गीताGitaDeep

Bhagavad Gītā · Chapter 4 · Jñāna Karma Sannyāsa Yoga

सर्वाणीन्द्रियकर्माणि प्राणकर्माणि चापरे

आत्मसंयमयोगाग्नौ जुह्वति ज्ञानदीपिते

४.२७

sarvāṇīndriyakarmāṇi prāṇakarmāṇi cāpare|

ātmasaṃyamayogāgnau juhvati jñānadīpite||

Recitation coming soon

Word meanings

अपरे = others

सर्वाणि = all

इन्द्रियकर्माणि = the functions of the senses

= and

प्राणकर्माणि = the functions of the vital breaths

ज्ञानदीपिते = kindled by knowledge

आत्मसंयम- = of self-control

योगाग्नौ = into the fire of yoga

जुह्वति = offer as oblation

Translation

Others sacrifice all the functions of their aK senses and the functions of the vital airs & into the fire of Yoga in the shape of self- 5 control, kindled by wisdom

Commentary

The commentators seated around this verse

Open first:
Language:
Portrait of Rāmānuja

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita

English

Others offer all the functions of the senses and all the functions of the prāṇa or life breath along with the vital energy of the body in the fire of the purified soul ignited by knowledge.

By this Lord Krishna means that such persons direct their efforts in disciplining the mind to refrain from its pursuit of sensual activities.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

SanskritEnglish

“आत्मसंयन् अख्योपायाग्नौ ||” means in the intensity (fire) of equanimity and self-restraint of mind through wisdom.

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

English

27 “Still others offer all the functions of the sense-centres as well as the functions of the Vital Airs into the Fire consisting of the Discipline (Yoga) of concentrated meditation on the Self, when (the Fire) gets kindled by knowledge. (130)

In this way, O Pārtha, some become purified and washed off their sins by maintaining sacrificial Fire in the form of Self-control. Some others use the spiritual meditation as an instrument of creating fire, by rubbing on a piece of dry wood in the form of heart, for the purpose of kindling fire (wood). They tied meditation tightly with the rope in the form of their mental firmness and with great sternness pressed it and churned it with the force of the preceptor’s mystic words. With such continued and sustained friction they soon got its fruit in the form of the kindling of the fire of knowledge. But before this Fire of Knowledge got kindled there first issued a little smoke and this was the infatuating lure of magic powers. With the clearing away of smoke, the first spark of the fire of knowledge blazed itself forth. This spark got an inflammable substance in the form of soul dried up and become subtle and fine on account of the control over it, which got kindled and spread out in flames and in this are burnt the sticks of dried wood (समिधा) in the form of multiform desires, along with purified butter in the form of secret longings and passions. The sacrificial priest gave oblations of the acts of the senses in the fire of knowledge accompanied by the recital of the hymn ‘I am the Brahman.’ The last oblation in the form of activities of the Vital Airs is then given into the Fire together with the hay-spoon (सुवा) and then took place the final sacred spiritual bath (अवभूथ) following the conclusion of the sacrifice, in the emergence of the state of merging off in the Brahman. After this, they took out the residues left of oblations at the completion of the sacrifice of Self-control in the form of their realisation of the highest self-vision. Not a few secured emancipation through such sacrifices. Although the various kinds of sacrifices so far mentioned appear different from each other, still the result of all, is one and the same viz. getting (one with) the Supreme Brahman.

Swami Ramsukhdas · Modern

English

‘Sarvāṇīndriyakarmāṇi prāṇakarmāṇi cāpare’—In this verse, a trance (concentration of the mind on God or the self), has been called a form of sacrifice. It means, that in the state of trance, when the Yogī concentrates his mind on God, his senses (sense-organs and organs of action), cease to function, these become calm.

When a Yogī concentrates his mind on God, the function of the breath, is offered (sacrificed) i.e., the breath also ceases to function. In the state of trance, breath ceases to function, in two ways—the first, is by breath-control, in which breath is suspended. By practice, it can be suspended for hours and then for days, together. By this process of restraining breath, the duration of life is lengthened, in the same way, as the age of a frog is lengthened. When it rains, sand also flows with water. A frog is embedded by that sand. When the sand dries, the frog remains there and its breath ceases to function. But when it rains again next year, in the rainy season, it comes back to life.

In the second way, the mind is concentrated on God or the self, and when the mind is totally concentrated, breathing automatically stops.

‘Jñānadīpite’—Both, the trance and sleep, have their affinity for the causal body. Therefore, both of these appear to be of the same state. Here, by the expression ‘jñānadīpite (kindled by knowledge), the Lord explains, that there is a vast difference between the two. In the state of trance, the knowledge that God pervades everywhere, remains kindled, while during slumber all his inclinations merge in ignorance. During trance, breath ceases

to function while during slumber, breath functions. In slumber, no trance is possible.

**'Ātmasaṃyamayogāgnau juhvati'**—The Yogīs, who concentrate their mind, sacrifice all the functions of senses and those of the breath, into the fire of the Yoga of self-restraint i.e., having suspended the function, of all the senses, breath, mind and intellect, they get fixed in trance. In that state, all senses and breath cease to function and the consciousness of God who is All Truth-Knowledge-Bliss, remains fully awakened.

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Sanskrit

सर्वाणि इन्द्रियकर्माणि इन्द्रियाणां कर्माणि इन्द्रियकर्माणि, तथा प्राणकर्माणि प्राणो वायुः आध्यात्मिकः तत्कर्माणि आकुञ्चनप्रसारणादीनि तानि च अपरे आत्मसंयमयोगाग्नौ आत्मनि संयमः आत्मसंयमः स एव योगाग्निः तस्मिन् आत्मसंयमयोगाग्नौ जुह्वति प्रक्षिपन्ति ज्ञानदीपिते स्नेहेनेव प्रदीपे विवेकविज्ञानेन उज्ज्वलभावं आपादिते जुह्वति प्रविलापयन्ति इत्यर्थः ॥

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Hindi

दूसरे साधक इन्द्रियोंके सम्पूर्ण कर्मोंको और शरीरके भीतर रहनेवाला वायु जो प्राण कहलाता है, उसके 'संकुचित होने', 'फैलने' आदि कर्मोंको, ज्ञानसे प्रकाशित हुई आत्मसंयमरूप योगाग्निमें हवन करते हैं। आत्मविषयक संयमका नाम आत्मसंयम है, वही यहाँ योगाग्नि है। घृतादि चिकनी वस्तुसे प्रज्वलित हुई अग्निकी भाँति विवेकविज्ञानसे उज्ज्वलताको प्राप्त हुई (धारणा-ध्यान-समाधिरूप) उस आत्म-संयम योगाग्निमें (वे प्राण और इन्द्रियोंके कर्मोंको) विलीन कर देते हैं

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Marathi

एकीं ययापरी पार्था । दोषु क्षाळिले सर्वथा । आणिकीं हृदयारणीं मंथा । विवेकु केला ॥ १३१ ॥

तो उपशमें निहटिला । धैर्यें वरी दाटिला । गुरुवाक्यें काढिला । बळकटपणें ॥ १३२ ॥

ऐसे समरसें मंथन केलें । तेथ झडकरी काजा आलें । जे उज्जीवन जहालें । ज्ञानाग्नीचें ॥ १३३ ॥

पहिला ऋद्धिसिद्धीचा संभ्रमु । तो निवर्तोनि गेला धूमु । मग प्रगटला सूक्ष्मु । विस्फुलिंगु ॥ १३४ ॥

मन तयाचे मोकळें । तेचि पेटवण घातलें । जें यमदमीं हळुवारलें । आइतें होतें ॥ १३५ ॥

तेणें सादुकपणें ज्वाळा समृद्धा । मग वासनांतराचिया समिधा । स्नेहेंसी नानाविधा । जाळिलिया ॥ १३६ ॥

तेथ सोहंमंत्रें दीक्षितीं । इंद्रियकर्मांचिया आहुती । तिये ज्ञानानळीं प्रदीप्तीं । दिधलिया ॥ १३७ ॥

पाठीं प्राणक्रिचेनि स्रुवेनिशीं । पूर्णाहुती पडली हुताशीं । तेथ अवभृत समरसीं । सहजें जाहलें ॥ १३८ ॥

मग आत्मबोधींचे सुख । जे संयमाग्नीचें हुतशेष । तोचि पुरोडाशु देख । घेतला तिहीं ॥ १३९ ॥

एक ऐशिया इहीं यजनीं । मुक्त ते जाहले त्रिभुवनीं । या यज्ञक्रिया तरी आनानी । परि प्राप्य तें एक ॥ १४० ॥

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Hindi

(4.131) हे पार्थ! कोई इस प्रकार पापों की सर्वथा शुद्धि करते हैं, तो कोई हृदयरूपी अरणी पर विवेकरूपी मथानी रखते हैं,

(4.132) उसे शान्ति की डोरी से बाँधते हैं, धैर्य के बल से दबाते हैं, और गुरुवाक्य के सहाय से जोर से घुमाते हैं।

(4.133) ऐसी वृत्तियों की एकता से मन्थन करते ही तत्काल कार्य होता है, अर्थात् ज्ञानाग्नि प्रदीप्त हो जाती है।

(4.134) पहले जो ऋद्धि-सिद्धियों का मोहरूपी धुवाँ उठता है इसके निकल जाने पर सूक्ष्म चिनगारी उत्पन्न होती है।

(4.135) उसमें - पहले ही से यम-नियम के अनुष्ठान से सूख कर सूक्ष्म हुए — मन का बहुत-सा ईंधन डाला जाता है।

(4.136) जिसके प्रदीप्त होते ही बड़ी ज्वाला उत्पन्न होती है। वे अनेक वासनारूपी समिधा को अनेक प्रकार के घृत-सहित उसमें जलाते हैं। (4.137) और, यज्ञकर्ता दीक्षित सोऽहं मन्त्र से इन्द्रियकर्मों की आहुति उस प्रदीप्त ज्ञानरूपी अग्नि में डालते हैं।

(4.138) तदनन्तर प्राणकर्मों के स्रुवा से अग्नि में पूर्णाहुति पड़ते ही सहज ही एकत्वबोधरूपी अवभूथ स्नान होता है।

(4.139) फिर आत्मज्ञान के सुख का जो कि संयमयज्ञ का बचा हुआ द्रव्य है उस यज्ञशेष का — वे भोग लेते हैं।

(4.140) कोई इस प्रकार यज्ञ करने से संसार में मुक्त हो रहते हैं। यज्ञक्रियाएँ तो भिन्न हैं, परन्तु उनका प्राप्तव्यमात्र एक है।

Portrait of Sri Udiya Baba

Sri Udiya Baba · Modern

Hindi

संगति— अगले श्लोक में ज्ञानियों का संयम बतलाया है—

भावार्थ— दूसरे योगिजन ज्ञान से प्रज्वलित आत्मसंयम रूपी योगाग्नि में सब इन्द्रियों और प्राण के कर्मों का हवन करते हैं।

व्याख्या— ये ध्यानयोगी पाँच ज्ञानेन्द्रियों, पाँच कर्मेन्द्रियों और पाँच प्राणों के व्यापारों को योगाग्नि में हवन करते हैं। आत्मा अर्थात् मन का संयम ही योगाग्नि है। धारणा ध्यान और समाधि तीनों एक ही विषय में होने पर संयम कहलाते हैं, 'त्रयमेकत्रसंयमः'। वे आत्मसंयमरूप अग्नि से प्राण और इन्द्रियों का हवन करते हैं। इस प्रकार वे जो निर्विकल्प समाधि का अभ्यास करते हैं वही उनका हवन है।

Swami Ramsukhdas · Modern

Hindi

‘सर्वाणीन्द्रियकर्माणि प्राणकर्माणि चापरे’— इस श्लोकमें समाधिको यज्ञका रूप दिया गया है। कुछ योगीलोग दसों इन्द्रियोंकी क्रियाओंका समाधिमें हवन किया करते हैं। तात्पर्य यह है कि समाधि-अवस्थामें मन-बुद्धिसहित सम्पूर्ण इन्द्रियों—(ज्ञानेन्द्रियों और कर्मेन्द्रियों—) की क्रियाएँ रुक जाती हैं। इन्द्रियाँ सर्वथा निश्चल और शान्त हो जाती हैं।

समाधिरूप यज्ञमें प्राणोंकी क्रियाओंका भी हवन हो जाता है अर्थात् समाधिकालमें प्राणोंकी क्रियाएँ भी रुक जाती हैं। समाधिमें प्राणोंकी गति रोकनेके दो प्रकार हैं—

एक तो हठयोगकी समाधि होती है, जिसमें प्राणोंको रोकनेके लिये कुम्भक किया जाता है। कुम्भकका अभ्यास बढ़ते-बढ़ते प्राण रुक जाते हैं, जो घंटोंतक, दिनोंतक रुके

रह सकते हैं। इस प्राणायामसे आयु बढ़ती है; जैसे—वर्षा होनेपर जल बहने लगता है तो जलके साथ-साथ बालू भी आ जाती है, उस बालूमें मेढक दब जाता है। वर्षा बीतनेपर जब बालू सूख जाती है, तब मेढक उस बालूमें ही चुपचाप सूखे हुएकी तरह पड़ा रहता है, उसके प्राण रुक जाते हैं। पुनः जब वर्षा आती है, तब वर्षाका जल ऊपर गिरनेपर मेढकमें पुनः प्राणोंका संचार होता जाता है और वह टरने लग जाता है।

दूसरे प्रकारमें मनको एकाग्र किया जाता है। मन सर्वथा एकाग्र होनेपर प्राणोंकी गति अपने-आप रुक जाती है।

**‘ज्ञानदीपिते’—** समाधि और निद्रा—दोनोंमें कारणशरीरसे सम्बन्ध रहता है, इसलिये बाहरसे दोनोंकी समान अवस्था दिखायी देती है। यहाँ **‘ज्ञानदीपिते’** पदसे समाधि

और निद्रामें परस्पर भिन्नता सिद्ध की गयी है। तात्पर्य यह कि बाहरसे समान दिखायी देनेपर भी समाधिकालमें 'एक सच्चिदानन्द परमात्मा ही सर्वत्र परिपूर्ण है' ऐसा ज्ञान प्रकाशित (जाग्रत्) रहता है और निद्राकालमें वृत्तियाँ अविद्यामें लीन हो जाती हैं। समाधिकालमें प्राणोंकी गति रुक जाती है और निद्राकालमें प्राणोंकी गति चलती रहती है। इसलिये निद्रा आनेसे समाधि नहीं लगती।

'आत्मसंयमयोगान्नी जुह्वति'—चित्तवृत्तिनिरोधरूप अर्थात् समाधिरूप यज्ञ करनेवाले योगीलोग इन्द्रियों तथा प्राणोंकी क्रियाओंका समाधियोगरूप अग्निमें हवन किया करते हैं अर्थात् मन-बुद्धिसहित सम्पूर्ण इन्द्रियों और प्राणोंकी क्रियाओंको रोककर समाधिमें स्थित हो जाते हैं। समाधि-कालमें सम्पूर्ण इन्द्रियाँ और प्राण अपनी चंचलता खो देते हैं। एक सच्चिदानन्दघन परमात्माका ज्ञान ही जाग्रत् रहता है।

Share this verse

Practice diya: lit

Reading regularly?

Begin a daily practice — free, no account.

Begin