गीताGitaDeep

Bhagavad Gītā · Chapter 10 · Vibhūti Yoga

अक्षराणामकारोऽस्मि द्वन्द्वः सामासिकस्य च

अहमेवाक्षयः कालो धाताऽहं विश्वतोमुखः

१०.३३

akṣarāṇāmakāro'smi dvandvaḥ sāmāsikasya ca|

ahamevākṣayaḥ kālo dhātā'haṃ viśvatomukhaḥ||

Recitation coming soon

Word meanings

अक्षराणाम् = among letters

अकारः = the letter A

= and

सामासिकस्य = among compounds

द्वन्द्वः = the copulative compound

अहम् = I

अस्मि = I am

अक्षयः, कालः = endless time

विश्वतोमुखः = the all-facing sustainer

अहम्, एव = I alone am

Translation

Among the sounds represented by the various ly letters, I am ‘A’ (the sound represented bythe first letter of the alphabet); of the different y kinds of compounds in grammar, I am the « Y copulative compound. Iam verily the endless S Time (the devourer of Time, God); Iam! the sustainer of all, having My face on all sides

Commentary

The commentators seated around this verse

Open first:
Language:
Portrait of Rāmānuja

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita

English

Lord Krishna reveals that of the letters of the alphabet His vibhūti or divine, transcendental opulence is the Sanskrit letter A-kara which is the root of all other letters.

The Rig Veda, III.II.III in the Aitareya- Āraṇyaka section states:

akaro vai sarva vak —The letter “A” itself is all speech (Ai. Ar. 3.2.3, Ai Up. 3:6).

Samasika means the entire collection of compound words of which I am the Dvandva (dual) compound; it is pre-eminent because the meanings of both constituent terms are equally important. I am Myself everlasting Time (Kāla) composed of divisions like hours and minutes etc. I am the four-faced Brahma who is the creator of all.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

SanskritEnglish

On verses 10.31–10.36

“आनन्दरूपत्वात् पूर्णत्वात् लोकरमणत्वाच्च रामः - आनन्दरूपो निष्परिणाम एष लोकश्चैतस्माद् रमते तेन रामः | इति शाण्डिल्यशाखायाम् | रश्च अमश्च इति व्युत्पत्तिः ||” - Being of the form of Bliss, being complete, being the delighter of the people, He is known as Rama. thus in Shandilya section - “Of the blissful form, unlimitable, from whom the world revels, He is Raama”, thus in Shandilya section. र and अम is the root (र + अम = रामः).

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

English

On verses 10.32–10.33

32 “Of (inanimate) Creations, the Beginning, the End, as also the Mid-stay I am, O Arjuna; of lores I am the Ātmic-Lore, of controversialists I am the (truth-seeking) Dialectic. 33 “Of letters I am ‘A’ and of the group of compounds I am the Copulative Compound. I alone am the Exhaustless Time, and I the Omni-facing (Creator). (259)

Just as a soul yearning to pluck at all the stars in the heaven must tie up the whole sky in his bag; or one must clasp in his armpit the entire global earth before the atoms of the earth are numbered, even so, he that longs to behold the full expanse of My divine manifestations, shall know the all and the one of My real being. The entire tree must be uprooted to make it yield the branches, the flowers, and the fruits all at once: So My real being, pure and entire, shall have to be known to be able to visualise all My manifestations. Or else how endlessly long should you hear of them separately. Therefore, know ye, once for all, that I am all in all like the threads that make the web by warp and woof. I am, O, Kiriti, the beginning, the middle and the end, of the entire universe. Once awakened to My all pervasive divine being, how trivial indeed would be the recounting of manifold manifestations? But that is yet beyond thy tether, so let it pass. Since you ask Me about the manifestations, do hear now, Oh husband of Subhadrā, that I am the Atman knowledge (अध्यात्म विद्या) amongst all lores. And argumentation am I in those that love to talk; for with them it never comes to an end even with the consensus of all the sciences. Rather it widens its horizon with every attempt to close it, increases the argument, giving greater scope to eloquent oration, which the orators so much love. The controversy in the arguments is myself,' said Govinda, 'I am the letter 'A' amongst the letters of the Alphabet; amongst compounds I am definitely Dwandwa (द्वंद्व—formed of two syllables—suggesting dual existence in the world); I am Time (Kāla) who devours all—from the very fly to the Creator God Brahmadev. I am also the inexhaustible Time, who dissolves the entire universe including the mountains Meru and Mandara, who swallows the boundless floods that deluge the universe at the time of the dissolution of the world, who clasps the very fire of universal conflagration and devours the wind, and who also holds the sky in his womb at the end of the world,' said the husband of Goddess Lakshmi and added, 'I am also the creator who revives again the entire universe.'

Swami Ramsukhdas · Modern

English

'Akṣarāṇāmakāro'smī'—'A' is the first letter of alphabet. It occupies an important place in both vowels and consonants. The consonants cannot be pronounced, without this letter. So it is Lord's glory.

'Dvandvaḥ sāmāsikasya ca'—Out of the four important word-compounds, while both the words in compounding themselves retain equal importance, they are called the dual or 'dvandva'. In it because, each word maintains its individuality, the Lord has named it as His divine glory.

'Ahamevākṣayaḥ kālaḥ'—Time in itself, is beginningless and endless, and is called the Lord. In final dissolution, when even the sun merges into the Lord, time is counted or measured through the Lord (Paramātmā).* So the Lord is eternal time.

Time passes every moment. But here the Lord, Who is endless time, remains the same without any modification and change. The same endless Time, is a Lord's divine glory. In the eleventh chapter, the Lord has said that He is the mighty world-destroying, Time (Gītā 11/32).

'Dhātāham viśvatomukhaḥ'—Having His face on all sides, the Lord sees all the creatures. So He sustains all of them, very generously. Thus He has described Himself, in the form of His divine glory.

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Sanskrit

अक्षराणां वर्णानां अकारः वर्णः अस्मि । द्वन्द्वः समासः अस्मि सामासिकस्य च समास-समूहस्य । किं च अहं एव अक्षयः अक्षीणः कालः प्रसिद्धः क्षण-आदि-आख्यः, अथवा परमेश्वरः कालस्य अपि कालः अस्मि । धाता अहं कर्म-फलस्य विधाता सर्व-जगतः विश्वतो-मुखः सर्वतो-मुखः ॥

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Hindi

अक्षरोंमें—वर्णोंमें अकार—'अ' वर्ण में हूँ। समाससमूहमें द्वन्द्व नामक समास में हूँ तथा मैं ही अविनाशी काल—जो क्षण-घड़ी आदि नामोंसे प्रसिद्ध है वह समय अथवा कालका भी काल परमेश्वर हूँ और मैं ही विधाता—सब जगत्के कर्मफलका विधान करनेवाला तथा सब ओर मुखवाला परमात्मा हूँ

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Marathi

On verses 10.32–10.33

जैसीं अवघींचि नक्षत्रें वेंचावीं । ऐसी चाड उपजेल जैं जीवीं । तैं गगनाची बांधावी । लोथ जेवीं ॥ २५९ ॥

कां पृथ्वीये परमाणूंचा उगाणा घ्यावा । तरि भूगोलुचि काखे सुवावा । तैसा विस्तारु माझा पहावा । तरि जाणावें मातें ॥ २६० ॥

जैसें शाखांसी फूल फळ । एकिहेळां वेटाळूं म्हणिजे सकळ । तरी उपडूनियां मूळ । जेवीं हातीं घेपे ॥ २६१ ॥

तेवीं माझें विभूतिविशेष । जरी जाणों पाहिजेती अशेष । तरी स्वरूप एक निर्दोष । जाणिजे माझें ॥ २६२ ॥

एऱ्हवीं वेगळालिया विभूती । कायिएक परिससी किती । म्हणोनि एकिहेळां महामती । सर्व मी जाण ॥ २६३ ॥

मी आघवियेचि सृष्टी । आदिमध्यांतीं किरीटी । ओतप्रोत पटीं । तंतु जेवीं ॥ २६४ ॥

ऐसिया व्यापका मातें जैं जाणावें । तैं विभूतिभेदें काय करावें । परि हे तुझी योग्यता नव्हे । म्हणोनि असो ॥ २६५ ॥

कां जे तुवां पुसिलिया विभूती । म्हणोनि तिया आईक सुभद्रापती । तरी आतां विद्यांमाजीं प्रस्तुतीं । अध्यात्मविद्या ते मी ॥ २६६ ॥

अगा बोलतयांचिया ठायीं । वादु तो मी पाहीं । जो सकलशास्त्रसंमतें कहीं । सरेचिना ॥ २६७ ॥

जो निर्वचूं जातां वाढे । आइकतयां उत्प्रेक्षे सळु चढे । जयावरी बोलतयांचीं गोडें । बोलणीं होतीं ॥ २६८ ॥

ऐसा प्रतिपादनामाजीं वादु । तो मी म्हणे गोविंदु । अक्षरांमाजीं विशदु । अकारु तो मी ॥ २६९ ॥

पैं गा समासांमाझारीं । द्वंद्व तो मी अवधारीं । मशकालागोनि ब्रह्मावेरीं । ग्रासिता तो मी ॥ २७० ॥

मेरुमंदरादिकीं सर्वीं । सहित पृथ्वीतें विरवी । जो एकार्णवातेंही जिरवी । जेथिंचा तेथें ॥ २७१ ॥

जो प्रळयतेजा देत मिठी । सगळिया पवनातें गिळी किरीटी । आकाश जयाचिया पोटीं । सामावलें ॥ २७२ ॥

ऐसा अपार जो काळु । तो मी म्हणे लक्ष्मीलीळु । मग पुढती सृष्टीचा मेळु । सृजिता तो मी ॥ २७३ ॥

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Hindi

On verses 10.32–10.33

(10.259) सम्पूर्ण नक्षत्र चुन लेने की इच्छा अन्तःकरण में उपजे तो जैसे आकाश की ही पोटरी बाँधनी चाहिए,

(10.260) अथवा पृथ्वी के परमाणुओं की गणना करनी हो तो समग्र भूगोल बगल में दाबना चाहिए, वैसे ही यदि मेरा विस्तार देखना हो तो मुझे ही जान लेना चाहिए।

(10.261) जैसे शाखाओं-सहित फूल और फल सब एकदम समेटना चाहो तो जड़ उखाड़कर हाथ में लेना आवश्यक है (10.262) वैसे ही मेरी विशेष विभूतियाँ यदि सम्पूर्ण जानना चाहो तो एक मेरा शुद्धस्वरूप ही जान लेना आवश्यक है;

(10.263) अन्यथा मेरी अलग अलग विभूतियाँ कितनी और कहाँ तक सुनोगे। इसलिए हे महामति! एकदम यह जान लो कि सभी मैं हूँ।

(10.264) हे किरीटी! मैं सम्पूर्ण सृष्टि के आदि में, मध्य में, और अन्त में हूँ जैसे कि पट में तन्तु सर्वत्र समान भरा रहता है।

(10.265) मुझे ऐसा व्यापक जान लो तो फिर विभूतियों के भेद से क्या काम है! परन्तु यह तुम्हारा अधिकार नहीं है, इसलिए रहने दे।

(10.266) हे सुभद्रापति! तुमने विभूतियाँ पूछी अतएव वे ही सुन लो। विद्याओं में जो अध्यात्मविद्या है वह मैं हूँ।

(10.267) अजी, बोलनेवालों में मैं वह वाद हूँ, जो सब शास्त्रों की एकवाक्यता कर कभी बन्द नहीं होता,

(10.268) जो मर्यादित करने से और बढ़ता है, जिससे सुननेवालों का तर्क और भी प्रबल होता है तथा जिससे बोलनेहारों की मधुर वक्तृताएँ प्रेरित होती हैं। (10.269) इस प्रकार श्रीगोविन्द ने कहा कि प्रतिपादन करनेहारों में में बाद हूँ, और अक्षरों में जो शुद्ध अकार है वह मैं हूँ।

(10.270) और सुनो, समासों में जो द्वन्द्व है वह मैं हूँ। मशक से लेकर ब्रह्मदेव पर्यन्त सबका ग्रास करनेहारा मैं हूँ।

(10.271) जो मेरू-मण्डल प्रभृति सब पदार्थों-सहित पृथ्वी का पिघला डालता है और प्रलय-काल की समुद्र-स्थिति का भी जहाँ के तहाँ सोख डालता है,

(10.272) जो प्रलय के तेज से लिपट जाता है, पवन का निःशेष निगल है, और हे किरीटी! आकाश जिसके पेट में समाया हुआ है,

(10.273) ऐसा जो अपार काल है, - लक्ष्मी के संग क्रीडा करनेहारे श्रीकृष्ण कहते हैं कि — वह काल मैं हूँ तथा सृष्टि का संगठन

Portrait of Sri Udiya Baba

Sri Udiya Baba · Modern

Hindi

भावार्थ— मैं अक्षरों में अकार हूँ, समासों में द्वन्द्व समास हूँ, मैं ही कभी नष्ट न होने वाला काल हूँ, तथा सब ओर मुख वाला विधाता भी मैं ही हूँ।

Swami Ramsukhdas · Modern

Hindi

'अक्षराणामकारोऽस्मि'—वर्णमालामें सर्वप्रथम अकार आता है। स्वर और व्यंजन—दोनोंमें अकार मुख्य है। अकारके बिना व्यंजनोंका उच्चारण नहीं होता। इसलिये अकारको भगवान्ने अपनी विभूति बताया है।

'द्वन्द्वः सामासिकस्य च'—जिससे दो या दोसे अधिक शब्दोंको मिलाकर एक शब्द बनता है, उसको समास कहते हैं। समास कई तरहके होते हैं। उनमें अव्ययीभाव, तत्पुरुष, बहुव्रीहि और द्वन्द्व—ये चार मुख्य हैं। दो शब्दोंके समासमें यदि पहला शब्द प्रधानता रखता है तो वह 'अव्ययीभाव समास' होता है। यदि आगेका शब्द प्रधानता रखता है तो वह 'तत्पुरुष समास' होता है। यदि दोनों शब्द अन्यके वाचक होते हैं तो वह 'बहुव्रीहि समास' होता है। यदि दोनों

शब्द प्रधानता रखते हैं तो वह 'द्वन्द्व समास' होता है। द्वन्द्व समासमें दोनों शब्दोंका अर्थ मुख्य होनेसे भगवान्ने इसको अपनी विभूति बताया है।

'अहमेवाक्षयः कालः'—जिस कालका कभी क्षय नहीं होता अर्थात् जो कालातीत है और अनादि-अनन्तरूप है, वह काल भगवान् ही हैं।

सर्ग और प्रलयकी गणना तो सूर्यसे होती है, पर महाप्रलयमें जब सूर्य भी लीन हो जाता है, तब समयकी गणना परमात्मासे ही होती है*। इसलिये परमात्मा अक्षय काल है।

तीसवें श्लोकके 'कालः कलयतामहम्' पदोंमें आये 'काल'में और यहाँ आये 'अक्षय काल'में क्या अन्तर है? वहाँका जो 'काल' है, वह एक क्षण भी स्थिर नहीं रहता,

* महाप्रलयमें ब्रह्माजी लीन हो जाते हैं। महासर्गका अर्थात् ब्रह्माजीकी आयुका जितना समय होता है, उतना ही समय महाप्रलयका होता है। अतः इतने लम्बे (महाप्रलयके) समयकी गणना अक्षयकालरूप परमात्मासे ही होती है।

बदलता रहता है। वह काल ज्योतिष-शास्त्रका आधार है और उसीसे संसारमात्रके समयकी गणना होती है। परन्तु यहाँका जो 'अक्षय काल' है, वह परमात्मस्वरूप होनेसे कभी बदलता नहीं। वह अक्षयकाल सबको खा जाता है और स्वयं ज्यों-का-त्यों ही रहता है अर्थात् इसमें कभी कोई विकार नहीं होता। उसी अक्षयकालको यहाँ भगवान्ने अपनी विभूति बताया है। आगे ग्यारहवें अध्यायमें भी भगवान्ने 'कालोऽस्मि' (११।३२) पदसे अक्षय कालको

अपना स्वरूप बताया है।

'धाताहं विश्वतोमुखः'—सब ओर मुखवाले होनेसे भगवान्की दृष्टि सभी प्राणियोंपर रहती है। अतः सबका धारण-पोषण करनेमें भगवान् बहुत सावधान रहते हैं। किस प्राणीको कौन-सी वस्तु कब मिलनी चाहिये, इसका भगवान् खूब खयाल रखते हैं और समयपर उस वस्तुको पहुँचा देते हैं। इसलिये भगवान्ने अपना विभूतिरूपसे वर्णन किया है।

Share this verse

Practice diya: lit

Reading regularly?

Begin a daily practice — free, no account.

Begin