Bhagavad Gītā · Chapter 5 · Karma Sannyāsa Yoga
कामक्रोधवियुक्तानां यतीनां यतचेतसाम्
अभितो ब्रह्मनिर्वाणं वर्तते विदितात्मनाम्
॥ ५.२६ ॥
kāmakrodhaviyuktānāṃ yatīnāṃ yatacetasām|
abhito brahmanirvāṇaṃ vartate viditātmanām||
Word meanings
कामक्रोधवियुक्तानाम् = for those free of desire and anger
यतचेतसाम् = of controlled mind
विदितात्मनाम् = of those who have known the self
यतीनाम् = of the disciplined
अभितः = on every side
ब्रह्मनिर्वाणम् = the peace of Brahman
वर्तते = is present
Translation
To those wise men who are free from lust and anger, who have subdued their mind and Spel el eg ON realized God, Brahma, the abode of eternal peace, is present all round
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
English
Madhvācārya · Dvaita
SanskritEnglish“मूलभः तेषां ब्रह्म इत्याह | कामकोऽपि इति | अमितः सर्वतः |” - He says in this verse that it is easy for such of them to have the bliss of Brahman.

Jñāneśvar · Vārkarī
English26 "In close proximity to (abhitah) the men of strict discipline (Yati) who are freed from passion and wrath and who, with minds controlled, have realised the Self, there abides (the Peace of) extinguishment in Brahman. (148)
Those that have wrenched out their minds from the objects of senses, and have kept them under their complete control and which once asleep there, do not awake—such persons are called Supreme Brahman Absolute. Such men, O Son of Pandu, are themselves the Supreme Brahman, the goal of those that have attained the realisation of knowledge of the Self. Were you to ask me how these beings, even though in human form, could attain the supreme state, I shall elucidate in brief.
Swami Ramsukhdas · Modern
English'Kāmakrodhaviyuktānām yatīnām'—The Lord declares, that in the God-realized souls, there remains no trace of evil propensities, such as desire and anger etc. Those evil propensities are born, when man has affinity for the unreal perishable objects (body, senses, mind and intellect etc.). But when he realizes his identity with God, he has no attraction at all for the entire world, including his body and mind etc. So, there is no question of the birth of evils, such as desire and anger, in him. If a striver has desire and anger even in subtle forms, he should not consider himself, a liberated soul.
Desire for perishable objects, is 'Kāma'. A man, has a desire only when he lacks something. In Asat (unreal) always there is deficiency or lacking, while the real self is not wanting in anything. But, when he (the self) identifies himself with the unreal, he feels something lacking in him. This want, gives birth to desire. If desire is not satisfied, anger is born. Thus, there is no desire in the self, but when It identifies Itself with the unreal, It seems to have a desire. So how can those, who have no identity with the unreal and who have realized the self, experience privation?
Strivers, feel that they are not swayed so much by desire
and anger now, because of their spiritual practice as they were influenced in the past, without spiritual practice. It shows, that these feelings have lessened through spiritual practice. It means, that they can be wiped out also, by spiritual practices.
Strivers realize (i) desire and anger are not so frequent as they were in the past, (ii) they are not so strong as they were, in the past, (iii) their duration is not so long as, it was in the past. But, sometimes a striver feels otherwise i.e., he feels that they are more forceful now, than they were in the past. The reasons for that are (i) through spiritual practice, attachment for pleasures is perishing, but perfection is not attained, (ii) because of the purity of heart and mind, a little desire or anger, seems too much to a striver, (iii) a striver, feels bad, if anything goes against his wish but he does not care about it. But this feeling accumulates. At last, the accumulated feelings blow up, even at the slightest provocation. Other people, are also surprised why he lost his temper, so easily.
Sometimes, a striver judges himself by his inclinations, and holds that he has attained perfection. But, in fact so long as, he realizes that he has attained perfection, it means that still he has some trace of egoism left (individuality) and he has not attained perfection.
'Yatacetasām'—The mind, is not subdued, so long as, a man is attached to the unreal. But when great souls renounce this attachment to the unreal, their minds are subdued.
'Abhito brahmanirvāṇam vartate viditātmanām'—Those great souls, who have realized the self, which is the aim of human life, are called 'Viditātmanām'.
Such great souls, here as well as hereafter, remain established, in Brahma (God), the abode of eternal peace. As a common man, while performing different activities, remains established in his body constantly, so does a great soul remain established in Brahma constantly, while undertaking different activities, because
he has nothing to do with that non-Self (Asat).
*Link:—The Lord, in the next two verses, explains that God, Who can be realized through the paths of Action and Knowledge, can also be realized through the path of meditation.*

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritकामक्रोधवियुक्तानां कामश्च क्रोधश्च कामक्रोधौ ताभ्यां वियुक्तानां यतीनां सन्न्यासिनां यतचेतसां संयतान्तःकरणानां अभितः उभयतः जीवतां मृतानां च ब्रह्मनिर्वाणं मोक्षो वर्तते विदितात्मनां विदितः ज्ञातः आत्मा येषां ते विदितात्मानः तेषां विदितात्मनां सम्यग्दर्शिनामित्यर्थः ॥ सम्यग्दर्शननिष्ठानां सन्न्यासिनां सद्यः मुक्तिः उक्ता । कर्मयोगश्च ईश्वरार्पितसर्वभावेन ईश्वरे ब्रह्मणि आधाय क्रियमाणः सत्त्वशुद्धिज्ञानप्राप्तिसर्वकर्मसन्न्यासक्रमेण मोक्षाय इति भगवान् पदे पदे अब्रवीत्, वक्ष्यति च । अथ इदानीं ध्यानयोगं सम्यग्दर्शनस्य अन्तरङ्गं विस्तरेण वक्ष्यामि इति तस्य सूत्रस्थानीयान् श्लोकान् उपदिशति स्म --

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiजो काम और क्रोध—इन दोनों दोषोंसे रहित हो चुके हैं, जिन्होंने अन्तःकरणको अपने वशमें कर लिया है, जिन्होंने आत्माको जान लिया है, ऐसे आत्मज्ञानी सम्यग्दर्शी यती—संन्यासियोंको दोनों ओरसे अर्थात् जीवित रहते हुए भी और मरनेके पश्चात् भी दोनों अवस्थाओंमें ब्रह्मनिर्वाण यानी मोक्ष प्राप्त रहता है

Jñāneśvar · Vārkarī
Marathiजिहीं विषयांपासोनि हिरतलें । चित्त आपुलें आपण जिंतिले । ते निश्चित जेथ सुतले । चेतीचिना ॥ १४८ ॥
तें परब्रह्म निर्वाण । जें आत्मविदांचें कारण । तेचि ते पुरुष जाण । पंडुकुमरा ॥ १४९ ॥
ते ऐसे कैसेनि जाहले । जे देहींचि ब्रह्मत्वा आले । हें ही पुससी तरी भलें । संक्षेपे सांगो ॥ १५० ॥

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(5.148) जिन्होंने अपना मन विषयों से जुदा कर जीत लिया है वे जिस स्थान में सोये हुए जागृत नहीं होते,
(5.149) ऐसा मोक्ष का स्थान, आत्मज्ञानियों का कारण, जो परब्रह्म है, वही हे पाण्डुकुमार! उपर्युक्त पुरुषों को समझो।
(5.150) यदि तुम पूछो कि वे ऐसे कैसे बन जाते हैं कि देह रहते ही ब्रह्मत्व को पहुँच जाते हैं, तो मैं उसका संक्षेप से वर्णन करता हूँ।

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiसंगति— अब अगले श्लोक में इस बात को स्पष्ट करते हैं कि वह निर्वाणपद जीवित रहते हुए ही प्राप्त होता है या देहत्याग के पश्चात्—
भावार्थ— काम-क्रोध से रहित और संयतचित्त तत्त्ववेत्ता यतियों को सब ओर से (अर्थात् देहत्याग के पूर्व और पश्चात् सभी अवस्थाओं में) ब्रह्म-निर्वाण अनुभव होता है।
व्याख्या— श्लोक २० से २६ तक जीवन्मुक्ति का वर्णन किया गया है। यहाँ यह बतलाया गया है कि जब तक क्रोधादि विकार रहेंगे, जीवन्मुक्ति नहीं होगी। केवल ज्ञान होने से ही क्रोधादि की निवृत्ति नहीं होती, ज्ञाननिष्ठा से ही इनसे छुटकारा मिलता है। जब तक ये दोष रहेंगे निर्विकल्प समाधि भी नहीं हो सकती।
इस श्लोक के पूर्वार्द्ध में कहे हुए तीनों विशेषण विदितात्मा के हैं। जहाँ-जहाँ ज्ञान की बात आवे वहाँ-वहाँ ध्यान भी समझना चाहिये। अतः कामादि को जीतने के लिये ज्ञान के पश्चात् ध्यान की आवश्यकता है। इस श्लोक में जीवन्मुक्ति का प्रकरण समाप्त होता है। इसमें जो कुछ कहा गया है वह हठयोगी, मन्त्रयोगी या लययोगी के विषय में नहीं अपितु तत्त्वनिष्ठ के विषय में कहा गया है।
प्रश्न— ध्यान, ज्ञान और ज्ञाननिष्ठा में क्या अन्तर है?
उत्तर— ध्यानी या उपासक में कर्ता-भोक्तापन रहता है—किन्तु ज्ञानी देह और प्रपञ्च से परे है। ज्ञान में कर्ता-भोक्तापन का बाध होकर शुद्ध सत्तामात्र रह जाती है। ध्यान में आनन्द का भोक्ता रहता है, किन्तु ज्ञान आनन्दस्वरूप है। ध्यान में ध्येय अपने से भिन्न होता है किन्तु ज्ञान में ज्ञेय, स्वयं ही है। ज्ञान और ज्ञाननिष्ठा का अन्तर ऐसा ही है कि जैसे किसी का पिता लाखों रुपये बताकर मर गया और उसको विश्वास भी हो गया, किन्तु भूखा होने पर भी वह उसे अपने काम में न ला सके—ऐसा है ज्ञान। और यदि अभ्यासरूपी परिश्रम के द्वारा खोदकर वह उसे भोगने लगे तो उसी का नाम है 'ज्ञाननिष्ठा'। अथवा यों कहो कि ज्ञान निर्विकल्प स्वरूप है और ज्ञाननिष्ठा निर्विकल्प अवस्था है। ज्ञान में वृत्ति का बाध हो जाता है किन्तु ज्ञाननिष्ठा में वृत्ति रहती है। ज्ञाननिष्ठा ज्ञानी में रहती है और ज्ञानी शरीर दृष्टि से कहा जाता है। ज्ञान स्वरूप है और जो कुछ है वह स्वस्वरूप ही है—यह ज्ञाननिष्ठा है।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi‘कामक्रोधवियुक्तानां यतीनाम्’— भगवान् उपर्युक्त पदोंसे यह स्पष्ट कह रहे हैं कि सिद्ध महापुरुषमें काम-क्रोधादि दोषोंकी गन्ध भी नहीं रहती। काम-क्रोधादि दोष उत्पत्ति-विनाशशील असत् पदार्थों (शरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि आदि) के सम्बन्धसे उत्पन्न होते हैं। सिद्ध महापुरुषको उत्पत्ति-विनाशरहित सत्-तत्त्वमें अपनी स्वाभाविक स्थितिका अनुभव हो जाता है, अतः उत्पत्ति-विनाशशील असत् पदार्थोंसे उसका सम्बन्ध सर्वथा नहीं रहता। उसके अनुभवमें अपने कहलानेवाले शरीर—अन्तःकरणसहित सम्पूर्ण संसारके साथ अपने सम्बन्धका सर्वथा अभाव हो जाता है; अतः उसमें काम-क्रोध आदि विकार कैसे उत्पन्न हो सकते हैं? यदि काम-क्रोध सूक्ष्मरूपसे भी हों, तो अपनेको जीवनमुक्त मान लेना भ्रम ही है।
उत्पत्ति-विनाशशील वस्तुओंकी इच्छाको ‘काम’ कहते हैं। काम अर्थात् कामना अभावमें पैदा होती है। अभाव सदैव असत् में रहता है। सत्-स्वरूपमें अभाव है ही नहीं। परन्तु जब स्वरूप असत् से तादात्म्य कर लेता है, तब असत्-अंशके अभावको वह अपनेमें मान लेता है। अपनेमें अभाव माननेसे ही कामना पैदा होती है और कामना-पूर्तिमें बाधा लगनेपर क्रोध आ जाता है। इस प्रकार स्वरूपमें कामना न होनेपर भी तादात्म्यके कारण अपनेमें कामनाकी प्रतीति होती है। परन्तु जिनका तादात्म्य नष्ट हो गया है और स्वरूपमें स्वाभाविक स्थितिका अनुभव हो गया है, उन्हें स्वयंमें असत् के अभावका अनुभव हो ही कैसे सकता है?
साधन करनेसे काम-क्रोध कम होते हैं—ऐसा साधकोंका अनुभव है। जो चीज कम होनेवाली होती है, वह मिटनेवाली होती है, अतः जिस साधनसे ये काम-क्रोध कम होते हैं, उसी साधनसे ये मिट भी जाते हैं।
साधन करनेवालोंको यह अनुभव होता है कि (१) काम-क्रोध आदि दोष पहले जितनी जल्दी आते थे, उतनी जल्दी अब नहीं आते। (२) पहले जितने वेगसे आते थे, उतने वेगसे अब नहीं आते और (३) पहले जितनी देरतक ठहरते थे, उतनी देरतक अब नहीं ठहरते। कभी-कभी
साधकको ऐसा भी प्रतीत होता है कि काम-क्रोधका वेग पहलेसे भी अधिक आ गया। इसका कारण यह है कि (१) साधन करनेसे भोगासक्ति तो मिटती चली गयी और पूर्णावस्था प्राप्त हुई नहीं। (२) अन्तःकरण शुद्ध होनेसे थोड़े काम-क्रोध भी साधकको अधिक प्रतीत होते हैं। (३) कोई मनके विरुद्ध कार्य करता है तो वह साधकको बुरा लगता है, पर साधक उसकी परवाह नहीं करता। बुरा लगनेके भावका भीतर संग्रह होता रहता है। फिर अन्तमें थोड़ी-सी बातपर भी जोरसे क्रोध आ जाता है; क्योंकि भीतर जो संग्रह हुआ था, वह एक साथ बाहर निकलता है। इससे दूसरे व्यक्तिको भी आश्चर्य होता है कि इतनी थोड़ी-सी बातपर इसे इतना क्रोध कैसे आ गया!
कभी-कभी वृत्तियाँ ठीक होनेसे साधकको ऐसा प्रतीत होता है कि मेरी पूर्णावस्था हो गयी। परन्तु वास्तवमें जबतक पूर्णावस्थाका अनुभव करनेवाला है, तबतक (व्यक्तित्व बना रहनेसे) पूर्णावस्था हुई नहीं।
**‘यतचेतसाम्’**—जबतक असत् का सम्बन्ध रहता है, तबतक मन वशमें नहीं होता। असत् का सम्बन्ध सर्वथा न रहनेसे महापुरुषोंका कहलानेवाला मन स्वतः वशमें रहता है।
**‘अभितो ब्रह्मनिर्वाणं वर्तते विदितात्मनाम्’**— अपने स्वरूपका वास्तविक बोध हो जानेसे उन महापुरुषोंको यहाँ **‘विदितात्मनाम्’** कहा गया है। तात्पर्य है कि जिस उद्देश्यको लेकर मनुष्यजन्म हुआ है और मनुष्यजन्मकी इतनी महिमा गायी गयी है, उसको उन्होंने प्राप्त कर लिया है।
शरीरके रहते हुए अथवा शरीर छूटनेके बाद—नित्य-निरन्तर वे महापुरुष शान्त ब्रह्ममें ही स्थित रहते हैं। जैसे भिन्न-भिन्न क्रियाओंको करते समय साधारण मनुष्योंकी शरीरमें स्थितिकी मान्यता निरन्तर रहती है, ऐसे ही भिन्न-भिन्न क्रियाओंको करते समय उन महापुरुषोंकी स्थिति निरन्तर एक ब्रह्ममें ही रहती है। उनकी इस स्वाभाविक स्थितिमें कभी थोड़ा भी अन्तर नहीं आता; क्योंकि जिस विभागमें क्रियाएँ होती हैं, उस विभाग-(असत्-) से उनका कोई सम्बन्ध ही नहीं रहा।
**सम्बन्ध—अब आगेके दो श्लोकोंमें भगवान् यह बताते हैं कि जिस तत्त्वको ज्ञानयोगी और कर्मयोगी प्राप्त करता है, उसी तत्त्वको ध्यानयोगी भी प्राप्त कर सकता है।**
* ध्यानयोग साधकको स्वतन्त्रतासे परमात्माकी प्राप्ति कराता है एवं कर्मयोग, ज्ञानयोग और भक्तियोगके साधकोद्वारा भी इसका उपयोग किया जा सकता है। जप, ध्यान, सत्संग और स्वाध्याय—ये प्रत्येक साधकके लिये उपयोगी हैं और आवश्यक भी।
To those aspirants free from kāma or lust and krodha or anger who are yatinam or renounced sannyāsins who are celibate brāhmins devoting themselves exclusively to the service of the Supreme Lord Krishna and His authorised incarnations.
Such being perceiving the Brahman or spiritual substratum pervading all existence realise mokṣa or liberation from material existence everywhere in every action.
Now the subject of karma yoga or the performance of prescribed Vedic activities which has as its aim ātma tattva or soul realisation is now concluded.