Bhagavad Gītā · Chapter 7 · Jñāna Vijñāna Yoga
नाहं प्रकाशः सर्वस्य योगमायासमावृतः
मूढोऽयं नाभिजानाति लोको मामजमव्ययम्
॥ ७.२५ ॥
nāhaṃ prakāśaḥ sarvasya yogamāyāsamāvṛtaḥ|
mūḍho'yaṃ nābhijānāti loko māmajamavyayam||
Word meanings
अयम् = this
मूढः = deluded
लोकः = the world, people
माम् = me
अजम् = unborn
अव्ययम् = imperishable
न, अभि- = not fully
जानाति = know, recognize
सर्वस्य = to all
समावृतः = veiled by
अहम् = I
प्रकाशः = manifest
न = not
Translation
Veiled by My Yogamaya (divine potency);I ~ am not manifest to all. Hence these ignorant folk fail to recognize Me, the unborn and ( imperishable Supreme Deity (i.e., consider Meas subject to birth and death
Commentary
The commentators seated around this verse

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita
English
Madhvācārya · Dvaita
Madhva BhāṣyaSanskritEnglishOn verses 7.24–7.25
“को विशेषस्तवान्येभ्यः? इत्यत आह - अव्यक्तम् इति | कार्यदेहादिवर्जितम् | तद्वानिव प्रतीयस | इत्यत आह - व्यक्तिमापन्नम् इति | कार्यदेहाद् आपन्नम् | तच्चोक्तम् - सदसतः परम् | न तस्य कार्यम् | अपाणिपादः | अनन्ददेहं पुरुषं मन्यन्ते गौणदेहिकम् | इत्यादि | भावम् याथार्थ्यर्थम् | तच्चाववीत् - याथातथ्यमजानन्तः परं तस्य विमोहिताः इति ||” - What is the special from the other gods? This he speaks in this verse. अव्यक्तम् - unmanifest is that which is devoid of body and of actions. Therefore he clarifies by saying व्यक्तिमापन्नम् इति - by assuming action as the form. कार्यदेहाद् आपन्नम् - by assuming the body for action. etc. It is also said, सदसतः परम् - superior hunfred times to the manifest prakriti, न तस्य कार्यम् - having no actions to be performed, अपाणिपादः - having no hands or feet, अनन्ददेहं पुरुषं मन्यन्ते गौणदेहिकम् - the Person who is blissful is considered as one having body with attributes, भावम् - inclination is His proper form. Therefore it is said without knowing the Supreme Truth of His existence they become deluded.
“अज्ञानं च मदिच्छया इत्याह - नाहम् इति | योगेन सामर्थ्योपायेन मायया च | मयैव मूढो नाभिजानाति ||” - Such non-awareness is by the power of the illusion of the supreme Loprd alone, says Sri Krishna in this verse. The thoughtless ones do not know (that everything is) on his account alone. “तथाऽह पादमे - आत्मनः प्रवृत्तिं चैव लोकचित्तस्य बन्धनम् | स्वसामर्थ्यान् देव्या च कुरुते स महेश्वरः || इति |” - The Lord by His own power and through illusion (Durgadevi) makes His own Self hidden from the minds of people in bondage, thus in Padma Puraana.

Madhvācārya · Dvaita
Gītā Tātparya NirṇayaSanskritEnglishOn verses 7.24–7.25
“अव्यक्तः परमात्माऽसौ व्यक्तो जीव उदाहृतः | मन्यते यस्तयोरैक्यं स तु यात्यधरं तमः || इति |” - Unmanifest is the supreme Self and Jiva is known as the manifest one. Those who consider unity between them surely go to the place of obscurity, thus having been said.

Jñāneśvar · Vārkarī
English25 'I am not manifest to every one, being veiled by my Yogic-Illusion. The deluded mankind do not know Me as Unborn and Immutable. (158)
These people are made blind, getting shut up in my Cosmic Yoga, and they cannot see Me with the power of day (light). Otherwise, there is nothing in the whole world in which I am not abiding. Is there any water without fluidity? Is there anyone who could not be touched by the wind or any place where there is no sky? Let that be enough, I am the One Supreme who pervades the entire universe.
Swami Ramsukhdas · Modern
English'Mūḍho'yaṁ nābhijānāti loko māmajamavyayam'—I am unborn and imperishable (i.e.,) free from birth and death. But, I stage a play of My revelation, and disappearance. In spite of being unborn, I incarnate and in spite of, being imperishable, I disappear, in the same way as the sun rises and sets. Thus, those who know Me without birth and death, are undeluded (Gītā 10/3, 15/19). But those, who regard Me, as the Lord of creation, yet an ordinary mortal, subject to birth and death, are fools (Gītā 9/11).
The reason, why a man does not regard the Lord, as unborn and imperishable, is that he by forgetting his real affinity with Him, by error he has accepted his affinity with this body, "I am this body and this body is mine." It is because, of this veil, that he regards the Lord, as born and dead.
Men do not regard Him, as unborn and imperishable, because of two factors—One, is that He is concealed by His divine potency, and the second is due to their own folly. It can be explained, by an illustration. A man, remains confined to his house which is shut. He is free to go out of his house. But, he is unable to cross the walls round the city, when the gate of the walls, is shut. But, a king can open the gate of the city, and also force the sentry to open the gate of his house. Similarly, a
man can get rid of his folly. But he can realize God only, by God's grace. Only, he whom God enables to realize Him, can know Him. If a man surrenders himself to Him, He removes his ignorance, as well as, His deluding potency.
'Nāham prakāśaḥ sarvasya yogamāyāsamāvṛtaḥ'—I, am not manifest, to a group of ignorant people, because they instead of recognizing Me, as unborn and imperishable Supreme-Spirit, neglect Me considering Me, as an ordinary man. It means, that I hide myself in My divine potency, to those, who regard Me as mortal, and I am not manifest to them. But, I am manifest to those, who having faith in Me, regard Me as unborn, imperishable and the Lord, of the whole creation.
The Lord's divine potency, is strange and uncommon. Men see God, who is hidden by His divine potency, according to their own sentiments.\*
Here, the Lord has declared, that those who do not recognize Him as unborn and imperishable, are ignorant, while in the second verse of the tenth chapter, He declares, that neither gods nor great sages, know the secret of His birth. So, a doubt arises why the Lord has declared, those who do not recognize Him as unborn and imperishable, as ignorant, while He has not declared those gods and sages ignorant, who do not know, the secret of His birth. The clarification is, that the Lord Himself, has declared, that He is the origin of all the gods and great sages, and as a child cannot see the birth of his father, the gods and sages, cannot know the secret of His birth; but men can accept Him, as unborn and imperishable. If they do not do so, they are called, ignorant.
\* When Lord Kṛṣṇa along with Balarāma came to the arena, he seemed diamond-hard to wrestlers, a virtuous person to common men, Cupid, the god of love to women, a kinsman to cowherds, a strict ruler to the cunning kings, a child to elderly people, death to Kaṁsa, gigantic to the ignorant, cosmic soul to the ascetics and favourite God to the devotees of the Vṛṣṇi clan. (Śrīmadhā. 10/43/17)
**Appendix**—The fools who don't believe the existence of God, the Lord during the period of His incarnation being manifest to all others, is not manifest to them—ye yathā māṁ prapadyante tāṁstathaiva bhajāmyaham' (Gītā 4/11). In fact God does not want to remain unrevealed, but those who do not believe Him, how can He reveal Himself to them?
During the period of His incarnation, though He appears as a common human being of this world, yet He ever remains unworldly. But because of their attachment and aversion, the Lord appears to be an ordinary man to the ignorant people viz., He does not appear as an incarnation of God to them.
*Link:—The Lord, is veiled by His divine potency, to those who do not recognize Him, as unborn and imperishable. But none can remain covered, with a veil before Him—This fact is mentioned, in the verse that follows.*

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Sanskritन अहं प्रकाशः सर्वस्य लोकस्य, केषाञ्चिदेव मद्भक्तानां प्रकाशः अहमित्यभिप्रायः । योगमायासमावृतः योगः गुणानां युक्तिः घटनं सैव माया योगमाया, तया योगमायया समावृतः, सञ्छन्नः इत्यर्थः । अत एव मूढो लोकः अयं न अभिजानाति मां अजं अव्ययम् ॥ यया योगमायया समावृतं मां लोकः नाभिजानाति, नासौ योगमाया मदीया सती मम ईश्वरस्य मायाविनो ज्ञानं प्रतिबध्नाति, यथा अन्यस्यापि मायाविनः मायाज्ञानं तद्वत् ॥ यतः एवम्, अतः --

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita
Hindiउनका वह अज्ञान किस कारणसे है? सो बतलाते हैं—
तीनों गुणोंके मिश्रणका नाम योग है और वही माया है—उस योगमायासे आच्छादित हुआ मैं समस्त प्राणिसमुदायके लिये प्रकट नहीं रहता हूँ, अभिप्राय यह कि किन्हीं-किन्हीं भक्तोंके लिये ही मैं प्रकट होता हूँ। इसलिये यह मूढ़ जगत् (प्राणिसमुदाय) मुझ जन्मरहित अविनाशी परमात्माको नहीं जानता

Jñāneśvar · Vārkarī
Hindi(7.158) बीच में आदिमाया का परदा होने से ये लोग अन्धे बन गये हैं। अतएव ये मुझे प्रकाशरूपी दिन के बल नहीं देख सकते।
(7.159) अन्यथा क्या कोई ऐसी वस्तु है जिसमें कि मैं नहीं हूँ? ऐसा कौन-सा पानी है जो रस से रहित हो?
(7.160) पवन किसे नहीं स्पर्श करती? आकाश कहाँ नहीं समाया हुआ है? इस प्रकार एक मैं ही सब जगत् में भरा हुआ हूँ।

Sri Udiya Baba · Modern
Hindiसंगति— श्लोक २१ से भक्ति का प्रसंग चल रहा है। अब अगले श्लोक में भगवान् यह बतलाते हैं कि लोग मुझे क्यों नहीं जानते—
भावार्थ— अपनी योगमाया से ढका हुआ मैं सबका प्रत्यक्ष नहीं होता। अतः मूढ़ लोग मुझ अजन्मा और अविनाशी को नहीं जानते।
व्याख्या— मैं सबके देखने में नहीं आता हूँ। जिस पर ईश्वर, गुरु, शास्त्र और आत्मा की कृपा है वही मुझे देख पाता है। जो इन सबकी कृपा से शून्य है वह मुझे नहीं देख सकता, क्योंकि जो मेरी योगमाया से ढके हुए हैं वे स्वरूप को नहीं जानते, जैसा कि ऊपर श्लोक १४ में भी कहा है।
प्रश्न— आपने जो चार कृपाएँ बतायीं उनका क्या स्वरूप है?
उत्तर— शास्त्र में चार कृपाएँ बतायी हैं—ईश्वर कृपा, शास्त्रकृपा, गुरुकृपा और आत्मकृपा। जो लोग ज्ञान-प्राप्ति की इच्छा से भगवान् की भक्ति करते हैं भगवान् उन्हें ऐसी बुद्धि देते हैं कि उनके सगुण स्वरूप से उन्हें वैराग्य हो जाता है—यही ईश्वरकृपा है। शास्त्र का तात्पर्य बुद्धि में बैठने लगे—यह शास्त्रकृपा है। योग्य अधिकारी देखकर गुरुदेव स्वीकार कर लें—यह गुरुकृपा है। गुरुदेव जो भी उपदेश करें वह समझ में आ जाय तथा ज्ञान का अभिमान न हो—यह आत्मकृपा है।
मायिक वस्तुओं में प्रीति होना ही माया से ढकना है। यहाँ यह कहा है कि मेरे स्वरूप को मूढ़ नहीं जानते इससे सिद्ध होता है कि विवेकी जानते हैं। न जानने का एक कारण यह भी है कि जो कुछ दीखता है वास्तव में है नहीं। आत्मा है, परन्तु वह दीखता नहीं। सारा संसार तथा सगुण व निर्गुण ईश्वर परोक्ष है तथा आत्मा अपरोक्ष है। परन्तु हमारे लिये परोक्ष अपरोक्ष और अपरोक्ष परोक्ष बना हुआ है। जो वस्तु अपने से भिन्न है वह तो वस्तुतः सत्ताशून्य है। जो वस्तु आकाश (अभाव) में होती है, वह आकाश रूप ही है। इसी प्रकार भावदृष्टि में तो भगवान् हैं, परन्तु विचार करने पर तो ईश्वर सिद्ध नहीं हो सकता। प्रकाश जिस प्रकार अंधकार का ही विरोधी है और किसी का नहीं, उसी प्रकार ज्ञान से केवल अज्ञान की निवृत्ति होती है; ज्ञान होने पर भी व्यवहार तो बना ही रहता है। अतः ज्ञान हो जाने
पर भी ईश्वर, जीव और माया आदि सभी व्यवहार पूर्ववत् भासता है, परन्तु उसकी सत्ता अपने से भिन्न नहीं होती। यही वेदान्त है। जो इनका अभाव मानते हैं वे तो नास्तिक हैं, वेदान्ती नहीं। अतः स्वस्वरूप होने के कारण ही तत्त्ववेत्ता को ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती, क्योंकि ईश्वर से वियोग न होने के कारण उसे ईश्वर-प्राप्ति की इच्छा भी नहीं होती। एक कारण यह भी है कि ईश्वर की प्राप्ति जीव को ही होती है, आत्मा को नहीं। इसीसे भगवान् को कोई जान भी नहीं पाता—‘मां तु वेद न कश्चन’।
Swami Ramsukhdas · Modern
Hindi‘मूढोऽयं नाभिजानाति लोको मामजमव्ययम्’—मैं अज और अविनाशी हूँ अर्थात् जन्म-मरणसे रहित हूँ। ऐसा होनेपर भी मैं प्रकट और अन्तर्धान होनेकी लीला करता हूँ अर्थात् जब मैं अवतार लेता हूँ, तब अज (अजन्मा) रहता हुआ ही अवतार लेता हूँ और अव्ययात्मा रहता हुआ ही अन्तर्धान हो जाता हूँ। जैसे सूर्य भगवान् उदय होते हैं तो हमारे सामने आ जाते हैं और अस्त होते हैं तो हमारे नेत्रोंसे ओझल हो जाते हैं, छिप जाते हैं, ऐसे ही मैं केवल प्रकट और अन्तर्धान होनेकी लीला करता हूँ। जो मेरेको इस प्रकार जन्म-मरणसे रहित मानते हैं, वे तो असम्मूढ़ हैं (गीता—दसवें अध्यायका तीसरा और पन्द्रहवें अध्यायका उन्नीसवाँ श्लोक)। परन्तु जो मेरेको साधारण प्राणियोंकी तरह जन्मने-मरनेवाला मानते हैं, वे मूढ़ हैं (गीता—नवें अध्यायका ग्यारहवाँ श्लोक)।
भगवान्को अज, अविनाशी न माननेमें कारण है कि इस मनुष्यका भगवान्के साथ जो स्वतः अपनापन है, उसको भूलकर इसने शरीरको अपना मान लिया कि ‘यह शरीर ही मैं हूँ और यह शरीर मेरा है।’ इसलिये उसके सामने परदा आ गया, जिससे वह भगवान्को भी अपने समान ही जन्मने-मरनेवाला मानने लगा।
मूढ़ मनुष्य मेरेको अज और अविनाशी नहीं जानते। उनके न जाननेमें दो कारण हैं—एक तो मेरा योगमायासे छिपा रहना और एक उनकी मूढ़ता। जैसे, किसी शहरमें किसीका एक घर है और वह अपने घरमें बंद है तथा शहरके सब-के-सब घर शहरकी चहारदीवारी (परकोटे) में बंद हैं। अगर वह मनुष्य बाहर निकलना चाहे तो अपने घरसे निकल सकता है, पर शहरकी चहारदीवारीसे निकलना
उसके हाथकी बात नहीं है। हाँ, यदि उस शहरका राजा चाहे तो वह चहारदीवारीका दरवाजा भी खोल सकता है और उसके घरका दरवाजा भी खोल सकता है। अगर वह मनुष्य अपने घरका दरवाजा नहीं खोल सकता तो राजा उस दरवाजेको तोड़ भी सकता है। ऐसे ही यह प्राणी अपनी मूढ़ताको दूर करके अपने नित्य स्वरूपको जान सकता है। परन्तु सर्वथा भगवतत्त्वका बोध तो भगवान्की कृपासे ही हो सकता है। भगवान् जिसको जनाना चाहें, वही उनको जान सकता है—‘सोइ जानइ जेहि देहु जनाई’ (मानस २। १२७। २)। अगर मनुष्य सर्वथा भगवान्के शरण हो जाय तो भगवान् उसके अज्ञानको भी दूर कर देते हैं और अपनी मायाको भी दूर कर देते हैं।
**‘नाहं प्रकाशः सर्वस्य योगमायासमावृतः’**—उन सबके सामने अर्थात् उस मूढ़ समुदायके सामने मैं भगवद्गुपसे प्रकट नहीं होता। कारण कि वे मेरेको अज-अविनाशी भगवद्गुपसे जानना अथवा मानना ही नहीं चाहते, प्रत्युत वे मेरेको साधारण मनुष्य मानकर मेरी अवहेलना करते हैं। अतः उनके सामने मैं अपने भगवत्-स्वरूपसे कैसे प्रकट होऊँ? तात्पर्य है कि जो मेरेको अज-अविनाशी नहीं मानते, प्रत्युत मेरेको जन्मने-मरनेवाला मानते हैं, उनके सामने मैं अपनी योगमायामें छिपा रहता हूँ और सामान्य मनुष्य-जैसा ही रहता हूँ। परन्तु जो मेरेको अज, अविनाशी और सम्पूर्ण प्राणियोंका ईश्वर मानते हैं, मेरेमें श्रद्धा-विश्वास रखते हैं, उनके भावोंके अनुसार मैं उनके सामने प्रकट रहता हूँ।
भगवान्की योगमाया विचित्र, विलक्षण, अलौकिक है। मनुष्योंका भगवान्के प्रति जैसा भाव होता है, उसके अनुसार ही वे योगमाया-समावृत भगवान्को देखते हैं।*
* ( १ ) मल्लानामशनिर्नृणां नरवरः स्त्रीणां स्मरो मूर्तिमान्
गोपानां स्वजनोऽसतां क्षितिभुजां शास्ता स्वपित्रोः शिशुः।
मृत्युभीजपतेर्विराडविदुषां तत्त्वं परं योगिनां
वृष्णीनां परदेवतेति विदितो रंगं गतः साग्रजः ॥ ( श्रीमद्भगवद्गीता १०। ४३। १७ )
यहाँ भगवान्ने कहा है कि जो मेरेको अज-अविनाशी नहीं जानते, वे मूढ़ हैं और दसवें अध्यायके दूसरे श्लोकमें कहा है कि देवता और महर्षि मेरे प्रभावको नहीं जानते। इसपर शंका होती है कि भगवान्को अज-अविनाशी नहीं जानना और उनके प्रभावको नहीं जानना—ये दोनों बातें तो एक ही हो गयीं; परन्तु यहाँ न जाननेवालोंको मूढ़ बताया है और वहाँ उनको मूढ़ नहीं बताया है, ऐसा क्यों? इसका समाधान है कि भगवान्के प्रभावको अर्थात् प्रकट होनेको न जानना दोषी नहीं है; क्योंकि वहाँ भगवान्ने स्वयं कहा है कि मैं सब तरहसे देवताओं और महर्षियोंका आदि हूँ। जैसे
**परिशिष्ट भाव**—जो बुद्धिहीन मनुष्य भगवान्को नहीं मानते, भगवान् अवतारकालमें सबके सामने प्रकट होते हुए भी उनके सामने प्रकट नहीं होते—‘ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्’ (गीता ४।११)। वास्तवमें भगवान् अप्रकट रहना चाहते नहीं, पर जो उनको नहीं मानते, उनके सामने वे कैसे प्रकट हों?
अवतारकालमें भगवान् लौकिक रूपमें दीखनेपर भी वास्तवमें सदा अलौकिक ही रहते हैं। परन्तु राग-द्वेषके कारण अज्ञानी मनुष्योंको भगवान् लौकिक दीखते हैं अर्थात् भगवान्कूपसे न दीखकर मनुष्यरूपसे ही दीखते हैं।
**सम्बन्ध**—जो भगवान्को अज-अविनाशी नहीं मानते, उनके ही सामने मायाका परदा रहता है, पर भगवान्के सामने वह परदा नहीं रहता—इसका वर्णन आगेके श्लोकमें करते हैं।
“Concealed by the deluding potency (Māyā) called ‘Yoga’ (‘union’ or association with material nature), I am associated with a human form and other generic structures which are characteristic of individual Selves. Because of this, My true nature is not apparent to all.
The foolish, by seeing merely the human or the other generic structures that I have adopted, do not know that My powers are greater than those of Vāyu and Indra, that My lustre is more brilliant than that of sun and fire,
that though [presently] visible to all, I am unborn, unchangeable, the cause of all the worlds, the Lord of all, and that I have assumed a human form, so that all those who want to, can take refuge in Me.”