग और सुखकी इच्छा है, वे ही ये कुटुम्बी प्राणोंकी और धनकी आशा छोड़कर युद्धमें खड़े हैं—इससे सिद्ध होता है कि अर्जुन राज्य, भोग और सुख चाहते थे। अतः नाशवान् पदार्थोंकी कामना होनेके कारण वे अपने पूर्वजन्मोंको नहीं जानते थे।

ममता-आसक्तिपूर्वक अपने सुखभोग और आरामके लिये धनादि पदार्थोंका संग्रह करना 'परिग्रह' कहलाता है। परिग्रहका सर्वथा त्याग करना अर्थात् अपने सुख, आराम आदिके लिये किसी भी वस्तुका संग्रह न करना 'अपरिग्रह' कहलाता है। अपरिग्रहकी दृढ़ता होनेपर पूर्वजन्मोंका ज्ञान हो जाता है—

अपरिग्रहस्थैर्ये जन्मकथन्तासंबोधः।

(पार्तजलयोगदर्शन २।३९)

संसार (क्रिया और पदार्थ) सदैव परिवर्तनशील और असत् है; अतः उसमें अभाव (कमी) होना निश्चित है। अभावरूप संसारसे सम्बन्ध जोड़नेके कारण मनुष्यको अपनेमें भी अभाव दीखने लग जाता है। अभाव दीखनेके कारण उसमें यह कामना पैदा हो जाती है कि अभावकी तो पूर्ति हो जाय, फिर नया और मिले। इस कामनाकी पूर्तिमें ही वह दिन-रात लगा रहता है। परन्तु कामनाकी पूर्ति होनेवाली है नहीं। कामनाओंके कारण मनुष्य बेहोश-सा हो जाता है। अतः ऐसे मनुष्यको अनेक जन्मोंका ज्ञान तो दूर रहा, वर्तमान कर्तव्यका भी ज्ञान (क्या कर रहा हूँ और क्या करना चाहिये) नहीं होता।

सम्बन्ध—पूर्वश्लोकमें भगवान्ने बताया कि मेरे और तेरे बहुत-से जन्म हो चुके हैं। अब आगेके श्लोकमें भगवान् अपने जन्म-(अवतार-) की विलक्षणता बताते हैं।

Share this verse

Practice diya: lit

Reading regularly?

Begin a daily practice — free, no account.

Begin