Bhagavad Gītā · Chapter 10 · Vibhūti Yoga
मृत्युः सर्वहरश्चाहमुद्भवश्च भविष्यताम्
कीर्तिः श्रीर्वाक्च नारीणां स्मृतिर्मेधा धृतिः क्षमा
॥ १०.३४ ॥
mṛtyuḥ sarvaharaścāhamudbhavaśca bhaviṣyatām|
kīrtiḥ śrīrvākca nārīṇāṃ smṛtirmedhā dhṛtiḥ kṣamā||
Word meanings
सर्वहरः = the all-taking
मृत्युः = death
च = and
भविष्यताम् = of things to come
उद्भवः = the origin
अहम् = I am
च = and
नारीणाम् = among women
कीर्तिः = fame
श्रीः = prosperity
वाक् = speech
स्मृतिः = memory
मेधा = intelligence
धृतिः = steadfastness
च = and
क्षमा = patience
Translation
Iam the all-destroying Death that snatches s all, and the origin of all that shall be born Among women, I am Kirti, Sri, Vak, Smrti Medha, Dhrtiand Ksama (the goddesses presiding & over glory, prosperity, speech, memory, — intelligence, steadfastness and forbearance respectively
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
English
Madhvācārya · Dvaita
SanskritEnglishOn verses 10.31–10.36
“आनन्दरूपत्वात् पूर्णत्वात् लोकरमणत्वाच्च रामः - आनन्दरूपो निष्परिणाम एष लोकश्चैतस्माद् रमते तेन रामः | इति शाण्डिल्यशाखायाम् | रश्च अमश्च इति व्युत्पत्तिः ||” - Being of the form of Bliss, being complete, being the delighter of the people, He is known as Rama. thus in Shandilya section - “Of the blissful form, unlimitable, from whom the world revels, He is Raama”, thus in Shandilya section. र and अम is the root (र + अम = रामः).

Jñāneśvar · Vārkarī
English34 'Death the All-ravisher I am, and also the Originating-cause of those that are to be. Of the women I am (their) Good Report, Grace, Eloquence, Presence-of-mind, Retentive-power, Endurance, and Forgiveness. (274)
I create all beings, I am their support too, and when they meet with their appointed end, I am their all-devouring death. Amongst things viewed as of female sex, I have seven principal manifestations; and with delight I shall speak of them which listen. Fame and renown that flourishes ever green, is the very image of My divine being, Oh Arjuna, while wealth and property when allied to generosity, is also Myself too. I am that power of eloquent speech, which being enthroned on the seat of reason, treads along the path of wisdom and insight.
And know this well, that I am the power by which men at sight of the world bethink themselves of Me, the author of their being. I am also the power of judging, that is alert in guarding self-interest. I am also the fortitude in the universe (that makes men endure), as also the forgiveness.
In this way, there are seven manifestations of mine in the female kind,” said the Lord—the Lion—the destroyer of the elephant that is the form of mundane existence.
Swami Ramsukhdas · Modern
English'Mṛtyuḥ sarvaharaścāham'—Death, has such an uncommon power that after death, everything is destroyed and nothing remains, in memory. Actually it is not death's power, it is the Lord's power.
Had death, not possessed the power of forgetfulness, a man would have been very much worried, about the relatives of previous births and he might also have been attached to persons and things, with whom he had affinity, in the previous births.
'Udbhavaśca bhaviṣyatām'—As the Lord, is the sustainer of all beings, He is the source of future beings. It means, that it is He, Who creates the universe, sustains and destroys it.
'Kīrtiḥ śrīrvākca nārīṇām smṛtirmedhā dhṛtiḥ kṣamā'—These seven females are considered, the best of all women in the world. Out of them Kīrti, Smṛti, Medhā, Dhṛti and Kṣamā, are daughters of Prajāpati Dakṣa, Śrī is the daughter of sage Bhṛgu, and Vāk is Brahmā's daughter. Fame, prosperity, speech, memory, intelligence, steadfastness and forgiveness are also, the seven most known, female qualities.
A person achieves fame, because of virtues. Prosperity, can be wealth, property and cattle, such as cows, horses, camels and elephants etc.
Speech, enables a man to be called a learned person. Remembrance of something is memory.
Intelligence, enables a man to fix something in the mind. Steadfastness means, not to deviate from one's principles, and beliefs etc.
Forgiveness, is the quality of forgiving an offender, by forgetting the wrong done, in spite of having the capacity and opportunity, to avenge the wrong done.
The first three, of these qualities are revealed outwardly, while the next four are revealed from inside the beings. The Lord, has named these as His divine glories.
So, if these qualities are seen anywhere, in any being, a striver should think of the Lord, by thinking these qualities as of the Lord. If a striver, finds them in himself, he should think them, as Lord's, and not as his own, because they are divine traits, which emanate only from the Lord. If a person, considers them his own, he feels proud of himself; and pride is a demoniac propensity, which leads one to a fall.
Strivers, should regard these excellent qualities, as the Lord's, just like Kākabhuṣuṇḍī, who by sage Lomaśa's curse, was turned from Brāhmaṇa (the priest class) to an untouchable bird, a crow. But, he was neither afraid nor displeased; he was rather pleased because, he thought that it was the Lord's will (Mānasa 7/113/1). Thus, if a striver, starts beholding the Lord, in all things, incidents, circumstances and creatures etc., it will lead him, to bliss.

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritमृत्युः द्विविधः धन-आदि-हरः प्राण-हरः च; तत्र यः प्राण-हरः, सः सर्व-हरः उच्यते; सः अहं इति अर्थः । अथवा, परः ईश्वरः प्रलये सर्व-हरणात् सर्व-हरः, सः अहम् । उद्भवः उत्कर्षः अभ्युदयः तत्-प्राप्ति-हेतुः च अहम् । केषाम्? भविष्यतां भावि-कल्याणानाम्, उत्कर्ष-प्राप्ति-योग्यानां इति अर्थः । कीर्तिः श्रीः वाक् च नारीणां स्मृतिः मेधा धृतिः क्षमा इति एताः उत्तमाः स्त्रीणां अहं अस्मि, यासां आभास-मात्र-सम्बन्धेन अपि लोकः कृतार्थम्-आत्मानं मन्यते ॥

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiधनादिका नाश करनेवाला और प्राणोंका नाश करनेवाला ऐसे दो प्रकारका मृत्यु 'सर्वहर' कहलाता है, वह सर्वहर मृत्यु में हूँ। अथवा परम ईश्वर प्रलयकालमें सबका नाश करनेवाला होनेसे सर्वहर है, वह में हूँ।
भविष्यत्में जिनका कल्याण होनेवाला है अर्थात् जो उत्कर्षता-प्राप्तिके योग्य हैं उनका उद्भव अर्थात् उत्कर्ष-उन्नतिकी प्राप्तिका कारण में हूँ।
स्त्रियोंमें जो कीर्ति, श्री, वाणी, स्मृति, बुद्धि, धृति और क्षमा ये उत्तम स्त्रियाँ हैं, जिनके आभासमात्र- सम्बन्धसे भी लोग अपनेको कृतार्थ मानते हैं, वे में हूँ

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiआणि सृजिलिया भूतांतें मीचि धरीं । सकळां जीवनही मीचि अवधारीं । शेखीं सर्वांतें या संहारीं । तेव्हां मृत्युही मीचि ॥ २७४ ॥
आतां स्त्रीगणांचां पैकीं । माझिया विभूती सात आणिकी । तिया ऐक कवतिकीं । सांगिजतील ॥ २७५ ॥
तरी नीच नवी जे कीर्ति । अर्जुना ते माझी मूर्ती । आणि औदार्येंसी जे संपत्ती । तेही मीचि जाणें ॥ २७६ ॥
आणि ते गा मी वाचा । जे सुखासनीं न्यायाचा । आरूढोनि विवेकाचा । मार्गीं चाले ॥ २७७ ॥
देखिलेनि पदार्थें । जे आठवूनि दे मातें । ते स्मृतिही पैं एथें । त्रिशुद्धी मी ॥ २७८ ॥
पैं स्वहिता अनुजायिनी । मेधा ते गा मी इये जनीं । धृती मी त्रिभुवनीं । क्षमा ते मी ॥ २७९ ॥
एवं नारींमाझारीं । या सातही शक्ति मीचि अवधारीं । ऐसें संसारगजकेसरी । म्हणता जाहला ॥ २८० ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(10.274) और, उत्पन्न हुए भूतों की रक्षा भी मैं ही करता हूँ। मैं ही सबका जीवन हूँ, और निदान में जब इनका संहार करता हूँ तब मृत्यु भी ही बनता हूँ। (10.275) अब स्त्रीकक्षा में सात विभूतियाँ और हैं, उनका भी मैं प्रेम से वर्णन करता हूँ सो सुनो। (276) हे अर्जुन! नित्य नूतन जो कीर्ति है वह मेरी मूर्ति है, और औदार्यसहित जो सम्पत्ति है वह भी मुझे ही जानो।
(10.277) और न्याय के सुखासन पर चढ़कर विवेक के मार्ग से जो वाचा चलती है वह भी मैं हूँ।
(10.278) पदार्थ देखते ही जो मेरा स्मरण करा दे वह स्मृति भी निश्चय से मैं हूँ।
(10.279) आत्महित का अपाय न करनेहारी जो बुद्धि है वह मैं हूँ। संसार में मैं धृति हूँ, तथा त्रिभुवन में जो क्षमा है वह मैं हूँ।
(10.280) संसाररूपी हाथी के विदारण करनेहारे सिंह-श्रीकृष्ण ने कहा कि स्त्रीगणों में ये मेरी सात शक्तियाँ हैं।

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiभावार्थ— मैं सबका संहार करने वाला मृत्यु हूँ जो होने वाला है उनका उत्पत्ति स्थान हूँ स्त्रियों में कीर्ति, श्री, वाक्, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा हूँ।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi'मृत्युः सर्वहरश्चाहम्'—मृत्युमें हरण करनेकी ऐसी विलक्षण सामर्थ्य है कि मृत्युके बाद यहाँकी स्मृतितक नहीं रहती, सब कुछ अपहृत हो जाता है। वास्तवमें यह सामर्थ्य मृत्युकी नहीं है, प्रत्युत परमात्माकी है।
अगर सम्पूर्णका हरण करनेकी, विस्मृत करनेकी भगवत्प्रदत्त सामर्थ्य मृत्युमें न होती तो अपनेपनके सम्बन्धको लेकर जैसी चिन्ता इस जन्ममें मनुष्यको होती है, वैसी ही चिन्ता पिछले जन्मके सम्बन्धको लेकर भी होती। मनुष्य न जाने कितने जन्म ले चुका है। अगर उन जन्मोंकी याद रहती तो मनुष्यकी चिन्ताओंका, उसके मोहका कभी अन्त आता ही नहीं। परन्तु मृत्युके द्वारा विस्मृति होनेसे पूर्वजन्मोंके कुटुम्ब, सम्पत्ति आदिकी चिन्ता नहीं होती। इस तरह मृत्युमें जो चिन्ता, मोह मिटानेकी सामर्थ्य है, वह सब भगवान्की ही है।
उद्भवश्च भविष्यताम्—जैसे पूर्वश्लोकमें भगवान्ने बताया कि सबका धारण-पोषण करनेवाला मैं ही हूँ, वैसे ही यहाँ बताते हैं कि सब उत्पन्न होनेवालोंकी उत्पत्तिका हेतु भी मैं ही हूँ। तात्पर्य है कि संसारकी उत्पत्ति, स्थिति और प्रलय करनेवाला मैं ही हूँ।
'कीर्तिः श्रीर्वाक्च नारीणां स्मृतिर्मेधा धृतिः क्षमा'—कीर्ति, श्री, वाक्, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा—ये सातों
संसारभरकी स्त्रियोंमें श्रेष्ठ मानी गयी हैं। इनमेंसे कीर्ति, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा—ये पाँच प्रजापति दक्षकी कन्याएँ हैं, 'श्री' महर्षि भृगुकी कन्या है और 'वाक्' ब्रह्माजीकी कन्या है।
कीर्ति, श्री, वाक्, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा—ये सातों स्त्रीवाचक नामवाले गुण भी संसारमें प्रसिद्ध हैं। सद्गुणोंको लेकर संसारमें जो प्रसिद्धि है, प्रतिष्ठा है, उसे 'कीर्ति' कहते हैं।
स्थावर और जंगम—यह दो प्रकारका ऐश्वर्य होता है। जमीन, मकान, धन, सम्पत्ति आदि स्थावर ऐश्वर्य हैं और गाय, भैंस, घोड़ा, ऊँट, हाथी आदि जंगम ऐश्वर्य हैं। इन दोनों ऐश्वर्योंको 'श्री' कहते हैं।
जिस वाणीको धारण करनेसे संसारमें यश-प्रतिष्ठा होती है और जिससे मनुष्य पण्डित, विद्वान् कहलाता है, उसे 'वाक्' कहते हैं।
पुरानी सुनी-समझी बातकी फिर याद आनेका नाम 'स्मृति' है।
बुद्धिकी जो स्थायीरूपसे धारण करनेकी शक्ति है अर्थात् जिस शक्तिसे विद्या ठीक तरहसे याद रहती है, उस शक्तिका नाम 'मेधा' है।
मनुष्यको अपने सिद्धान्त, मान्यता आदिपर डटे रखने
तथा उनसे विचलित न होने देनेकी शक्तिका नाम 'धृति' है।
दूसरा कोई बिना कारण अपराध कर दे, तो अपनेमें दण्ड देनेकी शक्ति होनेपर भी उसे दण्ड न देना और उसे लोक-परलोकमें कहीं भी उस अपराधका दण्ड न मिले—इस तरहका भाव रखते हुए उसे माफ कर देनेका नाम 'क्षमा' है।
कीर्ति, श्री और वाक्—ये तीन प्राणियोंके बाहर प्रकट होनेवाली विशेषताएँ हैं तथा स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा—ये चार प्राणियोंके भीतर प्रकट होनेवाली विशेषताएँ हैं। इन सातों विशेषताओंको भगवान्ने अपनी विभूति बताया है।
यहाँ जो विशेष गुणोंको विभूतिरूपसे कहा है, उसका तात्पर्य केवल भगवान्की तरफ लक्ष्य करानेमें है। किसी व्यक्तिमें ये गुण दिखायी दें तो उस व्यक्तिकी विशेषता न मानकर भगवान्की ही विशेषता माननी चाहिये और भगवान्की ही याद आनी चाहिये। यदि ये गुण अपनेमें दिखायी दें तो इनको भगवान्के ही मानने चाहिये, अपने
नहीं। कारण कि यह देवी-(भगवान्की-) सम्पत्ति है, जो भगवान्से ही प्रकट हुई है। इन गुणोंको अपना मान लेनेसे अभिमान पैदा होता है, जिससे पतन हो जाता है; क्योंकि अभिमान सम्पूर्ण आसुरी-सम्पत्तिका जनक है।
साधकोंको जिस-किसीमें जो कुछ विशेषता, सामर्थ्य दीखे, उसे उस वस्तु-व्यक्तिका न मानकर भगवान्की ही मानना चाहिये। जैसे, लोमश ऋषिके शापसे काकभुशुण्डि ब्राह्मणसे चाण्डाल पक्षी बन गये, पर उनको न भय हुआ, न किसी प्रकारकी दीनता आयी और न कोई विचार ही हुआ, प्रत्युत उनको प्रसन्नता ही हुई। कारण कि उन्होंने इसमें ऋषिका दोष न मानकर भगवान्की प्रेरणा ही मानी—सुनु खगेस नहि कछु रिषि दूषन। उर प्रेरक रघुवंस बिभूषन ॥ (मानस ७। ११३। १)। ऐसे ही मनुष्य सब वस्तु, व्यक्ति, घटना, परिस्थिति आदिके मूलमें भगवान्को देखने लगे तो हर समय आनन्द-ही-आनन्द रहेगा।
Lord Krishna reveals that of destroyers His vibhūti or divine, transcendental opulence is mṛtyuh or death, the great terminator of life in all material existences.
Of the eight transformations of physical existence His vibhūti is the first known as birth.
And His vibhūti is all of the seven feminine perfections being kirtih or exalted reputation, Śrīr or lustrous beauty, vak or articulate speech, smṛti or excellent memory, medhā or discerning intelligence, dhṛiti or fortitude and kasma or forgiveness.