गीताGitaDeep

Bhagavad Gītā · Chapter 10 · Vibhūti Yoga

महर्षीणां भृगुरहं गिरामस्म्येकमक्षरम्

यज्ञानां जपयज्ञोऽस्मि स्थावराणां हिमालयः

१०.२५

maharṣīṇāṃ bhṛgurahaṃ girāmasmyekamakṣaram|

yajñānāṃ japayajño'smi sthāvarāṇāṃ himālayaḥ||

Recitation coming soon

Word meanings

महर्षिणाम् = among great sages

भृगुः = Bhṛgu

गिराम् = among words

एकम् = one

अक्षरम् = the syllable

अहम् = I

अस्मि = I am

यज्ञानाम् = among sacrifices

जपयज्ञः = the sacrifice of silent repetition

स्थावराणाम् = among immovable things

हिमालयः = the Himālaya

अस्मि = I am

Translation

Among the great seers, Iam Bhrgu; among ic fi words, I am the sacred syllable OM. Among offerings, the offering of Japa (muttering of sacred formulas); and among the immovables, the Himalaya

Commentary

The commentators seated around this verse

Open first:
Language:
Portrait of Rāmānuja

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita

English

Lord Krishna reveals that of the holy sages His vibhūti is Bhrigu. The word girām means articulate sound vibrations of these Lord Krishna's vibhūti is the all-powerful monosyllable OM.

Of all yajña or propitiation and worship to the Supreme Lord, the best and most elevated is japa-yagno the reverential and devotional chanting of the Supreme Lord Krishna holy names.

Of terrestrial mountains His vibhūti is the mighty Himalayas.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

SanskritEnglish

On verses 10.21–10.25

“विष्णुः सर्वव्याप्तित्वप्रवेशित्वादेः | विष्णु व्याप्तौ | विश प्रवेशने इति हि पठन्ति || गतिश्च सर्वभूतानां प्रजानां चापि भारत | व्याप्तौ मे रोदसि पार्थ कान्तिश्चाभ्यधिका मम | अधिभूतानिविष्टश्च तदिच्छुश्चापि भारत | क्रमणाच्चाप्यहं पार्थ विष्णुरित्यभिसंज्ञितः | इति मोक्षधर्मे ||” - Vishnu, because He pervades, entering the entire space. Vishnu means all-pervading, Visha entering, thus also it is said. “I am the goal for all the creatures and the conscious beings, O Bharata. By Me is the world and the sky enveloped, O Partha and My glory is immeasurable. Abiding in all creatures, I desire their well-being. Because of My strident steps I am called Vishnu”, thus in Moksha Dharma text.

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

English

On verses 10.24–10.25

24 "As the Chief of the officiating priests, as Brihaspati, know me, O Son of Pṛthā; of the army-leaders I am Skanda, of water-reservoirs I am the Ocean. 25 "Of Great Sages I am Bhṛgu, of utterances I am the Unitary Syllable ("Om"); of sacrifices I am the Sacrifice of Mantra-repetitions, of stationary masses the Himalaya. (228)

Of the high priests ministering at the altar I am the Brihaspati, the ally of all the Lord of the Heavens and the home of all-seeing light. I am Skanda (Kārtikeya) the great master Mind amongst the army chiefs in the three worlds, who took his birth with fire in "Kṛttikā" from the seed of Hara (Lord Shiva). I am the Sea, the great ocean of water amongst all lakes. I am also the Sage Bhṛgu—the very treasure of austerities amongst the great Sages. Of the entire mass of Word Creations, I am the one Syllable OM from which springs forth the dancing sport of truth, said the Lord of Vaikuntha. "I am the Japa-Yajna, Sacrifice by meditation in this world, the supreme sacrifice of all; raised through the renunciation of all actions, from the meditation on OM the great Nāmajapayajna, the Prime Sacrifice, that without unsettling the daily round of ceremonials, sanctifies both piety and impiety and is, in the Veda, known to be the Supreme Brahman. Among the immovables of the earth I am the Himalaya, the holiest treasure of sanctity" said the husband of Goddess Lakshmi.

Swami Ramsukhdas · Modern

English

'Maharṣiṇām bhṛguraḥam'—Among the great seers, Bhṛgu is a great devotee, possessing wisdom and glory. It was he who by testing the trinity, proved Lord Viṣṇu superior to Brahmā and Maheśa. Lord Viṣṇu holds the mark of his foot on His chest. So, the Lord's glories, are revealed through him.

'Girāmasmyekamakṣaram'—First the monosyllable 'Om', was revealed. Then 'Gāyatrī' (a Vedic metre), was revealed from Om; then the Vedas were revealed from Gāyatrī; and other scriptures and Purāṇas etc., are based on the Vedas. So the Lord has declared

'Om', His divine glory. The Lord has also declared it in 7/8 'I am the sacred syllable 'Om', in all the Vedas' and in 8/13 'He who leaves the body and departs, reciting the one-syllabled 'Om', and dwelling on Me in My absolute aspect, attains the 'supreme state,' and also in 17/24 'Acts of sacrifice, gift and penance, as enjoined by scriptures, are always undertaken, with the utterance of 'Om' by followers of the Vedas.'

'Yajñānām japayajñō'smi'—In other sacrifices, certain rules and ordinances, are to be observed and in performing these any error may be committed, which may result, in harm. But, in the constant repetition of the Lord's name, there is no question of any harm and it can be performed at anytime without any hard and fast rules. The Hindus, Muslims, Buddhas and the Jains etc., all believe, that it is a very good means, to attain salvation. So the Lord has named it, as His divine glory.

'Sthāvarāṇām himālayaḥ'—Among the mountains, the Himālaya is the highest and the greatest. Moreover, being the abode of seers, for the performance of penance, it is very sacred. The sacred rivers, such as the Ganges and the Yamunā etc., emanate from it. Even, in these days great seers and saints, meditate on the Lord, in the caves of the Himālayas. The sages, named Nara-Nārāyaṇa are performing penance there, for the salvation of the beings, of the world. It is said, to be the abode of Lord Śaṅkara's-in-laws. Lord Śaṅkara also resides on one of its mounts, named Kailāsa. So it is called, the Lord's divine glory.

Whatever distinction or attraction, is seen in the universe, is of the Lord, but a man by thinking of that distinction or attraction of the world, gets entangled in it and thus he has a downfall. If he knows the reality, that the distinction is of the eternal Lord, not of the perishable world, he will think of, only the Lord and he will develop love, for Him.

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Sanskrit

महर्षीणां भृगुः अहम् । गिरां वाचां पद-लक्षणानां एकं अक्षरं ओङ्कारः अस्मि । यज्ञानां जप-यज्ञः अस्मि, स्थावराणां स्थिति-मतां हिमालयः ॥

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Hindi

महर्षियोंमें मैं भृगु हूँ, वाणीसम्बन्धी भेदोंमें—पदात्मक वाक्योंमें एक अक्षर—ओंकार हूँ, यज्ञोंमें जपयज्ञ हूँ और स्थावरोंमें अर्थात् अचल पदार्थोंमें हिमालय नामक पर्वत हूँ

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Marathi

On verses 10.24–10.25

जो स्वर्गसिंहासना सावावो । सर्वज्ञते आदीचा ठावो । तो पुरोहितांमाजीं रावो । बृहस्पती मी ॥ २२८ ॥

त्रिभुवनींचिया सेनापतीं- । आंत स्कंदु तो मी महामती । जो हरवीर्यें अग्निसंगती । कृत्तिकाआंतु जाहला ॥ २२९ ॥

सकळिकां सरोवरांसी । माजीं समुद्र तो मी जळराशी । महर्षींआंतु तपोराशी । भृगु तो मी ॥ २३० ॥

अशेषांही वाचा । आंतु नटनाच सत्याचा । तें अक्षर एक मी वैकुंठींचा । वेल्हाळु म्हणे ॥ २३१ ॥

समस्तांही यज्ञांचा पैकीं । जपयज्ञु तो मी ये लोकीं । जो कर्मत्यागें प्रणवादिकीं । निफजविजे ॥ २३२ ॥

नामजपयज्ञु तो परम । बाधूं न शके स्‍नानादि कर्म । नामें पावन धर्माधर्म । नाम परब्रह्म वेदार्थें ॥ २३३ ॥

स्थावरां गिरीवरां आंतु । पुण्यपुंज जो हिमवंतु । तो मी म्हणे कांतु । लक्ष्मियेचा ॥ २३४ ॥

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Hindi

On verses 10.24–10.25

(10.228) जो इन्द्र का सहायक, सर्वज्ञता का आदिपीठ, और पुरोहितों में श्रेष्ठ है वह बृहस्पति मैं हूँ। (229) हे महामति! तीनों लोकों के सेनापतियों में मैं वह कार्तिकस्वामी हूँ जो शंकर के वीर्य और अग्नि के संग से, कृतिका के पेट से उत्पन्न हुआ है।

(10.230) सम्पूर्ण सरोवरों में जलराशि जो समुद्र है वह मैं हूँ, महर्षियों में तपोराशि जो भृगु है वह मैं हूँ।

(10.231) वैकुण्ठविलासी श्रीकृष्ण कहते हैं कि सम्पूर्ण वाचाओं में जिस सत्य का व्यवहार है वही एक सत्य अक्षर मैं हूँ।

(10.232) इस लोक में सम्पूर्ण यज्ञों में जो कर्मयोग-द्वारा ओंकारादि से उत्पन्न होता है वह जपयज्ञ मैं हूँ।

(10.233) नाम का जपरूपी यज्ञ श्रेष्ठ है। उससे स्नानादि कर्मों की बाधा नहीं हो सकती। नाम से धर्माधर्म पवित्र होते हैं, और वेदों में कहा है कि नाम परब्रह्म है।

(10.234) लक्ष्मी के कान्त कहते हैं कि पर्वतों में पुण्यवान और पूज्य जो हिमालय है वह मैं हूँ।

Portrait of Sri Udiya Baba

Sri Udiya Baba · Modern

Hindi

भावार्थ— मैं महर्षियों में भृगु हूँ, वाणी में एकाक्षर ॐकार हूँ, यज्ञों में जपयज्ञ हूँ और स्थावरों (एक स्थान में ही रहने वालों) में हिमालय हूँ।

Swami Ramsukhdas · Modern

Hindi

‘महर्षिणां भृगुरहम्’—भृगु, अत्रि, मरीचि आदि महर्षियोंमें भृगुजी बड़े भक्त, ज्ञानी और तेजस्वी हैं। इन्होंने ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश—इन तीनोंकी परीक्षा करके भगवान् विष्णुको श्रेष्ठ सिद्ध किया था। भगवान् विष्णु भी अपने वक्षःस्थलपर इनके चरणचिह्नको ‘भृगुलता’ नामसे धारण किये रहते हैं। इसलिये भगवान्ने इनको

अपनी विभूति बताया है।

‘गिरामस्म्येकमक्षरम्’—सबसे पहले तीन मात्रा-वाला प्रणव प्रकट हुआ। फिर प्रणवसे त्रिपदा गायत्री, त्रिपदा गायत्रीसे वेद और वेदोंसे शास्त्र, पुराण आदि सम्पूर्ण वाङ्मय जगत् प्रकट हुआ। अतः इन सबका कारण होनेसे और इन सबमें श्रेष्ठ होनेसे भगवान्ने एक अक्षर—

प्रणवको अपनी विभूति बताया है। गीतामें और जगह भी इसका वर्णन आता है; जैसे—‘प्रणवः सर्ववेदेषु’ (७।८)—‘सम्पूर्ण वेदोंमें प्रणव मैं हूँ’; ‘ओमित्येकाक्षरं ब्रह्म व्याहरुमामनुस्मरन्। यः प्रयाति त्यजन्देहं स याति परमां गतिम्॥’ (८।१३) ‘जो मनुष्य ‘ॐ’—इस एक अक्षर प्रणवका उच्चारण करके और भगवान्का स्मरण करके शरीर छोड़कर जाता है, वह परमगतिको प्राप्त होता है’; ‘तस्मादोमित्युदाहृत्य यज्ञदानतपःक्रियाः। प्रवर्तन्ते विधानोक्ताः सततं ब्रह्मवादिनाम्’ (१७।२४) ‘वैदिक लोगोंकी शास्त्रविहित यज्ञ, दान और तपस्वरूप क्रियाएँ प्रणवका उच्चारण करके ही आरम्भ होती हैं।’

‘यज्ञानां जपयज्ञोऽस्मि’—मन्त्रोंसे जितने यज्ञ किये जाते हैं, उनमें अनेक वस्तु-पदार्थोंकी, विधियोंकी आवश्यकता पड़ती है और उनको करनेमें कुछ-न-कुछ दोष आ ही जाता है। परन्तु जपयज्ञ अर्थात् भगवन्नामका जप करनेमें किसी पदार्थ या विधिकी आवश्यकता नहीं पड़ती। इसको करनेमें दोष आना तो दूर रहा, प्रत्युत सभी दोष नष्ट हो जाते हैं। इसको करनेमें सभी स्वतन्त्र हैं। भिन्न-भिन्न सम्प्रदायोंमें भगवान्के नामोंमें अन्तर तो होता है, पर नामजपसे कल्याण होता है—इसको हिन्दू, मुसलमान, बौद्ध, जैन आदि सभी मानते हैं। इसलिये भगवान्ने जपयज्ञको अपनी विभूति बताया है।

‘स्थावराणां हिमालयः’—स्थिर रहनेवाले जितने भी पर्वत हैं, उन सबमें हिमालय तपस्याका स्थल होनेसे महान् पवित्र है और सबका अधिपति है। गंगा, यमुना आदि जितनी तीर्थस्वरूप पवित्र नदियाँ हैं, वे सभी प्रायः हिमालयसे प्रकट होती हैं। भगवत्प्राप्तिमें हिमालयस्थल बहुत सहायक है। आज भी दीर्घ आयुवाले बड़े-बड़े योगी और सन्तजन हिमालयकी गुफाओंमें साधन-भजन करते हैं। नर-नारायण ऋषि भी हिमालयमें जगत्के कल्याणके लिये आज भी तपस्या कर रहे हैं। हिमालय भगवान् शंकरका ससुराल है और स्वयं शंकर भी इसीके एक शिखर—कैलास पर्वतपर रहते हैं। इसीलिये भगवान्ने हिमालयको अपनी विभूति बताया है।

संसारमें जो कुछ भी विशेषता दीखती है, उसको संसारकी माननेसे मनुष्य उसमें फँस जाता है, जिससे उसका पतन होता है। परन्तु भगवान् यहाँ बहुत ही सरल साधन बताते हैं कि तुम्हारा मन जहाँ-कहीं और जिस-किसी विशेषताको लेकर आकृष्ट होता है, वहाँ उस विशेषताको तुम मेरी समझो कि यह विशेषता भगवान्की है और भगवान्से ही आयी है, यह इस परिवर्तनशील नाशवान् संसारकी नहीं है। ऐसा समझोगे, मानोगे तो तुम्हारा वह आकर्षण मेरेमें ही होगा। तुम्हारे मनमें मेरी ही महत्ता हो जायगी। इससे संसारका चिन्तन छूटकर मेरा ही चिन्तन होगा, जिससे तुम्हारा मेरेमें प्रेम हो जायगा।

Share this verse

Practice diya: lit

Reading regularly?

Begin a daily practice — free, no account.

Begin