गीताGitaDeep

Bhagavad Gītā · Chapter 13 · Kṣetra Kṣetrajña Vibhāga Yoga

यथा प्रकाशयत्येकः कृत्स्नं लोकमिमं रविः

क्षेत्रं क्षेत्री तथा कृत्स्नं प्रकाशयति भारत

१३.३३

yathā prakāśayatyekaḥ kṛtsnaṃ lokamimaṃ raviḥ|

kṣetraṃ kṣetrī tathā kṛtsnaṃ prakāśayati bhārata||

Recitation coming soon

Word meanings

भारत = O Arjuna

यथा = just as

एकः = one

रविः = sun

इमम् = this

कृत्स्नम् = entire

लोकम् = world

प्रकाशयति = illumines

तथा = so too

क्षेत्री = the knower of the field

कृत्स्नम् = entire

क्षेत्रम् = the field

प्रकाशयति = illumines

Translation

Arjuna, as the one sun illumines this entire wniverse, so the one Atma (Spirit) illumines the whole Ksetra (Field

Commentary

The commentators seated around this verse

Open first:
Language:
Portrait of Rāmānuja

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita

English

Another analogy is utilized by Lord Krishna in how the sun is able to solely illuminate the entire universe.

In the same way does paramātma or the Supreme Soul illuminate all the ātmas or immortal souls in creation and then each individual ātma illuminates with consciousness the tabernacle of the physical body of every Jīva or embodied being in which it inhabits in that lifetime.

This consciousness exists completely throughout the physical body surrounding it as well to some degree and definitively thinks that the physical body is its Kṣetra or field of activity.

It should be understood that just as the sun in its capacity of illumination differs from the universe it illuminates,

In the same way it should be understood that paramātma is supremely different from all individual ātmas even though it illuminates them all with consciousness

and in the same manner it should be understood that the localized ātma is uniquely different from its Kṣetra of the body.

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

English

33 "Just as the one Sun illumines this entire world, so does the field-knower illumine the entire Field, O Scion of Bharata. (1123)

Iron is set into motion by the contact of a magnet, yet iron is not magnet. Similar is the relationship between the body and the soul. The domestic duties are all performed (in the house) with the help of the light shed by the lamp (flame), yet there is an immeasurable difference between the lamp and the house. Although fire dwells in a latent form in the wood, Oh Kiriti, yet the wood is not fire, and the soul should be viwed from this standpoint. The same difference that exists between the sky and the clouds, or between the sun and the mirage, does exist (between the body and the soul) as can be perceived. (In short) just as the Sun in the sky illuminates different spheres in the universe so does the Field-knower illumine the entire (seeming) field, and raise no further doubt about it.

Swami Ramsukhdas · Modern

English

'Yathā prakāśayatyekaḥ kṛtsnaṁ lokamīmaṁ raviḥ'—One sun, illumines the entire universe, and all activities are performed in its light, but it has no feeling of doership. A learned Brāhmaṇa, studies the Vedas in the light of the sun, while a hunter shoots animals in the same light, but the light is not held responsible, for the study of the Vedas or for hunting.

Here the term 'Loka', stands for the entire universe (fourteen worlds), because all objects (moon, stars, fire, jewels and herbs etc.,) are, illumined by the sun.

'Kṣetraṁ kṣetrī tathā kṛtsnaṁ prakāśayati bhārata'—Like the sun, one Kṣetrī (Kṣetraṇa or spirit), illumines the entire field (bodies) i.e., all actions are performed in the light of the spirit (self), yet the self, neither performs actions nor, does it cause them to be performed.

The sun, illumines the gross universe only i.e., actions of the gross universe, are performed in the light of the sun, while

the self (spirit), illumines the gross, subtle and causal, all the three kinds of bodies, i.e., in its light, all actions of the three kinds of bodies, are performed.

As the sun, has no pride of doership of illumining the entire universe, nor is it tainted by the evil of partiality, the self also remains untainted, unattached, impartial and uniform, without having a pride of doership of infusing the light of life, and activity into the entire universe. It is the self, which is the base and illuminator, of all actions, things and appearances etc., because, nothing can exist without a base, and nothing can be illumined, without an illuminator.

**Appendix**—As the sun illumines the entire universe and in its light all the good and evil actions are performed but the sun is neither the doer nor the enjoyer of those actions. Similarly the self illumines all the bodies of the entire universe viz., provides existence and agility to them, but in fact it itself neither does any action nor is tainted viz., it is neither a doer nor an enjoyer. It means that the pure self takes no pride in illumining the bodies of the entire universe.

Only one, who can do a work, is responsible to do it. As however expert a painter may be, he can't make a painting without the material (colour and brush etc.,) similarly the self can do nothing without the help of 'Prakṛti', therefore the self cannot be responsible at all to do any action. This is everyone's experience that we can do nothing without the body. Therefore the body is of use only, if we want to do an action with it. If we don't want to do any work, then what is the use of the body? It is of no use. If we don't want to see any object, what is the utility of the eye for us? If we don't want to hear, what is the use of the ear to us? In the performance of physical actions, the physical (gross) body is used. In reflection and meditation, the subtle body is used. In trance, the causal body is used.* If we do nothing with these three bodies, what is their use to us?

* Trance and relapse (deviation)—both occur in the causal body. When

The body and the actions performed with the body are useful for the world. The self is a divine entity, therefore the body and the actions performed with the body are of no use for the self. The self lacks nothing, it is self sufficient, therefore we need nothing for ourselves. Besides the divine entity (self), there is none else because the reality can be only one, not two. Therefore we need no companion. Thus when we have no affinity with any action (doership), nor we have any relation with the thing to be acquired through desire, nor have we any affinity with the possessions (sense of mine), the identification with 'Prakṛti' will be cut asunder. With the breach of identification with 'Prakṛti', the activity will take place but there will be no one as doer or an enjoyer (Gītā 13/29).

*Link:—Now the Lord winds up the topic of Kṣetra (Field, body), and Kṣetrajñā (knower, self), by mentioning the reward of fully grasping the difference, between the two.*

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Sanskrit

यथा प्रकाशयति अवभासयति एकः कृत्स्नं लोकं इमं रविः सविता आदित्यः, तथा तद्वत् महाभूतादि धृत्यन्तं क्षेत्रं एकः सन् प्रकाशयति । कः? क्षेत्री परमात्मा इत्यर्थः । रविदृष्टान्तः अत्र आत्मनः उभयार्थोऽपि भवति -- रविवत् सर्वक्षेत्रेषु एक एव आत्मा, अलेपकश्च इति ॥ समस्ताध्यायार्थोपसंहारार्थः अयं श्लोकः --

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Hindi

जैसे एक ही सूर्य इस समस्त लोकको प्रकाशित करता है, वैसे ही महाभूतोंसे लेकर धृतिपर्यन्त बतलाये हुए समस्त क्षेत्रको वह एक होते हुए भी प्रकाशित करता है। कौन करता है? क्षेत्रज्ञ—परमात्मा।

यहाँ आत्मामें सूर्यका दृष्टान्त दोनों प्रकारसे ही घटता है, आत्मा सूर्यकी भाँति समस्त शरीरोंमें एक है और अलिप्त भी है

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Marathi

On verses 13.33–13.34

हें आघवेंचि असो एकु । गगनौनि जैसा अर्कु । प्रगटवी लोकु । नांवें नांवें ॥ ११२७ ॥ एथ क्षेत्रज्ञु तो ऐसा । प्रकाशकु क्षेत्राभासा । यावरुतें हें न पुसा । शंका नेघा ॥ ११२८ ॥

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Hindi

(13.1124) चुम्बक आकर्षण से लोहे को चलायमान करता है, परन्तु लोहा कुछ चुम्बक नहीं है। वही अन्तर क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ में है।

(13.1125) दीपक की ज्योति से घर के व्यवहार होते हैं, परन्तु दीपक और घर में कोटिशः अन्तर है।

(13.1126) हे किरीटी! काष्ठ के गर्भ में अग्नि रहती है, परन्तु वह काष्ठ नहीं है। इसी दृष्टि से इस आत्मा की ओर देखना चाहिए।

(13.1127) अवकाश और नीले आकाश में, सूर्य और मृगजल में, जो अन्तर है वही इस क्षेत्रज्ञ और क्षेत्र में भी देखना चाहिए।

(13.1128) और सब रहने दो। आकाश में से जैसे एक ही सूर्य पृथ्वी इत्यादि जुदे-जुदे लोक प्रकट करता है,

(13.1129) वैसे ही क्षेत्रज्ञ क्षेत्राभास का प्रकाशक है। इस पर अब और कोई प्रश्न वा शंका नहीं रही।

Portrait of Sri Udiya Baba

Sri Udiya Baba · Modern

Hindi

भावार्थ— जिस प्रकार एक ही सूर्य इस सम्पूर्ण लोक को प्रकाशित करता है उसी प्रकार एक ही क्षेत्रज्ञ सम्पूर्ण क्षेत्र (दृश्य) को प्रकाशित करता है।

व्याख्या— तात्पर्य यह है कि जिस प्रकार एक ही सूर्य समस्त भिन्न-भिन्न लोकों को प्रकाशित करता है और उनके गुण-दोषों से असंग ही रहता है उसी प्रकार एक ही चिद्घन आत्मा समस्त भिन्न-भिन्न शरीरों को सत्ता-स्फूर्ति देता है, तथापि उनके गुण-दोषों से अलिप्त ही रहता है।

Swami Ramsukhdas · Modern

Hindi

‘यथा प्रकाशयत्येकः कृत्स्नं लोकमिमं रविः’—नेत्रोंसे दीखनेवाले इस सम्पूर्ण संसारको, संसारके मात्र पदार्थोंको एक सूर्य ही प्रकाशित करता है और संसारकी सब क्रियाएँ सूर्यके प्रकाशके अन्तर्गत होती हैं; परन्तु सूर्यमें ‘मैं सबको प्रकाशित करता हूँ’ ऐसा कर्तृत्व नहीं होता। जैसे—सूर्यके प्रकाशमें ही ब्राह्मण वेदपाठ करता है और शिकारी पशुओंको मारता है, पर सूर्यका प्रकाश वेदपाठ और शिकाररूपी क्रियाओंको करने-करवानेमें कारण नहीं बनता।

यहाँ ‘लोक’ शब्द मात्र संसार-(चौदह भुवनों-) का वाचक है। कारण कि मात्र संसारमें जो कुछ भी (चन्द्रमा, तारे, अग्नि, मणि, जड़ी-बूटी आदिमें) प्रकाश है, वह सब सूर्यका ही है।

**‘क्षेत्रं क्षेत्री तथा कृत्स्नं प्रकाशयति भारत’**—सूर्यकी तरह एक ही क्षेत्री (क्षेत्रज्ञ, आत्मा) सम्पूर्ण क्षेत्रोंको प्रकाशित करता है अर्थात् सब क्षेत्रोंमें करना-करवानारूप सम्पूर्ण क्रियाएँ क्षेत्रोंके प्रकाशमें ही होती हैं; परन्तु क्षेत्री उन क्रियाओंको करने-करवानेमें कारण नहीं बनता।

सूर्य तो केवल स्थूल संसारको ही प्रकाशित करता है

**परिशिष्ट भाव**—जैसे सूर्य सम्पूर्ण जगत् (दृश्यमात्र)-को प्रकाशित करता है और उसके प्रकाशमें सम्पूर्ण शुभ-अशुभ क्रियाएँ होती हैं, पर सूर्य उन क्रियाओंका न तो कर्ता बनता है और न भोक्ता ही बनता है। ऐसे ही स्वयं सम्पूर्ण लोकोंके सब शरीरोंको प्रकाशित करता है अर्थात् उनको सत्ता-स्फूर्ति देता है, पर वास्तवमें स्वयं न तो कुछ करता है और न लिप्त ही होता है, अर्थात् उसमें न कर्तृत्व आता है, न भोक्तृत्व। तात्पर्य है कि स्वयंमें प्रकाशकत्वका अभिमान नहीं है।

करनेकी जिम्मेवारी उसीपर होती है, जो कुछ कर सकता है। जैसे, कितना ही चतुर चित्रकार हो, बिना सामग्री (रंग, ब्रश आदि)-के वह चित्र नहीं बना सकता, ऐसे ही पुरुष (चेतन) बिना प्रकृतिकी सहायताके कुछ नहीं कर सकता। अतः पुरुषपर कुछ करनेकी जिम्मेवारी हो ही नहीं सकती। यह सबका अनुभव है कि शरीरके बिना हम कुछ कर सकते ही नहीं। इसलिये कुछ-न-कुछ करनेमें ही शरीरका उपयोग है। अगर हम कुछ भी न करना चाहें तो शरीरका क्या उपयोग है? कुछ भी उपयोग नहीं है। अगर हम कुछ भी देखना न चाहें तो आँख हमारे क्या काम आयी? कुछ भी सुनना न चाहें तो कान हमारे क्या काम आया? स्थूल क्रिया करनेमें स्थूलशरीर काम आता है। चिन्तन, ध्यान करनेमें सूक्ष्मशरीर काम आता है। स्थिरता, समाधिमें कारणशरीर काम आता है।\* अगर कुछ न करें तो तीनों शरीर हमारे क्या काम आये? शरीर और उसके द्वारा होनेवाली क्रियाएँ संसारके ही काम आती हैं। हमारा स्वरूप चिन्मय सत्तामात्र है; अतः उसके लिये शरीर और उसकी क्रियाएँ कुछ काम नहीं आतीं। चिन्मय सत्तामात्रमें कोई कमी नहीं आती, वह सर्वथा पूर्ण है; अतः हमारेको अपने लिये कुछ नहीं चाहिये। चिन्मय सत्ताके सिवाय दूसरा कोई है ही नहीं; क्योंकि सत्ता एक ही हो सकती है, दो हो सकती ही नहीं। अतः हमारेको किसी साथीकी जरूरत नहीं है। इस प्रकार न तो क्रियाके साथ सम्बन्ध (कर्तृत्व)

* समाधि और व्युत्थान—दोनों कारणशरीरमें होते हैं। कारणशरीरसे सम्बन्ध-विच्छेद होनेपर ‘सहज-समाधि’ अथवा ‘सहजावस्था’ होती है।

हो, न अप्राप्त वस्तुके साथ सम्बन्ध (कामना) हो और न प्राप्त वस्तुके साथ सम्बन्ध (ममता) हो तो प्रकृतिके साथ तादात्म्य नहीं रहेगा। प्रकृतिसे तादात्म्य न रहनेपर प्रकृतिमें क्रिया तो रहेगी, पर कर्ता और भोक्ता कोई नहीं रहेगा। (इसी अध्यायका उन्तीसवाँ श्लोक)।

सम्बन्ध—अब भगवान् क्षेत्र और क्षेत्रज्ञके विभागको जाननेका फल बताते हुए प्रकरणका उपसंहार करते हैं।

क्षेत्रक्षेत्रज्ञयोरेवमन्तरं

ज्ञानचक्षुषा ।

Share this verse

Practice diya: lit

Reading regularly?

Begin a daily practice — free, no account.

Begin