गीताGitaDeep

Bhagavad Gītā · Chapter 4 · Jñāna Karma Sannyāsa Yoga

योगसंन्यस्तकर्माणं ज्ञानसंछिन्नसंशयम्

आत्मवन्तं न कर्माणि निबध्नन्ति धनञ्जय

४.४१

yogasaṃnyastakarmāṇaṃ jñānasaṃchinnasaṃśayam|

ātmavantaṃ na karmāṇi nibadhnanti dhanañjaya||

Recitation coming soon

Word meanings

धनञ्जय = O Dhanañjaya

योगसन्न्यस्त- = renounced through yoga

कर्माणम् = actions

ज्ञानसङ्घ्नि- = by wisdom

संशयम् = doubt, cut away by wisdom

कर्माणि = actions

= not

निबध्नन्ति = bind

Translation

Arjuna, actions do not bind him who has dedicated all his actions to God according to the spirit of Karmayoga, whose doubts have 2 been torn to shreds by wisdom, and who is iM self-possessed

Commentary

The commentators seated around this verse

Open first:
Language:
Portrait of Rāmānuja

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita

English

Lord Krishna explains that the performance of karma yoga or prescribed Vedic activities is the mode of action in the ways He indicated above.

Dedication and renunciation means that actions are performed in jñāna yoga or the cultivation of Vedic knowledge.

When performed in this way the binding power of actions becomes neutralised. Also by this method any doubts concerning the ātma or soul are dispelled by knowledge of the ātma.

The compound word ātmavantaṃ means one who is self-satisfied. One whose mind is unassailable and unapproachable by any type of doubt.

Such a person has achieved an unshakeable certitude about the reality and eternality of the soul from the teachings received from the spiritual master. No actions performed for oneself or for others in the present or the future can ever bind such a person.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

Madhva BhāṣyaSanskritEnglish

On verses 4.39–4.42

“तस्माधनं विराधिफलं चत दुत्तरेत्त्वोपसंहरति |” - Having explained the means of acquiring Awareness and the disadvantages of non-awareness, He concludes.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

Gītā Tātparya NirṇayaSanskritEnglish

On verses 4.39–4.42

“आत्मनि व्याप्ते मयि | अथो तस्मात् व्याप्तत्वादेव || आत्मवन्तम परमात्मभक्तम् |” - By Self means enveloped by Me. Therefore, Myself having enveloped in all the beings. परमात्मभक्तम् |” means one who is devoted to the Lord.

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

English

41 "One who has renounced actions through Yoga and has cleft his doubts by knowledge and is master of his own Self: him, O Dhanamjaya, the actions fetter not. (202)

Therefore, there exists no greater sin in the universe than doubt which is only a snare, meant for catching and destroying the poor victim. Therefore, you should drop all doubt rooted in ignorance and conquer that one (doubt) alone to begin with. It is on the increase when there prevails pitchy darkness in the form of ignorance, thereby barring the way of faith. It assumes proportions beyond the capacity of the heart to hold, and then it completely eclipses the intellect, with the result that the entire universe becomes infected with the poison of doubt.

Swami Ramsukhdas · Modern

English

'Yogasannyastakarmāṇam'—All objects, such as body, senses, mind and the intellect etc., which seem ours, have been bestowed upon us, so that we may render service to others, with them, rather, than to lay a claim on these. Therefore, if these are utilized, in rendering service to others, by considering them as theirs, the flow of actions and objects is towards the world, and we realize equanimity, which is axiomatic. Thus, such a Karmayogī, who through equanimity has renounced his affinity for actions, is called 'Yogasannyastakarmā', (one who has renounced actions by Yoga).

When a Karmayogī sees, inaction in action, and action in inaction i.e., ever remains detached, during performance or non-performance of actions, he is really 'Yogasannyastakarmā'.

'Jñānasañchinnasaṁśayam'—Generally, a man has doubts how he will be able to renounce his affinity for actions, while performing them, how he will attain salvation, if he does not work for himself, and so on. But when he knows the reality about actions, all his doubts are dispelled.* He comes to know very well, that actions and their fruits are transitory, while the self, ever remains uniform. Therefore, actions have their affinity for the world, rather than for the self. In this way when actions are performed with a selfish motive, a man is attached to these i.e., develops affinity for them. But, when they are performed for others, without any selfish motive, affinity for them is renounced.

*The reality about actions has been described from the sixteenth to the thirty-second verses of this chapter. Out of them the eighteenth verse is an important one.

It proves, that performance of action for others, not for one's own self, leads to salvation.

'Ātmavantam'—A Karmayogī, aims at Self-realization. So, he ever remains self-possessed. All his actions, including eating, drinking, sleeping and sitting etc., are performed for others (the world), because actions have an affinity for the world, not for the self.

'Na karmāṇi nibadhnanti'—When, a Karmayogī does not perform any action for himself, his affinity for actions is renounced and he gets liberated, from the worldly bondage forever (Gītā 4/23).

In fact, it is not actions which lead to bondage, but it is desire for fruit, sense of mine, attachment and the sense of doership for actions, which lead one to bondage.

Link:—In the preceding verse, the Lord declared, "Doubts are destroyed by knowledge, and affinity for actions, is renounced by equanimity." Now in the next verse, He orders Arjuna to resort to Yoga, having cut asunder his doubt.

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Sanskrit

योगसन्न्यस्तकर्माणं परमार्थदर्शनलक्षणेन योगेन सन्न्यस्तानि कर्माणि येन परमार्थदर्शिना धर्माधर्माख्यानि तं योगसन्न्यस्तकर्माणम् । कथं योगसन्न्यस्तकर्मेत्याह -- ज्ञानसञ्छिन्नसंशयं ज्ञानेन आत्मेश्वरैकत्वदर्शनलक्षणेन सञ्छिन्नः संशयो यस्य सः ज्ञानसञ्छिन्नसंशयः । य एवं योगसन्न्यस्तकर्मा तम् आत्मवन्तं अप्रमत्तं गुणचेष्टारूपेण दृष्टानि कर्माणि न निबध्नन्ति अनिष्टादिरूपं फलं नारभन्ते हे धनञ्जय ॥ यस्मात् कर्मयोगानुष्ठानात् अशुद्धिक्षयहेतुकज्ञानसञ्छिन्नसंशयः न निबध्यते कर्मभिः ज्ञानाग्निदग्धकर्मत्वादेव, यस्माच्च ज्ञानकर्मानुष्ठानविषये संशयवान् विनश्यति --

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Hindi

कैसे?

जिस परमार्थदर्शी पुरुषने परमार्थज्ञानरूप योगके द्वारा पुण्य-पापरूप सम्पूर्ण कर्मोंका त्याग कर दिया हो, वह योगसन्न्यस्तकर्मा है। (उसको कर्म नहीं बाँधते।)

वह योगसन्न्यस्तकर्मा कैसे है? सो कहते हैं—

आत्मा और ईश्वरकी एकता-दर्शनरूप ज्ञानद्वारा जिसका संशय अच्छी प्रकार नष्ट हो चुका है, वह 'ज्ञानसञ्जिव्रसंशय' कहलाता है। (इसीलिये वह योगसन्न्यस्तकर्मा है।)

जो इस प्रकार योगसन्न्यस्तकर्मा है, उस आत्मवान् यानी आत्मबलसे युक्त प्रमादरहित पुरुषको हे धनंजय! (गुण ही गुणोंमें बर्तते हैं इस प्रकार) गुणोंकी चेष्टामात्रके रूपमें समझे हुए कर्म नहीं बाँधते, अर्थात् इष्ट, अनिष्ट और मिश्र—इन तीन प्रकारके फलोंका भोग नहीं करा सकते

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Marathi

ऐसे जरी थोरावे । तरी उपायें एकें आंगवे । जरी हाती होय बरवें । ज्ञानखड्ग ॥ २०७ ॥

तरी तेणें ज्ञानशस्त्रें तिखटें । निखळु हा निवटे । मग निःशेष खता फिटे । मानसींचा ॥ २०८ ॥

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Hindi

(4.207) यद्यपि यह संशय इतना बढ़ा हुआ हो तथापि एक उपाय से वश में आ सकता है। यदि हाथ में उत्तम ज्ञान का खंग हो

(4.208) तो उस तीक्ष्ण ज्ञानशास्त्र से इसका निःशेष नाश हो सकता है, और फिर मन का दुःख मिट जाता है।

Portrait of Sri Udiya Baba

Sri Udiya Baba · Modern

Hindi

संगति— अगले श्लोक में यह बतलाते हैं कि सम्पूर्ण संशयों का नाश होने पर ही ब्रह्मज्ञानी को कर्म-बन्धन नहीं होता।

भावार्थ— हे धनञ्जय! जिसने योग (ब्रह्माभ्यास या ब्रह्माकारवृत्ति) के द्वारा कर्मों का त्याग कर दिया है और ज्ञानद्वारा जिसके संशय निवृत्त हो गये हैं तथा जो आत्मनिष्ठ है उसे कर्म नहीं बाँधते।

व्याख्या— यहाँ 'आत्मवान्' सिद्ध पुरुष को कहा है। कर्म-सिद्ध को ही नहीं बाँधते। अर्थात् कर्मों की निवृत्ति केवल ज्ञान के द्वारा ही होती है, किसी और साधन से नहीं, क्योंकि और सब साधन कर्मरूप ही हैं। ज्ञान से संशय छिन्न-भिन्न होने पर भी अभ्यास द्वारा निर्विकल्प स्थिति प्राप्त किये बिना कर्मों की अप्रतीति नहीं होती, इसी से कहा है—'योगसन्न्यस्तकर्माणम्।' 'योग' शब्द गीता में ६४ बार आया है। परन्तु प्रसंगानुसार इसका अर्थ कहीं ज्ञानपरक, कहीं भक्तिपरक और कहीं कर्मपरक होता है। यहाँ इसका अर्थ ब्रह्माकारवृत्ति ही है।

Swami Ramsukhdas · Modern

Hindi

‘योगसन्न्यस्तकर्माणम्’—शरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि आदि जो वस्तुएँ हमें मिली हैं और हमारी दीखती हैं, वे सब दूसरोंकी सेवाके लिये ही हैं, अपना अधिकार जमानेके लिये नहीं। इस दृष्टिसे जब उन वस्तुओंको दूसरोंकी सेवामें (उनका ही मानकर) लगा दिया जाता है, तब कर्मों और वस्तुओंका प्रवाह संसारकी ओर ही हो जाता है और अपनेमें स्वतःसिद्ध समताका अनुभव हो जाता है। इस प्रकार योग-(समता-)के द्वारा जिसने कर्मासे सम्बन्ध-विच्छेद कर लिया है, वह पुरुष ‘योगसन्न्यस्तकर्मा’ है।

जब कर्मयोगी कर्ममें अकर्म तथा अकर्ममें कर्म देखता है अर्थात् कर्म करते हुए अथवा न करते हुए—दोनों अवस्थाओंमें नित्य-निरन्तर असंग रहता है, तब वही

वास्तवमें ‘योगसन्न्यस्तकर्मा’ होता है।

‘ज्ञानसङ्घ्निसंशयम्’—मनुष्यके भीतर प्रायः ये संशय रहते हैं कि कर्म करते हुए ही कर्मासे अपना सम्बन्ध-विच्छेद कैसे होगा? अपने लिये कुछ न करें तो अपना कल्याण कैसे होगा? आदि। परन्तु जब वह कर्मोंके तत्त्वको अच्छी तरह जान लेता है*, तब उसके समस्त संशय मिट जाते हैं। उसे इस बातका स्पष्ट ज्ञान हो जाता है कि कर्मों और उनके फलोंका आदि और अन्त होता है, पर स्वरूप सदा ज्यों-का-त्यों रहता है। इसलिये कर्ममात्रका सम्बन्ध ‘पर’-(संसार-) के साथ है, ‘स्व’-(स्वरूप) के साथ बिलकुल नहीं। इस दृष्टिसे अपने लिये कर्म करनेसे कर्मोंके साथ सम्बन्ध जुड़ जाता है और निष्कामभावपूर्वक

* कर्मोंके तत्त्वका वर्णन इसी अध्यायके सोलहवेंसे बत्तीसवें श्लोकतकके प्रकरणमें विशेषतासे हुआ है। इसमें भी अठारहवाँ श्लोक मुख्य है।

केवल दूसरोंके लिये कर्म करनेसे कर्मोंसे सम्बन्ध-विच्छेद हो जाता है। इससे सिद्ध होता है कि अपना कल्याण दूसरोंके लिये कर्म करनेसे ही होता है, अपने लिये कर्म करनेसे नहीं।

‘आत्मवन्तम्’—कर्मयोगीका उद्देश्य स्वरूपबोधको प्राप्त करनेका होता है, इसलिये वह सदा स्वरूपके परायण रहता है। उसके सम्पूर्ण कर्म संसारके लिये ही होते हैं। सेवा तो स्वरूपसे ही दूसरोंके लिये होती है, खाना-पीना, सोना-बैठना आदि जीवन-निर्वाहकी सम्पूर्ण क्रियाएँ भी

दूसरोंके लिये ही होती हैं; क्योंकि क्रियामात्रका सम्बन्ध संसारके साथ है, स्वरूपके साथ नहीं।

‘न कर्माणि निबध्नन्ति’—अपने लिये कोई भी कर्म न करनेसे कर्मयोगीका सम्पूर्ण कर्मोंसे सम्बन्ध-विच्छेद हो जाता है अर्थात् वह सदाके लिये संसार-बन्धनसे सर्वथा मुक्त हो जाता है (गीता—चौथे अध्यायका तेईसवाँ श्लोक)।

कर्म स्वरूपसे बन्धनकारक हैं ही नहीं। कर्मोंमें फलेच्छा, ममता, आसक्ति और कर्तृत्वाभिमान ही बाँधनेवाला है।

सम्बन्ध—पूर्वश्लोकमें भगवान्ने बताया कि ज्ञानके द्वारा संशयका नाश होता है और समताके द्वारा कर्मोंसे सम्बन्ध-विच्छेद होता है। अब आगेके श्लोकमें भगवान् ज्ञानके द्वारा अपने संशयका नाश करके समतामें स्थित होनेके लिये अर्जुनको आज्ञा देते हैं।

Share this verse

Practice diya: lit

Reading regularly?

Begin a daily practice — free, no account.

Begin