Bhagavad Gītā · Chapter 16 · Daivāsura Sampad Vibhāga Yoga
त्रिविधं नरकस्येदं द्वारं नाशनमात्मनः
कामः क्रोधस्तथा लोभस्तस्मादेतत्त्रयं त्यजेत्
॥ १६.२१ ॥
trividhaṃ narakasyedaṃ dvāraṃ nāśanamātmanaḥ|kāmaḥ krodhastathā lobhastasmādetattrayaṃ tyajet||
Word meanings
कामः = desire
क्रोधः = anger
तथा = and
लोभः = greed
इदम् = this
त्रिविधम् = threefold
नरकस्य = of hell
द्वारम् = gate
आत्मनः = of the self
नाशनम् = destructive
तस्मात् = therefore
एतत् = these
त्रयम् = three
त्यजेत् = should abandon
Translation
Desire, anger and greed— this triple gate of hell brings about the ruination of the soul. Therefore, one should, avoid all these; three
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
English
Madhvācārya · Dvaita
SanskritEnglishOn verses 16.21–16.24
“मामात्मपरदेहेषु इति | न कस्यचिद् विष्णुः कारयिता, यदि स्यान्मामपीदानीं कारयतु - इत्यादि | ईश्वरो यदि सर्वस्य कारकः कारयीत माम् | अद्येति वादिनं वृथात् सदाऽधो यास्यसीति तु || इति हि सामवेदे यास्कश्रुतिः ||” - मामात्मपरदेहेषु means when the actions are not motivated by the Lord. “None of them are the actions prompted by Sri Vishnu. If that were not so, then He would not have said ‘I have not prompted these actions’. “If all the actions are said to be His, then let my actions be performed by Him, such ones would be required to be told that they will go to eternal hell, thus according to Yaska scripture of Samaveda.”

Jñāneśvar · Vārkarī
English21 'This is the threefold gate to Hell that brings ruin upon the self: (to wit), Passion, Wrath, and Greed. Therefore should one renounce this triad. (425)
Know it, that wherever these three viz. Passion, Wrath and Greed predominate, there is sure to be abundant growth of evil things. These three are, as it were, posted as 'road-guides' (वाटाडे) by all the miseries in the world, to guide the beings, if they like to meet them: or this triad is a sturdy and strong assemblage of sins, to push the sinner into the Hell. The existence of Hell is not known beyond the Scriptures so long as they (triad) have not arisen in one's mind. With their advent, all sorts of harm come and stick to the body and hardships are (at the threshold) made quite cheap. What is ordinarily called harm is not really so: this triad constitutes genuine harm. What more should I say, Oh Warrior! The three-pointed spear (त्रिशंकु) formed of these three (viz. Passion, Wrath, and Greed) constitutes the very threshold of the worst of all Hells. The person, standing wholeheartedly on the threshold of these three, gets (experiences) a position of honour in the conference of Hell while yet living here. Therefore, I repeat again and again, Oh Kiriti, that this faulty triad of Passion, Wrath and Greed should be rooted out at all times.
Swami Ramsukhdas · Modern
English‘Kāmaḥ krodhastathā lobhaḥ trividhaṁ narakasyedaṁ dvāraṁ’—The Lord, in the fifth verse, declared that divine nature is conducive to liberation and the demoniacal, to bondage. Then what is the root of demoniac nature? Desire, for worldly pleasures, prosperity, honour, praise and comforts etc., is the root of demoniac nature, which leads human beings to hell. Desire, anger, greed, delusion, intoxication of wealth (arrogance), and jealousy have been regarded, as the six enemies. Out of these six enemies, in the Gītā, also there is mention of three—desire, anger and greed; while at some place, there is mention of two only attachment and aversion; while at some other place only desire, has been declared, as the enemy of strivers. All the six are practically of the same nature. Out of these, desire is the root which binds a man (Gītā 5/12).
In the thirty-sixth verse of the third chapter, Arjuna asked Lord Kṛṣṇa, 'By what, is a man impelled to commit sin, as if by force, even against his will?' The Lord, replied that it is desire, which is later transformed into wrath, and is an all-devouring, sinful enemy. When desire, is not fulfilled, it gives birth to wrath. But, here in this verse desire (lust), anger and greed have been mentioned, as three enemies. It means, that an inclination towards pleasure is desire (lust), and inclination towards accumulation, is greed. Where, only the term 'Kāma' (desire), is given, it also includes desire for pleasure and accumulation of riches. But, when both the terms 'Kāma' (desire) and 'Lobha' (greed), are quoted independently, the term 'Kāma' stands for desire for pleasure, while 'Lobha' stands for desire for accumulation. When, there is any obstruction, in the fulfilment of these inclinations, anger springs. When there is an excess of desire, anger and greed, delusion is born.
From desire, arises anger and from anger delusion (Gītā 2/62-63). If desire is fulfilled, it gives birth to greed, and from greed comes delusion. In fact, it is desire which is transformed into anger and greed. Delusion, leads to the mode of ignorance and then perfect demoniac nature, prevails.
'Nāsanamātmanah'—Desire, anger and greed, degrade a man. Those, who hanker after worldly pleasure and prosperity, regard these three evil propensities, as conducive to their welfare. But, actually a man who falls a prey to these faces degradation or ruination.
'Tasmādetattrayāṁ tyajet'—When a person, comes to know that desire, anger and greed, are three gates to hell, he should renounce, these. How to renounce them? The Lord, in the thirty-fourth verse of the third chapter, has declared that attachment (desire) and aversion (anger) through the feeling of agreeableness and disagreeableness abide, in the objects of senses but a striver should not come under their sway i.e., he should not perform any action, against the ordinance of scriptures, being overpowered by desire, anger and greed. If a man comes under their sway, he is ruined.
**Appendix**—The sense of enjoying pleasures is 'lust' and the sense of accumulation is 'greed'. If anyone causes an obstruction in the fulfilment of lust and greed, then anger ensues. These three are the root causes of the demoniac nature and they cause all sins.
At the time of death, persons and objects are left behind but the demoniac nature of a man paves his way to hells.
*Link:—In the next verse, the Lord explains the glory of a man, who is liberated from these three gates, of hell.*

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritत्रिविधं त्रिप्रकारं नरकस्य प्राप्तौ इदं द्वारं नाशनं आत्मनः, यत् द्वारं प्रविशन्नेव नश्यति आत्मा; कस्मैचित् पुरुषार्थाय योग्यो न भवति इत्येतत्, अतः उच्यते ``द्वारं नाशनमात्मनः'' इति । किं तत्? कामः क्रोधः तथा लोभः । तस्मात् एतत् त्रयं त्यजेत् । यतः एतत् द्वारं नाशनं आत्मनः तस्मात् कामादित्रयमेतत् त्यजेत् ॥ त्यागस्तुतिरियं --

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiअब यह समस्त आसुरी सम्पत्तिका संक्षेप कहा जाता है। जिन (कामादि) तीन भेदोंमें, आसुरी सम्पत्तिके अनन्त भेद होनेपर भी सबका अन्तर्भाव हो जाता है, जिन तीनोंका नाश करनेसे सब दोषोंका नाश करना हो जाता है और जो सब अनर्थोंके मूल कारण हैं, उनका वर्णन किया जाता है—
आत्माका नाश करनेवाले, ये तीन प्रकारके दोष, नरकप्राप्तिके द्वार हैं। इनमें प्रवेश करनेमात्रसे ही आत्मा नष्ट हो जाता है, अर्थात् किसी पुरुषार्थके योग्य नहीं रहता। इसलिये ये तीनों आत्माका नाश करनेवाले द्वार कहलाते हैं।
वे कौन हैं? काम, क्रोध और लोभ। सुतरां इन तीनोंका त्याग कर देना चाहिये। क्योंकि ये काम आदि तीनों नरकद्वार आत्माका नाश करनेवाले हैं, इसलिये इनका त्याग कर देना चाहिये। यह त्यागकी स्तुति है

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiपरी काम क्रोध लोभ । या तिहींचेंही थोंब । थांवे तेथें अशुभ । पिकलें जाण ॥ ४२५ ॥ सर्व दुःखां आपुलिया । दर्शना धनंजया । पाढाऊ हे भलतया । दिधलें आहाती ॥ ४२६ ॥ कां पापियां नरकभोगीं । सुवावयालागीं जगीं । पातकांची दाटुगी । सभाचि हे ॥ ४२७ ॥ ते रौरव गा तंवचिवरी । आइकिजती पटांतरीं । जंव हे तिन्ही अंतरीं । उठती ना ॥ ४२८ ॥ अपाय तिहीं आसलग । यातना इहीं सवंग । हाणी हाणी नोहे हे तिघ । हेचि हाणी ॥ ४२९ ॥ काय बहु बोलों सुभटा । सांगितलिया निकृष्टा । नरकाचा दारवंटा । त्रिशंकु हा ॥ ४३० ॥ या कामक्रोधलोभां- । माजीं जीवें जो होय उभा । तो निरयपुरीची सभा । सन्मानु पावे ॥ ४३१ ॥ म्हणौनि पुढत पुढतीं किरीटी । हे कामादि दोष त्रिपुटी । त्यजावींचि गा वोखटी । आघवा विषयीं ॥ ४३२ ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(16.425) काम. क्रोध और लोभ इन तीनों का बल जहाँ विशेष बढ़ा हों वहाँ अशुभ ही उपजे समझो।
(16.426) हे धनंजय! हर किसी को अपना ही दर्शन देने के लिए सब दुःखों ने इन तीनों को मार्ग-दर्शक बना रक्खा है,
(16.427) अथवा पापियों को नरक भागने के लिए पहुँचाने के हेतु उनका मेल मानों संसार में पापों की एक जंगी-सभा ही है। (16.428) नरक नरक तभी तक पोथियों में सुन लो जब तक ये तीनों हृदय में जागृत नहीं होते।
(16.429) अपाय इन्हीं के कारण सुगम हो जाते हैं। यातना इन्हीं के कारण सस्ती हो जाती और हानि हानि कुछ नहीं है, इन तीनों का होना ही हानि है।
(16.430) हे सुभट! बहुत क्या कहें, हमने ऊपर जिस निकृष्ट नरक का वर्णन किया था यह त्रिपुटी उसका द्वार है।
(16.431) इन काम, क्रोध, लोभ के बीच जो दिल से रहेगा उसे नरकपुरी की सभा यहीं प्राप्त हो जावेगी।
(16.432) अतएव हे किरीटी! सब विषयों में इस कामादि दोषों की निकृष्ट त्रिपुटी का निरन्तर त्याग ही करना चाहिए।

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiसंगति— यहाँ तक आसुरी सम्पत्ति बतलाकर अब अगले श्लोक में भगवत्प्राप्ति के बाधक मुख्य दोष बतलाते हैं—
भावार्थ— काम, क्रोध और लोभ—ये आत्मा का नाश करने वाले नरक के तीन प्रकार के द्वार हैं। अतः इन तीनों का त्याग करें।
व्याख्या— प्रश्न—जीवात्मा के नरक के द्वारों के समान क्या उसकी मुक्ति के भी तीन द्वार हैं?
उत्तर— सम, सन्तोष और सत्संग—ये जीव की मुक्ति के द्वार हैं। सम (कारण दृष्टि रखना), सन्तोष (स्वतः प्राप्त से अधिक की इच्छा न करना) और सत्संग (सत्पुरुषों का साथ करना) इन तीनों के द्वारा अन्तःकरण शुद्ध होकर जिज्ञासा होगी और फिर तत्वज्ञान द्वारा कल्याण हो जायगा।
प्रश्न— काम, क्रोध और लोभ का त्याग किस प्रकार करे?
उत्तर— काम की निवृत्ति तो आत्मप्राप्ति की कामना से अथवा स्वरूपाकार वृत्ति से होती है। क्रोध की निवृत्ति 'मैं शरीर हूँ' यह मिथ्या ज्ञान नष्ट होने से होती है और मिथ्या ज्ञान सत्संग से निवृत्त होता है। तथा लोभ निवृत्ति वैराग्य अथवा आत्मरति से होती है। किन्तु आत्मरति से तो तीनों ही की निवृत्ति हो जाती है। वास्तव में तो आत्मप्राप्ति की कामना और सत्संग साधन हैं। तथा आत्मरति साध्य है।
प्रश्न— मद, मत्सर और मोह की निवृत्ति कैसे होती है?
उत्तर— मद की निवृत्ति भिक्षावृत्ति से होती है, मत्सर की सबमें भगवद्भावना करने से और मोह की एकान्त सेवन से। क्रोध इन सबमें बुरा है।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi‘कामः क्रोधस्तथा लोभस्त्रिविधं नरकस्येदं द्वारम्’—भगवान्ने पाँचवें श्लोकमें कहा था कि देवी-सम्पत्ति मोक्षके लिये और आसुरी-सम्पत्ति बन्धनके लिये है। तो वह आसुरी-सम्पत्ति आती कहींसे है? जहाँ संसारकी कामना होती है। संसारके भोग-पदार्थोंका संग्रह, मान, बड़ाई, आराम आदि जो अच्छे दीखते हैं, उनमें जो महत्त्वबुद्धि या आकर्षण है, बस, वही मनुष्यको नरकोंकी तरफ ले जानेवाला है। इसलिये काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर—ये षड्रिपु माने गये हैं। इनमेंसे कहींपर तीनका, कहींपर दोका और कहींपर एकका कथन किया जाता है, पर वे सब मिले-जुले हैं, एक ही धातुके हैं। इन सबमें ‘काम’ ही मूल है; क्योंकि कामनाके कारण ही
आदमी बँधता है (गीता—पाँचवें अध्यायका बारहवाँ श्लोक)। तीसरे अध्यायके छत्तीसवें श्लोकमें अर्जुनने पूछा था कि मनुष्य न चाहता हुआ भी पापका आचरण क्यों करता है? उसके उत्तरमें भगवान्ने ‘काम’ और ‘क्रोध’—ये दो शत्रु बताये। परन्तु उन दोनोंमें भी ‘एष’ शब्द देकर कामनाको ही मुख्य बताया; क्योंकि कामनामें विघ्न पड़नेपर क्रोध आता है। यहाँ काम, क्रोध और लोभ—ये तीन शत्रु बताते हैं। तात्पर्य है कि भोगोंकी तरफ वृत्तियोंका होना ‘काम’ है और संग्रहकी तरफ वृत्तियोंका होना ‘लोभ’ है। जहाँ ‘काम’ शब्द अकेला आता है, वहाँ उसके अन्तर्गत ही भोग और संग्रहकी इच्छा आती है। परन्तु जहाँ ‘काम’ और ‘लोभ’—दोनों स्वतन्त्ररूपसे आते हैं, वहाँ भोगकी
१-अत्यन्तकोपः कटुका च वाणी दरिद्रता च स्वजनेषु वैरम्। नीचप्रसंगः कुलहीनसेवा चिह्नानि देहे नरकस्थितानाम् ॥ (चाणक्यनीति ७। १७)
‘नरकसे आये हुए लोगोंमें ये लक्षण रहा करते हैं—अत्यन्त क्रोध, कटु वचन बोलना, दरिद्रता, स्वजनोंसे वैर, नीचोंका संग और कुलहीन-(नीच-) की सेवा।’
(कार्पण्यवृत्तिः स्वजनेषु निन्दा कुचैलता नीचजनेषु भक्तिः। अतीव रोषः कटुका च वाणी नरस्य चिह्नं नरकागतस्य ॥) (पद्मपुराण, सृष्टि ५१। १३२)
२-स्वर्गस्थितानामिह जीवलोके चत्वारि चिह्नानि वसन्ति देहे। दानप्रसंगो मधुरा च वाणी देवार्चनं ब्राह्मणतर्पणं च ॥ (चाणक्यनीति ७। १६)
‘स्वर्गसे लौटकर मनुष्यलोकमें आये हुए लोगोंकी देहमें चार लक्षण रहा करते हैं—दान करनेमें प्रवृत्ति, मधुर वाणी बोलना, देवताओंका पूजन और ब्राह्मणोंको सन्तुष्ट रखना।’
(स्वर्गस्थितानामिह जीवलोके चत्वारि तेषां हृदये वसन्ति। दानं प्रशस्तं मधुरा च वाणी देवार्चनं ब्राह्मणतर्पणं च ॥) (पद्मपुराण, सृष्टि ५१। १३१)
इच्छाको लेकर 'काम' और संग्रहकी इच्छाको लेकर 'लोभ' आता है और इन दोनोंमें बाधा पड़नेपर 'क्रोध' आता है। जब काम, क्रोध और लोभ—तीनों अधिक बढ़ जाते हैं, तब 'मोह' होता है।
कामसे क्रोध पैदा होता है और क्रोधसे सम्मोह हो जाता है (गीता—दूसरे अध्यायका बासठवाँ-तिरसठवाँ श्लोक)। यदि कामनामें बाधा न पड़े, तो लोभ पैदा होता है और लोभसे सम्मोह हो जाता है। वास्तवमें यह 'काम' ही क्रोध और लोभका रूप धारण कर लेता है। सम्मोह हो जानेपर तमोगुण आ जाता है। फिर तो पूरी आसुरी-सम्पत्ति आ जाती है।
**'नाशनमात्मनः'**—काम, क्रोध और लोभ—ये तीनों मनुष्यका पतन करनेवाले हैं। जिनका उद्देश्य भोग भोगना और संग्रह करना होता है, वे लोग (अपनी समझसे)
**परिशिष्ट भाव**—भोग भोगना 'काम' है। संग्रह करना 'लोभ' है। भोग और संग्रहमें बाधा देनेवालेपर 'क्रोध' आता है। ये तीनों आसुरी-सम्पत्तिके मूल हैं। सब पाप इन तीनोंसे ही होते हैं।
व्यक्ति और पदार्थ तो यहीं छूट जाते हैं, पर भीतरका भाव आसुर मनुष्योंको नरकोंमें ले जाता है।
सम्बन्ध—अब भगवान् काम, क्रोध और लोभसे रहित होनेका माहात्म्य बताते हैं—
Lord Krishna confirms that the demoniac nature is in itself a hellish condition of life perpetuating more and more degraded hellish existences.
The three portals to hellish existence are lust, greed and anger which completely destroy and ruin all opportunities for advancing in spiritual consciousness.
Lust, greed and anger are the foundations for all the other vices and sinfulness described previously which run rampant among the demoniac.
The word dvāraṃ means portal and gate, inferring the cause.
The words nāśanam ātmanaḥ means destructive or even suicidal, denoting how utterly negative lust, greed and anger are in evolving the consciousness to commune with the immortal soul.
Therefore Lord Krishna emphasizes that lust, greed and anger must be permanently abandoned, fully relinquished and completely neutralised,
since these three voracious vices comprise the cause that leads a jīva or embodied being directly to dreaded nāraka or the hellish planets.