भगवद्गीता · अध्याय 10 · Vibhūti Yoga

बृहत्साम तथा साम्नां गायत्री छन्दसामहम्

मासानां मार्गशीर्षोऽहमृतूनां कुसुमाकरः

10.34

॥ १०.३५ ॥

10.36

bṛhatsāma tathā sāmnāṃ gāyatrī chandasāmaham|

māsānāṃ mārgaśīrṣo'hamṛtūnāṃ kusumākaraḥ||

0:00 / 0:11

शब्दार्थ

साम्नाम् = गायी जानेवाली श्रुतियोंमें

बृहत्साम = बृहत्साम

तथा = और

छन्दसाम् = सब छन्दोंमें

गायत्री = गायत्री छन्द

अहम् = मैं हूँ।

मासानाम् = बारह महीनोंमें

मार्गशीर्षः = मार्गशीर्ष (और)

ऋतूनाम् = छः ऋतुओंमें

कुसुमाकरः = वसन्त

अहम् = मैं हूँ।

अनुवाद

तथा गायन करने योग्य श्रुतियों में मैं बृहत्साम और छन्दों में गायत्री छन्द हूँ तथा महीनों में मार्गशीर्ष और ऋतुओं में वसन्त मैं हूँ।

टीका

इस श्लोक के चारों ओर विराजमान टीकाकार

पहले खोलें:
भाषा:
आदि शंकराचार्य का चित्र

आदि शंकराचार्य · अद्वैत

हिंदी

तथा सामवेदके प्रकरणोंमें जो बृहत्साम नामक प्रधान प्रकरण है वह में हूँ। छन्दोंमें मैं गायत्री छन्द हूँ अर्थात् जो गायत्री आदि छन्दोबद्ध ऋचाएँ हैं उनमें गायत्री नामक ऋचा में हूँ। महीनोंमें मार्गशीर्ष नामक महीना और ऋतुओंमें वसन्त- ऋतु में हूँ

श्री ज्ञानेश्वर का चित्र

श्री ज्ञानेश्वर · वारकरी

हिंदी

(10.281) श्रीरमापति ने कहा कि हे प्रियोत्तम! वेदों के समुदाय में जो बृहत्साम हैं

(10.282) वह मैं हूँ। और यह निश्चय जाना कि सब छन्दों में जिसे गायत्री छन्द कहते हैं वह मेरा स्वरूप है। (10.283) शार्ङ्गधर कहते हैं कि मासों में जो मार्गशीर्ष है वह मैं हूँ, और ऋतुओं में पुष्पों की खानि जो वसन्त है वह मैं हूँ।

श्री उड़िया बाबा का चित्र

श्री उड़िया बाबा · आधुनिक

हिंदी

भावार्थ— मैं सामवेद के सूक्तों में बृहत्साम हूँ, छन्दों में गायत्री हूँ, महीनों में मार्गशीर्ष हूँ और ऋतुओं में वसन्त हूँ।

स्वामी रामसुखदास · आधुनिक

हिंदी

'बृहत्साम तथा साम्नाम्'—सामवेदमें बृहत्साम नामक एक गीति है। इसके द्वारा इन्द्ररूप परमेश्वरकी स्तुति की गयी है। अतिरात्रयागमें यह एक पृष्ठस्तोत्र है। सामवेदमें सबसे श्रेष्ठ होनेसे इस बृहत्सामको भगवान्ने अपनी विभूति बताया है*।

'गायत्री छन्दसामहम्'—वेदोंकी जितनी छन्दोबद्ध ऋचाएँ हैं, उनमें गायत्रीकी मुख्यता है। गायत्रीको वेद-जननी कहते हैं; क्योंकि इसीसे वेद प्रकट हुए हैं। स्मृतियों और शास्त्रोंमें गायत्रीकी बड़ी भारी महिमा गायी गयी है। गायत्रीमें स्वरूप, प्रार्थना और ध्यान—तीनों परमात्माके ही होनेसे इससे परमात्मतत्त्वकी प्राप्ति होती है। इसलिये भगवान्ने गायत्रीको अपनी विभूति बताया है।

'मासानां मार्गशीर्षोऽहम्'—जिस अन्नसे सम्पूर्ण

प्रजा जीवित रहती है, उस (वर्षासे होनेवाले) अन्नकी उत्पत्ति मार्गशीर्ष महीनेमें होती है। इस महीनेमें नये अन्नसे यज्ञ भी किया जाता है। महाभारत-कालमें नया वर्ष मार्गशीर्षसे ही आरम्भ होता था। इन विशेषताओंके कारण भगवान्ने मार्गशीर्षको अपनी विभूति बताया है।

'ऋतूनां कुसुमाकरः'—वसन्त-ऋतुमें बिना वर्षाके ही वृक्ष, लता आदि पत्र-पुण्योंसे युक्त हो जाते हैं। इस ऋतुमें न अधिक गरमी रहती है और न अधिक सरदी। इसलिये भगवान्ने वसन्त-ऋतुको अपनी विभूति कहा है।

इन सब विभूतियोंमें जो महत्ता, विशेषता दीखती है, वह केवल भगवान्की ही है। अतः चिन्तन केवल भगवान्का ही होना चाहिये।

* इस (दसवें) अध्यायके बाईसवें श्लोकमें भगवान्ने वेदोंमें 'सामवेद' को अपनी विभूति बताया है और यहाँ (पैंतीसवें श्लोकमें) भगवान्ने सामवेदमें भी 'बृहत्साम' को अपनी विभूति बताया है।

आदि शंकराचार्य का चित्र

आदि शंकराचार्य · अद्वैत

संस्कृत

बृहत्-साम तथा साम्नां प्रधानं अस्मि । गायत्री च्छन्दसां अहं गायत्रि-आदि-छन्दो-विशिष्टानां ऋचां गायत्री ऋक् अहं अस्मि इति अर्थः । मासानां मार्गशीर्षः अहम्, ऋतूनां कुसुमाकरः वसन्तः ॥

श्री रामानुज का चित्र

श्री रामानुज · विशिष्टाद्वैत

अंग्रेज़ी

Lord Krishna reveals that among the hymns in His vibhūti or His divine, transcendental opulence the Sāma Veda, His foremost vibhūti is the Brihat- sama which is a special prayer that is indicated in the Rig Veda VI.XXXXVI.I beginning tvam rddhim havamahe and glorifies the post of Indra the ruler of all the devas during the time when the Supreme Lord Himself assumes that position as He did in the case of His manavatara incarnation of Dharmasetu.

The word mārga-śīrṣo refers to harvesting month of grains which is His vibhūti and the word ṛtūnāṃ means season and the word kusumākaraḥ means flowery which means His vibhūti is the springtime.

श्री मध्वाचार्य का चित्र

श्री मध्वाचार्य · द्वैत

संस्कृतअंग्रेज़ी

श्लोक 10.31–10.36 पर

“आनन्दरूपत्वात् पूर्णत्वात् लोकरमणत्वाच्च रामः - आनन्दरूपो निष्परिणाम एष लोकश्चैतस्माद् रमते तेन रामः | इति शाण्डिल्यशाखायाम् | रश्च अमश्च इति व्युत्पत्तिः ||” - Being of the form of Bliss, being complete, being the delighter of the people, He is known as Rama. thus in Shandilya section - “Of the blissful form, unlimitable, from whom the world revels, He is Raama”, thus in Shandilya section. र and अम is the root (र + अम = रामः).

श्री ज्ञानेश्वर का चित्र

श्री ज्ञानेश्वर · वारकरी

मराठी

वेदराशीचिया सामा- । आंत बृहत्साम जें प्रियोत्तमा । तें मी म्हणे रमा- । प्राणेश्वरु ॥ २८१ ॥

गायत्रीछंद जें म्हणिजे । तें सकळां छंदांमाजीं माझें । स्वरूप हें जाणिजे । निभ्रांत तुवां ॥ २८२ ॥

मासांआंत मार्गशीरु । तो मी म्हणे शारङ्गधरु । ऋतूंमाजीं कुसुमाकरु । वसंतु तो मी ॥ २८३ ॥

श्री ज्ञानेश्वर का चित्र

श्री ज्ञानेश्वर · वारकरी

अंग्रेज़ी

35 “So too, of the Psalms, I am the Bṛhatsāman, of metres I am the Gāyatri; of months I am the Mārgaśīrsa, of seasons the Flower-abounding (Spring). (281)

I am, O my dear friend, Bṛhatsāman, of the psalms (Vedas). I am also the Gāyatri amongst the metres ( छं ) without doubt. I am (the month of) Mārgaśīrsa amongst the months and the Vasanta (Spring) the flourisher of flowers—amongst the seasons of the year.

स्वामी रामसुखदास · आधुनिक

अंग्रेज़ी

'Bṛhatsāma tathā sāmnām'—Bṛhatsāma, is a psalm in the

Sāmaveda, devoted to the praise of God, under the name of Indra. In 'Atirātrayāga' it is a 'Prṣṭhastotra' (endorsed hymn). It is regarded as the most prominent and best of psalms, in the Sāmaveda. So the Lord speaks of it, as His divine glory.*

'Gāyatrī chandasāmaham'—The Gāyatrī, is the most important of all the metres, contained in the Vedas. The Gāyatrī, is said to be the mother of the Vedas, because the Vedas have emanated from it. It consists of the trio of God—His form, His prayer and meditation on Him. Therefore, its chanting leads a striver to God-realization. So the Lord, speaks of it, as His very self.

'Māsānām mārgasīrṣo'ham'—The crop, which supplies food to the people is harvested in the month of Mārgasīrṣa. Religious sacrifice, is also performed with the newly harvested crop, in this month. In the days of Mahābhārata, the new year commenced with this month. Hence the Lord declares it to be, His divine glory.

'Rtūnām kusumākaraḥ'—In the spring season, the plant kingdom gets reanimated with fresh leaves and flowers, even without water. The weather is neither too hot nor too cold. So the Lord declares it, to be His divine glory.

Whatever excellence is observed in these divine glories is the Lord's. So a striver, should think only of the Lord, in all divine glories.

यह श्लोक साझा करें

अभ्यास दीया: lit

नियमित पढ़ रहे हैं?

दैनिक अभ्यास शुरू करें — मुक्त, बिना खाते के।

आरंभ करें