गीताGitaDeep

Bhagavad Gītā · Chapter 17 · Śraddhātraya Vibhāga Yoga

अनुद्वेगकरं वाक्यं सत्यं प्रियहितं च यत्

स्वाध्यायाभ्यसनं चैव वाङ्मयं तप उच्यते

१७.१५

anudvegakaraṃ vākyaṃ satyaṃ priyahitaṃ ca yat|svādhyāyābhyasanaṃ caiva vāṅmayaṃ tapa ucyate||

Recitation coming soon

Word meanings

यत् = which

करम् = causing no distress

सत्यम् = true

= and

प्रियहितम् = pleasant and beneficial

वाक्यम् = speech

= and

याभ्यसनम् = study and practice

Translation

Words which cause no annoyance to others ( and are truthful, agreeable and wholesome, — as well as the study of the Vedas and other Sastras and the practice of repetition of the Divine Name—this is known as the austerity » j of speech

Commentary

The commentators seated around this verse

Open first:
Language:
Portrait of Rāmānuja

Rāmānuja · Viśiṣṭādvaita

English

Lord Krishna states that what is known as austerity of speech is svādhyā or the recitation of Vedic mantras, after first being duly initiated by the Vaiṣṇava spiritual master.

Words which consist totally of truth, yet do not offend those spoken to and which are imbued with sweet and pleasing words that are inspiring and beneficial are austerities of speech in sattva guṇa the mode of goodness.

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

Madhva BhāṣyaSanskritEnglish

On verses 17.14–17.16

“सौमत्वम् अक्रौर्यम् | अक्रूरः सौम्य उच्यते | इति ह्यभिधानम् | मौनम् मननशीलत्वम् - बाल्यं च पांडित्य निर्विद्याथ मुनिः | इति हि श्रुतिः | एतेन हीदं सर्वं मतम् | यदनेनेदं सर्वं मतं तस्मान्मुनिस्तस्मान्मुनिरित्याचक्षते || इति हि भाल्लवेयश्रुतिः | कथमन्वथा - मानसम् तपः स्यात्? ||” - सौमत्वम् means being soft, gentle, not harsh or cruel. “Not being cruel is called being gentle” thus has been said. मौनम् means silence, being ever reflecting. “After acquiring wisdom and being eligible one acquires मौनम्” - Thus also in the scriptures. By him alone all this is reflected upon, thereupon, he is called Muni, thus in Bhallava scripture. Otherwise how else one could perform penance with the mind?

Portrait of Madhvācārya

Madhvācārya · Dvaita

Gītā Tātparya NirṇayaSanskritEnglish

On verses 17.14–17.16

“मौनम् मननम् |” - मौनम् means reflection.

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

English

15 *'Speech not wounding feelings, and which is (withal) truthful, pleasing and beneficial; also the regular study of one's own Scripture: these are designated austerity of utterance. (216)*

The 'Paris' (परिस) converts iron into gold without tearing any piece out of it: in that way is discerned one's saintly character through his talk, which gives pleasure to those near about, (without hurting anyone). Water, while going mainly for the purpose of watering a tree also gives life (moisture) to the grass that grows in its course; in that way his talk intended for a particular individual, also proves beneficial to all others. The holy Ganges in the form of the nectar makes immortal all the beings, renders pure and holy all by its bath, washing off all sins and troubles, and gives a sweet taste (when it is drunk). In that way his talk removes nescience, brings about one's reunion (meeting) with the Supreme Self, and is such that one never feels in any way bored by hearing it, just as one never feels tired of a drink of nectar. He talks (only) if and when questioned or asked about anything: otherwise he is engaged in reciting the Vedas again and again or in singing the praise and the name of God. All the three Vedas including the Rigveda, are as it were installed in the home in the form of his speech, while his mouth is as it were a school for the study of Vedic philosophy. To be always reciting and repeating anyone of the names of Gods Shiva-Vishnu, is what is called the austerity of Speech. Now you hear about the austerity of the mind,' said the Lord, the Master of the protectors of the worlds (लोकपाल).

Swami Ramsukhdas · Modern

English

'Anudvegakaram vākyam'—Utterances, which do not cause annoyance and pain, to others, either at present or in future, are called 'Anudvegakaram'.

'Satyam priyahitam ca yat'—Truthful utterance, is that which states the bare facts, in order to, convey to others, the correct idea of what one has actually read, heard, seen or experienced, without having any feelings of selfishness and pride.*

*A man should utter true and pleasant words. He should neither utter unpleasant true words nor pleasant false words—this is eternal Dharma (righteousness) (Manusmṛti 4/138).

Loving, sweet, artless and gentle words, which are free from cruelty, pungency, sarcasm, slander and insult etc., are 'Priya'.

The words, which are altogether free from violence, envy, jealousy and enmity etc., which are full of love, compassion, forgiveness, generosity and good wishes and which do harm to none, at present or in the future, are 'Hita', viz., beneficial.

'Svādhyāyābhyasanaṃ caiva'—A study of the sacred books, such as the Gītā, Rāmāyaṇa and Bhāgavata etc., and explaining these to others, and describing the glories of the characters of the Lord, and His devotees, and narrating these to others, is 'Svādhyāya'.

Recitation of sacred books, such as the Gītā etc., again and again, learning these by heart, and speaking of the names, glories and praises of the Lord again and again, is 'Abhyasana' (practice).

'Caiva'—These two terms, denote the other aspect of penance of speech, such as, not slandering others, not narrating the faults of others, not to indulge in idle talk, and not to study such books, which conduce desire (lust), anger and greed etc.

'Vāñmayam tapa ucyate'—Speech (words), which has all the above-mentioned indication, is a penance of speech.*

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Sanskrit

अनुद्वेग-करं प्राणिनां अदुःख-करं वाक्यं सत्यं प्रिय-हितं च यत् प्रिय-हिते दृष्ट-अदृष्ट-अर्थे । अनुद्वेगकरत्व-आदिभिः धर्मैः वाक्यं विशेष्यते । विशेषण-धर्म-समुच्चय-अर्थः च--शब्दः । पर-प्रत्यय-अर्थं प्रयुक्तस्य वाक्यस्य सत्य-प्रिय-हित-अनुद्वेगकरत्वानां अन्य-तमेन द्वाभ्यां त्रिभिः वा हीनता स्यात् यदि, न तत्-वाङ्मयं तपः । तथा सत्य-वाक्यस्य इतरेषाम् अन्यतमेन द्वाभ्यां त्रिभिः वा विहीनतायां न वाङ्-मय-तपस्त्वम् । तथा प्रिय-वाक्यस्य अपि इतरेषां अन्यतमेन द्वाभ्यां त्रिभिः वा विहीनस्य न वाङ्-मय-तपस्त्वम् । तथा हित-वाक्यस्य अपि इतरेषां अन्यतमेन द्वाभ्यां त्रिभिः वा विहीनस्य न वाङ्-मय-तपस्त्वम् । किं पुनः तत् तपः? यत् सत्यं वाक्यं अनुद्वेगकरं प्रियं हितं च, तत् तपः वाङ्-मयम्; यथा ``शान्तः भव वत्स, स्वाध्यायं योगं च अनुतिष्ठ, तथा ते श्रेयः भविष्यति'' इति । स्वाध्याय-अभ्यसनं च एव यथा-विधि वाङ्-मयं तपः उच्यते ॥

Portrait of Ādi Śaṅkarācārya

Ādi Śaṅkarācārya · Advaita

Hindi

जो वचन किसी प्राणीके अन्तःकरणमें उद्वेग-दुःख उत्पन्न करनेवाले नहीं हैं, तथा जो सत्य, प्रिय और हितकारक हैं; अर्थात् इस लोक और परलोकमें सर्वत्र हित करनेवाले हैं, यहाँ 'उद्वेग न करनेवाले' इत्यादि लक्षणोंसे वाक्यको विशेषित किया गया है और 'च' शब्द सब लक्षणोंका समुच्चय बतलानेके लिये है (अतः समझना चाहिये कि) दूसरेको किसी बातका बोध करानेके लिये कहे हुए वाक्यमें यदि सत्यता, प्रियता, हितकारिता और अनुद्विग्नता—इन सबका अथवा इनमेंसे किसी एक, दो या तीनका अभाव हो तो वह वाणीसम्बन्धी तप नहीं है।

जैसे सत्य वाक्य यदि अन्य एक, दो या तीन गुणोंसे हीन हो तो वह वाणीका तप नहीं है, वैसे ही प्रिय वचन भी यदि अन्य एक, दो या तीन गुणोंसे हीन हो तो वह वाणीसम्बन्धी तप नहीं है, तथा हितकारक वचन भी यदि अन्य एक, दो या तीन गुणोंसे हीन हो तो वह वाणीका तप नहीं है।

पू०—तो फिर वह वाणीका तप कौन-सा है ?

उ०—जो वचन सत्य हो और उद्वेग करनेवाला न हो तथा प्रिय और हितकर भी हो, वह वाणीसम्बन्धी परम तप है। जैसे, 'हे वत्स! तू शान्त हो स्वाध्याय और योगमें स्थित हो, इससे तेरा कल्याण होगा इत्यादि वचन हैं तथा यथाविधि स्वाध्यायका अभ्यास करना भी वाणीसम्बन्धी तप कहा जाता है

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Marathi

तरी लोहाचें आंग तुक । न तोडितांचि कनक । केलें जैसें देख । परीसें तेणें ॥ २१६ ॥ तैसें न दुखवितां सेजे । जावळिया सुख निपजे । ऐसें साधुत्व कां देखिजे । बोलणां जिये ॥ २१७ ॥ पाणी मुदल झाडा जाये । तृण ते प्रसंगेंचि जियें । तैसें एका बोलिलें होये । सर्वांहि हित ॥ २१८ ॥ जोडे अमृताची सुरसरी । तैं प्राणांतें अमर करी । स्नानें पाप ताप वारी । गोडीही दे ॥ २१९ ॥ तैसा अविवेकुही फिटे । आपुलें अनादित्व भेटे । आइकतां रुचि न विटे । पीयुषीं जैसी ॥ २२० ॥ जरी कोणी करी पुसणें । तरी होआवें ऐसें बोलणें । नातरी अवर्तणें । निगमु का नाम ॥ २२१ ॥ ऋग्वेदादि तिन्ही । प्रतिष्ठीजती वाग्भुवनीं । केली जैसी वदनीं । ब्रह्मशाळा ॥ २२२ ॥ नातरी एकाधें नांव । तेंचि शैव का वैष्णव । वाचे वसे तें वाग्भव । तप जाणावें ॥ २२३ ॥ आतां तप जें मानसिक । तेंही सांगों आइक । म्हणे लोकनाथनायक । नायकु तो ॥ २२४ ॥

Portrait of Jñāneśvar

Jñāneśvar · Vārkarī

Hindi

(17.216) पारस जैसे लोहे के परिमाण का न घटा कर सबको सोना बना देता है

(17.217) वैसे ही जिस वाणी में ऐसी साधुता दिखाई दे कि वह किसी का जी नहीं दुखाती तथा सुननेहारे का स्वभावतः सुख उपजाती है,

(17.218) जल मुख्यतः वृक्ष को दिया जाता है पर उससे प्रसंगवशात् उस स्थल का तृण भी हरा-भरा रहता है, वैसे ही जो वाणी ऐसी हो कि उसका एक से आलाप करना सभी का हितकारी हो, (17.219) अमृत की गंगा प्राप्त हो तो वह जैसे प्राणों के अमर करती तथा स्नान करने से पाप या सन्ताप का निवारण करती और माधुर्य भी देती है,

(17.220) वैसे ही जिस वाणी के सुनने से अविचार दूर हो और अपने अनादित्व की भेंट हो तथा जिसे सुनते हुए श्रवणरुचि, अमृत की रुचि जैसी, कभी नहीं उकताती

(17.221) ऐसी वाणी से प्रश्न का उत्तर देना, अन्यथा वेद या भगवन्नाम का आवर्तन करना,

(17.222) जैसे मुख में वेदशाला ही भरी है इस प्रकार वाचारूपी मन्दिर में ऋक् इत्यादि तीनों वेदों की प्रतिष्ठा करना,

(17.223) अथवा शिव या विष्णु के किसी नाम का वाचा पर बसना वास्तव तप कहाता है।

(17.224) फिर लोकपालों के धनी श्रीकृष्ण ने कहा कि अब मानसिक तप का भी वर्णन करते हैं, सुनो।

Portrait of Sri Udiya Baba

Sri Udiya Baba · Modern

Hindi

संगति— यहाँ तक शरीर का तप बताया गया। अब वाणी का तप बताते हैं—

भावार्थ— दूसरों को उद्विग्न न करने वाला और जो सत्य, प्रिय और हितकारी हो ऐसा वचन बोलना तथा धर्म ग्रन्थों का अध्ययन— यह वाणी का तप कहा जाता है।

व्याख्या— दूसरों के चित्त में उद्वेग तथा क्षोभ कर देना ही वाणी का पाप है। इससे बचने का यही उपाय है कि जहाँ तक हो सके मौन रहे और यदि बोले तो उच्च स्वर से स्वाध्याय करे। यही वाणी का तप है। कहा भी है—

परापवादं पैशुन्यमनृतं चव न भाषते। अन्योद्वेगकरं चापि तुष्यते तेन केशवः॥

अर्थात् जो पुरुष दूसरे की निन्दा, चुगली और मिथ्याभाषण नहीं करता तथा किसी को बुरी लगने वाली बात भी नहीं कहता उससे भगवान् प्रसन्न रहते हैं। अतः हित, मित, सत्य, प्रिय और सरस वाणी का प्रयोग करना ही वाणी का तप है।

Swami Ramsukhdas · Modern

Hindi

'अनुद्वेगकरं वाक्यम्'—जो वाक्य वर्तमानमें और भविष्यमें कभी किसीमें भी उद्वेग, विशेष और हलचल पैदा करनेवाला न हो, वह वाक्य 'अनुद्वेगकर' कहा जाता है।

'सत्यं प्रियहितं च यत्'—जैसा पढ़ा, सुना, देखा और निश्चय किया गया हो, उसको वैसा-का-वैसा ही अपने स्वार्थ और अभिमानका त्याग करके दूसरोंको समझानेके लिये कह देना 'सत्य' है।

१-यमनियमासनप्राणायामप्रत्याहारधारणाध्यानसमाधयोऽष्टावंगानि। (पातंजलयोगदर्शन २।२९)

२-हिरण्यकशिपु, हिरण्याक्ष, रावण आदि राक्षसोंमें भी 'नियम' तो मिलते हैं, पर उनमें 'यम' नहीं मिलते।

३-सत्यं ब्रूयात् प्रियं ब्रूयान् ब्रूयात् सत्यमप्रियम्। प्रियं च नानृतं ब्रूयादेष धर्मः सनातनः ॥ (मनुस्मृति ४।१३८)

'मनुष्यको सत्य बोलना चाहिये और प्रिय बोलना चाहिये। उसमें भी सत्य हो, पर अप्रिय न हो और प्रिय हो, पर असत्य न हो—यही सनातन धर्म है।'

जो क्रूरता, रूखेपन, तीखेपन, ताने, निन्दा-चुगली और अपमानकारक शब्दोंसे रहित हो और जो प्रेमयुक्त, मीठे, सरल और शान्त वचनोंसे कहा जाय, वह वाक्य 'प्रिय' कहलाता है।*

जो हिंसा, डाह, द्वेष, वैर आदिसे सर्वथा रहित हो और प्रेम, दया, क्षमा, उदारता, मंगल आदिसे भरा हो तथा जो वर्तमानमें और भविष्यमें भी अपना और दूसरे किसीका अनिष्ट करनेवाला न हो, वह वाक्य 'हित' (हितकर) कहलाता है।

'स्वाध्यायाभ्यसनं चैव'—पारमार्थिक उन्नतिमें सहायक गीता, रामायण, भागवत आदि ग्रन्थोंको स्वयं पढ़ना और दूसरोंको पढ़ाना, भगवान् तथा भक्तोंके चरित्रोंको पढ़ना आदि 'स्वाध्याय' है।

गीता आदि पारमार्थिक ग्रन्थोंकी बार-बार आवृत्ति करना,

उन्हें कण्ठस्थ करना, भगवन्नामका जप करना, भगवान्की बार-बार स्तुति-प्रार्थना करना आदि 'अभ्यसन' है।

'च एव'—इन दो अव्यय पदोंसे वाणीसम्बन्धी तपकी अन्य बातोंको भी ले लेना चाहिये; जैसे—दूसरोंकी निन्दा न करना, दूसरोंके दोषोंको न कहना, वृथा बकवाद न करना अर्थात् जिससे अपना तथा दूसरोंका कोई लौकिक या पारमार्थिक हित सिद्ध न हो—ऐसे वचन न बोलना, पारमार्थिक साधनमें बाधा डालनेवाले तथा शृंगार-रसके काव्य, नाटक, उपन्यास आदि न पढ़ना अर्थात् जिनसे काम, क्रोध, लोभ आदिको सहायता मिले—ऐसी पुस्तकोंको न पढ़ना आदि-आदि।

'वाङ्मयं तप उच्यते'—उपर्युक्त सभी लक्षण जिसमें होते हैं, वह वाणीसे होनेवाला तप कहलाता है।

Share this verse

Practice diya: lit

Reading regularly?

Begin a daily practice — free, no account.

Begin